क्या आपका भी यही मानना है कि कम बजट में अच्छा कूलर नहीं मिल सकता है? तो आप गलत हो सकते हैं, क्योंकि यहां हमने आपको अमेजन पर उपलब्ध बजाज, सिम्फनी, ओरिएंट और क्रॉम्पटन जैसे टॉप ब्रांड्स के Home Cooler की जानकारी दी है, जिनकी कीमत ₹6000 से भी कम है। इतने कम बजट में आने वाले इन एयर कूलर में आपको दमदार कूलिंग संग एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। इनमें से अधिकतर कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी आप इन्हें बिजली कटने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं और लगातार कूलिंग प्राप्त कर सकते हैं। वहीं कुछ कूलर की मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ काम करती है यानी मोटर अगर बहुत गर्म हो जाती है, तो कूलर अपने आप बंद हो जाता है। वहीं इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये कॉम्पैक्ट साइज में आते हैं, जिस कारण इन्हें कम जगह में भी आसानी से रखा जा सकता है। इन कूलर के बारे में आप नीचे अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Bajaj PX 97 Torque New 36L Personal Air Cooler For Room
छोटे कमरों के लिए 35 लीटर क्षमता वाला यह एयर कूलर बढ़िया हो सकता है। इसमें शक्तिशाली एयर थ्रो क्षमता होती है, जिससे ठंडी हवा कमरे में तेजी से फैलती है और कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। वहीं यह कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी आप बिजली कटने के बाद भी इस कूलर को इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं। इस Bajaj Cooler में 4 वे स्विंग फीचर शामिल है, जिससे ठंडी हवा कमरे में चारों तरफ फैलती है। यह 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा रखते हैं और कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद करते हैं। इस एयर कूलर का साइज भी कॉम्पैक्ट होता है, जिससे आप इसे कम जगह में आसानी से रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bajaj PX 97 Torque New
- क्षमता - 35 लीटर
- कलर - सफेद
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1177 क्यूबिक फीट पर मिनट
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 8700 ग्राम
खूबियां
- यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।
- इसमें लगे कैस्टर व्हील्स की मदद से आप कूलर को आसानी से इधर-उधर कर सकते हैं।
कमी
- फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
01
Symphony Ice Cube 27 Personal Air Cooler For Home with Powerful Fan
बच्चों के स्टडी रूम में रखने के लिए 27 लीटर वाटर टैंक वाला यह सिम्फनी एयर कूलर बढ़िया हो सकता है। यह कॉम्पैक्ट साइज में आता है जिससे इसे कम जगह में आसानी से रखा जा सकता है। इस एयर कूलर की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें i-Pure तकनीक शामिल है, जो हवा को ठंडा करने के साथ-साथ उसे शुद्ध करने का काम भी करती है। इससे आप तक साफ ठंडी हवा पहुंचती है। यह तकनीक उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद हो सकती है, जिन्हें सांस से जुड़ी कोई समस्या है। इस Symphony Cooler में लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक तेज ठंडी हवा देते हैं, जिससे गर्म कमरा भी जल्दी ठंडा हो सकता है। यह एयर कूलर लो पावर पर काम करता है यानी बेहद कम बिजली खपत के साथ यह कूलिंग करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Symphony Ice Cube
- क्षमता - 27 लीटर
- कलर - सफेद
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 954 क्यूबिक फीट पर मिनट
- विशेष सुविधा - वाटर लेवल इंडिकेटर
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 6.6 किलोग्राम
खूबियां
- यह होम कूलर बेहद कम शोर के साथ कूलिंग करता है, जिससे रात को सोते समय शांति बनी रहती है।
- यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी आप इसे बिजली जाने के बाद भी इन्वर्टर पर चला सकते हैं।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler For Home
सिंगल रहने वाले लोगों के लिए 40 लीटर वाला यह ओरिएंट एयर कूलर बढ़िया हो सकता है। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स तेजी से हवा को ठंडा करते हैं, जिससे गर्म कमरा भी जल्दी ठंडा हो सकता है। वहीं इसमें पूरी तरह से बंद होने वाले लूवर्स लगे हैं यानी कूलर के बंद होने पर यह भी अपने आप बंद हो जाते हैं। इससे वाटर टैंक में धूल-मिट्टी या मच्छर आदि जाने का खतरा नहीं रहता है। उन लोगों के लिए यह Home Cooler बढ़िया विकल्प हो सकता है, जिनके यहां अक्सर बिजली कटती रहती है, क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर है जिसे बिजली कटने के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कूलर Aero फैन तकनीक के साथ आता है, जो 17% ज्यादा तेज हवा प्रदान करता है। इस ओरिएंट कूलर में 4 वे एयर डिफ्लेक्शन तकनीक शामिल है, जो हर दिशा में ठंडी हवा फैलाता है। इससे कमरे का हर कोना ठंडा बना रहता है। इसमें लगे कैस्टर व्हील्स की मदद से कूलर को खिसकाना या घूमाना काफी आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Durachill
- क्षमता - 40 लीटर
- कलर - सफेद
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1750 क्यूबिक फीट पर मिनट
- विशेष सुविधा - कैस्टर व्हील्स
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - PP प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 8000 ग्राम
खूबियां
- यह एयर कूलर 3 एडजस्टेबल स्पीड सेटिंग्स के साथ आता है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी भरना है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कुछ खास शिकायत नहीं की है।
03
BHABURLY GLX 35 LTR Personal Portable Cooler with Anti Bacterial Honeycomb
35 लीटर क्षमता वाला यह होम कूलर उन लोगों के लिए बढ़िया हो सकता है, जो ऐसा कूलर चाहते हैं जो कम जगह में आसानी से रखा जा सके। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 105W की पावरफुल मोटर शामिल होती है, जो लंबे समय तक चलने पर शानदार प्रदर्शन कर सकती है। वहीं इसमें 12 इंच की प्लास्टिक फैन लगी होती है, जो अधिक टिकाऊ और तेज हवा करने वाली होती है। इस Air Cooler की मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है यानी अगर मोटर बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है, तो कूलर अपने आप बंद हो जाता है। इससे मोटर लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं, जिसकी मदद से आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। वहीं यह कूलर बेहद कम बिजली खपत के साथ कूलिंग करता है, जिससे आप बिजली बिल में भी बचत कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - BHABURLY GLX
- क्षमता - 35 लीटर
- कलर - ग्रे
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 2000 क्यूबिक फीट पर मिनट
- विशेष सुविधा - थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - PP प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 8.16 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें लगे कैस्टर व्हील्स के कारण कूलर को एक जगह से दूसर जगह पर लेकर जाना आसान होता है।
- इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर लगा है, जिसकी मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म हो रहा है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
04
Crompton Ozone Personal Air Cooler
क्रॉम्पटन का यह एयर कूलर 45 लीटर क्षमता के साथ आता है और इसमें हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो 45% अधिक पानी सोखकर 25% अधिक ठंडी हवा देते हैं। इससे गर्म कमरा भी जल्दी ठंडा हो सकता है। इसमें ऑटो फिल की सुविधा दी होती है, जिससे आप वाटर टैंक में आसानी से भर सकते हैं। वहीं इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर लगा होता है, जिससे आप पता कर सकते हैं कि टैंक में कब पानी खत्म हो रहा है। इस Crompton Cooler में आइस चैंबर लगा हुआ है, जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को अधिक समय के लिए ठंडा रख सकते हैं। यह पर्सनल कूलर ऑटो स्विंग और कूलिंग मोड की सुविधा के साथ आता है यानी आप हवा की दिशा को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं और जरूरत अनुसार कूलिंग मोड को भी बदल सकते हैं। इसमें एवरलास्ट पंप लगी होती है, जो अधिक टिकाऊ होती है। वहीं इसमें जंग लगने की समस्या कम रहती है, जिससे यह हार्ट वाटर में भी बेहतर ढंग से काम कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Crompton Ozone
- क्षमता - 45 लीटर
- कलर - सफेद
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1177 क्यूबिक फीट पर मिनट
- विशेष सुविधा - हाई एयर डिलीवरी
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 10.95 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें लगी मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है यानी मोटर के अधिक गर्म होने पर कूलर अपने आप बंद हो जाती है।
- वहीं इसमें पूरी तरह से बंद होने वाले लूवर्स लगे हैं, जिससे टैंक के अंदर मच्छर या गंदगी जाने का खतरा नहीं रहता है।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
₹6000 से कम कीमत वाले होम कूलर के मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ₹6000 से कम कीमत वाले होम Cooler के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत अनुसार आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।