Crompton vs Havells Air Cooler: इस गर्मी अपने घर के लिए चुनें सही विकल्प

क्रॉम्पटन और हैवेल्स Air Cooler के बीच सही चुनाव आपके घर की जरूरतों पर निर्भर करता है। क्रॉम्पटन अपनी दमदार एयर डिलीवरी और बजट-फ्रेंडली रेंज के लिए जाना जाता है, जो बड़े कमरों को तेजी से ठंडा करता है। वहीं, हैवेल्स अपने शानदार डिजाइन, कम आवाज और प्रीमियम फीचर्स के लिए मशहूर है। तो आइए नीचे दोनों के बीच विस्तार से अंतर समझते हैं ताकि आपको इनमें से अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो।
क्रॉम्पटन बनाम हैवेल्स एयर कूलर: अपने लिए घर के लिए सही विकल्प चुनें
क्रॉम्पटन बनाम हैवेल्स एयर कूलर: अपने लिए घर के लिए सही विकल्प चुनें

गर्मियां आते ही सबसे बड़ा सिरदर्द होता है घर को ठंडा कैसे रखें? बाजार में इतने सारे ऑप्शंस हैं कि कोई भी कन्फ्यूज हो जाए। इसीलिए आज हम बात कर रहे हैं भारत के दो सबसे बड़े और भरोसेमंद ब्रांड्स Crompton और Havells के एयर कूलर्स के बारे में। मेरा यह टॉपिक चुनने का कारण थोड़ा-बहुत मेरा खुद का अनुभव भी है, क्योंकि जब मैंने अपने घर के लिए कूलर ढूंढना शुरू किया, तो मैं खुद इन दोनों ब्रांड्स के बीच बुरी तरह उलझ गई थी। एक तरफ क्रॉम्पटन की जबरदस्त हवा का भरोसा था, तो दूसरी तरफ हैवेल्स के मॉडर्न लुक्स और फीचर्स मेरा ध्यान खींच रहे थे। लेकिन जैसा कि हर कोई चाहता है कि पैसे सही जगह लगे, कूलर ऐसा हो जो कम बिजली खाए, आवाज कम करे और चिलचिलाती गर्मी में कमरे को शिमला बना दे। तो अपने इसी अनुभव और ढेर सारे यूजर्स के फीडबैक के आधार पर, आज मैं इन दोनों के बीच तुलना करूंगी ताकि आप मेरी तरह कंफ्यूज ना हो और अपने घर के लिए बेस्ट ऑप्शन चुन सकें।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Crompton Ozone 88 Litres Desert Air Cooler for home

    • हमने इसे क्यों चुना - हमारा यह कूलर चुनने का कारण इसकी 88 लीटर की बड़ी पानी की टंकी है, जिससे इसमें बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है। वहीं इसका दमदार एयर थ्रो कमरे के हर कोने तक पहुंचता है, जिससे उमस भरी गर्मी में भी राहत मिलती है। 
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन के मुताबिक इस क्रॉम्पटन कूलर में आसानी से साफ होने वाला बड़ा आइस चैंबर, चारों तरफ हवा फेंकने के लिए 4-वे डिफ्लेक्शन और लंबे समय तक चलने वाला एवरलास्ट पंप मिलता है।
    • सर्विस और वारंटी - इस पर आमतौर पर 1 साल की ब्रांड वारंटी मिलती है और क्रॉम्पटन का सर्विस नेटवर्क पूरे भारत में काफी मजबूत है।
    • हमारी राय - हमारी राय में, अगर आपका कमरा बड़ा है और आप रात भर बिना रुके ठंडी हवा चाहते हैं, तो यह कूलर आपके लिए परफेक्ट है। इसके हनीकॉम्ब पैड्स हवा को लंबे समय तक ठंडा रखते हैं। इसके पहिये मजबूत हैं, जिससे इसे यहां-वहां खिसकाना आसान हो जाता है। कुल मिलाकर, कहा जाए तो यह हैवी-ड्यूटी कूलिंग के लिए बेहतरीन और टिकाऊ है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton Ozone
    • क्षमता - 88 लीटर
    • रंग - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    खूबियां 

    • विशाल टैंक
    • फास्ट कूलिंग

    कमी

    • आकार में बड़ा होने के कारण यह छोटे कमरों में बहुत ज्यादा जगह घेरता है।
    01
  • Havells KoolStorm 80 L Desert Air Cooler for Home

    • हमने इसे क्यों चुना - हमने इसे इसलिए चुना क्योंकि यह मॉडर्न तकनीक और दमदार कूलिंग का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यह घर और ऑफिस दोनों ही जगहों के लिए पूरी तरह फिट बैठता है। इसकी ड्यूल फ्लो तकनीक हवा को बेहतर तरीके से फैलाती है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन पर इसके बैक्टीरिया शील्ड हनीकॉम्ब पैड्स और आइस चिल ड्रिप तकनीक को हाइलाइट किया गया है। साथ ही सुरक्षा के लिए इसके आगे के पहियों में ब्रेक भी दिए गए हैं।
    • सर्विस और वारंटी - हैवेल्स इस प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी देता है और इनकी होम-सर्विस काफी क्विक मानी जाती है।
    • हमारी राय - हमारी सलाह है कि अगर आप कूलिंग के साथ-साथ साफ और स्वच्छ हवा को भी जरूरी समझते हैं, तो आपको इसके साथ जाना चाहिए। इसका बैक्टीरिया शील्ड फिल्टर हवा के कीटाणुओं को रोकता है, जो बच्चों और बुजुर्गों वाले घर के लिए बहुत अच्छा है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Havells KoolStorm
    • क्षमता - 80 लीटर
    • रंग - सफेद ग्रे
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1400 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    खूबियां

    • बैक्टीरिया फ्री हवा
    • स्मार्ट व्हील ब्रेक

    कमी 

    • इसकी प्लास्टिक बॉडी क्रॉम्पटन के मुकाबले थोड़ी कमजोर है।

    Crompton Ozone 88L बनाम Havells KoolStorm 80L - क्रॉम्पटन में आपको 8 लीटर ज्यादा पानी की क्षमता और बहुत तेज एयर थ्रो मिलता है, जो बड़े कमरों को हैवेल्स के मुकाबले ज्यादा तेजी से ठंडा करता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Crompton Ozone Neo Desert Air Cooler 95L

    • हमने इसे क्यों चुना - 95 लीटर की सबसे बड़ी टैंक कैपेसिटी के कारण यह कूलर हमारी लिस्ट में शामिल हुआ। यह उन इलाकों के लिए काफी बढ़िया है जहां बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। इसके साथ आपको 3 साल की लंबी वारंटी मिलती है, जो इसके टिकाऊपन पर ब्रांड के भरोसे को दिखाती है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन के अनुसार इसमें लंबे समय तक ठंडक रोकने वाले हाई-डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स, ऑटो स्विंग के साथ 4-वे एयर डिफ्लेक्शन और वाटर लेवल इंडिकेटर मिलता है।
    • सर्विस और वारंटी - इस मॉडल पर क्रॉम्पटन की तरफ से 3 साल की लंबी ब्रांड वारंटी मिलती है, जो इसका बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है।
    • हमारी राय - अगर आप बार-बार कूलर बदलने या ठीक करवाने के झंझट से तंग नहीं आना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया रहेगा। वहीं इसकी बड़ी पानी की टंकी आपको बार-बार पानी चेक करने की टेंशन से पूरी तरह आजाद कर देती है और इसकी कूलिंग रिटेंशन बहुत बढ़िया है, जिससे बिजली बंद होने के बाद भी कमरा काफी देर ठंडा रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton Ozone Neo
    • क्षमता - 95 लीटर
    • रंग - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1648 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    खूबियां 

    • लंबी वारंटी
    • मेगा टैंक

    कमी 

    • पूरी तरह भर जाने के बाद इसका वजन बहुत ज्यादा हो जाता है, जिससे इसे हिलाना मुश्किल होता है।
    03
  • Havells 2-in-1 Convertible 80 L Desert Air Cooler for room

    • हमने इसे क्यों चुना - यह कूलर अपने बेहद अनोखे और इनोवेटिव डिजाइन के कारण हमारी पसंद बना है। यह सिर्फ एक कूलर नहीं है, बल्कि सर्दियों में जब कूलर का इस्तेमाल नहीं होता, तब आप इसे एक स्टाइलिश साइड टेबल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बढ़िया है जो ऑफ-सीजन में कूलर को छिपाने या स्टोर करने की जगह को लेकर परेशान रहते हैं।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन इसके 2-इन-1 कन्वर्टिबल डिजाइन, साइड टेबल की तरह इस्तेमाल होने की खूबी और हवा के तेज थ्रो के लिए 5 पत्तियों वाले मेटल ब्लेड फैन को बताता है।
    • सर्विस और वारंटी - इस हैवेल्स कूलर पर भी 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है। वहीं इसकी कस्टमर सर्विस भी काफी बढ़िया है।
    • हमारी राय - हमारी राय में, यह कूलर उन लोगों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है जो स्मार्ट स्पेस सेविंग चाहते हैं। वहीं इसका मेटल ब्लेड फैन बहुत शक्तिशाली हवा देता है, जो प्लास्टिक ब्लेड से कहीं बेहतर होती है। दिखने में भी यह बेहद मॉडर्न, स्टाइलिश और मल्टी-फंक्शनल है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Havells 2-in-1 Convertible
    • क्षमता - 80 लीटर
    • रंग - ग्रे
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2060 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • मटेरियल - ABS

    खूबियां 

    • 2 इन 1 वन 
    • मजबूत मेटल पंखा

    कमी 

    • कन्वर्टिबल डिजाइन और यूनिक लुक की वजह से इसकी कीमत सामान्य कूलर से थोड़ी ज्यादा है।

    Crompton Ozone Neo 95L बनाम Havells 2-in-1 80L - क्रॉम्पटन में आपको 15 लीटर बड़ा वाटर टैंक और पूरे 3 साल की लंबी वारंटी मिलती है, जो हैवेल्स के 1 साल की वारंटी और कम क्षमता के मुकाबले ज्यादा टिकाऊ और भरोसेमंद सौदा है।

    04
  • Crompton Ozone Personal Air Cooler 45L

    • हमने इसे क्यों चुना - हमने इसे छोटे कमरों, पर्सनल केबिन, या स्टूडेंट्स और बैचलर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर चुना है। 45 लीटर की क्षमता के साथ यह बहुत ही कॉम्पैक्ट है और कम जगह में आसानी से फिट हो जाता है। कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स और लंबी वारंटी मिलना इसे एक बेहद सुरक्षित और किफायती बनाता है।
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन के मुताबिक इसमें ऑटो-फिल यानी पानी खुद भरने की सुविधा, वाटर लेवल इंडिकेटर, आइस चैंबर और कूलिंग मोड के साथ ऑटो स्विंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
    • सर्विस और वारंटी - इस पर्सनल कूलर पर भी क्रॉम्पटन पूरे 3 साल की ब्रांड वारंटी दे रहा है।
    • हमारी राय - हमारे हिसाब से यह ना केवल छोटे कमरों के लिए बेहतरीन है, बल्कि उपयोगी में भी काफी आसान है क्योंकि इसमें ऑटो-फिल का फीचर है यानी पाइप लगा दीजिए और पानी अपने आप भरता रहेगा। वहीं छोटे आकार के बावजूद इसकी कूलिंग बहुत शानदार है और यह बिजली भी बहुत कम खाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton Ozone
    • क्षमता - 45 लीटर
    • रंग - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1177 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    खूबियां 

    • कॉम्पैक्ट साइज
    • कम बजट

    कमी 

    • यह कूलर बहुत बड़े कमरों या हॉल को ठंडा करने के लिए बिल्कुल नहीं बना है।
    05
  • Havells KoolStorm 95 L Desert Air Cooler for Home

    • हमने इसे क्यों चुना - यह कूलर हमने उन लोगों के लिए चुना है जो बिना किसी समझौते के सबसे बड़ी टैंक कैपेसिटी और प्रीमियम फीचर्स दोनों एक साथ चाहते हैं। यह इन्वर्टर पर भी आसानी से चल सकता है, जिससे बिजली कटने पर भी आपकी नींद खराब नहीं होती। 
    • अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन इन्वर्टर कम्पैटिबिलिटी, बैक्टीरिया शील्ड हनीकॉम्ब पैड्स, बहुत बड़े XXL आइस चैंबर और मजबूत व्हील ब्रेक्स के बारे में बताता है।
    • सर्विस और वारंटी - हैवेल्स की तरफ से इस हैवी-ड्यूटी कूलर पर 1 साल की पूरी वारंटी दी जा रही है।
    • हमारी राय - हमारी राय में, अगर आप बार-बार लाइट कटने की समस्या से परेशान हैं, तो यह कूलर आपके लिए सबसे बढ़िया है, क्योंकि यह इनवर्टर पर आसानी से काम करता है। वहीं इसके 95 लीटर के बड़े टैंक में एक बार पानी भरने पर यह कई दिनों तक चल सकता है और इसका आइस चैंबर बहुत बड़ा है, जिसमें ढेर सारी बर्फ डालकर आप एकदम एसी जैसी ठंडक पा सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Havells KoolStorm
    • क्षमता - 95 लीटर
    • रंग - ग्रे
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2119 क्यूबिक फिट पर मिनट
    • मटेरियल - ABS

    खूबियां

    • इनवर्टर फ्रेंडली
    • सुपर कूलिंग

    कमी 

    • बहुत भारी और बड़ा होने के कारण इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाना थका देने वाला काम है।

    Crompton Ozone 45L बनाम Havells KoolStorm 95L - क्रॉम्पटन का यह पर्सनल कूलर कम बजट और छोटे कमरों के लिए बढ़िया है, जो हैवेल्स के भारी-भरकम और महंगे 95 लीटर कूलर के मुकाबले बहुत कम जगह घेरता है, सस्ती कीमत में आता है और इस पर 3 साल की लंबी वारंटी भी मिलती है।

    06

ऐसे अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • दोनों ब्रांड्स में से किसकी कूलिंग ज्यादा दमदार और तेज है?
    +
    अगर आपको बहुत तेज हवा और बड़े कमरे के लिए तगड़ी कूलिंग चाहिए, तो क्रॉम्पटन इसमें आगे रहता है। इसका फैन पावर और थ्रो काफी मजबूत होता है।
  • अगर बिजली बिल और कम आवाज की बात करें, तो कौन सा बेहतर है?
    +
    कम आवाज में शांत चलने और बिजली बचाने के मामले में हैवेल्स बढ़िया है। इसके मोटर्स को काफी स्मूथ और साइलेंट कूलिंग के लिए डिजाइन किया जाता है।
  • मजबूती और सर्विस के मामले में कौन-सा ब्रांड ज्यादा भरोसेमंद है?
    +
    दोनों ही ब्रांड्स की बनावट और सर्विस अच्छी है, लेकिन क्रॉम्पटन लंबे समय तक चलने वाले पंप्स के लिए जाना जाता है, जबकि हैवेल्स की आफ्टर-सेल्स सर्विस थोड़ी ज़्यादा क्विक मानी जाती है।