रिमोट की झंझट खत्म! 5 एडवांस्ड WIFI स्मार्ट Inverter AC देंगे हैंड्स फ्री कूलिंग

हैंड्स फ्री कूलिंग के लिए एडवांस्ड स्मार्ट WIFI इन्वर्टर एसी का चयन करना बेहतर रहेगा क्योंकि इन्हें मोबाइल फोन से कनेक्ट करके कहीं से भी बैठकर कंट्रोल किया जा सकता है। ये कम बिजली की खपत करते हुए पावरफुल कूलिंग करते हैं और भीषण गर्मी में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करते हैं।
हैंड्स-फ़्री कूलिंग के लिए 5 एडवांस्ड स्मार्ट वाई-फ़ाई इन्वर्टर एसी
हैंड्स-फ़्री कूलिंग के लिए 5 एडवांस्ड स्मार्ट वाई-फ़ाई इन्वर्टर एसी

अगर आप घर के लिए एक ऐसा एडवांस्ड स्मार्ट इन्वर्टर एसी लेना चाहते हैं जिसे कहीं से भी बैठकर नियंत्रित किया जा सके, तो आपको WIFI सुविधा वाले मॉडल देखने चाहिए। ऐसे में अगर आप भी हैंड्स फ्री कूलिंग के लिए स्मार्ट एसी तलाश कर रहे हैं, तो Haier, सैमसंग, Carrier, पैनासोनिक और Blue Star जैसे मॉडल्स का चयन करना बेहतर विकल्प रहेगा। ये घर को बिना रिमोट के ठंडा करने में मदद करते हैं और नींद से बार-बार नहीं उठना पड़ता है। इन स्मार्ट स्प्लिट एसी में आपको 1 टन और 1.5 टन की क्षमता मिलती है, जिस वजह से ये छोटे और मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया माने जाते हैं। हैंड्स फ्री कंट्रोल वाले इन इन्वर्टर एसी में विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिन्हें आप अपनी ठंडक क्षमता के अनुसार चुन सकते हैं और कूलिंग का बेहतर अनुभव पाने के साथ-साथ बिजली की बचत कर पाएंगे। 

यहां आपको 5 स्मार्ट इन्वर्टर एसी के विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star,New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC


    अगर आप घर के लिए हैंड्स फ्री कंट्रोल वाला इन्वर्टर एसी लेना चाहते हैं, तो हायर ब्रांड का चयन करना सही रहेगा। क्योंकि इसमें WIFI की सुविधा है, जिसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी 4 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। 

    क्यों चुनना चाहिए? 

    • 1.5 टन की क्षमता वाले इस स्प्लिट एसी को घर के लिए इसलिए चुनना चाहिए क्योंकि इसमें 4 वे स्विंग की सुविधा मिलती है, जिसकी हवा कमरे के हर कोने में समान रूप से पहुंचती है और 60 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कूलिंग का बेहतर अनुभव मिलता है। 
    • Haier के इस स्मार्ट एयर कंडीशनर में डिह्यूमिडिफायर फंक्शन मिलता है, जो कमरे की हवा से अतिरिक्त को नमी व चिपचिपाहट को बाहर निकालता है। यह कमरे को ज्यादा ठंडा किए बिना उमस भरे या बारिश के मौसम में हवा को आरामदायक बनाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 101.7W x 31.9H सेंटीमीटर 
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 735.94 वाट

    खासियत 

    • फ्रॉस्ट सेलफ क्लीन 
    • 20 मीटर लंबा एयर थ्रो

    कमी 

    • इसके इंस्टॉलेशन में अधिक खर्चा आ सकता है।  
    01
  • Carrier 1 Ton 3 Star, New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    कैरियर ब्रांड के इस स्प्लिट एसी में 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप अपनी कूलिंग क्षमता के अनुसार कर सकते हैं और ठंडक का आरामदायक अनुभव पा सकते हैं। 1 टन की क्षमता में आने वाला यह मॉडल ऑटो क्लीन फंक्शन के साथ मिलता है, जो इवेपोरेटर कॉइल पर जमी, धूल और गंदगी को खु-ब-खुद साफ करता है और फ्रेश हवा प्रदान करता है।  

    क्यों चुनना चाहिए? 

    • अगर आप स्मार्ट फंक्शन वाला इन्वर्टर एसी तलाश कर रहे हैं, तो इसमें आपको WIFI और वॉयस कमांड टेक्नोलॉजी मिलती है। इसे आप कहीं से भी बैठकर आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं और बार-बार रिमोट को उठाने के लिए भी बिस्तर से खड़ा भी नहीं होना पड़ेगा और नींद भी खराब नहीं होगी। 
    • इस Carrier एयर कंडीशनर के कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह लंबे समय तक बेहतर कूलिंग, कम रखरखाव और जंग से सुरक्षित रहता है। इससे आपको बार-बार सर्विसिंग का भी खर्चा नहीं करना पड़ता है और पैसों की भी बचत होती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Carrier 
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पावर - 3400 किलोवाट 
    • शोर स्तर- 32db
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 985 वाट 

    खासियत 

    • स्मार्ट एनर्डी डिस्प्ले 
    • फास्ट कूलिंग 

    कमी 

    • इसमें वाईफाई कनेक्टिविटी की दिक्कत आ सकती है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Blue Star 1.5 Ton 3 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

    1.5 टन की क्षमता में मिलने वाला यह ब्लू स्टार एसी 151 से लेकर 180 वर्ग फुट तक के छोटे और मध्यम आकार वाले कमरों के लिए अच्छा माना जाता है। कस्टमाइज्ड स्लीप मोड वाला यह मॉडल 12 घंटे की नींद के दौरान हर घंटे तापमान और पंखे की स्पीड को एडजस्ट करता है और आपकी नींद के अनुसार तापमान को सेट करता है। 

    क्यों चुनना चाहिए? 

    • आपके घर में अभी भी पुराने फंक्शन वाले एसी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी हवा कमरे की सिर्फ एक ही दिशा में जाती हों, तो आप इस स्मार्ट वाईफाई एयर कंडीशनर का चयन कर सकते हैं क्योंकि इसमें 4 वे स्विंग का फंक्शन मिलता है, जिसकी ठंडी हवा कमरे में चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है और भीषण गर्मी में कूलिंग का बेहतरीन अनुभव देती है। 
    • Blue Star ब्रांड के इस इन्वर्टर एसी में सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी मिलती है, जो कॉपर कंडेंसर कॉइल के अंरूनी हिस्सों में जमी, गंदगी, धूल और बैक्टीरिया को खुद से साफ कर देता है, जिससे आपके समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। इसके अलावा, बार-बार सर्विसिंग का भी खर्चा बच जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Blue Star 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 17742 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 2.9D x 95W x 32H सेंटीमीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 918.45 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खासियत 

    • वॉयस कमांड टेक्नोलॉजी 
    • 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल 

    कमी 

    • इस एयर कंडीशनर में लीकेज की समस्या हो सकती है। 
    03
  • Samsung 1.5 Ton 3 Star,New Star rated, Bespoke AI Inverter Smart Split AC

    आप घर के लिए स्मार्ट फंक्शन वाला इन्वर्टर एसी लेना चाहते हैं, तो सैमसंग का चयन करना सही रहेगा क्योंकि इसमें आपको WIFI और वॉयस कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिसे आप मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी बैठकर आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। 

    क्यों चुनना चाहिए? 

    • आपके इलाके में अधिक धूल-मिट्टी है, जिस वजह से एलर्जी और सांस संबंधी समस्या हो रही है, तो आप एंटी बैक्टीरियल फिल्टर वाले स्प्लिट एसी का चुनाव कर सकते हैं क्योंकि यह कमरे की ठंडी हवा में मौजूद बैक्टीरिया, कीटाणु और अन्य कणों को साफ करके फ्रेश एयर प्रदान करता है। 
    • Samsung के इस एयर कंडीशनर में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी ठंडक सुविधा के अनुसार उपयोग कर सकते है और 58 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बेहतरीन ठंडक मिलती है। इससे आप 30% से लेकर 40% तक बिजली की बचत कर सकते हैं।  

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 4.88 किलोवाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.5D x 88.9W x 29.9H सेंटीमीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 847.65 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • शोर स्तर - 26db 

    खासियत 

    • कॉपर एंटी-बैक्टीरियल फ़िल्टर
    •  ट्रिपल प्रोटेक्शन प्लस

    कमी 

    • इस एसी की सर्विसिंग सुविधा अच्छी नहीं है। 
    04
  • Panasonic 1.5 T 3S, New star rated, Heavy Duty WiFi Inverter Smart Split AC

    4 वे स्विंग वाला यह पैनासोनिक एयर कंडीशनर 1.5 टन की क्षमता में आता है, जो 120 से 170 वर्ग फुट तक के मध्यम आकार वाले कमरों के लिए अच्छा माना जाता है। यह मॉडल 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है, जो कम रखरखाव, जंग से सुरक्षित और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए सही रहेगा।

    क्यों चुनना चाहिए? 

    • Panasonic ब्रांड के इस स्मार्ट इन्वर्टर एसी में WIFI का फंक्शन मिलता है, जिसे आप मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी बैठकर कंट्रोल कर सकते हैं। इससे आपको तापमान व मोड बदलने के लिए बार-बार बिस्तर से नहीं उठना पड़ेगा और न ही नींद खराब होगी। 
    • 1.5 टन की क्षमता वाले इस स्प्लिट एसी में डस्टबस्टर तकनीक मिलती है, जो कॉइल पर जमी धूल को खु-ब-खुद साफ करता है। हर घंटे 8 घंटे की लगातार कूलिंग के बाद इसका आउटडोर फैन 3 मिनट के लिए उल्टा घूमता है, जिससे धूल बाहर उड़ जाती है और कूलिंग की क्षमत व लाइफ बढ़ती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Panasonic 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • कूलिंग पावर - 18016  ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • वाट क्षमता - 1600 वाट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.9D x 104W x 29.6H सेंटीमीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 908.45 किलोवाट घंटे 
    • आइटम का वजन - 11 किलोग्राम

    खासियत 

    • वाईफाई सक्षम
    • ऑटो क्लीन

    कमी

    • इस एयर कंडीशनर के इंस्टॉलेशन में समस्या आ सकती है।  
    05

हैंड्स फ्री वॉयस कंट्रोल के लिए 5 एडवांस्ड स्मार्ट WIFI इन्वर्टर एसी की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से 5 स्मार्ट WIFI इन्वर्टर एसी ब्रांड्स के बेहतरीन विकल्प मिलेंगे। इन मॉडल्स का चयन आप अपने बजट और जरूरत को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं। 

ब्रांड्स व मॉडल्स 

क्षमता 

कूलिंग पावर 

खास फीचर्स 

Haier-HSA18KU-RAI4NB-I

1.5 टन 

4.8 किलोवाट 

4-वे स्विंग 

Carrier-CAI12EE3R36W0 

1 टन 

3400 किलोवाट 

ऑटो क्लीन 

Blue Star-IA318ZXUS

1.5 टन

17742 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

डिजीक्यू हेप्टा सेंसर

Samsung-AR50H18D13HNNA

1.5 टन 

4.85 किलोवाट 

डिह्यूमिडिफायर

Panasonic-CS/CU-SU18BKY3WXH 

1.5 टन 

18016 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

साइलेंट मोड 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:- 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किस ब्रांड का स्मार्ट वाईफाई इन्वर्टर एसी बढ़िया है?
    +
    अगर आप घर के लिए हैंड्स फ्री कंट्रोल वाला एसी लेना चाहते हैं, तो हायर, सैमसंग, पैनासोनिक, कैरियर और ब्लू स्टार जैसे मॉडल्स का चयन करन बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • क्या स्मार्ट वाईफाई इन्वर्टर एसी सामान्य एसी से ज़्यादा महंगे होते हैं?
    +
    हां, आमतौर पर स्मार्ट वाईफाई इन्वर्टर एसी में अतिरिक्त तकनीक और फीचर्स के कारण इनकी शुरुआती कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन लंबी अवधि में वे बिजली की बचत के कारण फायदेमंद होते हैं।
  • क्या स्मार्ट एसी बिजली की खपत कम करने में मदद करते हैं?
    +
    हां, स्मार्ट इन्वर्टर एसी अपनी इन्वर्टर तकनीक और स्मार्ट मोड्स (जैसे स्लीप मोड, इको मोड) के कारण बिजली की खपत को अनुकूलित करते हैं, जिससे सामान्य एसी की तुलना में बिजली बिल कम आता है।
  • वाईफाई एसी के लिए इंटरनेट कनेक्शन कितना ज़रूरी है?
    +
    वाईफाई एसी के स्मार्ट फीचर्स और रिमोट कंट्रोल के लिए एक स्थिर इंटरनेट कनेक्शन आवश्यक है। इसके बिना, एसी केवल एक सामान्य एसी के रूप में काम करेगा।