बिजली कटने पर भी नहीं रुकेगी पढ़ाई! छात्रों के लिए इन्वर्टर पर चलने वाले पर्सनल एयर कूलर

गर्मियों में अगर बिजली कट जाए तो छात्रों के लिए पढ़ाई जारी रख पाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में इन्वर्टर कंपैटिबल वाले पर्सनल एयर कूलर काफी बढ़िया रहते हैं, जो बिजली कटने के बाद भी लगातार चलते हैं। इस सुविधा के साथ क्रॉम्पटन, ओरिएंट, केनस्टार, लिवप्योर और सिम्फनी जैसी ब्रांड्स अपने मॉडल की पेशकश करते हैं। खासियत ये भी है कि इन्हें किफायती दाम में लिया जा सकता है।
इन्वर्टर पर चलने वाले पर्सनल एयर कूलर
इन्वर्टर पर चलने वाले पर्सनल एयर कूलर

छात्रों को अगर बिना रुकावट अपनी पढ़ाई को बिजली जाने के बाद भी जारी रखना है वो भी गर्मी से राहत पाते हुए तो इस काम के लिए इन्वर्टर पर चलने वाले पर्सनल एयर कूलर काफी बढ़िया माने जाते हैं, क्योंकि इन्हें आप बिजली नहीं होने पर इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं। वहीं इन कूलर का साइज काफी छोटा होता है, जिससे इन्हें स्टडी रूम में आसानी से कम जगह में रख सकते हैं। पर्सनल कूलर इसलिए भी छात्रों के लिए बढ़िया माने जाते हैं, क्योंकि ये डेजर्ट कूलर की तुलना में बेहद कम शोर करते हैं। अच्छी बात यह है कि किफायती बजट में आने के बाद भी इनमें लगभग वह सभी फीचर्स मिलते हैं, जो एक प्रीमियम बजट के कूलर में उपलब्ध होते हैं।

नीचे आप इनके विकल्पों को देख सकते हैं।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

इन्वर्टर पर चलने वाला पर्सनल एयर कूलर लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आप पढ़ाई के लिए इन्वर्टर के साथ चलने वाला पर्सनल एयर कूलर ले रहे हैं, तो सिर्फ कीमत नहीं बल्कि कुछ जरूरी बातों पर भी ध्यान देना चाहिए।

  • कूलर लेते समय देखें कि इन्वर्टर पर वह चल सकता है या नहीं, ताकि बिजली कटने के बाद भी आपकी पढ़ाई में रुकावट ना आए।
  • हमेशा कम बिजली की खपत वाला मॉडल चुनें। इससे बिजली बिल में बचत होती है और कम बिजली खपत के कारण इन्वर्टर बैटरी ज्यादा देर चलती है।
  • कमरे के आकार अनुसार टैंक क्षमता का चुनाव करें, ताकि पूरी तरह ठंडक प्राप्त हो।
  • ब्रांड की प्रोडक्ट वारंटी और मोटर वारंटी पर जरूर ध्यान दें ताकि आगे चलकर आसानी से सहयता मिल सके।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Livpure Coolmist Personal Air Cooler

    इसे चुनने का कारण

    • 48 लीटर की बड़ी पानी की टंकी होने से बार-बार पानी भरने की जरूरत कम पड़ती है।
    • इसमें बैक्टीरिया फ्री पैड लगे हैं, जो ठंडी हवा के साथ स्वच्छता बनाए रखने में मदद करते हैं।
    • इसमें बर्फ रखने के लिए अलग से जगह मिलती है।
    • यह बेहद कम बिजली खपत के साथ काम करता है।

    हमारी राय

    अगर आपका  पढ़ाई वाला कमरा बड़ा है, तो Livpure का यह मॉडल अच्छा विकल्प हो सकता है। इस कीमत में मिलने वाली 2 साल की वारंटी इसे भरोसेमंद बनाती है और बिजली जाने के बाद भी आप इसे चला सकते हैं और बिना रुकावट अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

    क्यों देखें दूसरा विकल्प?

    अगर आपको केवल स्टडी टेबल के पास रखने के लिए एयर कूलर की जरूरत है तो उसके हिसाब से यह काफी बड़ा है और इसका शोर आपको परेशान कर सकते है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - Livpure Coolmist
    • क्षमता - 48 लीटर
    • रंग - सफेद 
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2300 CFPM 
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    किसके लिए सही?

    • बड़े स्टडी रूम के लिए।
    • जहां अधिक गर्मी पड़ती है।

    कमी

    • बड़े फैन के कारण थोड़ा शोर अधिक हो सकता है।
    01
  • Symphony HiFlo 40 Personal Air Cooler For Home

    इसे चुनने का कारण

    • इसका शक्तिशाली ब्लोअर हवा को दूर तक पहुंचाने में मदद करता है।
    • इसमें हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, जो अधिक पानी सोखकर लंबे समय तक कूलिंग करते हैं।
    • यह हवा को ठंडा करने के साथ-साथ उसे साफ भी करता है।
    • इसे आप बिजली नहीं होने पर भी इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं।

    हमारी राय

    सिम्फनी कूलर बनाने वाली एक लोकप्रिय ब्रांड है जिस पर लोगों का भरोसा सालों से कायम है। इसलिए जिन छात्रों का बजट कम है और वह भरोसेमंद ब्रांड का कूलर लेना चाहते हैं तो आप इस पर्सनल कूलर चुन सकते हैं। इसकी अच्छी बात हमें यह लगती है कि इसकी कस्टमर सर्विस काफी बढ़िया है, जिससे छात्रों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा।

    क्यों देखें दूसरा विकल्प?

    अगर ऐसी जगह रहते हैं जहां बहुत अधिक गर्मी पड़ती है तो आपको पढ़ाई के बीच में इस 40 लीटर टैंक को बार-बार भरना पड़ सकता है। इसलिए अधिक गर्मी वाले क्षेत्र के हिसाब से आप बड़ी टैंक क्षमता वाला मॉडल देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - Symphony HiFlo
    • क्षमता - 40 लीटर
    • रंग - हल्का ग्रे 
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1400 CFPM 
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    किसके लिए सही?

    • जिन छात्रों को बिजली बढ़ने की टेंशन हो।
    • जो भरोसेमंद ब्रांड चाहते हों।

    कमी

    • इसकी वारंटी थोड़ी कम है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler

    इसे चुनने का कारण

    • इसमें लगे हनीकॉम्ब पैड्स अधिक पानी सोखते हैं जिससे यह लंबे समय तक ठंडक बनाए रखते हैं।
    • इसमें पूरी तरह बंद होने वाले लूवर्स लगे हैं जिससे टैंक में गंदगी नहीं जाती है।
    • इसकी हवा को आप अपनी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। 
    • यह कैस्टर व्हील्स के साथ आता है, जिससे इसे खिसकाना काफी आसान होता है।

    हमारी राय

    छात्र हमेशा ऐसा कूलर लेना चाहते हैं जिसका ना केवल बजट कम हो बल्कि जो लंबे समय तक टिकाऊ रहे ताकि उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़कर कूलर ठीक करने की टेंशन ना लेनी पड़े। ऐसे में अगर आप भी इस तरह का कूलर चाहते हैं तो Orient का यह मॉडल आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। इसकी बाजार में अच्छी पहचान है और नियमित इस्तेमाल के लिए काफी बढ़िया है जो बिना रुकावट असरदार कूलिंग देता है।

    क्यों देखें दूसरा विकल्प?

    हां, लेकिन आप लंबी वारंटी या ज्यादा प्रीमियम कूलर चाहते हैं तो यह मॉडल आपके लिए बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि यह केवल 1 साल की वारंटी के साथ आता है और इसके मोटर पर भी कोई वारंटी नहीं है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - Orient Electric Durachill
    • क्षमता - 40 लीटर
    • रंग - सफेद और ग्रे 
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 17500 CFPM 
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    किसके लिए सही?

    • जिनका बजट कम हो।
    • जिनके यहां बिजली अधिक कटती हो।

    कमी

    • अधिक स्पीड करने पर यह ज्यादा आवाज कर सकती है।
    03
  • Kenstar PULSE HC 20 Portable Personal Air Cooler For Home

    इसे चुनने का कारण

    • इसका साइज काफी छोटा और डिजाइन पतला है। 
    • इसमें लगे हनीकॉम्ब पैड्स लंबे समय तक कूलिंग बनाए रखने में सक्षम है।
    • इस कूलर की हवा लगभग 15 फीट तक दूर जा सकती है।
    • बिजली जाने पर भी इनवर्टर के साथ चलाया जा सकता है।

    हमारी राय

    जो छात्र अकेले होस्टल या किराए के मकान में रहते हैं उनके लिए यह काफी बढ़िया विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह काफी ज्यादा किफायती है और दूसरा इसका साइज इतना छोटा है कि आपको शिफ्टिंग के दौरान इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बिल्कुल मुश्किल नहीं लगेगा। वहीं अगर ब्रांड पर ध्यान दें तो Kenstarएक जाना-माना Air Cooler ब्रांड है जिस पर भरोसा किया जा सकता है।

    क्यों देखें दूसरा विकल्प?

    देखिए अगर आप अपने बड़े स्टडी रूम के लिए कूलर लेना चाहते हैं, तो आपके लिए यह मॉडल बिल्कुल नहीं रहेगा। क्योंकि यह पूरे कमरे को ठंडा नहीं कर सकता है। इसे आप केवल अपने स्टडी टेबल के पास रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - Kenstar PULSE HC
    • क्षमता - 20 लीटर
    • रंग - सफेद 
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 353.15 CFPM 
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    किसके लिए सही?

    • हॉस्टल रहने वाले छात्र
    • बेहद कम बजट

    कमी

    • छोटी टंकी
    04
  • Crompton Ozone Personal Air Cooler

    इसे चुनने का कारण

    • इसके पैड हाई डेंसिटी है जो काफी मात्रा में पानी सोखते हैं जिससे कूलिंग अधिक रहती है।
    • इसमें टंकी को अपने आप भरने की सुविधा मिलती है।
    • टैंक में कितना पानी भरना है इसे आप वॉटर इंडिकेटर के माध्यम से देख सकते हैं।
    • यह हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है।

    हमारी राय

    छात्रों का बजट इतना नहीं होता कि वह बार-बार कूलर पर पैसा लगाए। ऐसे में अगर आप नया कूलर लेने का विचार कर रहे हैं तो Crompton का यह मॉडल आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह कंपनी ना केवल भरोसेमंद है बल्कि इस पर मिलने वाली तीन साल की ब्रांड वारंटी और इनकी कस्टमर सर्विस इसे वैल्यू-फॉर मनी प्रोडक्ट बनाती है और इसकी कीमत भी कोई बहुत ज्यादा नहीं है।

    क्यों देखें दूसरा विकल्प?

    जिन लोगों को केवल स्टडी टेबल के पास रखने के लिए पर्सनल कूलर की जरूरत है उनके लिए यह कूलर काफी बड़ा हो जाएगा। इसलिए आप छोटे साइज का एयर कूलर देख सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - Crompton Ozone
    • क्षमता - 45 लीटर
    • रंग - सफेद 
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1177 CFPM 
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    किसके लिए सही?

    • भरोसेमंद ब्रांड चाहने वालों के लिए।
    • जो अधिक गर्म इलाके में रहते हैं।

    कमी

    • छोटे कमरे में ज्यादा जगह घेरेगा।
    05

पर्सनल एयर कूलर के मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए सभी एयर कूलर की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल का नाम 

टैंक क्षमता 

एयर फ्लो कैपेसिटी 

खास फीचर

Livpure Coolmist

48 लीटर

2300 CFPM

एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स

Symphony HiFlo

40 लीटर 

1400 CFPM

इन्वर्टर कंपैटिबल

Orient Electric Durachill

40 लीटर 

17500 CFPM

ऑटो स्विंग

Kenstar PULSE HC

20 लीटर 

353.15 CFPM

वॉटर इंडिकेटर

Crompton Ozone

45 लीटर 

1177 CFPM

लो पावर कंजपशन

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑप एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या इन्वर्टर पर पर्सनल एयर कूलर चलाया जा सकता है?
    +
    हां, इन्वर्टर पर भी पर्सनल एयर कूलर बिजली जाने के बाद चलाए जा सकते हैं।
  • छात्रों के लिए इन्वर्टर पर चलने वाला एयर कूलर क्यों अच्छा विकल्प है?
    +
    यह बिजली कटने पर भी पढ़ाई के दौरान ठंडक बनाए रखने में मदद करता है।
  • इन्वर्टर के लिए कौन-सा पर्सनल एयर कूलर चुनना चाहिए?
    +
    ऐसा मॉडल चुनें जो इन्वर्टर पर चलता हो और कम बिजली की खपत करता हो।
  • क्या सभी पर्सनल एयर कूलर इन्वर्टर पर चलते हैं?
    +
    नहीं, केवल वही मॉडल इन्वर्टर पर बेहतर तरीके से चलते हैं जिनमें इसकी सुविधा दी गई होती है।
  • इन्वर्टर पर एयर कूलर चलाने से बैटरी कितनी देर चलती है?
    +
    यह इन्वर्टर की क्षमता, बैटरी और एयर कूलर की बिजली खपत पर निर्भर करता है।