मौजूद समय में चिमनी केवल मॉडर्न किचन ही नहीं, बल्कि अब लगभग हर इंडियन किचन में इस्तेमाल किया जाता है ताकि खाना बनाने के दौरान किचन में जमा होने वाले धुएं, गंद, तेल, ग्रीस और चिपचिपाहट से छुटकारा मिल सके। लेकिन जब बात कम बजट में भरोसेमंद और बढ़िया चिमनी चुनने की बात आती है, तो अक्सर ग्राहक कंफ्यूज हो जाते हैं! ऐसे में हमने यहां फैबर ब्रांड की चिमनी के बारे में आपको जानकारी दी है। जाहिर है यह ब्रांड ना केवल ₹10,000 के अंदर टिकाऊ व शक्तिशाली सक्शन वाली चिमनी पेश करता है बल्कि एडवांस फीचर्स भी देता है। वहीं इन Kitchen Chimney का डिजाइन भी काफी स्टाइलिश होता है, जो आपकी किचन के लुक में चार-चांद लगा सकता है। यहां हमने 60 सेंटीमीटर वाली चिमनी के 5 विकल्प दिए हैं। इस साइज की चिमनी ज्यादा डिमांड में रहती है, क्योंकि यह 2 से 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया मानी जाती है यानी छोटे से लेकर मीडियम साइज तक की किचन के लिए ये बेहतर हो सकती हैं। फीचर्स की बात करें, इनमें आपको बैफल फिल्टर, ऑटो-क्लीन तकनीक, लो नॉइज़ और फिल्टरलेस जैसी तकनीक शामिल मिलती है। वहीं इन चिमनी की सबसे खास बात है कि यह बहुत कम शोर करती है जिससे खाना पकाते समय किचन में थोड़ी शांति रहती है। नीचे देखिए इन चिमनी के 5 विकल्प।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
Faber Pluto 60 cm 1000 m/hr Wall Mounted Kitchen Chimney
60 सेंटीमीटर वाली फैबर की यह चिमनी 2 से 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसमें बैफल फिल्टर लगा हुआ है, जो धुएं और तेल को अलग करता है जिससे मोटर सुरक्षित रहता है। इसका फायदा यह है कि मोटर लंबे समय तक टिकाऊ रहती है और बेहतर प्रदर्शन करती है। इस फैबर चिमनी की 1000 m3/hr की सक्शन पावर किचन में जमा धुएं और गंध को तेजी से खिंचती है जिससे किचन में ताजगी बनी रहती है। इस Chimney for Kitchen में आपको LED लाइटिंग की सुविधा मिलती है जिससे किचन में खाना पकाते समय आपको अधिक रोशनी मिलती है। इस चिमनी की सेटिंग्स को कंट्रोल करना काफी आसान होता है क्योंकि यह पुश बटन के साथ आती है यानी आप केवल बटन दबाकर स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Faber HOOD PLUTO
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- डिजाइन - टी-शेप
- विशेष सुविधा - नॉइज़ रिडक्शन
- नॉइज़ लेवल - 49dB
- सक्शन पावर - 1000 m3/hr
- फिनिश टाइप - पाउडर कोटेड
खूबियां
- इस चिमनी का टी-शेप डिजाइन इसे आकर्षक लुक देता है और इसके शेप के कारण यह कम जगह में आसानी से फिट हो जाता है।
- इसमें नॉइज़ रिडक्शन फीचर शामिल है यानी यह चिमनी बहुत कम शोर के साथ काम करती है, जिससे किचन में थोड़ी शांति रहती है।
कमी
- फिलहाल, अमेजन यूजर्स को इस चिमनी में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Faber 60 cm 1000 m/hr T-Shape Kitchen Chimney
टी-शेप डिजाइन के साथ आने वाली यह फैबर चिमनी 60 सेंटीमीटर के साइज में आती है। इसका इस्तेमाल काफी आसान होता है क्योंकि इसमें पुश बटन लगे होते हैं यानी आप केवल बटन दबाकर चिमनी को बंद या चालू कर सकते हैं। इसमें एडवांस सक्शन तकनीक शामिल होती है, जो खाना पकाते समय होने वाले धुएं और तेल-ग्रीस आदि को अच्छी तरह बाहर निकालता है। यह 50dB नॉइज़ लेवल के साथ काम करता है यानी यह चिमनी बहुत कम शोर करती है। इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं जिन्हें आप जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। इस फैबर किचन चिमनी में LED लैंप लगी है, जो खाना बनाने के दौरान कुकटॉप पर अधिक रोशनी करती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Faber HOOD MARS
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- डिजाइन - टी-शेप
- विशेष सुविधा - पुश बटन
- नॉइज़ लेवल - 50dB
- सक्शन पावर - 1000 m3/hr
- फिनिश टाइप - पाउडर कोटेड
खूबियां
- यह बैफल फिल्टर के साथ आती है, जो मोटर को सुरक्षित रखती है। इससे मोटर लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है।
- इसमें फिल्टरलेस तकनीक शामिल है यानी आपको इसमें बार-बार फिल्टर बदलने का झंझट नहीं रहता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस चिमनी को लेकर कुछ खास शिकायत नहीं की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Faber 60 Cm 1100 M/Hr Auto-Clean Curved Glass Kitchen Chimney
अगर आप एक ऐसी चिमनी चाहते हैं, जो ना केवल धुएं और गंध को किचन से बाहर करे बल्कि आपकी किचन को स्टाइलिश लुक भी दे तो यह कर्व्ड ग्लास वाली चिमनी आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। यह ऑटो-क्लीन तकनीक के साथ आती है यानी यह हीट के माध्यम से अपने आप चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस को पिघलाकर ऑयल कलेक्टर में जमा करती है। इस Faber Chimney का फायदा यह होता है कि चिमनी का रखरखाव आसान हो जाता है। यह 1100 m3/hr सक्शन पावर के साथ आती है, जो धुएं और तेल को तेजी से खिंचती है। इससे किचन साफ और फ्रेश बनी रहती है। इसमें पुश बटन लगे होते हैं जिससे चिमनी का इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है। इसमें आपको एक LED लैंप भी लगा मिलता है, जिससे किचन में अधिक रोशनी मिलती है और आप आसानी से खाना पका सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Faber HOOD ALPHA
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- डिजाइन - कर्व्ड ग्लास
- विशेष सुविधा - LED लाइटिंग
- नॉइज़ लेवल - 58dB
- सक्शन पावर - 1100 m3/hr
- फिनिश टाइप - ब्लैक फिनिश
खूबियां
- यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ आने वाली चिमनी है यानी इसमें आपको बार-बार फिल्टर नहीं बदलना पड़ता है और इसकी मेंटेनेंस आसान हो जाती है।
- इसकी ब्लैक फिनिश और कर्व्ड डिजाइन इसे प्रीमियम व आकर्षक लुक देती है, जिससे यह आपकी किचन की शोभा बढ़ा सकती है।
कमी
- इस चिमनी को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
03
Faber 60 cm 1000 m/hr Pyramid Kitchen Chimney
छोटे से मध्यम आकार वाली किचन के लिए फैबर की यह चिमनी एक बढ़िया विकल्प हो सकती है, क्योंकि यह 60 सेंटीमीटर साइज में आती है। इसमें बैफल फिल्टर लगा होता है, जो किचन में जमा होने वाले धुएं और तेल-ग्रीस आदि को अलग करता है और मोटर को सुरक्षित करता है। इससे मोटर लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देती है। इसमें लगे पुश बटन के कारण चिमनी की सेटिंग्स को कंट्रोल करना काफी आसान हो जाता है। इसमें हाई सक्शन पावर मिलती है जो तेजी से धुएं और ग्रीस को खिंचता है, जिससे किचन साफ और धुआं मुक्त रह सकती है। इस किचन चिमनी में 2W की एनर्जी सेविंग LED लैंप लगी होती है, जो किचन में खाना पकाते समय अधिक रोशनी देती है और यह बिजली की खपत भी कम करती है। इसकी मैट ब्लैक फिनिश इसे प्रीमियम व आकर्षक लुक देती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Faber HOOD CLASS PRO
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- डिजाइन - पिरामिड शेप
- विशेष सुविधा - बैफल फिल्टर
- नॉइज़ लेवल - 59dB
- सक्शन पावर - 1000 m3/hr
- फिनिश टाइप - मैट फिनिश
खूबियां
- इसमें 3 स्पीड कंट्रोल बटन मिलते हैं जिन्हें आप जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यह पिरामीड शेप में आती है, जिससे खाना पकाते समय चिमनी के सिर पर लगने का खतरा कम रहता है।
कमी
- इस किचन चिमनी को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
04
Faber 60cm 1000 m3/hr Chimney
अगर आपकी किचन में भी रोजाना अधिक तेल-मसाले वाला खाना पकता है, तो फैबर की यह चिमनी आपके लिए बढ़िया हो सकती है। दरअसल, 60 सेंटीमीटर वाली यह चिमनी ट्रिपल लेयर बैफल फिल्टर के साथ आती है, जो हवा से धुएं के भारी कणों को अच्छी तरह हटाती है, जिससे मोटर में ग्रीस नहीं जमती है और सक्शन भी बढ़िया ढंग से काम करती है। इस Kitchen Chimney का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि मोटर लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है। यह चिमनी 1000 m3/hr सक्शन पावर के साथ आती है, जो किचन में जमा धुएं और ग्रीस को अच्छी तरह खिंचकर रसोई में ताजगी बनाए रखने का काम करती है। इसका कर्व्ड ग्लास डिजाइन इसे अधिक आकर्षक लुक देता है। इसमें शक्तिशाली मोटर लगी होती है, जो बेहतर प्रदर्शन देती है। वहीं इसका नॉइज़ लेवल बहुत कम होता है जिससे किचन में खाना पकाते समय बहुत कम शोर रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Faber Hood Tratto Plus
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- डिजाइन - कर्व्ड ग्लास
- विशेष सुविधा - LED लाइटिंग
- नॉइज़ लेवल - 58dB
- सक्शन पावर - 1000 m3/hr
- फिनिश टाइप - ब्लैक फिनिश
खूबियां
- इसमें पुश बटन लगे होते हैं जिससे आप चिमनी की स्पीड को कम-ज्यादा कर सकते हैं या उसे ऑन व ऑफ कर सकते हैं।
- इसमें LED लाइटिंग की सुविधा शामिल है, जिससे आप खाना पकाते समय किचन में चाहे को अधिक रोशनी कर सकते हैं।
कमी
- फिलहाल इस चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
60 सेंटीमीटर चिमनी के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए 60 सेंटीमीटर वाली किचन Chimney की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
निष्कर्ष - यहां हमने जिन किचन चिमनी के बारे में जानकारी दी है अभी उनकी कीमत अमेजन पर ₹10,000 से कम है, जिनमें आगे बदलाव भी हो सकता है। इसलिए हमारी सलाह है कि चिमनी खरीदने से पहले अमेजन पर जाकर लेटेस्ट कीमत को जरूर चेक करें।
ऐसे अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।