पावरफुल सक्शन के साथ आने वाली Hindware Chimneys रसोई में देंगी धुएं से छुटकारा

अगर आप खाना पकाते समय होने वाले धुएं और गंध से परेशान हैं, तो रसोई के वातावरण को आरामदायक रखने के लिए Hindware की Chimney बढ़िया हो सकती हैं। इनमें आपको बेहतर सक्शन क्षमता और एडवांस फिल्टर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो धुएं को प्रभावी रूप से हटाते हैं। नीचे देखें 5 बढ़िया विकल्प।
बढ़िया हिंडवेयर चिमनी मॉडल्स
बढ़िया हिंडवेयर चिमनी मॉडल्स

रसोई में खाना बनाते समय धुएं और गंध का फैलना आम बात है, लेकिन इन्हें रोकना रसोई को साफ और सुरक्षित रखने के लिए बेहद ज़रूरी होता है। इसके लिए चिमनी काफी उपयोगी साबित होती है। ये धुएँ को हटाने के साथ-साथ रसोई के वातावरण को ताज़ा और आरामदायक बनाकर रखती है। Hindware की Kitchen Chimney आज भारतीय घरों में खासकर पसंद की जाती हैं, क्योंकि ये बेहतर सक्शन क्षमता, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और उपयोग में आसान डिज़ाइन के साथ आती हैं। इनके मॉर्डन चिमनी मॉडल्स में मल्टी-स्टेज फिल्ट्रेशन, बैफल फिल्टर्स और कम बिजली खपत वाले फैन जैसे फीचर मिलते हैं, जो भारी तले हुए खानें से निकलने वाले धुए को भी प्रभावी ढंग से निकालते हैं। किचन के लिए बढ़िया चिमनी चुनने पर न केवल हवा साफ रहती है बल्कि रसोई की सफाई भी आसान हो जाती है। इसलिए किचन के आकार और कुकिंग पैटर्न को ध्यान में रखकर उपयुक्त विकल्प चुनना बेहतर रहता है।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध हिंडवेयर चिमनी के 5 बढ़िया विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Hindware Smart Appliances | Marvia 60 cm Chimney

    रसोई में तड़का लगाते समय धुआ और तेल की भाप अगर फैलने लगे तो पूरा माहौल बेकार हो जाता है। 60 सेमी आकार की यह पिरामिड डिज़ाइन वाली चिमनी खासतौर पर 2 से 3 बर्नर वाले चूल्हे के लिए उपयुक्त हो सकती है और किचन को साफ रखने में मदद करती है। 1000 क्यूब मीटर प्रति घंटा की सक्शन क्षमता मध्यम तलने और ग्रिलिंग के दौरान भी धुआं तेजी से बाहर निकालती है। इसमें लगा डबल बैफल फ़िल्टर तेल और चिकनाई को प्रभावी ढंग से रोकता है, जिससे दीवारें और कैबिनेट कम गंदे होते हैं। यह फ़िल्टर मजबूत स्टेनलेस स्टील का बना है, इसलिए लंबे समय तक टिकाऊ रहता है और साफ करना भी आसान है। पुश बटन कंट्रोल उपयोग को आसान बनाता है। 2 एलईडी लैंप खाना बनाते समय बेहतर रोशनी देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Hindware Smart Appliances
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 47.5D x 60W x 52H
    • कलर - ब्लैक
    • सक्शन पावर - 1000 m3/hr
    • एयर फ्लो कैपेसिटी -  1000 CMPH
    • शोर स्तर - 58 db
    • आइटम का वजन - 6.2 किलोग्राम
    • सालाना बिजली की खपत - 75 किलोवॉट

    खासियत

    • तेल और चिकनाई को एकदम हटाने के लिए डबल बैफल फ़िल्टर
    • खाना पकाते समय रोशनी के लिए कम बिजली खपत वाली एलईडी लाइट्स

    कमी

    • चिमनी की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Hindware Smart Appliances | Nadia IN 90 cm Chimney

    बड़ी रसोई और ज्यादा कुकिंग करने वालों के लिए 90 सेमी आकार की यह कर्व्ड ग्लास चिमनी एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। 1500 क्यूब मीटर प्रति घंटा की तेज सक्शन क्षमता ग्रिलिंग और मसालेदार पकवानों के दौरान भी धुआं और भाप को तेजी से बाहर निकालती है, जिससे किचन में ताजगी बनी रहती है। यह Kitchen Chimney फिल्टरलेस तकनीक पर काम करती है, जिसमें मोटर और ब्लोअर असेंबली के सामने स्क्रीन दी गई है ताकि सक्शन बेहतर बना रहे और बार-बार फिल्टर साफ करने की जरूरत न पड़े। ऑटो क्लीन सुविधा केवल एक टच में अंदर जमा तेल और चिकनाई को साफ करने में मदद करती है। स्टेनलेस स्टील का ऑयल कलेक्टर अलग से दिया गया है, जिसे आसानी से निकाला और साफ किया जा सकता है। टच कंट्रोल पैनल और मोशन सेंसर से आप हाथ हिलाकर भी इसे चला सकते हैं।

    जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Hindware Smart Appliances
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 48.6D x 88W x 51.5H
    • कलर - ब्लैक
    • सक्शन पावर - 1500 m3/hr
    • शोर स्तर - 58 db
    • आइटम का वजन - 15.7 किलोग्राम
    • सालाना बिजली की खपत - 220 किलोवॉट

    खासियत

    • ब्रांड की तरफ से मोटर पर 10 वर्ष और प्रोडक्ट पर 2 वर्ष की वारंटी 
    • ट्रबो स्पीड ऑप्शन के साथ में आसान कंट्रोल के लिए टच कंट्रोल

    कमी

    • चिमनी की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hindware Smart Appliances | Amyra 60 cm Chimney

    मार्डन किचन में धुएं से छुटकारा पाना हो तो 60 सेमी आकार की यह कर्व्ड ग्लास चिमनी काम को आसान बना देती है। 1200 क्यूब मीटर प्रति घंटा की सक्शन क्षमता के साथ इसका पावरफुल मोटर तेज़ी से धुआँ बाहर निकालता है, जिससे किचन साफ बना रहता है। इस Hindware चिमनी में फिल्टरलेस तकनीक दी गई है, जो मोटर और ब्लोअर के सामने स्क्रीन के जरिये बेहतर दूरी बनाए रखती है। बार-बार फिल्टर साफ करने की झंझट भी कम हो जाती है। थर्मल ऑटो क्लीन फीचर एक टच में अंदर जमा तेल और ग्रीस को साफ करने में मदद करता है, जिससे रखरखाव आसान बनता है। मोशन सेंसर की सुविधा से केवल हाथ हिलाकर इसे चलाया जा सकता है। मजबूत मेटालिक ब्लोअर लंबे समय तक लगातार उपयोग में भी टिकाऊ रहता है और बिना आवाज किए काम करता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Hindware Smart Appliances
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 49D x 60W x 49.5H
    • कलर - ब्लैक
    • सक्शन पावर - 1200 m3/hr
    • शोर स्तर - 62 db
    • आइटम का वजन - 9.5 किलोग्राम
    • सालाना बिजली की खपत - 190 किलोवॉट

    खासियत

    • पावरफुल हीटिंग एलिमेंट के जरिये चिमनी में थर्मल ऑटो-क्लीन की सुविधा
    • केवल हाथ हिलाकर उपयोग करन के लिए मोशन सेंसर का सपोर्ट

    कमी

    • चिमनी चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Hindware Smart Appliances | Alexio Plus BLDC 90 cm Chimney

    संयुक्त परिवार में जहां रोजाना कई सारे लोगों का खाना पकता है उस रसोई घर के लिए यह किचन चिमनी बढ़िया विकल्प हो सकती है। 1450 क्यूब मीटर प्रति घंटा की तेज सक्शन क्षमता धुआँ और तीखी गंध को जल्दी बाहर निकालती है, जिससे किचन ताज़ा बना रहता है। इसमें BLDC मोटर दी गई है जो कम बिजली खपत के साथ बेहतर काम करती है और शोर भी कम करती है। इस Electric Chimney की फिल्टरलेस तकनीक के कारण बार-बार फिल्टर साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती। मोटर के सामने लगी स्क्रीन तेल और गंदगी को अंदर जाने से रोकती है। थर्मल ऑटो क्लीन सुविधा गर्मी की मदद से अंदर जमी चिकनाई को निकाल बाहर करती है और नीचे लगा मेटल ऑयल कलेक्टर उसे इकट्ठा कर लेता है। टच कंट्रोल और मोशन सेंसर से केवल हाथ हिलाकर इसे आसानी से चलाया जा सकता है। 12 साल मोटर और 3 साल प्रोडक्ट वारंटी इसको ज्यादा भरोसेमंद बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Hindware Smart Appliances
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 49.5D x 89.5W x 56.3H
    • कलर - ब्लैक
    • सक्शन पावर - 1450 m3/hr
    • शोर स्तर - 60 db
    • आइटम का वजन - 18.20 किलोग्राम
    • सालाना बिजली की खपत - 1700 किलोवॉट

    खासियत

    • चिमनी से गंदगी और तेल को बाहर निकालने के लिए मेटल ऑयल कलेक्टर
    • कम बिजली खपत के साथ काम करने वाली बीएलडीसी मोटर

    कमी

    • चिमनी का मोशन डिटेक्शन फीचर ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Hindware Smart Appliances Regina 75 cm Chimney

    75 सेमी आकार की यह दीवार पर लगने वाली चिमनी मीडियम से बड़े किचन के लिए उपयुक्त है। इसका टेपर बॉडी डिजाइन न केवल रसोई को आकर्षक बनाता है बल्कि चिकनाई को बेहतर तरीके से रोकने में भी मदद करता है। 1300 क्यूब मीटर प्रति घंटा की तेज सक्शन क्षमता भारी तलने और ग्रिलिंग के दौरान उठने वाले धुएं को तेजी से बाहर निकालती है। इसमें मजबूत मेटालिक ब्लोअर दिया गया है जो टिकाऊ है और लगातार उपयोग में भी बेहतर काम करता है। फिल्टरलेस तकनीक के कारण अलग से फिल्टर साफ करने की झंझट नहीं रहती, मोटर के सामने लगी सुरक्षा स्क्रीन तेल को अंदर जाने से रोकती है। थर्मल ऑटो क्लीन सुविधा एक बटन दबाते ही अंदर जमी चिकनाई को साफ करने में मदद करती है। टच कंट्रोल और मोशन सेंसर से हाथ हिलाकर इसे आसानी से चलाया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Hindware Smart Appliances
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 75D x 48.5W x 55.5H
    • कलर - ब्लैक
    • सक्शन पावर - 1200 m3/hr
    • शोर स्तर - 62 db
    • आइटम का वजन - 9.50 किलोग्राम
    • सालाना बिजली की खपत - 195 किलोवॉट

    खासियत

    • खाना बनाता समय रोशनी के लिए एलईडी लैंप्स
    • चिमनी को हाथ हिलाकर चलाने के लिए मोशन सेंसर टेक्नोलॉजी

    कमी

    • चिमनी थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: हिंडवेयर किचन चिमनी मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Hindware चिमनी के 5 बढ़िया मॉडल्स जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

सक्शन पावर

आइटम का वजन

सालानी बिजली खपत

Hindware Marvia 60 cm

1000 m3/hr

6.2 किलोग्राम

75 किलोवॉट

Hindware Nadia IN 90 cm

1500 m3/hr

15.7 किलोग्राम

220 किलोवॉट

Hindware Amyra 60 cm

1200 m3/hr

9.5 किलोग्राम

190 किलोवॉट

Hindware Alexio Plus 90 cm

1450 m3/hr

18.20 किलोग्राम

1700 किलोवॉट

Hindware Regina 75 cm

1200 m3/hr

9.50 किलोग्राम

195 किलोवॉट

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हिंडवेयर चिमनी क्यों चुननी चाहिए?
    +
    क्योंकि ये बेहतर सक्शन और एडवांस फिल्टर्स के साथ धुएँ और गंध को प्रभावी रूप से हटा कर रसोई को साफ बनाती हैं।
  • चिमनी लेते समय किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    रसोई का आकार, सक्शन क्षमता और फिल्टर टाइप को देखकर सही चिमनी मॉडल चुनना चाहिए।
  • क्या चिमनी इंस्टॉलेशन मुश्किल होता है?
    +
    अधिकतर चिमनी के साथ इंस्टॉलेशन की मैन्युल गाइड आती है, जिससे इसे सही तरीके से स्थापित करना आसान हो जाता है।