घर में साफ और सुरक्षित पानी की आपूर्ति के लिए केंट के वॉटर प्यूरीफायर्स लंबे समय से भरोसेमंद विकल्प माने जाते हैं। ये प्यूरीफायर्स RO, UV, UF और TDS नियंत्रण जैसी तकनीकों का उपयोग करते हैं जो पानी से बैक्टीरिया और घुलनशील अशुद्धियों को प्रभावी रूप से हटाते हैं। उदाहरण के लिए Kent ग्रेंड प्लस वॉटर प्यूरीफायर में मल्टी-स्टेज RO ट्रीटमेंट और UV LED शामिल है, जिससे साफ पानी मिलता है। वहीं केंट सुप्रीम प्लस Water Purifier में pH बैलेंस और मिनरल को सुरक्षित रखने के लिए अल्कलाइन तकनीक भी दी जाती है, जिससे पानी हेल्दी लाइफ की जरुरत के हिसाब से बन जाता है। केंट सुपर प्लस प्यूरीफायर बेहतरीन TDS कंट्रोल के साथ बिल्कुल स्वच्छ पीने का पानी प्रदान करता है। केंट एलिगेंट और केंट Ace+ जैसे मॉडल छोटे से मध्यम परिवारों के दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त और सरल डिजाइन में आते हैं। इस ब्रांड का बड़ा सर्विस नेटवर्क और भरोसेमंद तकनीक भारतीय घरों में उन्हें लोकप्रिय बनाती है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध केंट प्यूरीफायर के 5 बढ़िया मॉडल्स।
KENT Grand RO Water Purifier
नल के पानी में ना दिखने वाले हानिकारक तत्वों को साफ करने के लिए यह वॉटर प्यूरीफायर बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें RO, UF, टीडीएस कंट्रोल और यूवी एलईडी टैंक का मेल दिया गया है, जो पानी से आर्सेनिक, फ्लोराइड, घुले नमक और जंग जैसे तत्वों को कम करता है। इसके एडवांस्ड RO मेम्ब्रेन की लंबी लाइफ होती है, जिससे यह बिना किसी परेशानी लंबे समय तक साफ पानी दे सकता है। टैंक के अंदर लगी UV तकनीक स्टोरेज के दौरान भी पानी को बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षित रखने में मदद करती है। टीडीएस कंट्रोल सिस्टम पानी में जरूरी खनिजों का संतुलन बनाए रखता है, जिससे स्वाद और गुणवत्ता बेहतर रहती है। 8 लीटर की स्टोरेज क्षमता और 20 लीटर प्रति घंटा की शुद्धिकरण दर इसे बोरवेल, टैंकर या नगर निगम के पानी के लिए उपयुक्त बनाती है। एक्टिव कार्बन फिल्टर बदबू और क्लोरीन को कम करता है, जिससे हर गिलास में साफ पानी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - KENT Grand
- तकनीक - RO+UF+TDS+UV LED
- स्टोरेज क्षमता - 8 लीटर
- मटेरियल - प्लास्टिक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 39L X 53W X 25H
- आइटम का वजन - 7 किलोग्राम
खूबियां
- स्टोर पानी से भी बैक्टीरिया को हटाने के लिए टैंक के अंदर लगी UV तकनीक
- पानी से बदबू और क्लोरीन को कम करने के लिए एक्टिव कार्बन फिल्टर
कमी
- प्यूरीफायर से वॉटर लिकेज को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
KENT Supreme Plus Alkaline+Copper RO Water Purifier
मिनरल से भरपूर पानी देने वाले इस प्यूरीफायर में RO, UV, UAF, अल्कलाइन, कॉपर और टीडीएस कंट्रोल जैसी कई लेवल की शुद्धिकरण प्रक्रिया दी गई है, जो पानी को साफ करने में मदद करती है। 8 लीटर स्टोरेज क्षमता मीडियम साइज घरों के लिए उपयुक्त रहता है। इस KENT Purifier का एक्टिव कार्बन फिल्टर पानी से क्लोरीन और बदबू को कम कर स्वाद बेहतर बनाता है। इसका एडवांस मेम्ब्रेन सीसा, पारा, फ्लोराइड और अन्य अशुद्धियों को कम करता है। ऑटो फ्लश सुविधा आरओ मेम्ब्रेन को समय समय पर साफ करती है, जिससे उसकी कार्यक्षमता बनी रहती है और उम्र भी बढ़ती है। अल्कलाइन फिल्टर पानी का pH संतुलन बेहतर करता है, जबकि कॉपर फिल्टर पानी में तांबे के गुण जोड़ता है। इनलाइन यूवी और टैंक में लगी यूवी एलईडी तकनीक फिल्टर पानी को भी बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षित रखती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - KENT Supreme Plus
- तकनीक - RO+UV+UF+Alk+Cu+TDS
- स्टोरेज क्षमता - 8 लीटर
- मटेरियल - प्लास्टिक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 40L X 25W X 52H
- आइटम का वजन - 8 किलोग्राम
खूबियां
- पानी से सीसा, पारा, फ्लोराइड और अन्य अशुद्धियों को कम करने के लिए ए़डवांस्ड RO मेम्ब्रेन
- पानी में तांबे के गुण मिलाने के लिए कॉपर फिल्टर
कमी
- प्यूरीफायर की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
KENT Ultra Storage UV Water Purifier
जब पानी का TDS कम हो और आप बिना RO के बढ़िया शुद्धिकरण चाहते हों, तब यह वॉटर प्यूरीफायर सही विकल्प बन सकता है। यह UV और UF तकनीक के साथ आता है, जो पानी में मौजूद बैक्टीरिया और अशुद्धियों को हटाने में मदद करती है। यह खास तौर पर ऐसे घरों के लिए उपयुक्त है जहाँ नल का पानी आता है और टीडीएस स्तर 150 तक हो। इसमें 8 लीटर की स्टोरेज टंकी दी गई है, जिससे बिजली जाने पर भी कुछ समय तक पानी उपलब्ध रहता है। 60 लीटर प्रति घंटे की शुद्धिकरण क्षमता के कारण यह रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी कर सकता है। वॉल माउंट डिज़ाइन होने से यह कम जगह में भी फिट हो जाता है और रसोई को व्यवस्थित बनाए रखता है। यूवी तकनीक पानी में मौजूद कीटाणुओं को निष्क्रिय करती है, जबकि UF फिल्टर महीन कणों को रोकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - KENT Ultra Storage
- तकनीक - UV+UF
- स्टोरेज क्षमता - 8 लीटर
- मटेरियल - प्लास्टिक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 38L X 32W X 50H
- आइटम का वजन - 6 किलोग्राम
खूबियां
- 150 TDS लेवल तक के पानी को साफ करने की सुविधा
- रोजाना की जरुरतों को आसानी से पूरा करने के लिए 60 लीटर प्रति घंटे की शुद्धिकरण क्षमता
कमी
- फिल्टर पानी के स्वाद को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
KENT Grand Star RO Water Purifier
परिवार के लोगों की सेहत बनाए रखने के लिए यह प्यूरीफायर पानी की हर बूंद शुद्ध करके देता है। 0.0001 माइक्रोन RO मेंब्रेन घुली अशुद्धियाँ, भारी मेटल और हानिकारक तत्वों को हटाने में सक्षम है, इसलिए यह बोरवेल, टैंकर और नगर निगम के पानी के लिए उपयुक्त है। इस RO Water Purifier में 9 लीटर की टंकी और 20 लीटर प्रति घंटा शुद्धिकरण क्षमता मिलती है, जिससे पानी की लगातार उपलब्धता बनी रहती है। टीडीएस कंट्रोल वाल्व आवश्यक खनिजों को संतुलित रखने में मदद करता है। कॉपर और अल्कलाइन फिल्टर पानी को संतुलित और उपयोग योग्य बनाते हैं। ऑटो फ्लश फीचर आरओ मेंब्रेन की सफाई कर उसकी लाइफ बढ़ाता है। डिजिटल डिस्प्ले पानी की शुद्धता, फिल्टर स्थिति और फ्लो दर की जानकारी देता है, जबकि टैंक में लगी UV एलईडी जमा पानी को भी सुरक्षित रखती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - KENT Grand Star
- तकनीक - RO+UV+UF+TDS+Alk+Copper
- स्टोरेज क्षमता - 9 लीटर
- मटेरियल - प्लास्टिक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 43L X 29W X 61H
- आइटम का वजन - 10 किलोग्राम
खूबियां
- पानी में घुली अशुद्धियाँ, भारी मेटल और हानिकारक तत्वों को हटाने के लिए 0.0001 माइक्रोन RO मेंब्रेन
- पानी में अतिरिक्त गुण जोड़ने के लिए कॉपर और अल्कलाइन फिल्टर
कमी
- प्यूरीफायर की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
KENT Grand Plus RO Water Purifier
अगर घर में शुद्ध पानी के साथ पानी की बचत भी जरूरी है, तो यह मॉडल ज़ीरो वॉटर वेस्टेज तकनीक के साथ आता है। KENT की यह तकनीक रिजेक्ट पानी को दोबारा उपयोग लायक बनाकर पानी की बर्बादी को कम करती है। इस वॉटर प्यूरीफायर में RO, UV, UF, TDS Control और UV LED टैंक जैसी मल्टीपल प्यूरीफिकेशन प्रक्रिया दी गई है, जो घुली अशुद्धियों, बैक्टीरिया, वायरस और हानिकारक रसायनों को हटाकर पानी को सुरक्षित बनाती है। 9 लीटर की स्टोरेज टंकी और 20 लीटर प्रति घंटा की शुद्धिकरण क्षमता के साथ यह बड़े परिवारों के लिए भी उपयुक्त है। इन-टैंक UV डिसइन्फेक्शन फीचर स्टोर किए गए पानी को लंबे समय तक सुरक्षित और कीटाणुरहित बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ 1 साल की वारंटी और 3 साल की फ्री सर्विस मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - KENT Grand Plus
- तकनीक - RO+UV+UF+TDS
- स्टोरेज क्षमता - 9 लीटर
- मटेरियल - प्लास्टिक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 40L X 23W X 54H
- आइटम का वजन - 9 किलोग्राम
खूबियां
- बर्बाद पानी को दोबारा पीने लायक बनाने के लिए ज़ीरो वॉटर वेस्टेज तकनीक
- स्टोर किए गए पानी को लंबे समय तक सुरक्षित और कीटाणुरहित बनाए रखने के लिए इन-टैंक UV डिसइन्फेक्शन
कमी
- फिल्टरेशन में पानी की ज्यादा बर्बादी होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: बढ़िया केंट वॉटर प्यूरीफायर मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए Kent वॉटर प्यूरीफायर मॉडल्स की फीचर्स के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।