कूलिंग और सेविंग का कॉम्बो! ये कंवर्टिबल Refrigerators देंगे लंबे समय तक ठंडक और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन

अगर आप कम बिजली खपत के साथ बेहतर कूलिंग और सुविधाजनक स्टोरेज वाला फ्रिज चाहते हैं, तो कंवर्टिबल मोड वाले रेफ्रिजरेटर इन्हीं कामों के लिए बने हैं। इन्हें कूलिंग की जरूरत के हिसाब से उचित मोड पर सेट करके खाने-पीने को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है और साथ ही प्रदर्शन भी ऊर्जा कुशल बनता है।
एनर्जी एफिशियंट कंवर्टिबल रेफ्रिजरेटर
एनर्जी एफिशियंट कंवर्टिबल रेफ्रिजरेटर

कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर वे स्मार्ट उपकरण हैं जो आपको अपने फ्रीजर कंपार्टमेंट को सामान्य फ्रिज में बदलने की सुविधा देते हैं। यह सुविधा तब काम आती है जब आपको अधिक रेफ्रिजरेटर स्पेस की जरूरत होती है, जैसे कि किसी पार्टी के दौरान या जब आपके पास अतिरिक्त खाने-पीने का सामान हो। ये रेफ्रिजरेटर अक्सर डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक का उपयोग करते हैं, जो लोड के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करता है, जिससे ऊर्जा की खपत कम होती है और लंबे समय तक कुशल कूलिंग सुनिश्चित होती है। हमारे अनुभव से, यह सुविधा छोटे परिवारों या उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनकी फूड स्टोरेज की जरूरतें बदलती रहती हैं। इसके लिए LG, Haier, सैमसंग, IFB और Bosch जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के पास आदर्श फ्रिज मॉडल्स मिलते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 596 L 3 Star Frost Free Expert Inverter 2-Door Side by Side Refrigerator

    596 लीटर की क्षमता वाला यह Haier साइड-बाय-बाय फ्रिज बड़े परिवारों के लिए आदर्श है। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी से लैस होने की वजह से यह तेज और लगातार अच्छी कूलिंग प्रदान करता है। इसमें क्लीन बैक डिजाइन के साथ चमकदार स्लीक सिल्वर फिनिश वाली बॉडी मिलती है, जो मॉड्यूलर किचन में काफी शानदार दिखती है।

    इसे चुनने के मुख्य कारण

    • इस Haier Refrigerator की एक्सपर्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी विश्वसनीय कूलिंग देती है। यह अपनी कम बिजली खपत और टिकाऊ प्रदर्शन के लिए जानी जाती है, जिससे पैसे की बचत होती है और कूलिंग से भी समझौता नहीं करना पड़ता।
    • यह अपनी खास डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी के जरिए दुर्गन्ध पैदा होने से रोकता है। वहीं, सामान्य फ्रिज में जहां खाने की गंध आपस में मिल जाती है! इसमें यह समस्या नहीं होती, जिससे स्वाद भी लंबे समय तक बना रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- HES-690SS-P
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • फ्रीजर क्षमता- 204 लीटर
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर

    खूबियां

    • ट्विस्ट आइस मेकर
    • डिजिटल डिस्प्ले पैनल
    • वेजिटेबल और फ्रूट बॉक्स

    कमी

    • फ्रिज खोलने पर थोड़ी आवाज आने की शिकायत।
    01
  • IFB 241L 2 Star 10-in-1 Convertible, Advanced Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator

    इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर की ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी फ्रिज के अंदर बर्फ की परत जमने से रोकती है। इसमें मिलने वाली 360° कूलिंग चारों तरफ समान ठंडक फैलाते हुए खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा रखती है। यह IFB रेफ्रिजरेटर 30 घंटे से भी ज्यादा कूलिंग रेटेंशन देने में सक्षम है, जिस वजह से लंबे पावर कट के दौरान भी फ्रिज में अंदर ठंडक बनी रहती है।

    इसे चुनने के मुख्य कारण

    • विभिन्न मौसम, स्टोरेज और कूलिंग की जरूरतों के हिसाब से इस कंवर्टिबल रेफ्रिजरेटर को 10 अलग-अलग मोड पर सेट किया जा सकता है। यह सुविधा बेहतर कूलिंग देने के साथ बिजली की बचत करती है और प्रदर्शन को अधिक मजबूत बनाती है।
    • 64 लीटर के फ्रीज़र स्पेस के साथ ही इसमें 60 मिनट के अंदर बर्फ जमाने की सुविधा मिलती है। इसकी वजह से आपको ताजी ड्रिंक्स बनाने या फिर पार्टी के माहौल में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- IFBFF-291BYOSET
    • क्षमता- 241 लीटर
    • फॉर्म फैक्टर- डबल डोर
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्व्स की संख्या- 3

    खूबियां

    • डेयरी ज़ोन
    • XL बॉटल बिन
    • एक्टिव डिओडराइज़र

    कमी

    • कमजोर टफन ग्लास क्वालिटी।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bosch 302L, 3 Star, MaxFlex Convert Frost Free Triple Door Refrigerator

    अगर आपके परिवार में 3-4 सदस्य हैं, तो 302 लीटर क्षमता का यह Bosch रेफ्रिजरेटर उपयुक्त रहेगा। इसके 8-इन-1 कंवर्टिबल कूलिंग मोड्स स्टोरेज की जरूरत के हिसाब से फ्रिज की ठंडक सेट करने की सुविधा देता है। वहीं, इस Double Door Fridge में 57 लीटर का एक मिडिल कंपार्टमेंट भी दिया गया है, जिसे फ्रिज और फ्रीज़र दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इसे चुनने के मुख्य कारण

    • अगर आपके इलाके में बिजली का आना-जाना लगा रहता है, तो इसका 18 घंटे तक का कूलिंग रेटेंशन अंदर लंबे समय तक ठंडक बनाए रखते हुए चीजों को खराब होने से बचाता है।
    • इस फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर में 4 स्मार्ट सेंसर भी मिलते हैं। ये सेंसर तापमान और स्टोरेज का पता लगाकर कूलिंग को उसी के हिसाब से कम-ज्यादा करते हैं, जिसकी वजह से चीजें लंबे समय तक ताजी बनी रहती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- CMC33S03NI
    • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
    • फ्रीज़र क्षमता- 65 लीटर
    • पैटर्न- सॉलिड
    • फॉर्म फैक्टर- कंवर्टिबल

    खूबियां

    • मल्टी एयर-फ्लो
    • UI कंट्रोल पैनल
    • UV प्रोटेक्टेड बॉडी

    कमी

    • कुछ एक्सेसरीज ना मिलने की शिकायत।
    03
  • LG 251 L, 2 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Convertible Refrigerator

    यह एलजी डबल डोर फ्रिज स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर के साथ ना सिर्फ बढ़िया कूलिंग करता है, बल्कि बिजली की भी बचत करता है। इसका फ्रीज़र 59 लीटर का है और फ्रेश फूड कैपेसिटी 192 लीटर रहने वाली है। इस LG रेफ्रिजरेटर को पावरकट के दौरान इंवर्टर पर भी चलाया जा सकता है। इसमें मिलने वाला मल्टी एयर फ्लो चारों तरफ एकसमान कूलिंग करता है।

    इसे चुनने के मुख्य कारण

    • यह रेफ्रिजरेटर एक खास स्मार्ट मोड के साथ आता है। यह मोड बदलते मौसम की परिस्थिती को समझकर कूलिंग को उसी के हिसाब से एडजस्ट करता है, जिस वजह से ज्यादा बेहतर और असरदार ठंडक मिलती है।
    • फ्रेश ज़ोन का 25 लीटर का बड़ा कम्पार्टमेंट आपके फलों और सब्जियों को ज्यादा समय तक ताजा और क्रिस्प रखने के लिए एक बड़ा स्पेस देता है, जिससे एक हफ्ते तक का सामान आराम से स्टोर किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- GLT2526XWDS
    • मटेरियल टाइप- स्टेनलेस स्टील
    • फ्रीजर क्षमचा- 59 लीटर
    • शेल्व्स की संख्या- 2
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर

    खूबियां

    • पॉकेट हैंडल
    • ऑटो स्मार्ट कनेक्ट
    • ऑटो डीफ्रॉस्ट

    कमी

    • बॉडी पर खरोंच आने की समस्या।
    04
  • Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    236 लीटर क्षमता वाला यह सैमसंग डबल डोर रेफ्रिजरेटर 2-3 सदस्यों वाले परिवार के लिए अच्छा है। इसका डिजिटल इंवर्टर कंप्रेसर उच्च ऊर्जा दक्षता के साथ कम शोर वाला संचालन और बेहतर कूलिंग सुनिश्चित करता है। वहीं, इस फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में 2 कंपार्टमेंट के साथ 4 शेल्व्स और 1 वेजिटेबल ड्रॉर मिलता है, जिसमें खाने-पीने की चीजों को व्यवस्थित तरीके से लगाया जा सकता है।

    इसे चुनने के मुख्य कारण

    • इस Samsung Refrigerator के कंवर्टिबल स्पेस के जरिए 88 लीटर तक का अतिरिक्त स्टोरेज मिलता है। इस स्पेस को फ्रीज़र और फ्रिज दोनों तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • पानी की बोतलों या कोई अन्य ड्रिंक्स को 31% अधिक तेजी से ठंडा करने के लिए पावर कूल मोड मिलता है। वहीं, कम समय में जल्दी बर्फ जमाने के लिए पावर फ्रीज मोड 31% ज्यादा तेजी से काम करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- RT40H28U3THL
    • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
    • शेल्फ टाइप- टफन ग्लास
    • फॉर्म फैक्टर- कंवर्टिबल
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स

    खूबियां

    • कूल पैक
    • मूवेबल आइस मेकर
    • स्टेब्लाइज़र फ्री ऑपरेशन

    कमी

    • थोड़ी आवाज करने की समस्या।
    05

ऊर्जा कुशल कंवर्टिबल मोड वाले रेफ्रिजरेटर मॉडलों की तुलना

एक उचित मॉडल का चुनाव आपकी जरूरतों, परिवार में मौजूद सदस्यों और साथ ही बजट पर निर्भर करता है। यहां हमने ऊर्जा कुशल प्रदर्शन और कंवर्टिबल मोड वाले रेफ्रिजरेटर की तुलना की है। यह आपको सही फैसला लेने में मदद करेगी-

मॉडल्स

क्षमता

एनर्जी रेटिंग

कंवर्टिबल मोड

Haier (HES-690SS, Shiny Silver, 2026 Model)



596 लीटर

3 स्टार

मैजिक कंवर्टिबल ज़ोन

IFB (2026, IFBFF-291BYOSET, Onyx Grey)



241 लीटर

2 स्टार

10-इन-1 मोड

Bosch (CMC33S03NI, Fine Steel)



302 लीटर

3 स्टार

8-इन-1 मोड

LG (GLT2526XWDS, 2026 Model)



251 लीटर

2 स्टार

फ्रीज़र से फ्रिज में बदलने की सुविधा

Samsung (RT40H28U3THL, Silver, Refined Inox, 2026 Model)



236 लीटर

3 स्टार

फ्रीज़र टू फ्रिज मोड

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में देखिए ऐसे अन्य उपकरणों की जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कनवर्टिबल रेफ्रिजरेटर सामान्य फ्रिज से कैसे अलग होते हैं?
    +
    Convertible Refrigerator में फ्रीजर को फ्रिज में या इसके विपरीत बदलने की सुविधा होती है, जिससे भंडारण क्षमता को आवश्यकतानुसार समायोजित किया जा सकता है।
  • ऊर्जा-कुशल रेफ्रिजरेटर खरीदने से क्या वास्तव में बिजली की बचत होती है?
    +
    हाँ, ये रेफ्रिजरेटर कम बिजली का उपयोग करने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं, जिससे आपके मासिक बिजली बिल में कमी आती है और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • लंबे समय तक कूलिंग का क्या मतलब है?
    +
    इसका मतलब है कि रेफ्रिजरेटर बिजली कटौती के दौरान भी लंबे समय तक अपनी अंदरूनी ठंडक बनाए रख सकता है, जिससे भोजन ताजा रहता है।
  • कनवर्टिबल मोड का उपयोग करने के क्या फायदे हैं?
    +
    कनवर्टिबल मोड आपको अपनी भंडारण आवश्यकताओं के अनुसार लचीलापन प्रदान करते हैं, जैसे कि पार्टी के दौरान अधिक फ्रिज स्पेस या ऑफ-सीजन में कम फ्रीजर स्पेस।
  • क्या स्मार्ट इनवर्टर तकनीक वाले फ्रिज बेहतर होते हैं?
    +
    हाँ, स्मार्ट इनवर्टर तकनीक वाले फ्रिज ऊर्जा दक्षता बढ़ाते हैं, कम शोर करते हैं और कूलिंग को अधिक स्थिर बनाए रखते हैं।