Faber vs Hindware कौन-सी Chimney रहेगी बढ़िया? जो धुआं, तेल और ग्रीस को मिनटों में करेगी गायब

अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि Faber और Hindware में से कौन-सी चिमनी आपके लिए बेहतर रहेगी? तो नीचे हमने दोनों ब्रांड्स की चिमनी के बीच तुलना की है ताकि आपको सही विकल्प चुनने में आसानी हो। इसी के साथ हमने नीचे दोनों ब्रांड के 3-3 चिमनी के मॉडल्स की जानकारी भी दी है।
फैबर या हिंडवेयर कौनी-सी चिमनी किचन के लिए रहेगी बढ़िया?
फैबर या हिंडवेयर कौनी-सी चिमनी किचन के लिए रहेगी बढ़िया?

फैबर और हिंडवेयर दोनों ही भारत के बेहतरीन चिमनी ब्रांड है, लेकिन जब बात दोनों में से किसी एक को चुनने की आती है तो अक्सर ग्राहक कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में अगर फैबर की बात करें, तो इस ब्रांड की चिमनी उन लोगों के लिए अच्छी मानी जाती है, जो अधिक मसालेदार या तला हुआ खाना बनाते हैं, क्योंकि यह ब्रांड अपनी चिमनी में उच्च सक्शन पावर देता है, जैसे - 1200 से 1500 m3/hr और दूसरा इसमें बेहतर मेटल ब्लोअर, बैफल फिल्टर और अच्छी वारंटी भी मिलती है। इसके अलावा इन चिमनी में टच और जेस्चर दोनों कंट्रोल की सुविधा मिलती है जिससे Chimney को इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है। वहीं अगर हिंडवेयर की बात करें, तो यह उन लोगों के लिए अच्छी हो सकती है जो किफायती और मजबूत सर्विस नेटवर्क के साथ-साथ स्टाइलिश डिजाइन वाली चिमनी लेना पसंद करते हैं। वहीं हिंडवेयर चिमनी में ऑटो क्लीन और फिल्टरलेस तकनीक शामिल होती है, जो चिमनी को अपने आप साफ करने में मदद करती है, जिससे चिमनी का रखरखाव अधिक आसान हो जाता है। 

निष्कर्ष: अगर आप रोजाना किचन में अधिक मसालेदार या तला हुआ खाना पकाते हैं, तो पावरफुल सक्शन वाली फैबर की चिमनी आपके लिए बढ़िया हो सकती है। वहीं अगर आप किफायती कीमत में स्टाइलिश डिजाइन व एडवांस फीचर्स चाहते हैं, तो हिंडवेयर चिमनी के विकल्पों को देख सकते हैं।

जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Faber 60 cm 1000 m/hr T-Shape Kitchen Chimney

    फैबर की यह चिमनी 60 सेंटीमीटर साइज में आती है, जो 2 से 3 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसमें शामिल फीचर्स की बात करें, तो इसमें बैफल फिल्टर लगा होता है, जो हवा से धुआं, तेल और ग्रीस को अलग करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि मोटर सुरक्षित रहती है और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। यह पुश बटन कंट्रोल के साथ आता है यानी आप चिमनी की सेटिंग्स व तापमान को बटन दबाकर कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आपको LED लाइट्स लगी मिलती है जिससे खाना पकाते समय स्टोव पर अधिक रोशनी होती है। इसका रस्टप्रूफ डिजाइन इस चिमनी को जंग से बचाता है और लंबे समय तक टिकाऊ रखता है। इस चिमनी की सबसे खास बात है कि यह बहुत कम शोर के साथ अपना काम करती है जिससे खाना बनाते समय किचन में थोड़ी शांति रहती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Faber HOOD MARS TC BF BK IN
    • साइज - 60cm
    • रंग - काला
    • विशेष सुविधा - रस्ट प्रूफ
    • सक्शन पावर - 1000 m3/hr
    • फिल्टर टाइप - बैफल

    खूबियां

    • इस चिमनी में 1000 m3/hr की सक्शन पावर मिलती है, जिससे किचन में जमा धुआं, तेल और गंदगी तेजी से बाहर जाता है और किचन में ताजगी बनी रहती है।
    • इस चिमनी की मोटर अधिक टिकाऊ होती है और लंबे समय तक चलने पर भी बेहतर प्रदर्शन करती है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस चिमनी में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Faber 60cm 1200 m/hr Vertical Wall Mounted Chimney

    फैबर की यह चिमनी अपने स्टाइलिश व प्रीमियम डिजाइन के कारण काफी पसंद की जाती है। इसका कॉम्पैक्ट साइज किचन में कम जगह घेरता है और मॉडर्न लुक दे सकता है। यह 60 सेंटीमीटर साइज में आती है जो 2 से 3 बर्नर वाले स्टोव के लिए बेहतर मानी जाती है। इसमें 1200 m3/hr की सक्शन शामिल है, जो किचन से जल्दी धुआं खींच लेती है और ग्रीस व चिपचिपाहट को जमने से रोकती है। इसमें आपको टच कंट्रोल की सुविधा मिलती है यानी आप केवल टच करके तापमान को घटा या बढ़ा सकते हैं और चिमनी को बंद या चालू कर सकते हैं। इससे चिमनी का इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है। वहीं इसमें आपको मोशन सेंसर की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप केवल अपने हाथ के इशारे से चिमनी को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इस चिमनी की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऑटो-क्लीन तकनीक है, जो हीट के माध्यम से चिमनी के अंदर जमा ग्रीस और तेल को ऑयल कलेक्टर में जमा करती है। इससे आपको खुद चिमनी साफ करने का झंझट नहीं रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Faber Hood Mojito IN HC SC FL BK
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - LED लाइटिंग
    • सक्शन पावर - 1200 m3/hr
    • फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस

    खूबियां

    • यह चिमनी 58dB नॉइज़ लेवल के साथ काम करती है यानी यह चिमनी काफी कम शोर करती है।
    • इस फैबर चिमनी में LED लाइट लगी है, जिससे खाना बनाते समय किचन में अधिक रोशनी मिलती है।  

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इस चिमनी को लेकर कोई शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Faber Bliss 90cm 1350m/hr Filterless Kitchen Chimney

    अगर आप भी अपनी बड़ी किचन के लिए बढ़िया चिमनी ढूंढ रहे हैं, तो 90 सेंटीमीटर साइज वाली यह चिमनी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह 1350 m3/hr की पावरफुल सक्शन के साथ आती है, जो किचन में जमा तेल और ग्रीस को तेजी से खींचती है और आपकी किचन को स्मोक-फ्री बना सकती है। इस Faber Chimney को कंट्रोल करना काफी आसान होता है, क्योंकि इसमें आपको मोशन और टच दोनों कंट्रोल की सुविधा मिलती है। इस फैबर चिमनी में लगी मूड लाइट खाना बनाते समय किचन में अधिक रोशनी करने में मदद करती है। इसमें ऑटोक्लीन अलार्म तकनीक शामिल है, जो आपको समय-समय पर बताती है कि आपको ऑयल कलेक्टर को खाली करने की जरूरत है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Faber Hood Bliss FL SC HC BK IN
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - ऑटोक्लीन अलार्म
    • सक्शन पावर - 1350 m3/hr
    • फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस

    खूबियां

    • इस चिमनी में आपको ऑटो-क्लीन तकनीक शामिल मिलती है, जो हीट के माध्यम से अपने आप सारी गंदगी को ऑयल कलेक्टर में जमा करती है।
    • इस चिमनी स्टाइलिश डिजाइन में आती है, जो आपकी किचन को आकर्षक लुक दे सकती है।

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इस चिमनी को लेकर कोई शिकयत नहीं की है।
    03
  • Hindware Smart Appliances Olenna 75 cm Chimney

    75 सेंटीमीटर साइज वाली यह हिंडवेयर किचन चिमनी 2 से 3 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया हो सकती है। इसकी ब्लैक फिनिश और स्टाइलिश डिजाइन इसे प्रीमियम और मॉडर्न लुक देती है। सक्शन पावर की बात करें, तो इसमें 1200m3/hr की सक्शन शामिल होती है, जो धुंआ, भाप और गंध को तेजी से बाहर खींचने में मदद करती है। इससे किचन लंबे समय तक ताजा व गंध मुक्त रह सकती है। इस Chimney for Kitchen की खासियत है कि यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ काम करती है यानी इसमें कोई फिल्टर नहीं होता है। इसका फायदा यह है कि आपको बार-बार फिल्टर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं इसकी ऑटो क्लीन तकनीक हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर की सफाई अपने आप करती है और गंदगी को ऑयल कलेक्टर में जमा करती है, जिसे आपको निकालकर समय-समय पर साफ करना होता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Hindware Olenna 
    • साइज - 75cm
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - मोशन सेंसर
    • सक्शन पावर - 1200 m3/hr
    • फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस 

    खूबियां

    • इसमें आपको मोशन सेंसर और टच कंट्रोल की सुविधा मिलती है यानी आप इस चिमनी को हाथ के इशारे व पैनल को टच करके भी सेटिंग्स बदल सकते हैं।
    • इस चिमनी में आपको LED लाइट्स लगी मिलती है, जो स्टोव के पास अधिक रोशनी देने में सक्षम होती है।

    कमी 

    • इस चिमनी को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Hindware Smart Appliances Nadia IN 90 cm Chimney

    यह हिंडवेयर चिमनी उन लोगों के लिए उपयुक्त हो सकती है, जो स्टाइलिश डिजाइन चाहते हैं। दरअसल, यह चिमनी कर्व्ड डिजाइन में आती है, जो देखने में काफी स्टाइलिश और प्रीमियम लगती है। वहीं इसका साइज 90 सेंटीमीटर है, जो 3 से 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए अच्छी मानी जाती है। इसमें LED लाइट्स लगी होती हैं, जिससे स्टोव के आस-पास काफी रोशनी मिलती है। वहीं इसमें ऑयल कलेक्टर लगा होता है, जो चिमनी के अंदर से निकली गंदगी को अपने अंदर जमा करता है, जिसे समय-समय पर निकालकर आप साफ कर सकते हैं। इसकी सक्शन पावर 1500m3/hr है, जो धुएं को तेजी से खींचने में सक्षम होती है। इससे किचन में ताजगी बनी रहती है। इस किचन चिमनी में फिल्टरलेस तकनीक शामिल है, जो एयरफ्लो को आसान बनाने में मदद करती है, जिससे चिमनी ज्यादा गंदी नहीं होती है और इसकी मेंटेनेंस आसान होती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Hindware Nadia 
    • साइज - 90cm
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - ऑयल कलेक्टर
    • सक्शन पावर - 1500 m3/hr
    • फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस

    खूबियां

    • इसमें टच और मोशन कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप इस चिमनी को अपने हाथ के इशारे से चालू या बंद कर सकते हैं।
    • यह ऑटो-क्लीन तकनीक के साथ काम करती है, जो अपने आप चिमनी के अंदर जमा ग्रीस और तेल को आसानी से हटाती है।

    कमी 

    • इस चिमनी को लेकर फिलहाल यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05
  • Hindware Smart Appliances Regina BLDC 60cm Wall Mounted Chimney

    जो लोग अधिक मसालेदार या डीप फ्राई वाला खाना पकाते हैं उनके लिए 1300 CMH वाली यह चिमनी बढ़िया विकल्प हो सकती है, क्योंकि यह धुएं और गंध को तेजी से खींचकर बाहर निकालने में मदद करती है। इसका 60 सेंटीमीटर का साइज इसे 2 से 3 बर्नर वाले स्टोव के लिए उपयुक्त बनाती है। इसकी सबसे खास बात है कि यह Hindware Chimney फिल्टरलेस तकनीक के साथ काम करती है, जिससे इसकी सफाई अधिक आसान हो जाती है और बार-बार चिमनी में फिल्टर बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। इसकी ऑटो क्लीन तकनीक चिमनी के अंदर अपने आप हीटिंग के माध्यम से सफाई करती है और ऑयल कलेक्टर में गंदगी को जमा करती है। इसमें मैक्स साइलेंस तकनीक शामिल है, जो कम आवाज के साथ काम करती है। इससे किचन में खाना पकाते समय थोड़ी शांति रहती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Hindware Regina 
    • साइज - 60cm
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - मैक्स साइलेंस
    • सक्शन पावर - 1300 m3/hr
    • फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस

    खूबियां

    • इसमें आपको टच कंट्रोल और मोशन सेंसर दोनों की सुविधा मिलती है, जिससे चिमनी का उपयोग अधिक आसान हो जाता है।
    • यह स्टाइलिश डिजाइन में आती है, जो आपकी किचन को आकर्षक लुक दे सकती है।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस चिमनी को लेकर अभी तक कोई खास शिकायत नहीं की है।
    06

फैबर और हिंडवेयर किचन चिमनी के 6 विकल्पों की तुलना

यहां हमने फैबर और हिंडवेयर Kitchen Chimney के बीच तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

साइज 

सक्शन पावर 

खास फीचर्स

Faber HOOD MARS TC BF BK IN

60 सेमी   

1000 m3/hr    

बाफल फिल्टर, पुश बटन कंट्रोल

Faber Hood Mojito IN HC SC FL BK

60 सेमी

1200 m3/hr

टू वे सक्शन, फिल्टरलेस

Faber Hood Bliss FL SC HC BK IN

90 सेमी

1350 m3/hr

मूड लाइट, ऑटो क्लीन अलार्म

Hindware Olenna  

75 सेमी   

1200 m3/hr

सक्शन, फिल्टरलेस डिजाइन, ऑटो क्लीन टेक्नोलॉजी  

Hindware Nadia IN  

90 सेमी    

1500 m3/hr

हाई सक्शन, कर्व्ड ग्लास डिजाइन, मोशन सेंसर, टच कंट्रोल    

Hindware Regina 

60 सेमी      

1300 m3/hr

सक्शन, मैक्स साइलेंस, टच कंट्रोल 

इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कौन सा ब्रांड बेहतर फिल्ट्रेशन प्रदान करता है?
    +
    फेबर अक्सर बैफल फिल्टर का उपयोग करता है, जबकि हिंदवेयर विभिन्न प्रकार के फिल्टर (जैसे कैसट, बैफल, फिल्टरलेस) प्रदान करता है, जो मॉडल पर निर्भर करता है।
  • फेबर या हिंदवेयर चिमनी की इंस्टॉलेशन सर्विस कैसी है?
    +
    दोनों ब्रांडों के लिए इंस्टॉलेशन सर्विस अच्छी मानी जाती है।
  • कौन सा ब्रांड अधिक ऊर्जा कुशल चिमनी प्रदान करता है?
    +
    ऊर्जा दक्षता मॉडल के अनुसार भिन्न होती है। इसलिए चिमनी लेने से पहले रेटिंग की जांच करना सबसे अच्छा है।