Kitchen Chimney के लिए Livpure क्या एक अच्छा ब्रांड है? विकल्पों से समझें

Livpure की Chimney अपनी शक्तिशाली सक्शन पावर और ऑटो क्लीन फीचर के कारण काफी पसंद की जाती है। वहीं इनका शानदार डिजाइन इन्हें हर प्रकार की किचन के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है। नीचे आप इनके 5 मॉडल्स को देख सकते हैं।
क्या लिवप्योर एक अच्छा ब्रांड है किचन चिमनी के लिए?
क्या लिवप्योर एक अच्छा ब्रांड है किचन चिमनी के लिए?

किचन चिमनी के लिए क्या लिवप्योर एक अच्छा ब्रांड है? अगर चिमनी लेते समय आपके मन में भी यही सवाल आता है, तो हां लिवप्योर एक मशहूर ब्रांड है, जिसकी चिमनी ग्राहकों द्वारा काफी पसंद की जाती है और इसका सबसे बड़ा हो सकता है इनकी शक्तिशाली सक्शन पावर, क्योंकि इनकी ज्यादातर चिमनी में 1400 से लेकर 1550 m3/hr तक की सक्शन पावर मिलती है, जो खाना पकाते समय धुएं, ग्रीस और तेल के कणों को अच्छी तरह खिंचती है। इससे किचन में ताजगी बनी रहती है। वहीं इन Kitchen Chimney की मोटर भी काफी टिकाऊ व शक्तिशाली होती है। नीचे दिए गए लिवप्योर किचन चिमनी के 5 विकल्पों में आपको ऑटो क्लीन फीचर भी मिलेगा, जो हीटिंग के माध्यम से अपने चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस को पिघलाकर ऑयल कलेक्टर में जमा करता है। इससे ना केवल चिमनी की साफ-सफाई आसान होती है, बल्कि मेंटेनेंस भी कम लगती है। इसके अलावा इन चिमनियों में आपको बैफल फिल्टर, फिल्टरलेस तकनीक, LED लैंप और टच व जेस्चर कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Livpure Altima 90 cm 1550m3/hr T-Shape Double Layer Baffle Filter Kitchen Chimney

    लिवप्योर की यह किचन चिमनी 90 सेंटीमीटर साइज में आती है, जो 2 से 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया हो सकती है। इसका टी-शेप डिजाइन इसे आकर्षक लुक देता है और यह कम जगह में आसानी से फिट भी हो सकता है। इसमें डबल लेयर बैफल फिल्टर लगा हुआ है, जो कुकिंग के दौरान किचन में होने वाले धुएं, ग्रीस और तेल के कणों को अलग करता है, जिससे मोटर सुरक्षित रहती है और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। इस Chimney for Kitchen में 200W की शक्तिशाली मोटर लगी होती है, जो बेहतर प्रदर्शन करती है। यह चिमनी 1550 की सक्शन पावर के साथ काम करती है, जो धुएं, तेल और ग्रीस को तेजी से खींचती है। इससे किचन में ताजगी बनी रह सकती है। इसमें ऑटो क्लीन तकनीक शामिल है, जो हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर जमी तेल व ग्रीस को पिघलाकर ऑयल कलेक्टर में अपने आप जमा करती है। इससे चिमनी की साफ-सफाई अधिक आसान हो जाती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure Altima
    • साइज - 90 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - ऑटो क्लीन
    • सक्शन पावर - 1550 m3/hr
    • फिल्टर प्रकार - बैफल फिल्टर
    • फिनिश टाइप - पॉलिश्ड
    • चिमनी डिजाइन - टी-शेप

    खूबियां

    • इसमें आपको टच और जेस्चर दोनों कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिसे आप जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • यह चिमनी एनर्जी एफिशिएंट LED लाइटिंग के साथ आती है, जो बिजली की कम खपत के साथ बेहतर रोशनी प्रदान करती है।

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस चिमनी में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Livpure Eterna 60 cm Curved Glass Kitchen Chimney

    60 सेंटीमीटर वाले इस लिवप्योर चिमनी की सबसे खास बात है कि यह BLDC मोटर के साथ आती है, जो नॉर्मल चिमनी मोटर के मुकाबले अधिक बेहतर सक्शन देती है और बिजली की खपत भी कम करती है। वहीं यह शोर भी कम करती है, जिससे खाना पकाते समय किचन में थोड़ी शांति रहती है। यह 1400 m3/hr की सक्शन पावर के साथ काम करती है, जो किचन में होने वाला धुएं को जल्दी बाहर खिंचती है। इसका कर्व्ड डिजाइन इसे अधिक प्रीमियम व स्टाइलिश लुक देती है, जो आपकी किचन की शोभा भी बढ़ा सकती है। इसमें टच और जेस्चर दोनों कंट्रोल मिलते हैं यानी आप टच और इशारे के माध्यम से सेटिंग्स को बदल सकते हैं। यह पावर सेविंग LED लैंप के साथ आती है, जो ना केवल कुकटॉप पर अधिक रोशनी देती है, बल्कि बिजली की खपत भी कम करती है। इसमें ऑयल कलेक्टर लगा होता है जिसमें चिमनी के अंदर जमा गंदगी समय-समय पर अपने आप जमा होती है, जिसे आपको केवल निकालकर साफ करना होता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure Eterna
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - लो नॉइज़
    • सक्शन पावर - 1400 m3/hr
    • फिल्टर प्रकार - फिल्टरलेस
    • फिनिश टाइप - पॉलिश्ड
    • चिमनी डिजाइन - कर्व्ड शेप

    खूबियां

    • यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ काम करने वाली चिमनी है, जिसमें आपको बार-बार फिल्टर बदलने का झंझट नहीं रहता है।
    • इसमें डिजिटल डिस्प्ले लगा होता है जिस पर स्पीड व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं।

    कमी 

    • फिलहाल इस चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Livpure Fenix 60 cm T-Shape Filterless Chimney

    इस किचन चिमनी का साइज 60 सेंटीमीटर है, जो 2 से 3 बर्नर वाले स्टोव के लिए अच्छी मानी जाती है। यह टी-शेप डिजाइन में आती है, जो ना केवल इसे देखने में आकर्षक व यूनिक बनाती है, बल्कि टी-शेप होने के कारण यह कम जगह में आसानी से इंस्टॉल भी हो सकती है। यह 1400 m3/hr की सक्शन के साथ काम करती है, जिससे धुआं और ग्रीस आदि तेजी से साफ होता है और किचन में ताजगी बनी रहती है। इसमें टच और जेस्चर दोनों कंट्रोल मिलते हैं जिससे चिमनी का इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है। यह लो नॉइज़ तकनीक के साथ काम करती है यानी इसकी मोटर बेहद कम शोर करती है, जिससे किचन में खाना पकाते समय शांति रह सकती है। यह थर्मल ऑटो क्लीन तकनीक के साथ काम करती है, जो हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर जमा ग्रीस व तेल को पिघलाकर ऑयल कलेक्टर में जमा करती है, जिससे आपको बार-बार मैन्युअली चिमनी साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure Fenix
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - LED लाइटिंग
    • सक्शन पावर - 1400 m3/hr
    • फिल्टर प्रकार - फिल्टरलेस
    • फिनिश टाइप - पॉलिश्ड
    • चिमनी डिजाइन - टी-शेप

    खूबियां

    • यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ आती है, जिससे चिमनी की मेंटेनेंस कम होती है और आपको फिल्टर बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
    • यह 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आती है, जिसको आप अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक इस चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Livpure Emerald Neo 90 cm Slant Chimney for Kitchen

    अगर आपकी किचन में भी 4 बर्नर वाली स्टोव है या आपकी किचन बड़ी है, तो यह चिमनी आपके लिए बढ़िया हो सकती है, क्योंकि यह 90 सेंटीमीटर साइज में आती है और इसकी सक्शन पावर 1400 m3/hr है। इसकी सबसे खास बात है कि यह फिल्टरलेस होती है यानी इसमें आपको बार-बार फिल्टर बदलने का झंझट नहीं रहता है, जिससे चिमनी की मेंटेनेंस भी कम हो जाती है। यह Kitchen Chimney टच और जेस्चर दोनों कंट्रोल के साथ काम करती है यानी आप चिमनी को टच करके और इशारे दोनों से बंद या चालू कर सकते हैं और स्पीड को बदल सकते हैं। इसमें ऑटो क्लीन तकनीक शामिल है, जो अपने आप समय-समय पर चिमनी के अंदर की सफाई करती है। इससे चिमनी की परफॉर्मेंस बढ़िया बनी रहती है। इस चिमनी का तिरछा डिजाइन इसे यूनिक बनाता है। इसका फायदा यह होता है कि यह देखने में तो आकर्षक लगती ही है, बल्कि खाना पकाते समय यह सिर पर भी नहीं लगती है। इससे चोट लगने का खतरा कम हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure Emerald
    • साइज - 90 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - जेस्चर कंट्रोल
    • सक्शन पावर - 1400 m3/hr
    • फिल्टर प्रकार - फिल्टरलेस
    • फिनिश टाइप - पॉलिश्ड
    • चिमनी डिजाइन - तिरछा आकार

    खूबियां

    • यह लो नॉइज़ के साथ काम करती है यानी किचन में खाना बनाते समय चिमनी का शोर ज्यादा नहीं रहता है।
    • यह LED लैंप के साथ आती है, जो खाना पकाते समय किचन में अधिक रोशनी करने का काम करती है।

    कमी 

    • इस चिमनी को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Livpure Alder Neo 60 cm Pyramid Kitchen Chimney

    अगर आप लिवप्योर की किफायती और इस्तेमाल में आसान चिमनी लेना चाहते हैं, तो यह चिमनी एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसका दाम भी ज्यादा नहीं है और यह सिंपल इंटरफेस के साथ आती है, जिससे इसे इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। इसका 60 सेंटीमीटर का साइज इसको 2 से 3 बर्नर वाले स्टोव के लिए उपयुक्त बनाती है। इसमें आपको 1050 m3/hr की सक्शन पावर मिलती है, जो खाना पकाते समय होने वाले धुएं, तेल और ग्रीस को तेजी से खिंचती है। यह पुश बटन के साथ आती है यानी आप केवल बटन दबाकर चिमनी को बंद या चालू कर सकते हैं और स्पीड को भी कम-ज्यादा कर सकते हैं। यह लो नॉइज़ के साथ काम करती है यानी यह बेहद कम शोर करती है जिससे किचन में खाना पकाते समय आप किसी से बात भी कर सकते हैं। इसका टी-शेप इसे कॉम्पैक्ट बनाता है, जिससे यह कम जगह में आसानी से लगाई जा सकती है। वहीं इसकी मोटर भी काफी शक्तिशाली होती है, जो बेहतर प्रदर्शन करती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure Alder Neo
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - पुश बटन
    • सक्शन पावर - 1050 m3/hr
    • फिल्टर प्रकार - बैफल फिल्टर
    • फिनिश टाइप - पेंट
    • चिमनी डिजाइन - पिरामिड शेप 

    खूबियां

    • इस किचन चिमनी में आपको 2 LED लैंप लगे मिलते हैं, जिससे कुकटॉप पर काफी रोशनी मिलती है।
    • यह बैफल फिल्टर के साथ आती है, जो धुएं और तेल के कणों को मोटर में जाने से रोकती है। इससे मोटर अधिक टिकाऊ बनती है।

    कमी 

    • इस चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

लिवप्योर चिमनी के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने Livpure Chimney के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत व बजट के हिसाब से बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

चिमनी साइज 

फिल्टर प्रकार

सक्शन पावर 

Livpure Altima 

90 सेंटीमीटर 

डबल लेयर बैफल फिल्टर 

1550 m3/hr सक्शन 

Livpure Eterna 

60 सेंटीमीटर 

फिल्टरलेस 

1400 m3/hr सक्शन

Livpure Fenix 

60 सेंटीमीटर 

फिल्टरलेस 

1400 m3/hr सक्शन

Livpure Emerald Neo 

60 सेंटीमीटर 

फिल्टरलेस 

1400 m3/hr सक्शन

Livpure Alder Neo 

60 सेंटीमीटर 

बैफल फिल्टर

1050 m3/hr सक्शन

निष्कर्ष - यहां हमने लिवप्योर चिमनी के 5 विकल्पों की जानकारी दी है, जिसमें हमने इनके फीचर्स और खूबियों पर बात की, लेकिन हम इसका दावा नहीं करते हैं कि लिवप्योर एक अच्छा चिमनी ब्रांड है। इसलिए आप अपनी समझ व जरूरत अनुसार सही चिमनी का चयन करें।

ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • लिवप्योर किचन चिमनी की वारंटी कितनी होती है?
    +
    आमतौर पर, लिवप्योर किचन चिमनी पर 1-2 साल की उत्पाद वारंटी और कुछ मॉडलों पर मोटर पर लंबी वारंटी मिलती है।
  • लिवप्योर चिमनी में कौन से फिल्टर उपयोग किए जाते हैं?
    +
    लिवप्योर चिमनी में आमतौर पर बैफल फिल्टर या कैसट फिल्टर का उपयोग किया जाता है।
  • क्या लिवप्योर चिमनी शोर करती है?
    +
    अधिकांश आधुनिक लिवप्योर चिमनियां कम शोर स्तर पर काम करने के लिए डिजाइन की गई हैं, लेकिन शोर का स्तर मॉडल और सक्शन पावर पर निर्भर करता है।