एयर कूलर के कई प्रकार में से डेजर्ट कूलर एक है, जिसके टॉप ब्रांड्स के मॉडल आपको कम बजट में भी मिल जाएंगे। अक्सर, ड्रॉई और बहुत गर्मी वाली जगहों के लिए अगर एसी उपयोगी नहीं हो पाते हैं, तो ऐसी जहगों में कूलिंग के लिए डेजर्ट कूलर का ही प्रयोग होता है। ये लेटेस्ट फीचर्स के साथ कई प्राइस रेंज में मिलते हैं। अगर इनकी प्राइस रेंज की बात करें, तो ये आमतौर पर, मात्र 6,000 रुपये की कीमत से शुरू होकर 25,000 रुपये तक की कीमत में मिल सकते हैं। ये हाई क्वालिटी प्लास्टिक मटेरियल से बने होते हैं, जिस वजह से इन पर जंग नहीं लगती है और ये लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं। आसानी से एक रूम से दूसरे रूम में शिफ्ट करने के लिए, इनमें चारों तरफ घूमने वाले पहिए होते हैं। अगर डेजर्ट कूलर के लिए टॉप ब्रांड्स की बात करें, तो ये आपको Symphony, केनस्टार, Crompton, हैवेल्स, Bajaj और ओरिएंट जैसे ब्रांड्स के मिल सकते हैं।
डेजर्ट कूलर के टॉप 5 फीचर्स
कुछ खास तो डेजर्ट कूलर में होगा ही, तभी तो ये चिपचिपी और उमस भरी गर्मी पड़ने वाली जगहों के लिए भी उपयोगी होता है। तो यहां डेजर्ट एयर कूलर के 5 सबसे विशेष फीचर्स के बारे में जानें -
- डेजर्ट कूलर आमतौर पर, टर्बो फैन तकनीक का प्रयोग करते हैं, यानि ये बेहतर एयर सर्क्यूलेशन करने के लिए पावरफुल फैन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कमरा तेजी से ठंडा हो सकता है।
- आइस चैम्बर, अधिक ठंडी हवा देने के लिए बड़ा आइस चैम्बर मिलता है, जिसमें बर्फ डाली जाती है।
- कूलर में पानी की मात्रा दिखाने के लिए वाटर लेवल इंडीकेटर दिया है।
- हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स दिए हैं, जो कि ज्यादा पानी को एबजोर्ब कर सकते हैं।
- ये इन्वर्टर कम्पैटिबल होते हैं, जो कि बिजली जाने पर इन्वर्टर पर चलाए जा सकते हैं।
