अपना घर को कमरा सजाना आखिर किसे पसंद नहीं होता! हां वो बात अलग है कि, इसके लिए कुछ लोग भरपूर मेहनत कर लेते हैं, तो कुछ सिर्फ थोड़े बहुत बदलाव से सुंदर लुक चाहते हैं। अगर आप इनमें से एक हैं और अपने बेडरूम में बिना ज्यादा किसी तामझाम के एक अलग एहसास चाहते हैं, तो आपको बेड पर लगाए जाने वाले कैनोपी पर्दे जरूर ट्राई करने चाहिए।
ये सिर्फ बेडरूम की सुंदरता नहीं बढ़ाएंगें, बल्कि सोते समय एक आरामदायक और सुरक्षित एहसास भी देंगे। सबसे अच्छी बात है कि, आप कैनोपी Bed Curtains के साथ बिस्तर के ऊपर कुछ फेरीलाइट्स लगाकर आसमान के नीचे सोने जैसा अनुभव भी पा सकते हैं। ये खास तौर पर बच्चों या फिर किसी कपल के कमरे में लगाने के लिए बढ़िया रहता हैं। आप बच्चों के बेड के लिए थोड़े गहरे और कपल्स बेडरूम के लिए हल्के व रोमांटिक रंग वाले पर्दे चुन सकते हैं।
आइए अब इनके कुछ सुंदर विकल्पों को देखते हैं, ताकी आपका बेडरूम किसी महल जैसा सुंदर दिखे-
