5 ऐसे पौधे जो हवा को साफ करने के साथ कम रोशनी वाले बेडरूम के लिए किए गए हैं खास तैयार

अगर आपके बेडरूम में कम रोशनी आती है, मगर वहां पर हवा को शुद्ध करने वाले पौधे लगाना चाहते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। स्नेक, ZZ, पीस लिली और पार्लर पाम कुछ ऐसे Indoor Plants हैं, जो कि इस कंडीशन के लिए बढिया रहते हैं। ये कम रोशनी में भी अच्छी तरह उगते हैं और साथ ही हवा को भी साफ करते हैं।
बेडरूम में रखें हवा को साफ करने वाले ये 5 पौधे
बेडरूम में रखें हवा को साफ करने वाले ये 5 पौधे

आजकल के छोटे घरों और साथ ही मल्टी-स्टोरी वाले फ्लैट्स के बेडरूम में रोशनी अक्सर बेहद कम आ पाती है। इस वजह से, अधिकतर लोग यह सोचकर पीछे हट जाते हैं कि ऐसी कंडीशन में कौन-सा ही पौधा उग पाएगा। अगर आप भी कुछ ऐसा सोचते हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। कई इंडोर प्लांट्स ऐसे भी हैं, जो कम रोशनी में भी आराम से बढ़ते रहते हैं। वहीं, इतना ही नहीं ये आपके बेडरूम की हवा को भी साफ करते हैं। यह बात तो जाहिर है कि, प्रदूषण का स्तर दिन-पर-दिन बढ़ रहा है। ऐसे में कम रोशनी में उगने वाले ये इनडोर प्लांट्स आपके बेडरूम में एक स्वस्थ और आरामदायक माहौल बनाने के लिए अच्छे रहते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Peace Lily Live Plant

    इस इनडोर प्लांट में सिर्फ हरी-भरी पत्तियां ही नहीं आती, बल्कि इसके सुंदर सफेद फूल आपके बेडरूम को आकर्षक दिखा सकते हैं। घनी और चमकदार हरी पत्तियों वाला यह पौधा घर के अंदर की हवा को भी शुद्ध करता है। यह सफेद रंग के गमले के साथ आता है।

    बेडरूम में कहां रखें?

    • चूंकि Peace Lily Plant कम रोशनी में भी अच्छी तरह उगता है, ऐसे में आप इसे बेडरूम में कहीं भी रख सकते हैं।
    • हालांकी, फूलों वाला पौधा होने की वजह से किसी ऐसी जगह रखना अच्छा होगा, जहां कमरे में आने-जाने वाला का ध्यान सीधा जाता है।
    • किसी सीधी जगह पर पौधा रखने कमरे में घुसते ही अच्छा एहसास मिलेगा और सामने की जगह सुंदर भी दिखेगी।
    • इसे आपको ऐसी जगह पर रखने से बचना चाहिए, जहां एसी की हवा सीधा आती है।
    01
  • Ugaoo Sansevieria Golden Hahnii Snake Plant

    यह स्नेक प्लांट आपके बेडरूम की हवा को साफ करने और उसे सुंदर दिखाने दोनों का काम एकसाथ करता है। इस इनडोर प्लांट के साथ 4 से 5 इंच डायमीटर वाला गमला भी मिलता है। यह 6 से 12 इंच तक की लंबाई में आराम से बढ़ता है।

    बेडरूम में कहां रखें?

    • इस Snake Plant को आप बेड की साइड टेबल पर रख सकते हैं, जो कि वहां बैठने या लेटने पर एक अच्छा एहसास देगा।
    • यह पौधा वॉल माउंट शेल्फ पर भी आराम से रखा जा सकता है, क्योंकि इसकी लंबाई ज्यादा नहीं होती है।
    • अगर आपके बेडरूम में शेल्फ वाली लैंप रखी है, तो उसमें भी यह प्लांट काफी सुंदर दिखता है।
    • यह कम रोशनी में भी आसानी से उगता है, इसलिए आपको इसे कमरे में कहीं भी रखने की आजादी मिलती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Kyari Zamia ZZ Plant Indoor Live Plant

    कम रोशनी में उगने वाला यह पौधा आपके बेडरूम के लिए काफी बढ़िया रहेगा। इस ZZ प्लांट में मोटी, चमकदार और गहरे रंग की पत्तियां आती हैं, जो देखने में काफी सुंदर लगती हैं। इसे ज्यादा पानी और रख-रखाव की भी जरूरत नहीं होती है, जिस वजह से इसे उगाने में मेहनत भी कम लगती है।

    बेडरूम में कहां रखें?

    • बेड के सामने लगी टीवी यूनिट पर यह पौधा काफी अच्छा दिखेगा, क्योंकि इसकी गहरी हरी पत्तियां लकड़ी के साथ कॉम्पलीमेंट करती हैं।
    • अगर आपके बेडरूम में कोई कॉर्नर शेल्फ रखा है, तो इस पौधे को उसपर भी सजाया जा सकता है।
    • बुकशेल्फ या फिर बेड के ऊपरी हिस्से पर भी रखने के लिए यह पौधा अच्छा है, अगर आपके कमरे में कोई छोटा बच्चा नहीं आता है तो।
    • यह एयर प्यूरीफाइंग प्लांट बेडरूम के अटैच वॉशरूम की बेसिन के आस-पास भी हवा को शुद्ध करने के लिए रखा जा सकता है।
    03
  • Hug A Plant | Parlour Palm | Bamboo palm

    अगर आपको बेडरूम के लिए एक कम रख-रखाव वाला पौधा चाहिए, तो यह पार्लर पाम प्लांट एकदम परफेक्ट है। इसे आपको हफ्ते में बस एक बार पानी देना होता है और साथ ही धूप के बिना यह अच्छी तरह ग्रो करता है। यह इनडोर प्लांट सफेद गमले के साथ आता है।

    बेडरूम में कहां रखें?

    • यह कमरे के अंदर और धूप दोनों में उग जाता है, जिस वजह से इसे आप बेडरूम की खिड़की के पास या ऊपर रख सकते हैं।
    • इसकी पत्तियां लंबी होती है, जिस वजह से इसे कमरे के किसी कोने में सीधा फर्श पर भी रखा जा सकता है।
    • इस Parlour Palm प्लांट को आप बेडरूम के एंट्रेस के पास भी सजा सकते हैं।
    • अगर आपके बेड के पास साइड टेबल नहीं है, तो आप उस खाली जगह पर इस पौधे को रख सकते हैं।

    साज-सज्जा पर आप ऐसी अन्य टिप्स देख सकते हैं।

    04
  • Air purifier plants indoor oxygen

    हवा को शुद्ध करने वाले इस पौधे की लंबी और हल्के हरे रंग वाली पत्तियां आपके बेडरूम की शोभा बढ़ा सकती हैं। यह Spider Plant है, जो कम रोशनी और पानी में उगता है और घर के अंदर लगाने के लिए अच्छा रहता है। यह एक तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, जिसके तने जल्दी बढ़ते हैं।

    बेडरूम में कहां रखें?

    • बेडरूम में लगी टीवी यूनिट हो या फिर एक वॉल शेल्फ यह पौधा दोनों जगहों पर रखने के लिए काफी अच्छा है।
    • इसे आप अपने बेडसाइड टेबल या फिर सोफा टेबल पर रख सकते हैं, जो कि देखनें में बेहतरीन लगता है।
    • आप चाहें तो पर्दों की रॉड पर किसी डोरी की मदद से या फिर हैंगिंग पॉट में भी इसे लगा सकते हैं।
    • तेजी से बढने वाली पत्तियों की वजह से यह खिड़की के आस-पास रखने के लिए भी अच्छा रहता है, ताकी उन्हें आराम से कांटा-छांटा जा सके।
    05

अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट च्वाइस पर एक्सप्लोर करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या बेडरूम में पौधे रखना सुरक्षित है?
    +
    हां, बेडरूम में पौधे रखना पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमंद है। कई पौधे रात में ऑक्सीजन छोड़ते हैं और हवा से विषाक्त पदार्थों को हटाते हैं, जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।
  • कौन से पौधे रात में ऑक्सीजन छोड़ते हैं और कम रोशनी में उगते हैं?
    +
    स्नेक प्लांट, ZZ प्लांट, पीस लिली और एलोवेरा जैसे पौधे रात में भी ऑक्सीजन छोड़ते हैं और कम रोशनी वाले वातावरण में अच्छी तरह से पनपते हैं।
  • कम रोशनी वाले बेडरूम में पौधों को कितना पानी देना चाहिए?
    +
    कम रोशनी में पौधों को कम पानी की आवश्यकता होती है। मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी दें। अत्यधिक पानी से जड़ों के सड़ने का खतरा होता है।
  • क्या इनडोर पौधे बेडरूम की एलर्जी को बढ़ा सकते हैं?
    +
    आमतौर पर नहीं, यदि उनकी उचित देखभाल की जाए। कुछ पौधों के पराग से एलर्जी हो सकती है, लेकिन इनडोर पौधे आमतौर पर कम पराग पैदा करते हैं। पत्तियों पर धूल जमा न होने दें और मिट्टी को साफ रखें।
  • बेडरूम के लिए सबसे आसान देखभाल वाला पौधा कौन सा है?
    +
    स्नेक प्लांट और ज़ेडज़ेड प्लांट बेडरूम के लिए सबसे आसान देखभाल वाले पौधे माने जाते हैं। इन्हें बहुत कम पानी और रोशनी की आवश्यकता होती है।