आज के समय में, घर पर मूवी या गेमिंग का अनुभव लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान और सस्ता हो गया है। खास तौर से, बजट प्रोजेक्टर अब इतनी अच्छी गुणवत्ता के साथ आ रहे हैं कि वे महंगे मॉडलों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया बजट Projectors For Home को यहां शामिल किया है, जो आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेंगे, और आपको शानदार पिक्चर क्वालिटी व सुविधा भी प्रदान करेंगे। ये सभी प्रदर्शन, सुविधाओं और कीमत के मामले में बेजोड़ साबित हो सकते हैं, जिनके साथ आप बिना बाहर जाए घर पर ही थिएटर वाले मजे ले सकते हैं। बेहतरीन ब्राइटनेस, बड़ी स्क्रीन कवरेज और साथ ही आसान सेट-अप वाले इन प्रोजेक्टर को आप घर के किसी भी कमरे, हॉल, लिविंग एरिया या फिर छत तक पर लगाकर बड़ी स्क्रीन पर कोई भी फिल्म, शो या सीरीज देखने का अनुभव ले सकते हैं। ये सभी मल्टीपल कनेक्टिविटी और आसान कंट्रोल फंक्शन के साथ आते हैं, जो इन्हें उपयोगकर्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने के लिए आसान बनाता है।
नीचे देखिए घर के लिए 5 बजट प्रोजेक्टर के विकल्प-
Lifelong Electronics Lightbeam Smart Projector
लाइफलॉन्ग ब्रांड का यह स्मार्ट प्रोजेक्टर अल्ट्रा एचडी 4K सपोर्ट के साथ आता है, जिसके साथ आप घर पर बेहतरीन क्वालिटी और डिटेल वाली फिल्में देखने का अनुभव पा सकते हैं। यह 200 इंच तक की बड़ी स्क्रीन को कवर कर सकता है, यानी यह होम थिएटर सेटअप के लिए बढ़िया रहने वाला है। इसमें 180° का स्विवेल डिजाइन मिलता है, जिसकी मदद से आप अपने सेटअप के अनुसार इसे किसी भी एंगल पर घुमाते हुए स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकते हैं। इसका 3W का इंटीग्रेटेड साउंड सिस्टम फिल्में देखते हुए एक बेहतरीन आवाज का अनुभव दे सकता है, जो कि स्पष्ट और कमरे को भरने वाली हो सकती है। यह 3000 लुमेंस वाली ब्राइटनेस के साथ आता है, जो दिन हो या रात हर प्रकार की रोशनी में चमक से भरपूर विजुअल्स देने का काम करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lifelong
- स्पेशल फीचर- बिल्ट-इन स्पीकर, ऑटो कीस्टोन, रोटेटेबल डिजाइन
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- 3.5mm जैक, ब्लूटूथ, यूएसबी, वाई-फाई
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- फॉर्म फैक्टर- पोर्टेबल
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- कलर- लाइटबीम
खूबियां
- मैनुअल फोकस और ऑटो कीस्टोन करेक्शन के जरिए तेजी के साथ आसानी से बेहतर पिक्चर अलाइंमेंट मिलता है।
- सुविधाजनक वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए यह सिंगल और डुअल बैंड WiFi 6 सपोर्ट के साथ आता है।
- स्मार्ट एंड्रॉइड 14 हब की मदद से आप अपने पसंदीदा ओटीटी ऐप को स्ट्रीम कर सकते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों को साउंड क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
01
WZATCO Yuva Go, Android 13.0 Smart Projector
इस स्मार्ट प्रोजेक्टर में बिना किसी अतिरिक्त डिवाइस के विभिन्न कंटेंट को आसानी से एक्सेस करने के लिए बिल्ट-इन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। यह 200 इंच तक की बड़ी स्क्रीन कवरेज के साथ आपको घर बैठे थिएटर जैसी पिक्चर क्वालिटी के साथ शानदार अनुभव दे सकता है। इसमें मिलने वाली लैंप की 50,000 घंटे तक की लंबी लाइफ इसे आपके मनोरंजन के लिए बेहतरीन बनाती है। इस Home Projector में 180 डिग्री घूमने वाला डिजाइन दिया गया है, ताकी इसे जरूरत के हिसाब से अलग-अलग एंगल में घुमाते हुए सेटअप किया जा सके। इसका 1080P और 4K सपोर्ट आपको बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, शार्प डिटेल और वाइब्रेंट रंगों में फिल्में या शो देखने का मजा दे सकता है। वहीं, 4-प्वाइंट वाले ऑटो कीस्टोन की मदद से आप पिक्चर के अलाइंमेंट को भी आसानी से सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- WZATCO
- स्पेशल फीचर- डुअल बैंड वाई-फाई, ऑटो कीस्टोन
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Wi-Fi
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 4K पिक्सल
- डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
- फॉर्म फैक्टर- पोर्टेबल
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- लुमेंस- 9000 लुमेन
खूबियां
- लेटेस्ट WiFi 6 टेक्नोलॉजी तेज और स्थिर वायरलेस कनेक्शन की सुविधा देती है।
- स्मार्ट आई प्रोटक्शन हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करने का काम करता है।
- 9000 लुमेंस वाली ब्राइटनेस के साथ बेहतरीन चमक वाले विजुअल्स देखे जा सकते हैं।
कमी
- कुछ लोगों ने साउंड क्वालिटी को अच्छा नहीं बताया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
E GATE Atom 2X Smart Android Projector
प्रोजेक्टर की दुनिया में E GATE एक जाना-माना नाम है, जो कि अपने शानदार फीचर्स और प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। यह प्रोजेक्टर 180 डिग्री वाले बिल्ट-इन स्टैंड के साथ आता है, जिसकी मदद से इसे अलग-अलग दिशाओं में घुमाकर आसानी से प्रोजेक्शन किया जा सकता है। इसका 200 ISO वाला चमकदार और 4K डिकोडिंग वाला तेज प्रोजक्शन आपको शानदार पिक्चर क्वालिटी दे सकता है, जो घर बैठे जबरदस्त मनोरंजन के लिए अच्छा रहेगा। इस होम प्रोजेक्टर में 4-प्वाइंट वाला 4D ऑटो कीस्टोन दिया गया है, ताकी पिक्चर को सही अलाइंमेंट पर सेट करके अच्छी क्वालिटी वाले विजुअल्स पाए जा सकें। इसका बेहतरीन एलियनवियर H713 चिप क्वाड कोर प्रोसेसर प्रदर्शन को तेज और स्मूद बनाता है। वहीं, प्री-लोडेड OTT Apps के साथ आता है और इसमें आपको डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- E GATE
- स्पेशल फीचर- क्वाड कोर, वाई-फाई, इनबिल्ट स्पीकर
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Wi-Fi, ब्लूटूथ, HDMI
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1280 x 720
- डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
- फॉर्म फैक्टर- पोर्टेबल
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- लुमेंस- 200 लुमेन
खूबियां
- यह प्रोजक्टर 180 इंच तक की स्क्रीन को कवर कर सकता है।
- इसका स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन ट्रेवल और आसान सेटअप के लिए बढ़िया रहता है।
- स्क्रीन मिररिंग के जरिए कंटेंट को वायरलेस तरीके से स्ट्रीम किया जा सकता है।
कमी
- एक ग्राहक द्वारा सॉफ्टवेयर और ऑडियो कंपैटिबिलटी से जुड़ी समस्याएं बताई गई हैं।
03
Portronics Beem 440 Smart LED Projector
यह स्मार्ट एलईडी प्रोजेक्टर Portronics ब्रांड का है, जिसे शानदार विजुअल के साथ होम थिएटर अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका एंड्रॉइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम बिना किसी बाहरी डिवाइस के विभिन्न कंटेंट तक आसान पहुंच और ओटीटी ऐप स्ट्रीमिंग की सुविधा देता है। इस Projector For Home में ब्राइट और शार्प विजुअल्स प्रदान करने वाला 720 HD रिजॉल्यूशन मिलता है। वहीं, 2000 लुमेंस की ब्राइटनेस चित्रों को बेहतरीन चमक के साथ पेश करती है, जिससे आप दिन और रात दोनों समय नें बढ़िया क्वालिटी के साथ अपना मनोरंजन कर सकते हैं। इसमें एडजस्टेबल स्क्रीन साइज की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से इसे 40 से लेकर 150 इंच की डिस्प्ले के लिए सेटअप किया जा सकता है। यह एचडीएमआई, यूएसबी और ऑडियो कनेक्टिविटी पोर्ट्स के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Portronics
- स्पेशल फीचर- 180° रोटेशन, वायरलेस स्क्रीन मिररिंग
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Wi-Fi
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1280 x 720
- डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
- फॉर्म फैक्टर- पोर्टेबल
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- लुमेंस- 2000 लुमेन
खूबियां
- हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करके देखने का आरामदायक अनुभव दे सकता है।
- ऑटोमैटिक वर्टिकल करेक्शन विभिन्न एंगल पर स्क्रीन प्रोजक्ट करने की सुविधा देता है।
- अच्छे साउंड अनुभव के लिए 3W का बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर मिलता है।
कमी
- कुछ लोगों ने डिवाइस में नेटफ्लिक्स सपोर्ट ना होने की शिकायत की है।
04
Zebronics PixaPlay 73 Android Smart Projector
इस जेब्रोनिक्स एंड्रॉइड प्रोजक्टर के साथ आप घर पर ही 130 इंच तक की बड़ी स्क्रीन फिल्में या सीरीज देखने और गेम खेलने का मजा ले सकते हैं। क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ बेहतरीन प्रदर्शन देना वाला यह स्मार्ट प्रोजक्टर 3600 लुमेंस ब्राइटनेस के साथ आता है। यह बेहतरीन क्वालिटी और विजुअल्स के लिए 4K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसका 200 डिग्री वाला टिल्ट मैकेनिज्न आपकी अपनी आराम से अनुसार प्रोजक्शन की दिशा बदलने की अनुमति देता है और यह बढ़िया पिक्चर क्वालिटी पाने में भी मदद करता है। इसमें मिलने वाले बिल्ट-इन स्पीकर के साथ आप एक परफेक्ट ऑडियो-वीडिया का अनुभव ले सकते हैं। इस Zebronics प्रोजेक्टर का रिमोट कंट्रोल ऑडियो और वीडियो सेटिंग्स को आसानी से एडजस्ट करने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- स्पेशल फीचर- बिल्ट-इन स्पीकर, ऑटोमैटिक कीस्टोन
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- HDMI, USB
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1280 x 720
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- फॉर्म फैक्टर- पोर्टेबल
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- लुमेंस- 3700 लुमेन
खूबियां
- इसमें BT v5.4, USB, AUX आउट और HDMI जैसे कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं।
- अल्ट्रा-फाइन रिजॉल्यूशन के साथ देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है।
- इसमें मिराकास्ट के जरिए फोन का कंटेंट सीधा स्ट्रीम किया जा सकता है।
कमी
- कुछ ग्राहक रिमोट कंट्रोल सही से काम ना करने की शिकायत करते हैं।
05
घर के लिए 5 शीर्ष बजट प्रोजेक्टर मॉडलों की तुलना
अमेजन पर मिलने वाले Lifelong, WZATCO, E GATE, Portronics और Zebronics जैसे मशहूर ब्रांड्स के ये सभी बजट प्रोजेक्टर अपने विशेष प्रदर्शन और सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। ये सभी आपको अमेजन पर 7 हजार रूपए से भी कम कीमत में मिल रहे हैं। ऐसे में आप अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार किसी भी एक बढ़िया विकल्प का चुनाव कर सकते हैं-
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर अन्य कैटेगरी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।