छोटा पैकेट, बड़ा धमाका: क्या Mini Projectors आपके होम एंटरटेनमेंट के लिए है बढ़िया? जानें मॉ़डल्स के साथ फायदें भी

मिनी प्रोजेक्टर्स घर में बड़ी स्क्रीन पर पसंदीदा कंटेंट देखने के लिए कम जगह में काम आने वाला विकल्प देते हैं। पोर्टेबल डिजाइन, ऑटो फोकस, कीस्टोन करेक्शन, स्मार्ट फीचर्स और बिल्ट-इन स्पीकर जैसी सुविधांए इन्हें रोज के इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक बनाते हैं। इस लेख में इनके फायदे और ऐसे मॉडल्स की जानकारी दी गई है जो अलग तरह के होम एंटरटेनमेंट सेटअप के लिए बनाए गए हैं।
क्या मिनी प्रोजेक्टर होम एंटरटेनमेंट के लिए हैं बढ़िया? जानें फायदें और देखें मॉडल्स
क्या मिनी प्रोजेक्टर होम एंटरटेनमेंट के लिए हैं बढ़िया? जानें फायदें और देखें मॉडल्स

मिनी प्रोजेक्टर्स घर में बड़े स्क्रीन पर फिल्में, वेब सीरीज और गेम खेलने का तरीका बदल सकते हैं। टीवी की तरह एक लिमिटेड स्क्रीन साइज तक सीमित रहने के बजाय इन्हें दीवार या दूसरे प्लेन सर्फेस पर अलग आकार की तस्वीर दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। छोटे और पोर्टेबल डिजाइन वाले Mini Projector को कमरे में जरूरत के हिसाब से दूसरी जगह भी रखा जा सकता है। इनमें फुल HD रिजॉल्यूशन, बिल्ट-इन स्पीकर, स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म, ऑटो फोकस और कीस्टोन करेक्शन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। वहीं कुछ पोर्टेबल प्रोजेक्टर में बैटरी भी मिलती है, जिससे उन्हें घर के अलग हिस्सों में इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

मिनी प्रोजेक्टर्स के ये फायदे बनाते हैं इन्हें खास -

  • मिनी प्रोजेक्टर्स का सबसे बड़ा फायदा इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन है। इसे टीवी की तरह किसी एक जगह स्थायी रूप से रखने की जरूरत नहीं होती। 
  • कई मॉडल्स में ऑटो फोकस और ऑटो कीस्टोन जैसे फीचर मिलते हैं, जो पिक्चर को दीवार पर सही तरीके से सेट करने में मदद करते हैं। 
  • छोटे कमरे के लिए शॉर्ट थ्रो प्रोजेक्टर भी काम के हो सकते हैं, क्योंकि इन्हें कम दूरी से बड़ी पिक्चर दिखाने के लिए बनाया जाता है।  
  • कुछ स्मार्ट प्रोजेक्टर में गूगल टीवी, स्ट्रीमिंग ऐप्स और बिल्ट-इन स्पीकर का सपोर्ट भी मिलता हैं, इसलिए अलग स्ट्रीमिंग डिवाइस या स्पीकर की जरूरत कम हो सकती है।

नीचे देखें होम एंटरटेनमेंट के लिए 5 बढ़िया मिनी प्रोजेक्टर विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • E GATE Atom 2X+ Smart Projector 4k Ultra HD

    टीवी के बिना लाइव चैनल कैसे मिलेंगे?

    • सिर्फ ओटीटी देखने के लिए प्रोजेक्टर लेने पर अलग टीवी स्टिक की जरूरत पड़ सकती है। E GATE के इस प्रोजेक्टर में 120 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल बिना सब्सक्रिप्शन के मिलते हैं। साथ में नेटफ्लिक्स, प्राइम और दूसरे ओटीटी ऐप पहले से दिए गए हैं। 
    • कमरे में प्रोजेक्टर को बिल्कुल सीधा रखना हमेशा मुश्किल हो सकता है। इस Small Projector का ऑटो कीस्टोन फीचर तस्वीर के कोनों को अपने आप सही आकार में लाने में मदद करता है। 30 से 150 इंच तक की पिक्चर साइज के साथ इसे अलग-अलग जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। 
    • फोन की स्क्रीन बड़ी करके दिखानी हो, तो अलग केबल की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें ड्यूल बैंड वाई फाई 6, ब्लूटूथ 5.0 और स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट मिलता है। 200 ISO ब्राइटनेस और 4K डिकोडिंग भी इसे सामान्य मूवी देखने से आगे ले जाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड या मॉडल - E GATE Atom 2X+
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, HDMI, वाई-फाई
    • डिस्पले रिज़ॉल्यूशन - 1280 x 720
    • अधिकतम स्क्रीन साइज - 150 इंच तक
    • आइटम का वजन - 600 ग्राम

    खूबियां

    • 180 डिग्री रोटेशन
    • बिल्ट-इन स्पीकर

    कमी

    • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ठीक से ना होने पर परेशानी
    01
  • Mini Projector 4K 1080P

    कमरे की जगह के हिसाब से स्क्रीन कैसे लगाएं?

    • प्रोजेक्टर रखने की जगह हर कमरे में एक जैसी नहीं होती। इसका 270 डिग्री रोटेशन डिजाइन स्क्रीन को अलग दिशा में प्रोजेक्ट करने देता है, इसलिए इस मिनी प्रोजेक्टर को टेबल पर रखने की जगह के हिसाब से एंगल बदलना आसान रहता है। साथ में 50% जूम से प्रोजेक्शन साइज को भी एडजस्ट किया जा सकता है। 
    • फोन, लैपटॉप या गेमिंग कंसोल से कंटेंट चलाना हो, तो कनेक्शन के विकल्प जरूरी होते हैं। इसमें वाई फाई 6 और ब्लूटूथ के साथ HDMI सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन से लेकर PS5 और टीवी स्टिक जैसे डिवाइस जोड़े जा सकते हैं। 
    • घर के एक कमरे तक सीमित न रखना हो, तो इसका पोर्टेबल डिजाइन काम आता है। इसे अलग जगह ले जाकर मूवी या गेमिंग सेटअप बनाया जा सकता है, जबकि 1080p सपोर्ट और 4K कंटेंट प्लेबैक इसे अलग तरह के मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करने का विकल्प देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड या मॉडल - NISOO
    • कनेक्टिविटी तकनीक - वाई-फाई 6, ब्लूटूथ
    • डिस्पले रिज़ॉल्यूशन - 1280 x 720
    • अधिकतम स्क्रीन साइज - 130 इंच
    • आइटम का वजन - 200 ग्राम

    खूबियां

    • आई-प्रोटेक्शन फीचर
    • 130 इंच तक स्क्रीन साइज

    कमी

    • कमजोर साउंड क्वालिटी
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • WZATCO Yuva Go Plus

    क्या प्रोजेक्टर की जगह बार-बार बदल सकते हैं?

    • घर में कभी बेडरूम तो कभी लिविंग रूम में फिल्म देखने का प्लान हो, तो प्रोजेक्टर को एक ही जगह रखना जरूरी नहीं होना चाहिए। यह प्रोजेक्टर रोटेट हो जाता है, इसलिए दीवार या स्क्रीन की दिशा बदलने पर इसे उसी हिसाब से घुमाया जा सकता है।
    • प्रोजेक्टर को थोड़ा टेढ़ा रखने पर पिक्चर का आकार बिगड़ सकता है। इसमें ऑटो और 4D कीस्टोन करेक्शन दिया गया है, जो स्क्रीन पर पिक्चर को सही आकार में सेट करने में मदद करता है। इससे अलग जगह पर सेटअप करते समय बार-बार मैनुअल एडजस्टमेंट करने की जरूरत कम होती है।
    • फोन का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर दिखाना हो, तो इसमें स्क्रीन मिररिंग का विकल्प मिलता है। वाई फाई 6 और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ARC भी दिया गया है, इसलिए इसे अलग साउंड सिस्टम और दूसरे डिवाइस के साथ जोड़कर होम सिनेमा सेटअप बनाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड या मॉडल - WAZTCO Yuva Go Plus
    • कनेक्टिविटी तकनीक - वाई-फाई
    • डिस्पले रिज़ॉल्यूशन - 1920 x 1080
    • अधिकतम स्क्रीन साइज - 300 इंच
    • आइटम का वजन - 1 किलो 300 ग्राम

    खूबियां

    • बिल्ट-इन एंड्राइड 14
    • हाई-फाई स्पीकर

    कमी

    • प्रोजेक्टर थोड़ा अटक कर चलने से परेशानी
    03
  • Lifelong Electronics Lightbeam Smart LED Projector

    घर में ओटीटी देखने का तरीका कैसे बदलेगा?

    • ओटीटी देखने के लिए बार बार अलग डिवाइस या स्ट्रीमिंग स्टिक लगाने की जरूरत न पड़े, तो प्रोजेक्टर का स्मार्ट सिस्टम काफी काम आता है। Lifelong के इस प्रोजेक्टर में Android 14 दिया गया है और नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो व जियो जैसे ओटीटी ऐप का सपोर्ट मिलता है। 
    • बड़ी स्क्रीन बनाना आसान हो, लेकिन प्रोजेक्टर रखने की जगह हर बार एक जैसी न हो, तो सेटअप में दिक्कत आ सकती है। इस Home Projector में ऑटो कीस्टोन करेक्शन और 150 इंच तक की स्क्रीन का सपोर्ट है, जिससे अलग जगह पर प्रोजेक्शन सेट करना आसान रहता है। 
    • फोन का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर दिखाने वालों के लिए स्क्रीन कास्टिंग एक अलग फायदा देता है। इसमें वाई फाई, ब्लूटूथ और HDMI कनेक्टिविटी के साथ कास्टिंग का विकल्प मिलता है, इसलिए फोन, लैपटॉप या दूसरे डिवाइस से कंटेंट चलाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड या मॉडल - Lifelong Electronics Lightbeam
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, USB, वाई-फाई
    • डिस्पले रिज़ॉल्यूशन - 1280 x 720
    • अधिकतम स्क्रीन साइज - 150 इंच
    • आइटम का वजन - 600 ग्राम

    खूबियां

    • 180 डिग्री स्विल स्टैंड
    • एडजस्टेबल फोकस 

    कमी

    • प्रोजेक्टर की कमजोर साउंड क्वालिटी
    04
  • Magcubic Mini Projector

    छत पर फिल्म देखने का मजा कैसे मिलेगा?

    • बेड पर लेटकर फिल्म देखने वालों के लिए प्रोजेक्टर की दिशा बदलना अक्सर मुश्किल होता है। यह प्रोजेक्टर 180 डिग्री तक घूम सकता है, इसलिए दीवार के अलावा छत पर भी पिक्चर प्रोजेक्ट की जा सकती है। ऑटो वर्टिकल कीस्टोन पिक्चर को सीधा करने में मदद करता है। 
    • घर से बाहर मूवी देखने का प्लान हो, तो हर बार अलग स्पीकर ले जाना झंझट बन सकता है। इसमें 5W का SoundBase स्पीकर दिया गया है, जिससे छोटे सेटअप में अलग स्पीकर के बिना भी ऑडियो चलाया जा सकता है। 
    • फोन से कंटेंट चलाते समय कमजोर कनेक्शन से स्ट्रीमिंग रुक सकती है। इसमें WiFi 6 और ब्लूटूथ सपोर्ट मिलता है, इसलिए वायरलेस तरीके से कंटेंट और ऑडियो डिवाइस जोड़ने के लिए नए कनेक्शन विकल्प मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड या मॉडल - Magcubic Mini
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, वाई-फाई 6
    • डिस्पले रिज़ॉल्यूशन - 1280 x 720
    • अधिकतम स्क्रीन साइज - 80 इंच
    • आइटम का वजन - 350 ग्राम

    खूबियां

    • बिल्ट-इन मल्टीपल ऐप्स
    • वर्सेटाइल और पोर्टेबल डिजाइन

    कमी

    • रिमोट ठीक से काम ना करने से परेशानी
    05

तुलना: क्या होम एंटरटेनमेंट के लिए मिनी प्रोजेक्टर्स हैं बढ़िया? 

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Mini Projector मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

अधिकतम स्क्रीन साइज

खास फीचर्स

E GATE Atom 2X+

150 इंच

180 डिग्री रोटेशन, बिल्ट-इन स्पीकर

NISOO

130 इंच

आई-प्रोटेक्शन फीचर, 130 इंच तक स्क्रीन साइज

WAZTCO Yuva Go Plus

300 इंच

बिल्ट-इन एंड्राइड 14, हाई-फाई स्पीकर

Lifelong Electronics Lightbeam

150 इंच

180 डिग्री स्विल स्टैंड, एडजस्टेबल फोकस 

Magcubic Mini

80 इंच

बिल्ट-इन मल्टीपल ऐप्स, वर्सेटाइल और पोर्टेबल डिजाइन

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें -

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मिनी प्रोजेक्टर घर में किस तरह के मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है?
    +
    मिनी प्रोजेक्टर से फिल्में, वेब सीरीज, वीडियो, स्पोर्ट्स और गेम बड़ी स्क्रीन पर देखे जा सकते हैं। इस्तेमाल का अनुभव प्रोजेक्टर के रिजॉल्यूशन, ब्राइटनेस, साउंड और कमरे की रोशनी पर काफी हद तक निर्भर करता है।
  • मिनी प्रोजेक्टर के लिए अलग स्क्रीन जरूरी होती है?
    +
    हर बार अलग स्क्रीन जरूरी नहीं होती। कुछ प्रोजेक्टर व्हाइट या हल्के रंग की सपाट दीवार पर भी पिक्चर दिखा सकते हैं। हालांकि, दीवार जितनी साफ और समान होगी, तस्वीर को उतनी आसानी से देखा जा सकता है।
  • मिनी प्रोजेक्टर में ऑटो कीस्टोन फीचर किस काम आता है?
    +
    ऑटो कीस्टोन तस्वीर के टेढ़े होने को ठीक करने में मदद करता है। प्रोजेक्टर को दीवार के सामने बिल्कुल सीधा रखना संभव न होने पर यह फीचर तस्वीर को सही आकार में लाने के लिए अपने आप बदलाव कर सकता है।
  • मिनी प्रोजेक्टर के लिए कितनी ब्राइटनेस जरूरी है?
    +
    ब्राइटनेस कमरे की रोशनी और इस्तेमाल की जगह पर निर्भर करती है। ज्यादा रोशनी वाले कमरे में ज्यादा लुमेन वाला प्रोजेक्टर बेहतर रहता है, क्योंकि कम ब्राइटनेस वाली तस्वीर पर आसपास की रोशनी का असर ज्यादा पड़ सकता है।
  • मिनी प्रोजेक्टर में बिल्ट इन स्पीकर क्यों दिए जाते हैं?
    +
    बिल्ट इन स्पीकर से प्रोजेक्टर को अलग स्पीकर से जोड़े बिना वीडियो और फिल्में देखने की सुविधा मिलती है। कुछ प्रोडक्ट में स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो जैसे फीचर भी दिए जाते हैं।