मिनी प्रोजेक्टर अपनी पोर्टेबिलिटी और कैपेबिलटी के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ₹6,999 से कम के बजट में, आप अमेजन से एक ऐसा डिवाइस ले सकते हैं जो न केवल मूवी नाइट्स के लिए बढ़िया है, बल्कि प्रेजेंटेशन, गेमिंग या बच्चों के लिए एजुकेशन से जुड़ा कंटेंट दिखाने के लिए भी उपयोगी है। विशेष रूप से छोटे अपार्टमेंट या सीमित स्थान वाले घरों के लिए, ये एक शानदार विकल्प हैं। इस बजट के तहत अमेजन पर Lifelong और E Gate जैसे मशहूर ब्रांड्स के साथ ही WZATCO व Zebronics के मॉडल भी उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, ये सभी स्मार्ट प्रोजेक्टर हैं, जो कि ब्लूटूथ और WiFi से कनेक्ट हो जाते हैं साथ ही इनमें से कुछ इन-बिल्ट OTT ऐप्स से भी लैस हैं।
₹6,999 से कम के Mini Projector: घर बैठे पाएं इमर्सिव साउंड और विजुअल्स का जादू!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Magcubic Mini Projector with WiFi 6 and Bluetooth 5.4
यह मिनी प्रोजेक्टर 5.2 फीट की दूरी से 80 इंच तक की स्क्रीन कवर कर सकता है, जो कि एक मीडियम कमरे में भी थिएटर जैसा ही मजा देता है। इसकी 200 ansi लुमेन्स ब्राइटनेस कमरे में रोशनी होने पर भी बेहतर चमक के साथ स्पष्ट विजुअल्स देने का काम करती है। इस Magcubic प्रोजेक्टर का 8000:1 कंट्रास्ट रेशियो कंटेंट की क्वालिटी को गिराए बिना बड़ी स्क्रीन पर फिल्में देखने का मजा देता है। इसमें 5W का साउंडबेस स्पीकर भी दिया गया है, जिस वजह से विजुअल्स के साथ-साथ ऑडियो का भी भरपूर आनंद लिया जा सकता है। इसे 180 डिग्री तक घुमाकर आप सामने दीवार के अलावा कमरे की छत पर भी स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Magcubic
- स्पेशल फीचर- लाइटवेट
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1280 x 720
- मॉडल नाम- HY300Pro+
- अधिकतम दूरी- 2.5 मीटर
खूबियां
- बिल्ट-इन एंड्रॉइड 14 सिस्टम के जरिए आसान और तेज इंटरफेस मिलता है।
- WiFi 6 और ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी वायरलेस कनेक्शन की सुविधा देते हैं।
- मल्टी डिवाइस सपोर्ट के जरिए एक समय पर कई डिवाइसों को कनेक्ट कर सकते हैं।
कमी
- वायरलेस कनेक्टिविटी में समस्या।
01WZATCO Yuva Go, Android 14.0 Smart Projector 4k Ultra HD
9000 लुमेन्स ब्राइटनेस वाले इस WZATCO प्रोजेक्टर के साथ आप अपने लिविंग एरिया से लेकर बेडरूम, बालकनी, गार्डन में कहीं भी सेटअप करके बड़े पर्दे पर फिल्में देखने का मजा ले सकते हैं। यह शक्तिशाली LED और 4K डिकोडिंग के साथ बड़ी स्क्रीन पर भी साफ विजुअल्स देता है, ताकी आपको कंटेंट क्वालिटी से समझौतान ना करना पड़े। इस LED प्रोजेक्टर में मिलने वाला 1280x720 रिजॉल्यूशन और साथ ही 5000:1 कंट्रास्ट रेशियो कम क्वालिटी के कंटेंट को भी अधिक स्पष्टता के साथ प्रदर्शित करता है। यह बिल्ट-इन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, जिससे ना सिर्फ आसान इंटरफेस मिलता है बल्कि आप सीधा प्रोजेक्टर के जरिए OTT ऐप्स भी चला सकते हैं। इस पोर्टेबल प्रोजेक्टर को घर में लगाकर आप 200 इंच की बड़ी स्क्रीन पर फिल्में देख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- WZATCO
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वाई-फाई
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1280 x 720
- मॉडल नंबर- WZ-X8
- डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
खूबियां
- स्क्रीन मिररिंग के जरिए फोन, टैब या लैपटॉप का कंटेंट सीधा प्रोजेक्टर से स्क्रीन पर देख सकते हैं।
- इसकी ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी वायरलेस कनेक्शन को तेज और स्थिर बनाती है।
- ऑटो कीस्टोन और 4-प्वाइंट करेक्शन स्क्रीन को सही एंगल पर सेट करने की सुविधा देते हैं।
कमी
- ऑटोफोकस सही से काम ना करने की शिकायत।
02Lifelong Electronics Lightbeam Smart LED Projector
Lifelong ब्रांड का यह प्रोजेक्टर आकार में छोटा होने के बाद भी 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन के साथ बड़ी स्क्रीन पर बेहतरीन क्वालिटी के विजुअल्स देता है। इसका 150 इंच तक का डिस्प्ले कवरेज आपको घर में आसानी से थिएटर सेटअप करने की सुविधा देता है, जिससे फिल्में देखने से लेकर गेम खेलने तक का मजा दोगुना हो सकता है। इस मिनी प्रोजेक्टर में 180° स्विवेल फंक्शन दिया गया है, जिसकी मदद से आप कमरे के किसी भी दीवार या छत पर अलग-अलग एंगल से प्रोजेक्शन कर सकते हैं। इसमें मिलने वाला 3W का इंटीग्रेटेड स्पीकर सिस्टम एक सामान्य आवाज देने का काम करता है। हालांकी, आप अधिक साउंड की जरूरत होने पर इससे बाहरी स्पीकर या साउंडबार भी कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lifelong
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, यूएसबी, वाई-फाई
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1280 x 720
- मॉडल नंबर- LLPJH20
- फॉर्म फैक्टर- पोर्टेबल
- कंट्रोल मेथेड- ऐप
खूबियां
- बिल्ट-इन OTT ऐप्स से ऑनलाइन कंटेंट देखने का मजा लिया जा सकता है।
- एडजस्टेबल फोकस और ऑटो कीस्टोन से बेहद स्पष्ट विजुअल क्वालिटी मिलती है।
- इसे फोन ऐप से कनेक्ट करके आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहक ऑटो कीस्टोन सही से काम ना करने की बात कहते हैं।
03E GATE Atom 2X+ Smart Projector 4k Ultra HD
अगर आप नेटफ्लिक्स, प्राइम और हॉटस्टार जैसे OTT ऐप्स का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं, तो इस E Gate प्रोजेक्टर को घर में लगा सकते हैं। यह 4 प्वाइंट डिजिटल कंट्रोल वाले ऑटो कीस्टोन फीचर से लैस है, जिसकी वजह से आप स्क्रीन को सटीक एंगल पर सेट करके साफ और डिटेल विजुअल्स देख सकते हैं। इसका 720p का नेटिव रिजॉल्यूशन और साथ ही 4K सपोर्ट कंटेंट को उसकी असली क्वालिटी में देखने का अनुभव देता है, जिससे नई रिलीज हुई फिल्में भी बढ़िया क्वालिटी में देखी जा सकती हैं। इसमें 180 डिग्री का फ्लेक्सिबल रोटेशन दिया गया है, ताकी आप अपने सेटअप और जगह के हिसाब से इसे एक उचित जगह से प्रोजेक्ट कर सकें। इस पोर्टेबल प्रोजेक्टर की 60,000 घंटे की लैंप लैइफ आपको बार-बार के खर्च से भी बचाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- E GATE
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, एचडीएमआई, वाई-फाई
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1280 x 720
- मॉडल नाम- Atom 2X+
- डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
- अधिकतम दूरी- 12 फीट
खूबियां
- 200 ISO ब्राइटनेस के साथ रोशनी वाले कमरों में भी बेहतर ब्राइटनेस मिलती है।
- स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन में आने की वजह से सेटअप करना आसान रहता है।
- 180 इंच का बड़ा प्रोजेक्शन साइज बड़ी स्क्रीन पर फिल्में देखने की सुविधा देता है।
कमी
- रिमोट कंट्रोल काम ना करने की समस्या।
04Zebronics Android Smart LED Projector
चाहें आपको पसंदीदा फिल्म देखनी हो, नई सीरीज या फिर गेमिंग का मजा बड़ी स्क्रीन पर चाहिए हो, यह Zebronics प्रोजेक्टर 100 इंच तक की स्क्रीन आराम से कवर कर सकता है। इसमें 240° का टिल्ट मैकेनिज्म दिया गया है, जिसकी वजह से आप स्क्रीन को अपने आराम और सेटअप के अनुसार सही एंगल पर सेट कर सकते हैं। यह एंड्रॉइड प्रोजेक्टर अपनी बेहतरीन प्रदर्शन वाली LED लैंप के जरिए 4000 लुमेंस की ब्राइटनेस प्रदान करता है, ताकी खुली और चमकदार जगहों पर भी स्क्रीन पर स्पष्ट पिक्चर दिखाई दें। इसके 4K UHD सपोर्ट के साथ बड़ी स्क्रीन पर भी साफ और स्पष्ट क्वालिटी के विजुअल्स मिलते हैं, जिससे पिक्सल फटने की समस्या नहीं होती। वहीं, पावरफुल बिल्ट-इन स्पीकर ऑडियो-विजुअल का परफेक्ट बैलेंस पेश करते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1280 x 720
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, HDMI, USB
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- फॉर्म फैक्टर- पोर्टेबल
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
खूबियां
- रिमोट कंट्रोल के जरिए फंक्शन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
- इसका डुअल बैंड Wi-Fi इंटरनेट कनेक्शन को तेज और स्थिर बनाता है।
- 30,000 घंटे की LED लैंप कई साल तक बिना रूकावट के चलती है।
कमी
- स्पीकर की आवाज धीमी है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
तुलना: कौन-सा मिनी प्रोजेक्टर आपके लिए बढ़िया है?
मिनी प्रोजेक्टर लेते समय सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि उसके फीचर और परफॉर्मेंस भी उतने ही मायने रखते हैं। ऐसे में आपको अपने बजट के साथ ही इनकी तुलना के जरिए ही अपने लिए एक सबसे अच्छे Projector का चुनाव करना चाहिए-
|
मॉडल्स |
रिजॉल्यूशन |
साउंड |
खासियत |
|
Magcubic Mini Projector |
4K सपोर्ट |
5 वॉट स्पीकर |
ऑटो वर्टिकल कीस्टोन |
|
WZATCO Yuva Go |
4K अल्ट्रा एचडी |
बिल्ट-इन स्पीकर |
180° रोटेटबल डिजाइन |
|
Lifelong Electronics Lightbeam Smart LED Projector |
1080P और 4K अल्ट्रा एचडी सपोर्ट |
3 वॉट स्पीकर |
OTT ऐप्स सपोर्ट |
|
E GATE Atom 2X+ Smart Projector |
4K अल्ट्रा एचडी |
बिल्ट-इन स्पीकर |
स्क्रीन मिररिंग |
|
Zebronics Android Smart LED Projector |
4K अल्ट्रा एचडी |
बिल्ट-इन स्पीकर |
मिराकास्ट सपोर्ट |
नोट: इस लेख में शामिल किए गए प्रोजेक्टर मॉडल्स की MRP ₹6,999 से ज्यादा है। मगर, वर्तमान में ये सभी अमेजन पर इस कीमत के अंदर उपलब्ध हैं। इनकी कीमतें अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं। ऐसे में हम पाठकों को सटीक कीमत अमेजन पर ही देखने की सलाह देते हैं।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या 6,999 रुपये के मिनी प्रोजेक्टर घर के बाहर भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं?+हां, 6,999 रुपये के मिनी प्रोजेक्टर पोर्टेबल होते हैं और कम रोशनी की स्थिति में घर के बाहर जैसे कैंपिंग या बैकयार्ड मूवी नाइट्स के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हालांकि, सीधी धूप में इनकी चमक पर्याप्त नहीं होगी।
- मिनी प्रोजेक्टर की पिक्चर क्वालिटी को कैसे बेहतर बनाएं?+पिक्चर क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए, कमरे को जितना संभव हो उतना अंधेरा रखें, प्रोजेक्टर को सही दूरी पर रखें, फोकस और कीस्टोन करेक्शन को समायोजित करें, और यदि संभव हो तो एक अच्छी गुणवत्ता वाली प्रोजेक्शन स्क्रीन का उपयोग करें।
- क्या इन प्रोजेक्टरों को स्मार्टफोन से कनेक्ट करना आसान है?+हां, अधिकांश आधुनिक मिनी प्रोजेक्टर HDMI केबल के माध्यम से या वाईफाई/ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं। कुछ मॉडलों में स्क्रीन मिररिंग की सुविधा भी होती है।
- 6,999 रुपये के बजट में मिनी प्रोजेक्टर की औसत लैंप लाइफ कितनी होती है?+6,999 रुपये के बजट में अधिकांश मिनी प्रोजेक्टर LED लैंप का उपयोग करते हैं जिनकी औसत लैंप लाइफ 20,000 से 50,000 घंटे तक हो सकती है, जो काफी लंबी अवधि है।
- क्या मिनी प्रोजेक्टर आंखों के लिए हानिकारक होते हैं?+नहीं, मिनी प्रोजेक्टर आमतौर पर टीवी या स्मार्टफोन की तुलना में आंखों के लिए कम हानिकारक होते हैं क्योंकि वे प्रकाश को सीधे आंखों में भेजने के बजाय दीवार या स्क्रीन पर प्रोजेक्ट करते हैं, जिससे आंखों पर तनाव कम पड़ता है।
You May Also Like