बच्चों के खिलौने घर में खुशी तो लाते हैं, लेकिन अक्सर उनकी वजह से कमरा बिखरा हुआ दिखाई देता है। ऐसे में एक टिकाऊ खिलौना रखने वाला ऑर्गेनाइजर बॉक्स आपके घर को व्यवस्थित रखने का आसान समाधान बनेगा है। इन मजबूत Organizer Box में अलग-अलग खिलौनों को आसानी से रखा जा सकता है, जिससे बच्चों को अपनी पसंद का खिलौना ढूंढ़ने में भी आसानी होगी। ये न केवल घर में फैले खिलौनों को एक जगह रखने में मदद करेगा, बल्कि बच्चों में चीज़ों को व्यवस्थित रखने की अच्छी आदत भी विकसित करेगा।
इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ने के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
JD FRESH 25 Litre Rolling Toy Storage Box
पहिया लगा हुआ यह स्टोरेज बॉक्स घर के किसी भी कमरे में लेकर जाने में सुविधा देता है जिससे बच्चे चाहे बेडरूम में खिलौना रखे हो या लिविंग रूम में, उन्हें समेटना आसान बन जाता है। यह 3 पैक में मिल रहा है और मल्टीकलर होने की वजह से बच्चों को आकर्षिक भी करेगा।
इसे चुनना क्यों सही है
- इसका सबसे पहला और बड़ा फायदा यह है कि खिलौने पूरे घर में जैसे सोफे के नीचे, बेड पर या फर्श पर बिखरे नहीं रहेंगे। सारे खिलौने एक ही जगह इस बॉक्स में सुरक्षित आ जाएंगे, जिससे घर साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखेगा।
- इसमें बने हुए लॉक फीचर की वजह से जब खिलौना रखकर इसे बंद कर दिया जाएगा तो डब्बा पलटने पर भी खिलौना बाहर नहीं आएगा।
01
Kuber Industries Disney Kids Team Mickey Print Non Woven Fabric Foldable Basket
रॉयल ब्लू रंग में आने वाला यह टॉय ऑर्गेनाइजर फ़ोल्डेबल है जिससे इसका उपयोग न होने पर इसे आसानी से मोड़ कर रखा जा सकता है जिससे जगह की बचत होती है। यह पोर्टेबल है और इसमें पकड़ने के लिए हैंडल भी बना हुआ है।
इसे चुनना क्यों सही है
- जब बच्चों के पास उनका अपना एक फिक्स बॉक्स होगा, तो वे खेल खत्म होने के बाद खुद अपने खिलौने समेटना सीख सकते हैं। यह उनमें बचपन से ही अपनी चीजों को संभालकर रखने की अच्छी आदत डालता है।
- इसमें बने हुए मिकी माउस जैसे कार्टून प्रिंट बच्चे के कमरे को सुंदर दिखाने में भी मदद करेगा। साथ ही, इसमें लगे हैंडल की मदद से इसे एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाना आसान होता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
PrettyKrafts Scooby-Doo Larger Storage Cubes [1-Pack] Foldable Storage Boxes
बच्चों की बढ़ती शैतानी की वजह से खिलौने बस एक कमरे तक सीमित नहीं रहते, बल्कि बेडरूम से लेकर लिविंग रूम और बालकनी तक में फैले दिख सकते हैं। इस हैंडल वाले स्टोरेज बॉक्स की मदद से उन्हें समेटना काफी आसान होगा। साथ ही, लाइटवेट होने की वजह से बच्चे भी आराम से चीजों को समेट सकते हैं।इसे चुनना क्यों सही है
- फर्श पर बिखरे हुए छोटे या नुकीले खिलौनों जैसे छोटी गाड़ियां आदि पर अक्सर पैर पड़ जाता है, जिससे बच्चों और बड़ों दोनों को गंभीर चोट लग सकती है। यह Storage Box इस खतरे को पूरी तरह खत्म कर देता है।
- कभी-कभी बच्चे का पसंदीदा खिलौना इधर-उधर रखा जाता है जिससे बाद में ढूंढने पर परेशानी होती है, लेकिन इसकी मदद से जब हर एक खिलौना तय जगह पर होगी, तो बच्चे को अपना पसंदीदा खिलौना ढूंढने के लिए पूरा घर नहीं छानना पड़ेगा। इससे आपका और बच्चे का, दोनों का समय और एनर्जी बचेगी।
03
HOMENU Plastic Storage Box with Lid
मजबूत प्लास्टिक से बना हुआ यह बॉक्स लंबे समय तक टिकाऊ रहता है और इसमें बच्चों के सामान सुरक्षित रहते हैं। इसे एक के ऊपर एक करके भी रखा जा सकता है जिससे कमरे में जगह की बचत होती है और बच्चों के छोटे कमरों के लिए तो यह काफी सही रहता है।
इसे चुनना क्यों सही है
- अक्सर बच्चे अपने पसंदीदा खिलौने का कोई पार्ट खो देते हैं और फिर रोते हैं। लेकिन इस बॉक्स में सब कुछ एक साथ रहने से खिलौनों के खोने या उनके पार्ट्स जैसे पजल के टुकड़े खो जाने के चांस न के बराबर हो जाते हैं।
- चूंकि यह एक पारदर्शी बॉक्स है जिसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कौन-से खिलौने किधर रखे हैं वह बिना डब्बा खोले ही पता चल जाएगा जिससे तुरंत ही इसमें से पसंदीदा खिलौना निकाला जा सकता है।
04
Ash & Roh Kids Toy Storage Box with Wheels & Cute Cartoon Lid
बच्चों को अक्सर साधारण चीजों से ज्यादा चटकदार और आकर्षक डिजाइन वाली चीजें पसंद आती है। ऐसे में यह छोटा-सा गाड़ी के आकार में बना हुआ खिलौना रखने वाला बॉक्स काफी मजेदार विकल्प रहेगा जिसमें बच्चे सामान को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से रख सकते हैं।
इसे चुनना क्यों सही है
- जब बच्चे बड़े हो जाते हैं और खिलौनों से खेलना बंद कर देते हैं, तब भी यह बॉक्स बेकार नहीं जाएगा। आप इसमें उनकी स्कूल की किताबें, एक्स्ट्रा कपड़े, चादरें या घर का दूसरा छोटा-मोटा सामान रखने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- चूंकि इसमें पहिये लगे हुए हैं जिससे अब पूरे घर में बिखरे खिलौने को समेटने के लिए बॉक्स को उठा के लेकर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि आसानी से लुढ़काते हुए खिलौनों को समेटा जा सकता है।
05
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।