भारत में त्योहार के सीज़न की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ देश के दो सबसे बड़े ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट और अमेज़न ने अपने-अपने शानदार सेल इवेंट्स के साथ ग्राहकों को लुभाने की तैयारी कर ली हैं। एक ओर जहां फ्लिपकार्ट की "बिग बिलियन डेज़" सेल हर साल धमाकेदार ऑफर्स और डील्स के लिए जानी जाती है, वहीं दूसरी ओर अमेज़न की "ग्रेट इंडियन फेस्टिवल" सेल की डिस्काउंट डील्स का क्रेज भी किसी जश्न से कम नहीं होता है। वैसे भी फ्लिपकार्ट की बिग Billion डेज और अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल Sale अब एक ट्रेडिशन बन चुकी है, जहां करोड़ों ग्राहक अपनी पसंदीदा चीजों पर भारी छूट का इंतजार करते हैं।
2025 में ये दोनों ही सेल साल की सबसे बड़ी सेल, बेहतरीन और एक दूसरे को टक्कर देने वाली हैं, जहां इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन, घरेलू सामान से लेकर स्मार्टफोन तक, किचन से लेकर डेकोरेशन तक, हर कैटेगरी में तगड़े डिस्काउंट्स और आकर्षक डील्स देखने को मिलेंगी। इस लेख में हम जानेंगे कि इस साल की इन दोनों दिग्गज सेल में क्या खास है, किस प्लेटफॉर्म पर किस प्रकार के ऑफर्स मिल सकते हैं, और आपकी विशलिस्ट के लिए कौन सी सेल बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इसी तरह की जानकारी के लिए आप अन्य कैटेगेरी देख सकते हैं।
इस साल की कौन-सी सेल आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है?
चलिए इस साल की दोनों सेल्स की खास बातों, ऑफर्स, डिस्काउंट और ऑफर्स पर चर्चा करते हैं।
साल की दोनों सबसे बड़ी सेल कब से शुरू हो रही हैं?
Flipkart की Big Billion Days 2025 को लेकर उम्मीद है कि यह सेल 27 सितंबर 2025 से शुरू हो सकती है, वहीं फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को एक दिन पहले एक्सेस मिलेगा। हालांकि फ्लिपकार्ट ने इस सेल का का टीजर जारी कर दिया है। वेबसाइट पर आप इसका पेज भी देख सकते हैं, लेकिन आधिकारिक तारीख की घोषणा करना अभी बाकी है, जो कुछ भी हो सकती है।
वहीं दूसरी ओर Amazon Great Indian Festival 2025 आमतौर पर अमेज़न अपनी इस बड़ी सेल को फ्लिपकार्ट से एक दिन बाद शुरू करता है, यानी 28 या 29 सितंबर 2025 को इसकी शुरुआत हो सकती है। इसमें भी प्राइम मेंबर्स को एक दिन पहले एक्सेस मिलेगा। अमेजन की इस फेस्टिवल सेल का वेबसाइट पर पेज बन गया है लेकिन इसकी शुरू होने की तारीख का अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। तय तारीख तो अमेजन की ग्रेट फेस्टिवल सेल की घोषणा होने के बाद ही पता चेलगी।
इन दोनों ही वेबसाइट के पेज पर ‘Coming Soon’ लिखा आ रहा है, इसका मतलब है कि सेल जल्द ही शुरू होगी।
बिग बिलियन डेज़ और ग्रेट फेस्टिवल सेल में डील्स और डिस्काउंट्स क्या है?
यहां सारणी के अंदर अनुमानित डील्स और डिस्काउंट के बारे में बताया है, जो इस प्रकार है -
ये सभी ऑफर्स आपको बिग बिलियन डेज़ सेल और अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 सेल में देखने को मिलेंगे। हालांकि इनमें अमेजन और फ्लिपकार्ट समय के साथ कुछ बदलाव कर सकते हैं और डिस्काउंट घटा या बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप फ्लिपकार्ट और अमेजन की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
आइये जानें अमेजन पर मिलने वाले कुछ प्रोडक्ट्स के बारे में, जिन पर आपको सेल में अच्छा-खासा डिस्काउंट देखने को मिल सकता है।
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G AI Smartphone
सैमसंग का यह मोबाइल अमेजन इंडियन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2025 में शानदार डिस्काउंट पर कम मिल सकता है।
01
Sony 55 inche HD Smart LED Google TV
इस सोनी टीवी को आप अमेजन दिवाली सेल में बेहद कम कीमत पर ले सकते है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 5 star Fully-Automatic Top Load Washing Machine
सैमसंग फुली आटोमेटिक वाशिंग मशीन अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में ओरिजिनल कीमत से काफी कम कीमत पर ले सकते हैं।
03
LG 185 L, Single Door Refrigerator
एलजी ब्रांड के इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की कीमत अमेजन फेस्टिवल सेल 2025 में ऑफर्स के बाद बेहद कम होने की संभावना है।
04
Noise Pro 6 Max Smart Watch
अमेजन की इस बड़ी सेल में नॉइज़ की इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच को डिस्काउंट के साथ काफी कम कीमत पर घर ला सकते हैं।
05
बैंक ऑफर्स और पेमेंट ऑप्शंस क्या है?
बिग बिलियन डेज़ सेल की उल्टी गिनती आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। साल का सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट बस शुरू ही होने वाला है। इसमें Axis और ICICI बैंक पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट का विकल्प दिया गया है।
वहीं Amazon पर SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट छूट, साथ ही Amazon Pay पर कैशबैक और नो कॉस्ट EMI का विकल्प दिया जायेगा।
हालांकि दोनों ही प्लेटफॉर्म पर UPI, EMI, कार्ड पेमेंट्स और कैश ऑन डिलीवरी दी जाएगी।
एक्सक्लूसिव लॉन्च और प्री-बुकिंग किन पर उपलब्ध है?
Flipkart पर हर साल की तरह इस बार भी स्मार्टफोन, लैपटॉप और गैजेट्स के एक्सक्लूसिव लॉन्च लाएगा।
इसके साथ ही अमेजन भी अपनी सेल में प्रीमियम प्रोडक्ट्स की प्री-बुकिंग और लाइटनिंग डील्स के साथ आगे रहने की कोशिश करेगा।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ और अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 में ग्राहक सेवा और रिटर्न पॉलिसी क्या है?
दोनों ही प्लेटफॉर्म्स की रिटर्न और रिप्लेसमेंट पॉलिसी 7 से 10 दिन की होती है। हालांकि सभी कैटेगेरी के उप्तादों पर ऐसा नहीं है। इसके लिए आपको प्रोडक्ट के डिस्क्रिप्शन सेक्शन में डिटेल चेक करनी होगी।
इसके अलावा Flipkart Plus और Amazon Prime मेंबर्स को फ्री डिलीवरी, फास्ट डिलीवरी और एक्सक्लूसिव डील्स का लाभ मिलेगा। लेकिन ये सभी सुविधाएँ प्रोडक्ट और ग्राहक के पिन कोड पर निर्भर करती हैं।
Flipkart या Amazon में से किसे चुनें?
अगर आप चाहते हैं किसी एक वेबसाइट पर शॉपिंग करना तो, यह मुमकिन नहीं है। दोनों ही सेल साल की सबसे बड़ी सेल है और दोनों पर ही साल का सबसे तगड़ा डिस्काउंट और ऑफर्स देखने को मिलेंगे। ऐसे में किसी एक का चुनाव करना समझदारी नहीं है। हालांकि यहां पर ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर कुछ कैटेगरी के बारे में सुझाव दिया गया है, लेकिन यह एक निश्चित चुनाव नहीं है।
- बेस्ट स्मार्टफोन डील्स - Flipkart
- प्रीमियम ब्रांड्स और एक्सपेंसिव गैजेट्स - Amazon
- ग्रॉसरी और डेली यूज़ डिस्काउंट - Amazon
- फैशन और लाइफस्टाइल में ज्यादा छूट - Flipkart
- फास्ट डिलीवरी और कैशबैक बेनिफिट्स - Amazon Prime
निष्कर्ष
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2025 और अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 सेल, दोनों ही अपने-अपने डिस्काउंट और ऑफर्स के तहत शानदार हैं। आपकी ज़रूरत, पसंदीदा ब्रांड और पेमेंट ऑप्शन के आधार पर यह तय होता है कि कौन-सी सेल आपके लिए बेहतर है। स्मार्ट ग्राहक वही है, जो दोनों प्लेटफॉर्म की डील्स और डिस्काउंट की अच्छे से तुलना कर, सही समय पर करें और बंपर बचत का फायदा उठायें। ज्यादा इंतज़ार न करें और जल्दी से अपनी शॉपिंग लिस्ट तैयार कर लें।
इन्हें भी पढ़े
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।