जहां एक तरफ पुराने जमाने में प्रोजेक्टर का सेटअप करना किसी सिरदर्द से कम नहीं था, तो वहीं अब स्मार्ट जेनरेशन के लिए पोर्टेबल प्रोजेक्टर बाजार में आ चुके हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी ही इनका छोटा और कॉम्पैक्ट डिजाइन है, जो घर के अंदर से लेकर बाहर तक में मूवी या गेमिंग सेटअप तैयार करने की सुविधा देता है। रूकिए-रूकिए ये बिल्कुल मत सोचिए कि छोटे-सा Portable Projector आखिर क्या ही कर लेगा? साइज में छोटे होने के बाद भी ये बड़ी स्क्रीन कवर करने के साथ-साथ अक्सर 4K क्वालिटी वाले विजुअल्स देने में सक्षम होते हैं। वहीं, डिजिटल प्रेमियों के लिए इनके अधिकतर मॉडल्स में वायरलेस ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, WiFi और यहां तक कि OTT ऐप सपोर्ट भी मिलता है।
अगर आप भी उनमें से हैं, जिन्हें घर से ज्यादा बाहर निकलना पसंद नहीं है लेकिन मूवी लवर हैं! तो घर पर ही अपने कंफर्टेबल स्पेस में इसे सेटअप करके थिएटर जैसे एहसास के साथ फिल्में या सीरीज देखने का मजा ले सकते हैं। नीचे इनके कुछ विकल्प शामिल किए गए हैं-
WZATCO Yuva Go Plus, 1080P Native Smart Android Projector
4K डिकोडिंग वाला यह प्रोजेक्टर बड़ी स्क्रीन पर शार्प डिटेल और क्वालिटी वाली पिक्चर देता है। इसकी 9000 लुमेंस की ब्राइटनेस रोशनी वाली जगह पर भी साफ विजुअल्स देती है। वहीं, 5000:1 कंट्रास्ट रेशियो रंगों की चमक व गहराई से समझौता नहीं करने देता है।
ये फीचर्स बढ़ाते हैं वैल्यू
- अगर आप फोन और लैपटॉप की छोटी स्क्रीन पर ओटीटी कंटेंट देखकर थक चुके हैं, तो इसपर स्विच करें। इसमें पहले से ही सर्टिफाइड OTT Apps इंस्टॉल हैं। इतना ही नहीं, जहां साधारण मॉडल्स सिर्फ स्टैंडर्ड रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करते हैं, तो वहीं यह कंटेंट को फुल एचडी प्लेबैक के साथ चलाएगा।
- वैसे तो यह बिल्ट-इन स्पीकर से आता है, लेकिन उसकी आवाज इतनी नहीं होती कि आपको सबकुछ साफ सुनाई दे। इसी समस्या को खत्म करने के लिए BT 5.0 कनेक्टिविटी मिलती है। आप बिना किसी तारों के जंजाल के अपना पसंदीदा स्पीकर, साउंडबार, होम थिएटर कुछ भी कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- WZATCO
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वाई-फाई
- रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- इमेज साइज- 300 इंच
खूबियां
- बिल्ट-इन एंड्रॉइड 13
- 180 डिग्री घूमने वाला स्टैंड
कमी
- बिल्ट-इन स्पीकर के भरोसे ना रहें, यह कुछ खास साउंड नहीं दे पाता है।
01
BIGASUO Hy320 Mini Portable Projector
इस मिनी पोर्टेबल प्रोजेक्टर का एंड्रॉइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम ऐप स्टोर से 10,000+ से भी ज्यादा ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा देता है। यह लैपटॉप, फोन, मैकबुक, टीवी बॉक्स जैसी तमाम अलग-अलग डिवाइसों से कनेक्ट किया जा सकता है।
ये फीचर्स बढ़ाते हैं वैल्यू
- अक्सर जहां Mini Projector के साथ इंटरनेट कनेक्शन और स्पीड की समस्या आती है, तो वहीं इसका डुअल बैंड WiFi 6 सपोर्ट कम लेटेंसी और बेहतर रिस्पॉन्स देने का काम करता है। यह खास तौर पर गेमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए शानदार रहने वाला है।
- प्रोजेक्टर के जरिए किसी भी दीवार पर पिक्चर प्रोजेक्ट करते समय अक्सर उनके तिरछ और टेढे-मेढे होने की समस्या होती है। आपको यह परेशानी ना झेलनी पड़े, इसके लिए ऑटो कीस्टोन करेक्शन मिलता है, जो फिल्मों को एकदम सीधी लाइन में पेश करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- BIGASUO
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
- वीडियो इनकोडिंग- 1080p
खूबियां
- शानदार 4K रिजॉल्यूशन
- स्क्रीन मिररिंग की सुविधा
कमी
- कूलिंग फैन कभी-कभी मशीन को ठंडा करने के लिए तेज घूमता है, जिससे शोर की शिकायत हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lifelong Electronics Built-in Live TV Smart Projector
1080P और 4K सपोर्ट के साथ इस Lifelong प्रोजेक्टर का 720p HD रिजॉल्यूशन आपको घर में ही बैठकर सिनेमैटिक क्वालिटी वाले विजुअल्स के साथ फिल्में देखने का अनुभव देगा। यह पोर्टेबल प्रोजेक्टर दिन हो या रात 3500 लुमेंस ब्राइटनेस के साथ पिक्चर क्वालिटी को बढ़ाता है।
ये फीचर्स बढ़ाते हैं वैल्यू
- अगर आप ऑनलाइन सीरीज, शो और मूवी देखने का शौक रखते हैं, तो इसके लिए आपको किसी फोन या डिवाइस को इससे जोड़ने की जरूरत नहीं है। आप सीधा प्रोजेक्टर के जरिए इन्हें स्ट्रीम कर सकते हैं। इसका एंड्रॉइज 13.0 के साथ मिलने वाला स्मार्ट इंटर्फेस, तेज ऐप प्रदर्शन और बिल्ट-इन एक्सेस इसे आसान बनाता है।
- इसमें 1GB + 8GB स्टोरेज के साथ-साथ Netflix, Prime Video, YouTube, Disney+ Hotstar जैसे ऐप्स पर कंटेंट देखने के लिए बिल्ट-इन ऐप्स भी मिलते हैं। यानी चाहें आपको बिंज वॉच करना हो या फिर अपनी मूवी नाइट एंजॉय करनी हो, यह आपके लिए परफेक्ट साबित होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lifelong
- फॉर्म फैक्टर- पोर्टेबल
- नेटिव रिजॉल्यूशन- 1280 x 720
- इमेज साइज- 120 इंच
- लैंप लाइफ- 50000 घंटा
खूबियां
- ऑटो कीस्टोन की सुविधा
- एडजस्टेबल फोकस
कमी
- एंड्रॉइड 13 के साथ सिर्फ 1GB RAM लैगिंग की समस्या कर सकती है।
03
Portronics Beem 440 Smart LED Projector
यह स्मार्ट एलईडी प्रोजेक्टर एंड्रॉइड 11 OS पर आधारित है, जिससे आप सीधा इसी से कई स्ट्रीमिंग ऐप्स पर कंटेंट देख सकते हैं। इसमें मिलने वाला 720 HD रिजॉल्यूशन और 2200 लुमेंस की ब्राइटनेस फिल्में, शो से लेकर स्पोर्ट्स कंटेंट को शानदार क्वालिटी के साथ दिखाने का काम करते हैं।
ये फीचर्स बढ़ाते हैं वैल्यू
- घर के छोटे कमरे में मूवी का सेटअप करना है, या फिर छत पर दोस्तों के साथ वीकेंड पर तारों के नीचे बैठकर फिल्म देखने का मजा चाहिए! इस Projector For Home की एडजस्टेब स्क्रीन साइज आपको 40 से लेकर 120 इंच तक की बड़ी कवरेज सुविधा देती है, जो आपके अलग-अलग सेटअप के लिए अच्छी रहेगी।
- दीवार या पर्दे पर पिक्चर को धुंधला होने से बचाने के लिए ऑटो कीस्टोन करेक्शन मिलता है। यह आपको बार-बार प्रोजेक्टर को सही एंगल पर सेट करने की झंझट से बचाते हुए पिक्चर और एंगल के हिसाब से सटीक फोकस सेट करते साफ पिक्चर देता है, जो मनोरंजन को ज्यादा मजेदार बनाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Portronics
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वाई-फाई
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- अधिकतम दूरी- 12 फीट
खूबियां
- 180 डिग्री एंगल प्रोजक्शन
- कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन
कमी
- 2200 लुमेंस की ब्राइटनेस बहुत ज्यादा रोशनी वाली जगहों पर चमक को धुंधला कर सकती है।
04
Zebronics Android Smart LED Projector
अगर आप घर पर ही 100 इंच तक की बड़ी स्क्रीन पर पसंदीदा फिल्में, शो, सीरीज या मैच देखना चाहते हैं, तो Zebronics के इस प्रोजेक्टर को चुनें। यह अपनी एलईडी लैंप के जरिए 4000 लुमेंस की ब्राइटनेस देता है, जो पिक्चर को धुंधला होने से बचाती है।
ये फीचर्स बढ़ाते हैं वैल्यू
- 3-4 घंटे की लंबी मूवी, सीरीज या फिर कोई मैच देखते वक्त अक्सर आंखों व गर्दन में दर्द होने लगता है। इसकी वजह है एक पोजिशन में बैठे रहना, लेकिन आप इसके 240° वाले टिल्ट मैकेनिज्म के जरिए प्रोजेक्शन का एंगल अपने आराम के हिसाब से बदल पाएंगें और थकान कम महसूस करेंगे।
- अक्सर लोगों को लगता है कि बड़ी स्क्रीन पर पिक्चर क्वालिटी से समझौता करना पड़ेगा। मगर, यह अपने 4K UHD सपोर्ट के जरिए बड़ी स्क्रीन पर भी बेहतरीन डिटेल और सचमुच डूब जाने वाला देखने का अनुभव देता है, जो कि सिनेमा लवर्स के लिए शानदार रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- कंट्रास्ट रेशियो- 1000:1
- वोल्टेज- 36 वोल्ट
- अधिकतम दूरी- 4 मीटर
खूबियां
- आसान रिमोट कंट्रोल
- IOS स्क्रीन कास्टिंग
कमी
- बिल्ट-इन स्पीकर की साउंड क्वालिटी आपको निराश कर सकती है।
05
जागरण स्मार्ट च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।