आपके नन्हें मेहमान को ये Soft Toys आएंगे पसंद, खेलने में नहीं लगेगी चोट

घर में नन्हा-मुन्ना मेहमान आया है और उसके वेलकम के लिए सुरक्षित और क्यूट खिलौने चाहिए, तो सॉफ्ट टॉय सबसे अच्छे रहेंगे। बेहद मुलायम होने की वजह से इनसे बच्चों को चोट लगने का खतरा नहीं रहता है और साथ ही कार्टून कैरेक्टर वाले डिजाइन बच्चों को काफी पसंद भी आते हैं। यहां आप ऐसे ही विकल्प देख सकते हैं।
नवजात शिशुओं के लिए सॉफ्ट टॉय
नवजात शिशुओं के लिए सॉफ्ट टॉय

सॉफ्ट टॉय सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं होते; वे नवजात शिशु के प्रारंभिक विकास में कई तरह से सहायता करते हैं। ये शिशु को सुरक्षा और आराम की भावना प्रदान करते हैं, खासकर जब वे दुनिया को समझना शुरू करते हैं। Soft Toys की विभिन्न बनावट और रंग Baby को आकर्षित करते हैं। एक विश्वसनीय सॉफ्ट टॉय अक्सर शिशु का पहला 'दोस्त' बनता भी है। हालांकी, जब बात नवजात शिशु के सॉफ्ट टॉय की आती है, तो सुरक्षा सबसे ऊपर होनी चाहिए। छोटे हिस्से, ढीले धागे, बटन या मोती वाले खिलौनों से बचें, क्योंकि ये दम घुटने का खतरा पैदा कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि खिलौना नॉन-टॉक्सिक सामग्री से बना हो, ताकी बच्चे की नाजुक त्वचा को भी कोई नुकसान ना पहुंचे। आइए, अब कुछ क्यूट-क्यूट खिलौने देखते हैं, जो आपकी आंखों के तारे को खूब पसंद आने वाले हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bonfino Premium Turtle Stuffed Activity Toy

    6-इन-1 खिलौनों का यह सेट तीन महीने से ऊपर वाले बच्चों के लिए बढ़िया है। बेहतरीन क्वालिटी वाले नॉन-टॉक्सिक प्लश मटेरियल से बने होने के कारण बच्चों के लिए सुरक्षित रहने वाले हैं और खेलने में भी आसान रहेंगे।

    हमने इसे क्यों चुना?

    • ये खिलौने मछली, ऑक्टोपस, केकड़े, कछुआ और स्टारफिश जैसी अलग-अलग डिजाइन में आते हैं, जिससे बच्चों को उनके बारे में जानकारी मिलेगी।
    • इन सभी खिलौनों से आने वाला रैटल साउंड बच्चे की सुनने की क्षमता बढ़ाने के साथ उसे अपनी तरफ आकर्षित भी करेगा।
    • इन्हें रखना किसी भी मां-बाप के लिए आसान रहेगा, क्योंकि पांचों को साथ मिलने वाले बड़े कछुए में ही छिपाया जा सकता है।
    01
  • WonderBuddy Divine Mantra Chanting Baby Ganesha

    बच्चों के मनोरंजन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए इस खिलौने को प्रीमियम फैब्रिक के साथ तैयार किया गया है, जो कि नॉन-टॉक्सिक होने के साथ ही त्वचा पर मुलायम रहता है। भगवान गणेश के बालरूप में आने वाला यह खिलौना बच्चे को संस्कृति और सभ्यता से भी परिचित कराएगा।

    हमने इसे क्यों चुना?

    • इसमें 10 मंत्र, आरती और भजन फीड हैं, जो कि ना सिर्फ बच्चे का मनोरंजन करेंगे बल्कि उसे एक शांत एहसास भी देंगे।
    • बच्चे की विकसित होती सुनने की क्षमता को बढ़ाने के लिए इन सभी मंत्र को साउंड वाइब्रेशन के विज्ञान के साथ तैयार किया गया है।
    • यह खिलौना अपने बच्चे को भारतीय संस्कृति और विरासत से परिचित कराने के लिए काफी अच्छा है, जो शुरूआती विकास के लिए बढ़िया रहता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • DearJoy Stuffed Animal Elephant Soft Toy for Kids

    क्यूट हाथी के आकार में आने वाला यह खिलौना बच्चे के खेलने के साथ ही आराम से सोने के लिए भी काम आने वाला है। इसे नॉन-टॉक्सिक मुलायम फैब्रिक के साथ बनाया गया है और साथ ही इस खिलौने की मजबूत सिलाई कटने-फटने से भी बचाएगी।

    हमने इसे क्यों चुना?

    • एंटी-एलर्जिक पॉलिस्टर फैब्रिक बच्चे की नाजुक त्वचा के लिए सुरक्षित रहने वाला है। इसे आप बच्चे को बेफिक्र होकर खेलने के लिए दे सकते हैं।
    • मुलायम और आरामदायक एहसास देने के लिए इसमें अंदर की तरफ कॉन्जुगेट फ़ाइबर भरा हुआ है, जिस वजह से बच्चा आराम से इसे पकड़कर सो भी सकता है।
    • अब क्योंकि इसकी बनावट हाथी वाली है। ऐसे में यह बच्चे को जानवर की पहचान करने में भी मदद करेगा।
    03
  • Babique Cow Tremp Plush Soft Toy

    इसे बच्चों के लिए हल्का, मुलायम और आरामदायक रखने के लिए सुरक्षित प्लश फैब्रिक से बनाया गया है। इसमें कई सारे क्यूट-क्यूट डिजाइन भी उपलब्ध हैं, जो बच्चों को काफी पसंद आएंगें और साथ ही वे बनावट से जानवरों के बारे में भी समझेंगे।

    हमने इसे क्यों चुना?

    • अगर बच्चे इसे छूते या पकड़ते हैं, तो उन्हें एक आरामदायक और कोमल एहसास मिलेगा जो उनके लिए काफी अच्छा हो सकता है।
    • इसकी प्यारी सी गाय वाली बनावट ना सिर्फ उन्हें जानवरों से रूबरू कराएगी, बल्कि उनके मन में एक प्यार जगाने का काम भी करेगी।
    • आकार में बेहद और वजन में हल्का है, जिस वजह से अगर आप बच्चे को कहीं बाहर ले जा रहे हैं तो भी इसे साथ में ले जा सकते हैं।
    04
  • Storio Toy Plushie Super Soft Toys for Kids

    यह प्यारा-सा खिलौना बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए काफी अच्छा है। बच्चों को किसी भी तरह की चोट और नुकसान से सुरक्षित रखने के लिए इसे बेहद मुलायम कपड़े से बनाया गया है, जो ना सिर्फ त्वचा पर नाजुक रहेगा बल्कि छूने पर कोमल भी लगेगा।

    हमने इसे क्यों चुना?

    • बच्चे के लिए अक्सर छोटे और क्यूट खिलौने अच्छे होते हैं। ऐसे में पेंगुइन जैसे डिजाइन वाला यह सॉफ्ट टॉय बेबी को खूब पसंद आएगा।
    • यह वजन में हल्का है, जिस वजह से अगर इसे पकड़ने की कोशिश करेगा तो उसके हाथों की पकड़ मजबूत होगी और भारीपन भी नहीं लगेगा।
    • छूने में मुलायम होने के साथ ही यह बच्चों के लिए सुरक्षित है और उनकी त्वचा के भी अनुकूल है, जिस वजह से माता-पिता आराम से इसके साथ बच्चे को खेलने दे सकते हैं।
    05

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • नवजात शिशु के लिए किस प्रकार की सामग्री से बने सॉफ्ट टॉय सबसे अच्छे होते हैं?
    +
    नवजात शिशु के लिए ऑर्गेनिक कपास, बांस फाइबर या अन्य हाइपोएलर्जेनिक, गैर-विषाक्त सामग्री से बने सॉफ्ट टॉय सबसे अच्छे होते हैं। सुनिश्चित करें कि इनमें कोई छोटा, ढीला हिस्सा न हो।
  • क्या सॉफ्ट टॉय शिशु के विकास में मदद करते हैं?
    +
    हां, सही सॉफ्ट टॉय शिशु के संवेदी (छूने, देखने, सुनने) और ठीक मोटर कौशल (पकड़ना, हिलाना) के विकास में मदद कर सकते हैं, साथ ही भावनात्मक आराम भी प्रदान करते हैं।
  • मैं अपने शिशु के सॉफ्ट टॉय को कितनी बार साफ करूं?
    +
    शिशु के सॉफ्ट टॉय को नियमित रूप से, खासकर यदि वह अक्सर उन्हें मुंह में डाल लेता है, तो हर हफ्ते या दो हफ्ते में एक बार साफ करना चाहिए। बीमार होने पर तुरंत साफ करें।