यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandrayaan 3 Landing Updates: भारत ने चांद पर रचा इतिहास, यहां जानिए चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी हर अपडेट्स
chandrayaan 3 landing live today updates भारतवासियों का इंतजार अब खत्म हुआ। ISRO के चंद्रयान-3 चांद ने सफलतापूर्वक चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। इस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कर ली है और भारत साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है। पूरे देश में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर दुआएं की जा रही थी। देश भर के लोगों में चंद्रयान -3 की लैंडिंग को लेकर काफी उत्साह और खुशी का माहौल है। भारत चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद सयुंक्त राष्ट्र अमेरिका, चीन और रूस के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है।
चंद्रयान से जुड़ी सारी खबरें और सभी अपडेट्स आप यहां पढ़ सकते हैं।
1- पूरे भारत में चंद्रयान को लेकर उत्साह है। अगर भारत का यह मिशन सफल होता है तो दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडर उतारने वाला भारत पहला देश बनेगा। चंद्रयान-3 आज शाम यानी 23 अगस्त को शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट चंद्रमा की सतह पर पहुंच सकता है। इससे जुड़ी जरूरी फन फैक्ट्स आप अपने बच्चों के साथ शेयर कर सकते हैं।
पूरी खबर इस लिंक पर पढ़ें-
आज चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान, बच्चों के साथ शेयर करें ये फन फैक्ट्स
2- Chandrayaan-3 Live Updates: चंद्रयान-3 आज चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो के इस मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। लैंडिंग से जुड़ी पल-पल की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ....
पूरी खबर इस लिंक पर पढ़ें-
3- Chandrayaan 3 पूरी दुनिया आज भारत पर टकटकी लगाए हुई है। आज भारत इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करने वाला है। कुछ ही देर में हमारा चंद्रयान चांद की सहत पर लैंड करने के लिए तैयार है। खूबसूरती के पर्याय चांद पर भी दाग-धब्बों नजर आते हैं। आइए जानते हैं कैसे बने चांद पर इतने धब्बे और गड्ढे-
पूरी खबर इस लिंक पर पढ़ें-
Chandrayaan 3: खूबसूरत है मगर चांद पर भी दाग हैं, जानें कैसे बने इसमें इतने गड्ढे और धब्बे
4- PM Modi In BRICS Summit ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स एजेंडे को एक नया रास्ता देने के लिए भारत ने रेलवे अनुसंधान नेटवर्क एमएसएमई के बीच घनिष्ठ सहयोग ऑनलाइन ब्रिक्स डेटाबेस और स्टार्टअप फर्मों जैसे मुद्दों पर सुझाव दिए थे। मुझे खुशी है कि इन मुद्दों पर काफी प्रगति हुई है।
खबरें और भी
पूरी खबर इस लिंक पर पढ़ें-
5- Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बनी हुई है। तीन दिन से हो रही मूसलधार वर्षा से चारधाम राजमार्ग समेत 190 से अधिक मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।
पूरी खबर इस लिंक पर पढ़ें-
6- कुछ ही देर में चंद्रयान-3 चंदामामा पर लैंडिंग करने वाला है। पूरे देश में चंद्रयान-3 मून मिशन के सफल होने की दुआएं हो रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर X हैंडल द्वारा ट्वीट में ये दावा किया गया है कि भारत के चंद्रयान-3 मून मिशन की लागत इंटरस्टेलर के बजट से काफी कम है जिस पर टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पूरी खबर इस लिंक पर पढ़ें-
7- चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर देश में लोग हवन पूजन कर रहे हैं। मंदिरों में लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं तो मस्जिदों में लोग सफल लैंडिंग के लिए नमाज अदा कर रहे हैं। सीमा हैदर ने भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए व्रत रखा है। उसने कहा कि मैं तब तक व्रत रखूंगी जब तक सफलता पूर्वक चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतर नहीं जाएगा।
पूरी खबर इस लिंक पर पढ़ें-
8- भारत के चंद्रयान मिशन की सफलता तथा चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग की कामना के लिए परमार्थ निकेतन की गंगा आरती समर्पित की गई। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि पूरे भारत के लिए यह उपलब्धि गर्व और गौरव का विषय है। मंगलवार को परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर विशेष गंगा आरती कर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना की गई।
पूरी खबर इस लिंक पर पढ़ें-
9- चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर देश के तमाम जगहों पर हवन हुए। भारी संख्या में लोगों ने इसको लेकर पूजा पाठ की। सुबह बेगूसराय में चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर पूजा व हवन होने की खबर आई थी। अब पता चला है कि शेखपुरा में लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बड़े पैमाने पर हवन कराया। इसमें बजरंग दल के कई लोग शामिल रहे।
पूरी खबर इस लिंक पर पढ़ें-
10- Chandrayaan-3 भारत आज इतिहास रचने के लिए तैयार है। चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर पहली बार सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। आज पूरे देश में जश्न का माहौल है। स्कूलों में बच्चे गाना गा रहे हैं। अब से कुछ देर में चांद पर चंद्रयान 3 लैंडिंंग होते ही देश जश्न में डूब जाएगा।
पूरी खबर इस लिंक पर पढ़ें-
11- स्थानीय थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम बरेजा में चंद्रयान 3 को चांद पर सकुशल लैडिंग के लिए रुद्राभिषेक किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को देश के लिए ऐतिहासिक दिन होने वाला है क्योंकि भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करने वाला है। इसरो के अनुसार शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करेगा।
12- Chandrayaan 3 Live आज शाम चंद्रयान चंद्रमा की धरती पर कदम रखने जा रहा है। रुस के लूना की विफलता के बाद भी विज्ञानी भारत के चंद्रयान-तीन की सफलता को लेकर लोग आश्वस्त है। गंगा-यमुना के तट से मंदिर-मस्जिद-गिरिजाघर गुरुद्वारा व शिवालयों में चंद्रयान की सफलता के लिए प्रार्थना की जा रही है। यूपी के करोड़ों लोग आज चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के साक्षी बनने को तैयार हैं।
13- राकेश शर्मा ने कहा पिछले 40 वर्षों में सीमित संसाधनों के बावजूद इसरो ने एक शानदार यात्रा की है। हमने पिछले कुछ वर्षों में जो कार्यक्रम चलाए हैंउन्होंने दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। उन्होंने कहा“अंतरिक्ष अन्वेषणों में उतार-चढ़ाव आते हैंलेकिन हमें अपने दृष्टिकोण पर केंद्रित रहना चाहिए और इसरो के काम करने के तरीके को जानते हुए मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग होग।
Chandrayaan 3: 'चंद्रमा पर होगी सफल लैंडिंग', अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय ने दिया संदेश
14- चांद की सतह के करीब पहुंच चुके चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हवन-यज्ञ शुरू हो गए हैं। श्री मठ बाघम्बरी शिवकुटी स्थित श्री धर्म संस्कृत विद्यालय शिव कोटेश्वर महादेव मंदिर में पूजन कर कामना की गई कि चंद्रयान चंद्रमा की सतह पर सही सलामत उतरे और भारत की उम्मीदें यकीन में बदलें। बंधवा हनुमान मंदिर समेत घरों में भी प्रार्थना की गई।
15- Chandrayaan-3 ISRO चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर इस वक्त सभी निगाहें टिकी हुई हैं। बॉलीवुड सितारे भी ISRO के वैज्ञानिकों को इस मिशन में सफलता की कामना कर रहे हैं। करीना कपूर ने जहां अपने बच्चों के साथ टीवी पर इस ऐतिहासिक मोमेंट का साक्षी बनने की बात कही तो वहीं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने एक कविता लिखी। बॉलीवुड सितारे इस पल के लिए उत्सुक दिखें।
16- Chandrayaan-3 Landing चंद्रयान 3 की लैंडिंग का देशवासी बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी लोग चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। साथ ही शुभकामनाएं भेज रहे हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के हजारों बच्चे भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। वो शुभकामनाएं भेज रहे हैं। सरकारी स्कीलों के बच्चे उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
17- चंद्रयान-3 आज यानी बुधवार (23 अगस्त) शाम 0604 बजे चंद्रमा पर उरते का प्रयास करेगा। इस ऐतिहासिक पल पर दुनियाभर की नजर है। इस बीच भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं। विलियम्स ने कहा है कि जब चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर उतरने का प्रयास करेगा तो वह भारत की जय-जयकार करेंगी।
18- Chandrayaan 3 Live आज शाम चंद्रयान चंद्रमा की धरती पर कदम रखने जा रहा है। रुस के लूना की विफलता के बाद भी विज्ञानी भारत के चंद्रयान-तीन की सफलता को लेकर लोग आश्वस्त है। गंगा-यमुना के तट से मंदिर-मस्जिद-गिरिजाघर गुरुद्वारा व शिवालयों में चंद्रयान की सफलता के लिए प्रार्थना की जा रही है। यूपी के करोड़ों लोग आज चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के साक्षी बनने को तैयार हैं।
19- भारत के चंद्रयान-थ्री की चांद की सतह पर सकुशल सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर सिमरी चौक पर भराठी भूतनाथ मंदिर से जुड़े भक्तों ने भगवान शिव की आराधना प्रार्थना सभा व पूजा पाठ का आयोजन किया। इस बीच भारत माता की जय के नारे लगाए गए। भराठी भूतनाथ मंदिर सेवा समिति के व्यवस्थापक जटाशंकर सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाके में भी चंद्रयान-थ्री की लैंडिंग को लेकर उत्साह है।
20- Chandrayaan 3 Live Tracking आज भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान-3 चांद से केवल 25 किमी दूर दक्षिणी ध्रुव पर सूर्योदय होने का इंतजार कर रहा है। इसरो को आज 23 अगस्त 2023 के शाम 5 बजकर 45 मिनट का इंतजार है जब सॉफ्ट लैंडिंग वाले चांद के हिस्से में सूर्योदय होगा। चंद्रयान- 3 चांद पर आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।