रनिंग के दौरान फोन, चाबियां, कार्ड या एनर्जी जेल जैसी जरूरी चीजें साथ रखना आसान नहीं होता। इसी जरूरत को ध्यान में रखकर रनिंग वेस्ट बेल्ट तैयार किए जाते हैं। ये बेल्ट कम वजन वाले डिजाइन के साथ शरीर पर अच्छी तरह फिट होते हैं, जिससे दौड़ते समय सामान का उछलना कम होता है। कई मॉडल्स में स्ट्रेचेबल और स्वेट रेसिस्टेंट फैब्रिक, एडजस्टेबल स्ट्रैप, जिप वाली पॉकेट और रिफ्लेक्टिव डिटेल्स मिलती हैं। कुछ रनिंग बेल्ट्स में छोटे पानी की बोतल या सॉफ्ट फ्लास्क रखने की सुविधा भी दी जाती है। सही फिट वाला बेल्ट छोटी और लंबी दोनों तरह की रनिंग के दौरान हाथों को खाली रखता है और जरूरी सामान को आपके पास रखने में उपयोगी साबित होता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें पुरुषों के लिए 5 बढ़िया रनिंग वेस्ट बेल्ट विकल्प और जानें विस्तार से।
GORWRICH Running Belt
रनिंग के दौरान मोबाइल, चाबियां और कार्ड जैसी जरूरी चीजें साथ रखना कई बार असुविधाजनक हो जाता है। यह रनिंग बेल्ट बिना अतिरिक्त भार महसूस कराए जरूरी सामान साथ रखने का आसान तरीका देता है।
हमने इसे क्यों चुना?
- इस बेल्ट में 3 अलग-अलग पॉकेट्स हैं, जिससे फोन, वॉलेट और चाबियां अलग रखी जा सकती हैं और सामान आपस में टकराकर खराब नहीं होता।
- दूसरे कारण की बात करें, तो यह वॉटरप्रूफ और स्वेटप्रूफ डिजाइन पसीने से सामान को बचाने में मदद करता है, जबकि इसका एडजस्टेबल इलास्टिक स्ट्रैप कमर पर अच्छी तरह फिट होकर रनिंग के दौरान ढीला नहीं पड़ता।
01
SYGA Running Waist Belt for Women & Men
दौड़ते या वर्कआउट के दौरान जेब में सामान रखने से फोकस और कंफर्ट दोनों प्रभावित हो सकते हैं। यह रनिंग वेस्ट बेल्ट जरूरी सामान को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए बनाया गया है।
हमने इसे क्यों चुना?
- पहला और सबसे जरुरी कारण, मोबाइल, चाबियां, कार्ड और वॉलेट जैसे जरुरी सामान को रखने के लिए इसमें 3 अलग-अलग पॉकेट्स मिलते हैं। जो सामान को बिना कुछ नुकसान पहुचाएं सुरक्षित रखते हैं।
- दूसरा इसका हल्का, ब्रीदेबल और वॉटरप्रूफ फैब्रिक पसीने और हल्की बारिश से सामान को बचाने में मदद करता है।
- तीसरा, रात या अंधेरे में रनिंग करते समय रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप कम रोशनी में विजिबिलिटी बढ़ाने में मदद करती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Boldfit Chest Bag for Men
रनिंग, साइक्लिंग या ट्रैवल के दौरान जरूरी सामान को सुरक्षित और आसानी से साथ रखना चाहते हैं, तो Boldfit का यह बैग अच्छा विकल्प हो सकता है।
हमने इसे क्यों चुना?
- बिना किसी झंझट के इसे कमर पर या क्रॉसबॉडी स्टाइल में पहना जा सकता है, जिससे जरूरत और आराम के अनुसार इस्तेमाल करना आसान रहता है।
- तीन जिप वाले अलग-अलग कंपार्टमेंट मोबाइल, वॉलेट, चाबियां और दूसरी जरूरी चीजों को व्यवस्थित रखने में मदद करते हैं।
- हेडफोन पोर्ट और इसका मजबूत जिपर रोजाना इस्तेमाल को और सुविधाजनक बनाते हैं। जिससे यह रनिंग के दौरान आपका सच्चा साथी बन जाता है।
03
Proberos Running Belt
लंबी रनिंग या ट्रेल पर निकलते समय सिर्फ जरूरी सामान ही नहीं, पानी साथ रखना भी उतना ही जरूरी होता है। यह रनिंग बेल्ट इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
हमने इसे क्यों चुना?
- दौड़ते समय पानी की जरुरत को पूरा करने के लिए इसमें 2 साइड बोतल होल्डर दिए गए हैं, जिससे छोटे पानी की बोतलें आसानी से साथ रखी जा सकती हैं और बार बार रुकने की जरूरत कम पड़ती है।
- अन्य जरुरी सामान को रखने के लिए इसमें जिप वाली पॉकेट में आप फोन, चाबियां, कार्ड और दूसरी जरूरी चीजें सुरक्षित रख सकते हैं।
- वॉटर रेसिस्टेंट मटेरियल सामान को हल्की बारिश और पसीने से बचाने में मदद करता है।
04
LESLEE Running Belt with Waterproof Adjustable Elastic Strap
दौड़ते समय मोबाइल, चाबियां और दूसरी जरूरी चीजें सुरक्षित रखने के लिए हल्का और आरामदायक रनिंग बेल्ट काफी काम आता है। यह रनिंग बेल्ट इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
हमने इसे क्यों चुना?
- फोन, वॉलेट, कार्ड और चाबियों जैसा जरुरत का अलग-अलग सामान रखने के लिए इसमें 3 अलग-अलग पॉकेट्स मिलते हैं, जो इसको काफी उपयोगी बना देते हैं।
- दूसरा, इसका टिकाऊ डिजाइन लाइक्रा और TPU मटेरियल से बना है। यह वॉटरप्रूफ मटेरियल पसीने और हल्की बारिश से सामान को बचाने में मदद करता है।
- देर रात ट्रैक पर रनिंग या अंधेरे में चलने के दौरान 4 रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप्स कम रोशनी में बेहतर विजिबिलिटी देने में सहायक हैं।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।