जिम जाने की जरुरत नहीं! अमेज़न पर उपलब्ध ये 5 प्रीमियम Treadmills बनाएंगे आपको फिट और एक्टिव

प्रीमियम ट्रेडमिल में केवल अधिक स्पीड ही नहीं, बल्कि ऐसी तकनीकें भी शामिल होती हैं जो वर्कआउट को सुरक्षित और ज्यादा इफेक्टिव बनाती हैं। पावरफुल मोटर लंबे समय तक लगातार परफॉर्मेंस देने के लिए बनाई जाती है, जबकि कुशनिंग सिस्टम दौड़ते समय जोड़ों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में मदद करता है। मोटराइज्ड इंक्लाइन अलग-अलग ऊचांई पर ट्रेनिंग की सुविधा देता है और स्मार्ट फीचर्स वर्कआउट डेटा को ट्रैक करना आसान बनाते हैं।
अमेज़न पर उपलब्ध होम वर्कआउट के लिए 5 प्रीमियम ट्रेडमिल्स
अमेज़न पर उपलब्ध होम वर्कआउट के लिए 5 प्रीमियम ट्रेडमिल्स

होम फिटनेस के बढ़ते चलन के साथ प्रीमियम ट्रेडमिल की मांग भी तेजी से बढ़ी है। ये मशीनें केवल चलने या दौड़ने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जिम जैसा ट्रेनिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन की जाती हैं। कई प्रीमियम मॉडल्स में हाई पावर मोटर, मोटराइज्ड इंक्लाइन, मल्टी लेयर कुशनिंग, चौड़ा रनिंग डेक और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसी तकनीकें मिलती हैं। कुछ ट्रेडमिल मोबाइल ऐप, ब्लूटूथ, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और प्रीसेट वर्कआउट प्रोग्राम भी सपोर्ट करते हैं। Amazon पर अलग-अलग ब्रांड्स के ऐसे कई प्रीमियम विकल्प उपलब्ध हैं, जो बिगनर्स से लेकर डेली रनिंग करने वालों तक की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेज़न पर उपलब्ध होम वर्कआउट के लिए 5 बढ़िया प्रीमियम ट्रेडमिल मॉडल।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sparnod Fitness STH-1200 Motorized Treadmill for Home Use

    अगर आप घर पर रोजाना वॉक या हल्की रनिंग शुरू करना चाहते हैं, तो ऐसा ट्रेडमिल चुनना बेहतर रहता है जो रोज इस्तेमाल में आसान हो और अलग कमरे की जरूरत भी न पड़े। खासकर पहली बार लेने वालों के लिए सुविधा और भरोसेमंद प्रदर्शन ज्यादा मायने रखते हैं।

    होम वर्कआउट के लिए इसे क्यों चुना जा सकता है?

    • घर में जगह की कमी कई लोगों को ट्रेडमिल लेने से रोकती है। इसका फोल्डेबल डिजाइन इस्तेमाल के बाद इसे आसानी से एक तरफ रखने की सुविधा देता है। साथ में दिए गए ट्रांसपोर्ट व्हील्स इसे जरूरत पड़ने पर बिना ज्यादा मेहनत के इधर-उधर खिसकाना आसान बनाते हैं।
    • रोज एक जैसा वर्कआउट हर किसी के लिए इफेक्टिव नहीं होता। इसमें 12 प्रीसेट वर्कआउट प्रोग्राम और 12 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड मिलती है, जिससे शुरुआती वॉक से लेकर हल्की रनिंग तक अपनी फिटनेस के अनुसार रूटीन बनाना आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sparnod Fitness STH-1200
    • कलर - डार्क ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 142.5D x 65.7W x 24H
    • अधिकतम स्पीड - 12 किलोमीटर प्रति घंटा
    • आइटम का वजन - 33 किलोग्राम

    खूबियां

    • हाई-फाई स्पीकर्स
    • एंटी-स्लीप रनिंग बेल्ट

    कमी

    • ‘ट्रेडमिल चलते समय आवाज करने से परेशानी
    01
  • PowerMax Fitness TDM-96B 4HP DC Treadmill for Home

    अगर आपके लिए ट्रेडमिल सिर्फ चलने की मशीन नहीं, बल्कि रोज की फिटनेस का हिस्सा है, तो ऐसा मॉडल ज्यादा उपयोगी रहता है जो हर दिन एक जैसा वर्कआउट करने की बजाय अलग अलग ट्रेनिंग का विकल्प भी दे।

    रोज की ट्रेनिंग के लिए इसे क्यों चुना जा सकता है?

    • एक ही स्पीड पर वॉक या रन करने से कुछ समय बाद वर्कआउट नीरस लगने लगता है। इसमें 14 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड, 4 लेवल मैनुअल इंक्लाइन और 12 प्रीसेट प्रोग्राम मिलते हैं, जिससे अपनी फिटनेस और गोल्स के अनुसार हर दिन अलग तरह की ट्रेनिंग करना आसान हो जाता है।
    • अगर आपको वर्कआउट के दौरान अपनी प्रोग्रेस ट्रैक करना पसंद है, तो ब्लूटूथ ऐप सपोर्ट इसकी बड़ी खासियत है। FitShow, Kinomap और Zwift जैसे ऐप्स के साथ कनेक्ट करके अपनी परफॉर्मेंस पर ट्रेक करना और ट्रेनिंग को ज्यादा इंटरैक्टिव बनाना आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - PowerMax Fitness TDM-96B
    • कलर - ब्लैक/ग्रे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 147.5D x 60.4W x 112.5H
    • अधिकतम स्पीड - 14 किलोमीटर प्रति घंटा
    • आइटम का वजन - 29.8 किलोग्राम

    खूबियां

    • मल्टी-लेयर नॉन स्लिप रनिंग बेल्ट
    • 5 इंच एलईडी डिस्पले

    कमी

    • मशीन की बिल्ड क्वालिटी थोड़ी कमजोर होने से समस्या
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Cockatoo SmartRun3.5 3.5HP Peak DC Motorized Treadmill for Home

    अगर घर में एक ही ट्रेडमिल को अलग-अलग लोग इस्तेमाल करने वाले हैं, तो ऐसा मॉडल चुनना बेहतर रहता है जो बिगनर वॉकर से लेकर डेली रनिंग करने वालों तक सभी की जरूरतों के हिसाब से काम आ सके।

    पूरे परिवार के इस्तेमाल के लिए इसे क्यों चुना जा सकता है?

    • हर व्यक्ति की फिटनेस एक जैसी नहीं होती। इसमें 1 से 14 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड, 3 लेवल मैनुअल इंक्लाइन और 12 प्रीसेट वर्कआउट प्रोग्राम मिलते हैं। इससे कोई हल्की वॉक कर सकता है, तो कोई अपनी फिटनेस के अनुसार ज्यादा कठिन रनिंग भी कर सकता है।
    • लंबे समय तक आरामदायक वर्कआउट के लिए मजबूत बिल्ड भी जरूरी होता है। 120 किलोग्राम तक की वॉकिंग क्षमता और पर्याप्त रनिंग एरिया इसे घर में नियमित इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं, जिससे अलग अलग उम्र के लोग इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Cockatoo SmartRun3.5
    • कलर - ब्लैक-ग्रे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 66D x 66W x 22H
    • अधिकतम स्पीड - 14 किलोमीटर प्रति घंटा
    • आइटम का वजन - 36 किलोग्राम

    खूबियां

    • 3 लेवल मैनुअल इंक्लाइन
    • 3 काउंटिंग मोड्स

    कमी

    • ट्रेडमिल चलते समय आवाज करने के परेशानी
    03
  • Fitkit Pulse Run Pro 6HP BLDC Treadmill

    अगर आपका फिटनेस गोल सिर्फ रोज वॉक करना नहीं, बल्कि समय के साथ अपनी फिटनेस को अगले लेवल तक ले जाना है, तो ऐसा ट्रेडमिल ज्यादा सही रहता है जो आपकी क्षमता बढ़ने के साथ भी पीछे न छूटे।

    फिटनेस ट्रेनिंग के लिए इसे क्यों चुना जा सकता है?

    • इसकी सबसे बड़ी खासियत 20 लेवल ऑटो इंक्लाइन है। अलग-अलग इंक्लाइन पर वर्कआउट करने से हर दिन नई चुनौती मिलती है और बिना स्पीड बढ़ाए भी ज्यादा मेहनत वाला सेशन किया जा सकता है। अगर आप कैलोरी बर्न और स्टैमिना पर काम कर रहे हैं, तो यह फीचर काफी उपयोगी साबित होता है।
    • 150 किलोग्राम तक की क्षमता, मजबूत फ्रेम और 15 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड इसे लंबे समय के लिए तैयार विकल्प बनाते हैं। चाहे शुरुआत वॉक से करें या आगे चलकर नियमित रनिंग, यह ट्रेडमिल आपकी फिटनेस जर्नी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - FitKit Pulse Run Pro
    • कलर - ग्रे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 156D x 81W x 27H
    • अधिकतम स्पीड - 15 किलोमीटर प्रति घंटा
    • आइटम का वजन - 50.6 किलोग्राम

    खूबियां

    • बिल्ट-इन मास्जर
    • 16 प्री-सेट प्रोग्राम्स

    कमी

    • ट्रेडमिल चलते समय आवाज करने से परेशानी
    04
  • Lifelong 5HP Foldable Treadmill for Home

    अगर आप घर में ऐसा ट्रेडमिल चाहते हैं जो कम जगह घेरे और फिटनेस रूटीन को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करे, तो सिर्फ मोटर की पावर देखना काफी नहीं होता। रोज इस्तेमाल की सुविधा भी उतनी ही जरूरी होती है।

    रोजाना होम वर्कआउट के लिए इसे क्यों चुना जा सकता है?

    • इसकी 12% ऑटो इंक्लाइन और 12 प्रीसेट ट्रेनिंग प्रोग्राम हर दिन एक जैसा वर्कआउट होने नहीं देते। वजन कम करना हो, स्टैमिना बढ़ाना हो या कार्डियो करना हो, अलग-अलग मोड्स के साथ अपनी जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग करना आसान हो जाता है।
    • वर्कआउट खत्म होने के बाद जगह बचाना भी कई घरों की जरूरत होती है। इसका हाइड्रॉलिक फोल्डिंग सिस्टम और बिल्ट इन व्हील्स इसे आसानी से मोड़कर रखने में मदद करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Lifelong 5HP
    • कलर - ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 131D x 64W x 136H
    • अधिकतम स्पीड - 14 किलोमीटर प्रति घंटा
    • आइटम का वजन - 42 किलोग्राम

    खूबियां

    • प्लस सेंसर
    • एलईडी कंट्रोल पैनल

    कमी

    • ट्रेडमिल की बिल्ड क्वालिटी कमजोर होने की समस्या
    05

तुलना: अमेज़न पर होम वर्कआउट के लिए 5 प्रीमियम ट्रेडमिल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गई ट्रेडमिल मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तुलनात्मक जानकारी प्रदान की है। इससे आप सभी प्रोडक्ट्स की खासियतों का अध्धयन करके अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

अधिकतम स्पीड

खास फीचर्स

Sparnod Fitness STH-1200

12 किलो. प्रति घंटा

हाई-फाई स्पीकर्स, एंटी-स्लीप रनिंग बेल्ट

PowerMax Fitness TDM-96B

14 किलो. प्रति घंटा

मल्टी-लेयर नॉन स्लिप रनिंग बेल्ट, 5 इंच एलईडी डिस्पले

Cockatoo SmartRun3.5

14 किलो. प्रति घंटा

3 लेवल मैनुअल इंक्लाइन, 3 काउंटिंग मोड्स

FitKit Pulse Run Pro

15 किलो. प्रति घंटा

बिल्ट-इन मास्जर, 16 प्री-सेट प्रोग्राम्स

Lifelong 5HP

14 किलो. प्रति घंटा

प्लस सेंसर, एलईडी कंट्रोल पैनल

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ट्रेडमिल में मोटराइज्ड इंक्लाइन का क्या फायदा होता है?
    +
    मोटराइज्ड इंक्लाइन रनिंग डेक का ढलान बटन दबाकर बदलने की सुविधा देता है। इससे चढ़ाई जैसी ट्रेनिंग की जा सकती है, अलग मसल्स पर काम होता है और वर्कआउट की इंटेसिटी बढ़ाई जा सकती है।
  • मल्टी लेयर कुशनिंग सिस्टम क्यों जरुरी होता है?
    +
    कुशनिंग सिस्टम रनिंग के दौरान पैरों और घुटनों पर पड़ने वाले झटकों को कम करने के लिए बनाया जाता है। इससे लंबे समय तक वर्कआउट अधिक आरामदायक महसूस हो सकता है और जोड़ों पर दबाव घटाने में मदद मिलती है।
  • प्रीमियम ट्रेडमिल में अधिक पावर वाली मोटर क्यों दी जाती है?
    +
    हाई पावर वाली मोटर लगातार उपयोग, अधिक स्पीड और लंबे रनिंग सेशन के दौरान स्टेबल परफॉर्मेंस देने के लिए उपयोग की जाती है। यह भारी उपयोगकर्ताओं और नियमित रनिंग के लिए भी उपयुक्त मानी जाती है।
  • क्या प्रीमियम ट्रेडमिल स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं?
    +
    हाँ, कई मॉडल्स में ब्लूटूथ, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, प्रीसेट ट्रेनिंग प्रोग्राम और वर्कआउट डेटा ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे प्रोग्रेस ट्रैक करना काफी आसान हो जाता है।
  • चौड़ा रनिंग डेक किस काम आता है?
    +
    चौड़ा और लंबा रनिंग डेक चलने और दौड़ने के दौरान पैरों के लिए अधिक जगह देता है। इससे लंबे स्ट्राइड वाले यूजर को बेहतर संतुलन मिलता है और तेज स्पीड़ पर भी रनिंग अधिक आरामदायक महसूस होती है।