भारत में उपलब्ध 5 बढ़िया Bosch की ये Chimney किचन से मिनटों में गायब करेंगी धुआं, तेल और ग्रीस!

अगर आप भी अपनी रसोई के लिए भरोसेमंद ब्रांड की Chimney लेने का विचार कर रहे हैं, तो भारत में मशहूर बॉश ब्रांड की चिमनियां एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं। यहां हमने इस ब्रांड की चिमनियों के 5 विकल्पों की जानकारी दी है, जो शक्तिशाली सक्शन के साथ आती है और तेजी से धुआं और गंध को किचन से बाहर करने में सक्षम मानी जाती है।
बॉश चिमनी
बॉश चिमनी

बॉश भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रांड्स में से एक है। वहीं इसकी चिमनियां भी काफी लोकप्रिय है और इसका बड़ा कारण इसकी जर्मन इंजीनियरिंग, मजबूत मोटर, कम आवाज और स्मार्ट फीचर्स है। इस लेख में हमने आपको भारत की सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाली Bosch की Chimney के 5 मॉडल्स की जानकारी दी है, जिन्हें हमने यूजर रेटिंग और रिव्यू के आधार पर चुना है। इन चिमनी में आपको 705 से लेकर 950 m3/hr की सक्शन पावर मिलती है, जो ज्यादा तड़का, फ्राई या हैवी कुकिंग के दौरान होने वाले धुएं और गंध को तेजी से खत्म करने में सक्षम मानी जाती है। वहीं इनमें से अधिकतर में ऑटो क्लीन तकनीक शामिल है, जो हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर की सफाई अपने आप करती है और गंदगी को ऑयल कलेक्टर में जमा करती है। इससे चिमनी की मेंटेनेंस भी आसान हो जाती है और यह बेहतर प्रदर्शन करती है। सबसे बढ़िया बात है कि ये चिमनियां कम नॉइज तकनीक के साथ आती है यानी यह बेहद कम शोर के साथ काम करती है, जिससे खाना पकाते समय आपको किचन में शांत माहौल मिल सकता है। इसके अलावा इन चिमनियों में आपको टच सेंसर, LED लाइटिंग और बैफल फिल्टर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। नीचे दिए गए विकल्पों के माध्यम से आप इन चिमनियों से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bosch 60 cm Series 4 Chimney

    बॉश की यह चिमनी 60 सेंटीमीटर साइज में आती है, जो 2 से 3 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया हो सकती है। इसमें ऑटो क्लीन तकनीक शामिल है यानी यह चिमनी हीटिंग के माध्यम से अपने आप चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस साफ करती है और गंदगी को ऑयल कलेक्टर में जमा करती है। इससे चिमनी अंदर से हमेशा साफ रहती है और इस कारण इसकी परफॉर्मेंस भी बढ़िया बनी रहती है। यह चिमनी 950 m3/hr सक्शन पावर के साथ आती है, जो किचन में जमा धुआं व गंध तेजी से बाहर करती है। इससे हर समय आपकी किचन फ्रेश बनी रह सकती है। इसमें आपको टच कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप चिमनी की सेटिंग्स को केवल टच करके कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं इसमें लगी LED लाइटिंग कुकटॉप पर अधिक रोशनी करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bosch DWKA68G60I
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • कलर - काला
    • विशेष सुविधा - टच कंट्रोल 
    • सक्शन पावर - 950 m3/hr
    • फिनिश टाइप - पेंटेड

    खूबियां

    • इस चिमनी का आकार इस तरह से होता है कि खाना पकाते समय इसके सिर पर लगने का खतरा नहीं रहता है।
    • यह लो नॉइज़ चिमनी है यानी यह बहुत कम शोर के साथ अपना काम करती है, जिससे किचन में शांति रह सकती है।

    कमी 

    • इस चिमनी को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • Bosch Serie2 wall-mounted Stainless steel Chimney

    60 सेंटीमीटर साइज में आने वाली यह बॉश चिमनी छोटे किचन के लिए बढ़िया हो सकती है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे कम जगह में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। वहीं इसकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी बढ़िया होती है, क्योंकि यह स्टेनलेस स्टील से बनी होती है यानी यह अधिक टिकाऊ होती है और इसमें जंग लगने का खतरा भी कम रहता है। इसमें 705 m3/hr की सक्शन पावर शामिल होती है, जो धुआं और गंध को किचन से जल्दी बाहर करने में सक्षम हो सकती है। इसमें 2 LED लाइट्स लगी होती है, जिससे खाना पकाते समय आपको किचन में अधिक रोशनी मिलती है। यह 3 स्पीड सेटिंग्स के साथ आती है, जिससे आप सक्शन की स्पीड को जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह लो नॉइज तकनीक के साथ काम करती है यानी यह बहुत कम शोर के साथ किचन को धुआं मुक्त करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bosch DWH068D60I
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • कलर - काला
    • विशेष सुविधा - LED लाइटिंग 
    • सक्शन पावर - 705 m3/hr
    • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इस किचन में 2 LED लाइट्स लगी है, जो कुकटॉप पर अधिक रोशनी करती है।
    • यह स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बनी है, जो अधिक टिकाऊ होती है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस चिमनी को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bosch 60cm 800 m3/hr Chimney

    बॉश की यह किचन चिमनी उन लोगों के लिए बढ़िया हो सकती है, जिनके पास 2 या 3 बर्नर वाला स्टोव है। यह टी-शेप डिजाइन में आता है, जिस कारण इसे कम जगह में फिट करना आसान हो सकता है। वहीं इस चिमनी का ग्रे कलर इसे अधिक प्रीमियम व आकर्षक बनाता है। यह चिमनी 800 m3/hr सक्शन के साथ आती है, जिससे किचन में जमा धुआं जल्दी साफ होता है और ताजगी बनी रहती है। इस किचन चिमनी में बैफल फिल्टर लगा हुआ है, जो धुएं में मौजूद भारी कणों को रोक लेता है और कलेक्टर कप में जमा करता है। इससे चिमनी की मोटर सुरक्षित रहती है और लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है। यह स्टेनले स्टील मटेरियल से बनी होती है, जिस कारण इसमें जंग लगने का खतरा कम थोड़ा कम रहता है। इसमें पुश बटन लगे होते हैं यानी आप केवल बटन दबाकर चिमनी की सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं। इससे चिमनी को इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bosch DWB068D50I
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • कलर - ग्रे
    • विशेष सुविधा - बैफल फिल्टर
    • सक्शन पावर - 800 m3/hr
    • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इस चिमनी का नॉइज लेवल 73dB है यानी यह थोड़ा कम शोर करने वाली चिमनी है।
    • इसमें 3 स्पीड सेटिंग्स मिलती है, जिससे आप सक्शन स्पीड को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।

    कमी 

    • इस चिमनी को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • Bosch 90cm 800 m3/hr Chimney

    अगर आपकी किचन बड़ी है और आपके पास 3 से 4 बर्नर वाला स्टोव है, तो बॉश की यह 90 सेंटीमीटर वाली चिमनी आपके लिए बढ़िया हो सकती है। इस चिमनी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 3 बैफल फिल्टर लगे हैं। ये फिल्टर धुएं में मौजूद भारी कणों को अलग करके ऑयल कलेक्टर में जमा करती है। इसका फायदा यह होता है कि मोटर पर तेल, चिकनाई या ग्रीस नहीं चिपकती है और मोटर बेहतर ढंग से काम करती है व लंबे समय तक टिकाऊ बनी रह सकती है। इस किचन चिमनी का इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है, क्योंकि इसमें आपको सिंपल पुश बटन लगे मिलते हैं जिनको दबाकर आप सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं। इस बॉश चिमनी का टी-शेप डिजाइन और इसका ग्रे कलर इसे स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देता है, जो आपकी किचन को आकर्षक बना सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bosch DWB098D50I
    • साइज - 90 सेंटीमीटर
    • कलर - ग्रे
    • विशेष सुविधा - टच कंट्रोल 
    • सक्शन पावर - 800 m3/hr
    • फिनिश टाइप - स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इसमें आपको LED लाइटिंग लगी मिलती है, जिससे खाना पकाते समय आपको अधिक रोशनी मिल सकती है।
    • यह 800 m3/hr सक्शन पावर के साथ आती है, जो तेजी से धुआं और गंध किचन से बाहर करने में मदद करती है।

    कमी 

    • फिलहाल अमेजन यूजर्स की इस चिमनी को लेकर कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Bosch 60cm Stainless steel Chimney

    बॉश की यह किचनी चिमनी 60 सेंटीमीटर साइज में आती है। वहीं इस चिमनी का ग्लास डिजाइन इसे आकर्षक और मॉडर्न लुक देता है। इसमें आपको 350W की मोटर लगी मिलती है, जो कम बिजली खपत के साथ बेहतर प्रदर्शन करती है। वहीं इसमें आपको पुश कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप चिमनी की सेटिंग्स को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यह चिमनी स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बनी हुई है, जो इसे मजबूत व टिकाऊ बनाती है और इसमें जंग लगने की समस्या भी नहीं रहती है। वहीं सबसे जरूरी स्टेनलेस स्टील होने के कारण इस चिमनी को साफ करना भी आसान होता है। यह बैफल फिल्टर के साथ आने वाली चिमनी है, जो मोटर को सुरक्षित रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। इसमें ऑटो क्लीन तकनीक शामिल है, जो चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस को हीटिंग के माध्यम से पिघलाकर अपने आप चिमनी को साफ करती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bosch DWG068D50I
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • कलर - ग्रे
    • विशेष सुविधा - बैफल फिल्टर 
    • सक्शन पावर - 800 m3/hr
    • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील

    खूबियां 

    • इस चिमनी में ऑयस कलेक्टर लगा होता है, जो चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस अपने अंदर जमा करता है।
    • यह LED लाइट्स के साथ आता है, जिससे खाना पकाते समय कुकटॉप पर अधिक रोशनी प्राप्त होती है।

    कमी 

    • इस चिमनी को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

बॉश चिमनी के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने बॉश ब्रांड की Kitchen Chimney के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत व बजट अनुसार आपके लिए बढ़िया हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

चिमनी साइज 

सक्शन पावर 

नॉइज़ लेवल

Bosch DWKA68G60I

60 सेंटीमीटर 

950 m3/hr

57 dB

Bosch DWH068D60I

60 सेंटीमीटर 

705 m3/hr

73 dB

Bosch DWB068D50I

60 सेंटीमीटर 

800 m3/hr

73 dB

Bosch DWB098D50I

90 सेंटीमीटर 

800 m3/hr

73 dB

Bosch DWG068D50I

60 सेंटीमीटर 

800 m3/hr

73 dB

इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या बॉश चिमनी में ऑटो-क्लीन सुविधा उपलब्ध है?
    +
    हां, बॉश कई मॉडलों में ऑटो-क्लीन तकनीक प्रदान करता है, जिससे चिमनी की सफाई आसान हो जाती है और रखरखाव कम हो जाता है।
  • बॉश चिमनी के लिए कौन सा फिल्टर सबसे अच्छा है?
    +
    बॉश चिमनी में बैफल फिल्टर और कैसट फिल्टर जैसे विकल्प होते हैं। बैफल फिल्टर भारतीय खाना पकाने के लिए अधिक प्रभावी होते हैं क्योंकि वे तेल और ग्रीस को बेहतर ढंग से पकड़ते हैं।
  • बॉश चिमनी की वारंटी अवधि क्या होती है?
    +
    आमतौर पर, बॉश चिमनी पर 2 साल की सामान्य वारंटी और मोटर पर 5 या 10 साल की वारंटी मिलती है, लेकिन यह मॉडल के आधार पर भिन्न हो सकती है।