BLDC मोटर वाली Glen Chimney: कम बिजली खपत संग मिनटों में गायब होगा धुआं और गंध! देखें टॉप 5 विकल्प

Glen की BLDC मोटर वाली चिमनी आजकल काफी डिमांड में है। इनकी मोटर सामान्य मोटर की तुलना में अधिक ऊर्जा कुशल और टिकाऊ होती है, जो लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देती है और कम शोर के साथ अपना काम करती है। नीचे आप इस मोटर के साथ आने वाली चिमनी के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
BLDC मोटर वाली ग्लेन चिमनी के टॉप 5 विकल्प
BLDC मोटर वाली ग्लेन चिमनी के टॉप 5 विकल्प

BLDC मोटर वाली Glen चिमनियां काफी पसंद की जाती है और इसका सबसे बड़ा कारण है कि इसकी मोटर नॉर्मल मोटर के मुकाबले अधिक टिकाऊ, ऊर्जा कुशल और कम शोर करने वाली होती है। ग्लेन की BLDC मोटर वाली Chimney में आपको अधिक सक्शन पावर भी मिलती है, जो इन्हें भारतीय किचन के लिए बढ़िया विकल्प बनाती है। जाहिर है भारतीय किचन में अधिक तेल-मसाले वाला खाना बनता है और ऐसे में शक्तिशाली सक्शन इस दौरान होने वाले धुएं, तेल और ग्रीस आदि को तेजी से किचन से बाहर करती है। वहीं ये मोटर 40-50% तक कम बिजली खपत के साथ काम करती है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह नॉर्मल मोटर की तुलना में बेहद कम शोर करती है। इससे खाना पकाते समय किचन में शांति बनी रहती है। वहीं ये मोटर अधिक टिकाऊ होते हैं और इनकी मेंटेनेंस भी काफी कम होती है। नीचे हमने जिन ग्लेन चिमनी के बारे में 5 विकल्पों की जानकारी आपको दी है उनमें BLDC मोटर के अलावा आपको ऑटो क्लीन तकनीक, इन-बिल्ट ऑयल कलेक्टर, टच कंट्रोल, डिजिटल डिस्प्ले और LED लाइटिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Glen 60 cm 1500 m/hr BLDC Filterless Thermal Autoclean Kitchen Chimney

    अगर आप रोजाना हैवी कुकिंग करते हैं यानी आपकी किचन में डेली अधिक तेल-मसाले वाला खाना पकता है, तो यह ग्लेन चिमनी आपके लिए बढ़िया हो सकती है। यह 60 सेंटीमीटर साइज में आती है, जो 2 से 3 बर्नर वाले स्टोव के लिए अच्छी मानी जाती है। इस Chimney for Kitchen में 1500 m³/hr की हाई सक्शन पावर है, जो भारी धुएं, तेल और मसालों की गंध को तेजी से बाहर निकाल सकती है। इसमें BLDC मोटर दी गई है, जो कम बिजली खर्च करती है और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। यह चिमनी पूरी तरह फिल्टरलेस है यानी इसमें बार-बार फिल्टर साफ करने का झंझट नहीं रहता है। इसमें थर्लमल ऑटो क्लीन फीचर मौजूद है, जो खुद ही अंदर जमा तेल और ग्रीस को हीट करके साफ कर देता है। इसका फायदा यह होता है कि आपकी मेंटेनेंस बहुत कम लगती है और चिमनी की सफाई भी आसान हो जाती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Glen Hood RICA
    • साइज - 60 सेंटीमीटर 
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - ऑटो-क्लीन तकनीक
    • सक्शन पावर - 1500 m3/hr
    • चिमनी डिजाइन - कर्व्ड ग्लास
    • फिनिश टाइप - मैट फिनिश

    खूबियां

    • इस चिमनी का नॉइज़ लेवल केवल 58 dB है यानी यह कम आवाज में काम करती है और किचन में शोर नहीं करती है।
    • इसमें डिजिटल डिस्प्ले लगी है, जिससे इसकी सेटिंग्स को साफ देख सकते हैं। इससे चिमनी का इस्तेमाल अधिक आसान हो सकता है।

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स को इस चिमनी में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Glen 90cm 1400 m/hr BLDC T- Shape Kitchen Chimney

    अगर आप ऐसी चिमनी चाहते हैं, जो बिजली की खपत कम करे और बिजली बिल में बचत कर सके तो ग्लेन की यह चिमनी अच्छा ऑप्शन हो सकती है। दरअसल, इसमें BLDC मोटर लगी होती है, नॉर्मल मोटर के मुकाबले ज्यादा ऊर्जा कुशल होती है और कम बिजली खर्च करती है। इसका 90 सेंटीमीटर का साइज इस चिमनी को 3 से 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए अच्छा विकल्प बनाता है। यह टी-शेप डिजाइन में आती है, जो आपकी किचन को मॉडर्न और प्रीमियम लुक दे सकती है। इसमें 1400 m³/hr की सक्शन पावर दी गई है, जो खाना बनाते समय धुआं और गंध तेजी से बाहर निकालती है। इसमें इंटेलीजेंट ऑटो क्लीन तकनीक शामिल है, जो अपने आप अंदर जमा ग्रीस और तेल को हीटिंग के माध्यम से साफ कर देती है। इसका फायदा यह होता है कि चिमनी अधिक टिकाऊ रहती है और बेहतर प्रदर्शन करती है। इसमें शामिल Aeration तकनीक चिमनी के एयर फ्लो को मजबूत बनाती है, जिससे स्मोक जल्दी बाहर निकलती है और किचन में ताजगी बनी रह सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Glen Hood Selena
    • साइज - 90 सेंटीमीटर 
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - एनर्जी एफिशिएंट 
    • सक्शन पावर - 1400 m3/hr
    • चिमनी डिजाइन - टी-शेप
    • फिनिश टाइप - ब्लैक फिनिश

    खूबियां

    • यह चिमनी फिल्टरलेस तकनीक के साथ काम करती है, जिससे आपको बार-बार फिल्टर साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
    • इसमें आपको टच और जेस्चर दोनों कंट्रोल मिलते हैं, जिससे चिमनी का इस्तेमाल अधिक आसान हो जाता है। 

    कमी 

    • अभी इस चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Glen 60cm 1400 m/hr BLDC T- Shape Kitchen Chimney

    अगर आप भी ऐसी चिमनी लेना चाहते हैं, जो कम शोर के साथ काम करती है और बिना रुकावट शानदार प्रदर्शन करे, तो यह 60 सेंटीमीटर वाली ग्लेन चिमनी एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसमें 1400 m³/hr की सक्शन पावर शामिल है, जो तेजी से धुआं और गंध को किचन से बाहर निकालने में मदद करती है। इसमें लगी BLDC मोटर कम शोर के साथ बेहतर प्रदर्शन करती है। वहीं यह Glen Chimney बेहद कम बिजली खर्च के साथ काम करती है। इसमें फिल्टरलेस सिस्टम शामिल होता है यानी इसमें आपको फिल्टर साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह एयरेशन तकनीक के साथ काम करती है, जो धुएं को जल्दी बाहर निकालती है। इससे किचन साफ व फ्रेश बनी रह सकती है। इस चिमनी को इस्तेमाल करना अधिक आसान हो सकता है, क्योंकि इसमें आपको टच और जेस्चर दोनों कंट्रोल मिलते हैं। यह टी-शेप डिजाइन में आती है जो इसके लुक को प्रीमियम बनाती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Glen Hood Selena 60
    • साइज - 60 सेंटीमीटर 
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - थर्मल ऑटो क्लीन
    • सक्शन पावर - 1400 m3/hr
    • चिमनी डिजाइन - टी-शेप
    • फिनिश टाइप - ब्लैक फिनिश

    खूबियां

    • इसमें इंटेलीजेंट ऑटोक्लीन तकनीक सामिल है, जो चिमनी के अंदर हीटिंग के माध्यम से खुद सफाई करती है। 
    • इसमें LED लाइट्स लगी है, जो खाना पकाते समय कुकटॉप पर अधिक रोशनी करती है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स की शिकायत है कि यह चिमनी बहुत शोर करती है।
    03
  • Glen 60 cm 1600 m/hr BLDC Filterless Thermal Autoclean Kitchen Chimney

    अगर आप अपनी मॉडर्न किचन के लिए स्टाइलिश चिमनी चाहते हैं, तो स्लांट डिजाइन वाली यह चिमनी आपके लिए बढ़िया हो सकती है। इसका एक फायदा यह भी होता है कि खाना बनाते समय सिर टकराने की समस्या नहीं होती है। यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ आती है, जिससे आपको बार-बार फिल्टर साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें थर्मल ऑटो क्लीन फीचर शामिल है, जो चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस हीटिंग के माध्यम से अपने आप साफ करता है। वहीं इस चिमनी में आपको हीट सेंसर लगा मिलता है, जो किचन में धुआं अधिक बढ़ने पर अपने आप चिमनी को चालू कर देता है। इसमें ऑटो ऑन और ऑफ फीचर मौजूद है, जिससे यह जरूरत के हिसाब से अपने आप बंद या चालू हो जाता है। यह टच और जेस्चर कंट्रोल के साथ काम करती है जिससे आप चिमनी की सेटिंग्स को टच करके और हाथों के इशारे से भी कंट्रोल कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Glen Hood KOPPA
    • साइज - 60 सेंटीमीटर 
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - टच सेंसर
    • सक्शन पावर - 1600 m3/hr
    • चिमनी डिजाइन - तिरछा आकार
    • फिनिश टाइप - ब्लैक फिनिश

    खूबियां

    • इसमें एयरेशन तकनीक शामिल है, जो एयर फ्लो को बेहतर बनाकर धुआं जल्दी किचन से बाहर करती है।
    • इसकी ब्लैक फिनिश इसे प्रीमियम लुक प्रदान करती है।

    कमी 

    • इस किचन चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स की अभी कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Glen 76 cm 1600 m/hr BLDC Filterless Thermal Autoclean Kitchen Chimney

    76 सेंटीमीटर साइज में आने वाली यह ग्लेन चिमनी शक्तिशाली सक्शन पावर के साथ आती है, जो इसे भारतीय किचन के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती है। इसमें 1600 m³/hr सक्शन दी गई है, जो अधिक तेल, मसाले या तड़के वाला खाना बनाते दौरान होने वाले धुएं और गंध को तुरंत बाहर निकालती है। इसमें BLDC मोटर दी गई है, जो कम बिजली खर्च करती है और ज्यादा टिकाऊ होती है। वहीं यह शोर भी बहुत कम करती है, जिससे किचन में थोड़ी शांति रहती है। इस Kitchen Chimney में थर्मल ऑटो क्लीन तकनीक शामिल है, जो हीटिंग के माध्यम से अपने चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस को बाहर करती है। इससे चिमनी अधिक लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देती है और इसकी सफाई भी आसान हो जाती है। यह कर्व्ड ग्लास डिजाइन में आती है, जो इसे प्रीमियम और मॉडर्न लुक देती है। इसमें LED लाइटिंग की सुविधा मिलती है जिससे खाना पकाते समय कुकटॉप पर अधिक रोशनी रहती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Glen Hood FABIA
    • साइज - 76 सेंटीमीटर 
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - थर्मल ऑटो क्लीन
    • सक्शन पावर - 1600 m3/hr
    • चिमनी डिजाइन - कर्व्ड ग्लास
    • फिनिश टाइप - पाउडर कोटेड

    खूबियां

    • यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ काम करती है, जिससे इसमें फिल्टर नहीं बदलना पड़ता है और इसकी मेंटेनेंस आसान हो जाती है।
    • इसमें हीट सेंसर लगा होता है जो जरूरत पड़ने पर चिमनी को अपने आप चालू कर देता है। 

    कमी 

    • अभी तक इस चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

ग्लेन चिमनी के 5 मॉडल्स की तुलना यहां देखें - 

ऊपर हमने आपको Glen Chimney के 5 मॉडल्स की जानकारी दी और यहां हम उनके बीच तुलना कर रहे हैं, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत अनुसार अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

चिमनी साइज 

सक्शन पावर 

चिमनी डिजाइन

Glen Hood RICA

60 सेंटीमीटर

1500 m3/hr

कर्व्ड ग्लास

Glen Hood Selena 

90 सेंटीमीटर

1400 m3/hr

टी-शेप

Glen Hood Selena 60

60 सेंटीमीटर

1400 m3/hr

टी-शेप

Glen Hood KOPPA

60 सेंटीमीटर

1600 m3/hr

तिरछा आकार

Glen Hood FABIA

76 सेंटीमीटर 

1600 m3/hr

कर्व्ड ग्लास

ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • BLDC मोटर वाली चिमनी नॉर्मल चिमनी से बेहतर क्यों है?
    +
    BLDC मोटर वाली चिमनी कम बिजली खपत करती है, कम शोर करती है और अधिक टिकाऊ होती है, जिससे यह नॉर्मल चिमनियों से बेहतर विकल्प मानी जाती है।
  • ग्लेन चिमनी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    सक्शन पावर, शोर का स्तर, फिल्टर का प्रकार, चिमनी का आकार और रसोई के आकार के अनुसार फिटिंग जैसी चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
  • क्या BLDC मोटर वाली ग्लेन चिमनी महंगी होती है?
    +
    शुरुआती कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन इसकी कम बिजली खपत और लंबी उम्र के कारण यह लंबे समय में अधिक किफायती साबित होती है।