Crompton vs Elica कौन-सी Chimney भारतीय रसोई के लिए है सबसे बढ़िया?

क्रॉम्पटन और एलिका दोनों एक भरोसेमंद और जाने-माने ब्रांड है, लेकिन जब बात भारतीय किचन के लिए दोनों में से किसी एक ब्रांड की Chimney को चुनने की आती है, तो अक्सर ग्राहक कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर दोनों में से बेहतर कौन है? इसलिए यहां हमने दोनों की तुलना करते हुए इनके 6 विकल्पों की जानकारी नीचे दी है।
क्रॉम्पटन बनाम एलिका भारतीय रसोई के लिए कौन-सी चिमनी रहेगी बढ़िया?
क्रॉम्पटन बनाम एलिका भारतीय रसोई के लिए कौन-सी चिमनी रहेगी बढ़िया?

क्रॉम्पटन अपनी बेहतरीन सक्शन पावर और एडवांस तकनीक के लिए काफी मशहूर है। वहीं एलिका की चिमनी भी काफी लोकप्रिय है, क्योंकि ये किफायती कीमत में स्टाइलिश डिजाइन और टिकाऊपन प्रदान करती है। लेकिन जब बात हो भारतीय रसोई के लिए सही चिमनी का चयन करने की, तो अक्सर सवाल यही रहता है कि दोनों में से ज्यादा बेहतर कौन है? तो देखिए क्रॉम्पटन भारतीय कीचन के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है, क्योंकि Crompton Chimney की सक्शन पावर अधिक होती है और भारतीय कीचन में रोजाना भारी तेल-मसाले वाला खाना बनता है। ऐसे में शक्तिशाली सक्शन तेल-मसाले के धुएं, गंध और चिपचिपाहट को अच्छी तरह खिंचता है, जिससे किचन में ताजगी रहती है। हालांकि, इनकी कीमत एलिका के मामले में काफी ज्यादा होती है। वहीं एलिका की बात की जाए तो यह भी भारतीय किचन के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है, क्योंकि इसमें भी आपको लगभग 1500 से 1600 m3/hr की सक्शन मिलती है जो अच्छी तरह किचन धुएं को खींच सकती है और इनकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं होती है।

वहीं एलिका की चिमनी अधिक स्टाइलिश होती है, जो इन्हें मॉडर्न किचन के लिए परफेक्ट विकल्प बनाती है। फीचर की बात करें, तो क्रॉम्पटन और Elica Chimney दोनों के अधिकतर मॉडल में आपको BLDC मोटर मिलती है, जो अधिक टिकाऊ और शांत होती है। इसके अलावा, इनमें ऑटो क्लीन तकनीक, मोशन सेंसर, टच कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलती है, जो चिमनी को इस्तेमाल करने में आसान बनाती है। आप नीचे इन दोनों ब्रांड की चिमनी के विकल्पों को देख सकते हैं।  

जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Crompton AQNova BLDC 1800m3/hr 90cm Slant Chimney

    90 सेंटीमीटर वाली यह क्रॉम्पटन की किचन चिमनी 3 से 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया हो सकती है। इसका स्लैंट डिजाइन इसे ना केवल आकर्षक लुक देता है, बल्कि खाना पकाते समय चिमनी का कोना आपके सिर पर भी नहीं लगता है। इसमें BLDC मोटर लगी होती है, नॉर्मल चिमनी के मुकाबले 30 से 50% तक कम बिजली खपत करती है। वहीं यह लंबे समय तक टिकाऊ भी रहती है। क्रॉम्पटन में AirIQ तकनीक शामिल होती है, जो एक स्मार्ट सेंसर सिस्टम है यानी इसमें रसोई की हवा की गुणवत्ता अपने आप मॉनिटर होती है और धुएं, गंध और ग्रीस के आधार पर अपने आप सक्शन पावर कम या ज्यादा होती रहती है। यह 1800 m3/hr सक्शन पावर के साथ काम करने वाली चिमनी है, जो किचन से धुएं को अच्छी तरह खिंचती है और उसे फ्रेश बनाती है। इसमें मोशन सेंसर की सुविधा मिलती है, जिससे आप केवल हाथ के इशारे से चिमनी को बंद या चालू कर सकते हैं।  

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton AQNova
    • साइज - 90 सेंटीमीटर
    • कलर - मिडनाइट ब्लैक
    • चिमनी डिजाइन - स्लैंट शेप
    • विशेष सुविधा -  ऑटो क्लीन
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1800 क्यूबिक मीटर पर मिनट
    • नॉइज़ लेवल - 47dB
    • सक्शन पावर - 1800 m3/hr
    • कंट्रोल टाइप - टच और मोशन
    • आइटम का वजन - 18.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह ऑटो क्लीन तकनीक के साथ काम करती है यानी इसमें हीट के माध्यम से चिमनी के अंदर सफाई अपने आप होती है, जिससे मेंटेनेंस कम लगती है और चिमनी की परफॉर्मेंस बढ़िया रहती है।
    • इसमें स्मार्ट ऑन तकनीक शामिल है यानी किचन में जैसे धुआं शुरू होता है यह चिमनी अपने आप चालू हो जाती है।

    कमी 

    • इस चिमनी को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • Elica 60cm 1500 m3/hr BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney

    एलिका की यह चिमनी 60 सेंटीमीटर साइज में आती है। इसकी सबसे खास बात है कि यह BLDC मोटर के साथ काम करती है, जो कम से कम बिजली खपत के साथ बेहतर प्रदर्शन करती है। वहीं यह मोटर बहुत कम शोर करती है जिससे खाना पकाते समय किचन में थोड़ी शांति रहती है। यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ काम करती है यानी इसमें आपको बार-बार फिल्टर बदलने का झंझट नहीं रहता है। इसकी ऑटो-क्लीन तकनीक चिमनी की रखरखाव आसान बनाती है, क्योंकि यह तकनीक हीट के माध्यम से चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस को पिघलाकर ऑयल कलेक्टर में जमा करती है, जिससे आप बाद में साफ कर सकते हैं। इससे चिमनी समय-समय पर अपने आप साफ होती रहती है, जिससे परफॉर्मेंस बढ़िया रहती है। इसमें आपको टच और मोशन दोनों कंट्रोल मिलते हैं यानी आप हाथ के इशारे और टच करके दोनों तरह से चिमनी की सेटिंग्स को बदल सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Elica HAC LTW MS NERO
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • चिमनी डिजाइन - कर्व्ड
    • विशेष सुविधा -  BLDC मोटर
    • नॉइज़ लेवल - 48dB
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1500 क्यूबिक मीटर पर मिनट
    • सक्शन पावर - 1500 m3/hr
    • कंट्रोल टाइप - टच और मोशन
    • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
    • आइटम का वजन - 18.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस चिमनी की नॉइज़ लेवल थोड़ा कम होता है, जिसका फायदा यह होता है कि किचन में शोर कम रहता है।
    • इसमें LED लाइट्स लगी होती है, जो खाना पकाते समय कुकटॉप पर अधिक रोशनी करती है। 

    कमी 

    • फिलहाल इस चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Crompton QuietPro Plus BLDC 1800m3/hr 90cm Slant Chimney

    अगर आपकी किचन का स्पेस भी थोड़ा बड़ा है तो 90 सेंटीमीटर वाली यह क्रॉम्पटन चिमनी आपके लिए बढ़िया हो सकती है। इसमें आपको 1800 m3/hr की सक्शन पावर मिलती है, जो भारी तेल-मसाले वाला खाना पकाते समय भी धुएं और गंध को तेजी से बाहर करती है और किचन में ताजगी बनाए रखती है। इसमें इन-बिल्ट ऑयल कलेक्टर होता है जिसमें चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस पिघलकर जमा होता है, जिसे आप बाद में निकालकर साफ कर सकते हैं। इसकी BLDC मोटर अधिक टिकाऊ होती है और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देती है। वहीं यह बिजली की खपत भी बहुत कम करती है जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। इसमें लगी LED लाइटिंग के कारण खाना पकाते समय आपको किचन में अधिक रोशनी मिलती है। यह स्मार्ट ऑन तकनीक के साथ काम करती है यानी किचन में जैसे आप खाना बनाना शुरू करते हैं चिमनी अपने आप ऑन हो जाती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton QuietPro Plus
    • साइज - 90 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • चिमनी डिजाइन - स्लैंट शेप
    • विशेष सुविधा -  फिल्टरलेस
    • नॉइज़ लेवल - 46dB
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1800 क्यूबिक मीटर पर मिनट
    • सक्शन पावर - 1800 m3/hr
    • कंट्रोल टाइप - टच और मोशन
    • मटेरियल - एल्युमिनियम
    • आइटम का वजन - 18 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह किचन चिमनी फिल्टरलेस है, जिसका फायदा यह है कि आपको बार-बार इसमें फिल्टर नहीं बदलना पड़ता है।
    • यह टच और मोशन कंट्रोल की सुविधा के साथ आता है, जिससे चिमनी की सेटिंग्स को कंट्रोल करना काफी आसान हो जाता है।  

    कमी 

    • इस किचन चिमनी को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • Elica 90cm 1600 m3/hr Vertical Filterless Autoclean Kitchen Chimney

    भारतीय रसोई के लिए एलिका की यह किचन चिमनी एक बढ़िया विकल्प हो सकती है, क्योंकि इसमें ट्विन सक्शन इनलेट होती है यानी यह चिमनी अधिक तेजी से धुएं, तेल व गंध को खिंचती है जिससे किचन फ्रेश रहती है। इस चिमनी का स्टाइलिश डिजाइन इसे ना केवल प्रीमियम बल्कि आकर्षक लुक भी देता है, जिससे यह मॉडर्न किचन के लिए एक परफेक्ट विकल्प बन सकती है। इसमें 1600 m3/hr सक्शन पावर शामिल है, जो तेजी से किचन में होने वाले धुएं को बाहर करती है। इसकी फिल्टरलेस ऑटोक्लीन तकनीक अपने आप समय-समय पर चिमनी के अंदर की सफाई करती है जिससे आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है और फिल्टरलेस होने के कारण इसमें फिल्टर बदलने का झंझट नहीं रहता है। यह चिमनी लो नॉइज़ ऑपरेशन के साथ आती है यानी बहुत कम शोर करती है जिससे आप शांति में खाना पका सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Elica KITTY FL 900
    • साइज - 90 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • चिमनी डिजाइन - स्लैंट शेप
    • विशेष सुविधा -  ऑटोक्लीन तकनीक
    • नॉइज़ लेवल - 48dB
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1600 क्यूबिक मीटर पर मिनट
    • सक्शन पावर - 1600 m3/hr
    • कंट्रोल टाइप - टच और मोशन
    • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
    • आइटम का वजन - 15.8 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें टच और मोशन कंट्रोल मिलता है जिससे चिमनी की सेटिंग्स को एडजस्ट करना या उसे चालू व बंद करना आसान होता है।
    • इसमें 1 LED लैंप लगा होता है जिससे किचन में आपको अधिक रोशनी मिलती है।

    कमी 

    • फिलहाल इस किचन चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    04
  • Crompton Intelli Sense 1470m3/hr 60cm Box Kitchen Chimney

    छोटी किचन के लिए यह चिमनी बढ़िया हो सकती है। इसका 60 सेंटीमीटर का साइज और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे कम जगह में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। इसमें फिल्टरलेस ऑटो-क्लीन तकनीक शामिल है, जो चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस को हीटिंग के माध्यम से पिघलाकर ऑयल कलेक्टर में जमा करता है। इससे चिमनी साफ रहती है और मोटर भी सुरक्षित रहती है। इसमें मोशन और टच दोनों की सुविधा मिलती है, जिससे आप टच करके और इशारों के माध्यम से चिमनी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आपको इको-फ्रेंडली LED लाइट लगी मिलती है जिससे खाना पकाते समय किचन में अधिक रोशनी मिलती है। इसकी सबसे खास बात है कि इसमें आपको डिजिटल डिस्प्ले लगा मिलता है जिस पर आप चिमनी की सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton Intelli Sense
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • चिमनी डिजाइन - टी-शेप
    • विशेष सुविधा -  इन-बिल्ट ऑयल कलेक्टर
    • नॉइज़ लेवल - 48dB
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1470 क्यूबिक मीटर पर मिनट
    • सक्शन पावर - 1470 m3/hr
    • कंट्रोल टाइप - टच और मोशन
    • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
    • आइटम का वजन - 12.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें 1470 m3/hr की सक्शन पावर शामिल है, जो तेजी से धुएं को खिंचती है और किचन को फ्रेश बनाती है।
    • यह 2 से 3 बर्नर वाले स्टोव के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

    कमी 

    • इस चिमनी को लेकर अभी तक कोई खास शिकायत नहीं आई है।
    05
  • Elica 75cm 1500 m3/hr BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney

    एलिका की यह किचन चिमनी 75 सेंटीमीटर साइज में आती है। इसमें आपको 1500 m3/hr की सक्शन पावर मिलती है, जो किचन में जमा धुएं और गंध को तेजी से खिंचकर बाहर करती है। इस चिमनी की सेटिंग्स को कंट्रोल करना काफी आसान होता है क्योंकि इसमें मोशन और टच दोनों कंट्रोल मिलते हैं। अगर आपकी किचन की रोशनी थोड़ी हल्की रहती है, तो यह चिमनी बढ़िया हो सकती है क्योंकि इसमें आपको LED लैंप लगी मिलती है, खाना पकाते समय किचन में अधिक रोशनी करती है। इसकी सबसे खास बात है कि यह BLDC मोटर के साथ आती है यानी यह नॉर्मल चिमनी के मुकाबले अधिक बिजली बचत करती है और यह शोर भी बहुत कम करती है। इसमें ऑटो-क्लीन फीचर शामिल है, जो हीटिंग के माध्यम से अपने आप चिमनी की सफाई करती है। इससे चिमनी की रखरखाव आसान होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Elica FLAT FL 750
    • साइज - 75 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • चिमनी डिजाइन - कर्व्ड
    • विशेष सुविधा -  फिल्टरलेस
    • नॉइज़ लेवल - 48dB
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1500 क्यूबिक मीटर पर मिनट
    • सक्शन पावर - 1500 m3/hr
    • कंट्रोल टाइप - टच और मोशन
    • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
    • आइटम का वजन - 11.2 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह फिल्टरलेस किचन चिमनी है, जिसमें आपको बार-बार फिल्टर बदलने का झंझट नहीं रहता है।
    • यह डिजिटल डिस्प्ले के साथ आती है जिसमें आप स्पीड को आसानी से देख सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस चिमनी को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    06

क्रॉम्पटन बनाम एलिका चिमनी के मॉडल्स की तुलना

ऊपर हमने आपको क्रॉम्पटन और एलिका Kitchen Chimney के विकल्पों की जानकारी दी और यहां हम उन मॉडल्स की तुलना कर रहे हैं, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत व बजट के अनुसार इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

चिमनी साइज 

सक्शन पावर 

नॉइज़ लेवल

Crompton AQNova

90 सेंटीमीटर

1800 m3/hr

47dB

Elica HAC LTW MS NERO

60 सेंटीमीटर

1500 m3/hr

48dB

Crompton QuietPro Plus

90 सेंटीमीटर

1800 m3/hr

46dB

Crompton AQNova

90 सेंटीमीटर

1600 m3/hr

48dB

Crompton Intelli Sense

60 सेंटीमीटर

1470 m3/hr

48dB

Elica FLAT FL 750

75 सेंटीमीटर

1500 m3/hr

48dB

निष्कर्ष - क्रॉम्पटन और एलिका दोनों चिमनी अपनी-अपनी जगह काफी बढ़िया और लोकप्रिय हैं, लेकिन भारतीय रसोई के लिए क्रॉम्पटन चिमनी अधिक पसंद की जाती है, क्योंकि ये अधिक सक्शन पावर के साथ आती हैं। लेकिन इनकी कीमत एलिका से ज्यादा होती है, तो अगर आपका बजट अच्छा-खासा है तो आप क्रॉम्पटन को चुन सकते हैं। वहीं एलिका चिमनी अपने स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस फीचर्स के कारण मशहूर है और इनकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं होती है। तो अगर आपका बजट कम है और आपकी रसोई में रोजाना भारी तेल-मसाले वाला खाना नहीं बनता है, तो आप एलिका को चुन सकते हैं। हमने यहां आपको दोनों चिमनी के बारे में बताया है। इसलिए हमारी सलाह है कि आप अपनी जरूरत व समझ अनुसार सही विकल्प चुनें।

ऐसे अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारतीय रसोई के लिए चिमनी में कौन सा सक्शन पावर होना चाहिए?
    +
    भारतीय रसोई में भारी खाना पकाने के लिए आमतौर पर 1000-1200 m3/hr सक्शन पावर वाली चिमनी बेहतर होती है।
  • चिमनी में कौन से फिल्टर सबसे अच्छे होते हैं?
    +
    बैफल फिल्टर भारतीय खाना पकाने के लिए सबसे प्रभावी होते हैं, क्योंकि वे तेल और मसाले को अच्छी तरह से खींचकर साफ करते हैं।
  • क्रॉम्प्टन और एलिका चिमनी में मुख्य अंतर क्या है?
    +
    क्रॉम्प्टन अक्सर मजबूत सक्शन के साथ आते हैं और एलिका अपने स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस तकनीक के कारण लोकप्रिय है।