आजकल 4 बर्नर वाले स्टोव की डिमांड काफी बढ़ रही है। जाहिर है इनका मॉडर्न डिजाइन लोगों को काफी पसंद आता है, लेकिन जब बात इन स्टोव के लिए सही चिमनी चुनने की आती है, तो अक्सर सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि किस साइज की Chimney इन स्टोव के लिए बढ़िया रहेगी? तो आपको बता दें कि 60 से 90 सेंटीमीटर वाली चिमनी 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए उपयुक्त मानी जाती है, क्योंकि ये स्टोव को पूरी तरह से कवर करती है। वहीं इस साइज की चिमनी में आपको 1000 से लेकर 1600 तक की सक्शन पावर मिलती है, जो खाना पकाते समय धुआं, तेल और गंध आसानी से बाहर निकालती है। वहीं इनमें ऑटो क्लीन तकनीक शामिल होती है, जो हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर जमा तेल और ग्रीस को पिघलाकर ऑयल कलेक्टर में जमा करती है, जिससे चिमनी को साफ करना आसान हो जाती है। नीचे आप इन चिमनी के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
Faber Hood Trendy 90cm 1500 m/hr BLDC Autoclean Slant Shape Chimney
फैबर की यह चिमनी 90 सेंटीमीटर साइज में आती है, जो 3 से 4 बर्नर वाले गैस स्टोव के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें 1500 m³/hr की हाई सक्शन पावर दी गई है, जो आपके किचन से धुआं, तेल और गंध को बहुत तेजी से बाहर निकाल सकती है। यह BLDC मोटर के साथ आती है, जो बिजली की खपत को कम करती है और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। इस Faber Chimney का स्लांट डिजाइन इसे मॉडर्न और स्टाइलिश बनाता है, जिससे आपके किचन का लुक बदल सकता है। यह चिमनी ऑटो-क्लीन फीचर के साथ काम करती है यानी एक बटन दबाते ही अंदर जमा तेल और गंदगी हीटिंग के माध्यम से अपने आप साफ हो जाती है। इससे आपको बार-बार मैन्युअल सफाई की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं इसमें बिल्ट-इन ऑयल कलेक्टर दिया गया है, जो अतिरिक्त तेल को इकट्ठा करता है और सफाई को आसान बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Faber Hood Trendy
- साइज - 90 सेंटीमीटर
- कलर - ब्लैक
- विशेष सुविधा - ऑटो क्लीन
- सक्शन पावर - 1500 m3/hr
- फिनिश टाइप - पाउडर कोडेट
खूबियां
- इस चिमनी में टच और जेस्चर कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे चिमनी का इस्तेमाल करना आसान होता है।
- इसमें LED लाइट लगी होती है, जो खाना बनाते समय कुकिंग एरिया को अच्छी तरह रोशन करती है।
कमी
- अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस चिमनी में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Elica 60cm 1200 m3/hr Vertical Filterless Autoclean Kitchen Chimney
एलिका की यह चिमनी उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है, जो 4 बर्नर वाले स्टोव का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि यह 60 सेंटीमीटर साइज में आती है। इसमें फिल्टरलेस तकनीक शामिल होती है यानी इसमें कोई फिल्टर नहीं होता, जिससे आपको बार-बार फिल्टर साफ करने या बदलने का झंझट नहीं रहता है। यह 1200 m³/hr की सक्शन पावर के साथ आती है, जो खाने बनाने के दौरान किचन में होने वाले धुएं और गंध को आसानी से बाहर निकाल देती है। यह Kitchen Chimney ऑटो-क्लीन फीचर के साथ आती है, जो तेल और गंदगी को खुद साफ कर देता है और चिमनी को हमेशा साफ-सुथरा बनाए रखता है। इस चिमनी का वर्टिकल डिजाइन इसे स्टाइलिश बनाता है और यह कम जगह में आसानी से फिट हो जाता है। इसमें टच और मोशन सेंसर कंट्रोल दिया गया है, जिससे आप आसानी से इसे हाथ के इशारे से या टच करके चला सकते हैं। इसमें LED लाइट लगी होती है, जिससे खाना बनाते समय रोशनी की कमी नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Elica KITTY
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - LED लाइटिंग
- सक्शन पावर - 1200 m3/hr
- फिनिश टाइप - ब्लैक
खूबियां
- इसमें आपको ट्विन सक्शन इनलेट मिलता है, जिसमें दोनों तरफ से धुआं खींचता है। इससे किचन बेहतर ढंग से धुआं और तेल से मुक्त होता है और ताजगी बनी रहती है।
- इस चिमनी का नॉइज लेवल 58 dB है, जो काफी कम है यानी कुकिंग के समय ज्यादा शोर नहीं होता है।
कमी
- अभी तक इस चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Livpure Eterna 90 cm Curved Glass Kitchen Chimney
90 सेंटीमीटर साइज वाली यह चिमनी शक्तिशाली सक्शन पावर के साथ आती है। इसमें आपको 1400 m³/hr की सक्शन मिलती है, जो बड़ी किचन से भी धुआं और गंध को तुरंत बाहर निकाल सकती है। इसमें लगी BLDC मोटर बिजली की खपत कम करती है और यह अधिक टिकाऊ भी होती है, जिससे चिमनी लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है। इस Livpure चिमनी की सबसे बड़ी खासियत इसका कर्व्ड ग्लास डिजाइन है, जो इसे अधिक आकर्षक बनाती है। यह आपके किचन को एक मॉडर्न और क्लासी लुक दे सकती है। यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ काम करती है यानी आपको इसमें फिल्टर बदलने या साफ करने का झंझट नहीं रहता है। इससे चिमनी का रखरखाव आसान हो सकता है। इस चिमनी में आपको टच और जेस्चर कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिसके जरिए आप चिमनी की सेटिंग्स को आसानी से सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Livpure Eterna
- साइज - 90 सेंटीमीटर
- कलर - ब्लैक
- विशेष सुविधा - लो नॉइज
- सक्शन पावर - 1400 m3/hr
- फिनिश टाइप - पॉलिश्ड
खूबियां
- यह ऑटो-क्लीन तकनीक के साथ काम करती है, जो चिमनी के अंदर जमा तेल और गंदगी को खुद साफ करती है।
- यह लो नॉइज ऑपरेशन के साथ काम करती है, जिससे कुकिंग के दौरान किचन में शांति रहती है।
कमी
- इस चिमनी को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Crompton Intelli Sense 90cm 1626m3/hr Slant Kitchen Chimney
क्रॉम्पटन की यह किचन चिमनी एडवांस तकनीक से लैस है और इसका 90 सेंटीमीटर का साइज इसे 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए परफेक्ट विकल्प बनाता है। इसमें आपको शक्तिशाली 1626 m³/hr की सक्शन क्षमता मिलती है, जो ज्यादा तड़का-फ्राई वाली कुकिंग के दौरान होने वाले धुआं और गंध को तुरंत बाहर निकाल सकती है। यह Chimney for Kitchen फिल्टरलेस तकनीक के साथ काम करती है, जिससे आपको फिल्टर साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें इंटेलिजेंट ऑटो-क्लीन फीचर दिया गया है, जो समय-समय पर खुद चिमनी की सफाई करता है, जिससे चिमनी लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करती है। यह स्लांट डिजाइन में आती है, जिससे किचन को मॉर्डन लुक मिलता है और खाना बनाते समय चिमनी से सिर टकराने का खतरा नहीं रहता। इसमें टच और मोशन सेंसर कंट्रोल के साथ काम करती है, जिससे आप आसानी से चिमनी की सेटिंग्स को बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Crompton Intelli Sense
- साइज - 90 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - फिल्टरलेस
- सक्शन पावर - 1626 m3/hr
- फिनिश टाइप - ब्लैक
खूबियां
- इस चिमनी में बिल्ट-इन ऑयल कलेक्टर है, जो सफाई के दौरान गंदगी व तेल को इकट्ठा करता है।
- यह LED लाइट्स के साथ आती है, जिससे कुकिंग एरिया को अच्छी रोशनी मिलती है।
कमी
- इस चिमनी को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
Glen 60 cm 1000 m/hr Baffle Filter Kitchen Chimney
अगर आपकी किचन छोटी है तो 60 सेंटीमीटर साइज वाली यह चिमनी आपके लिए बढ़िया हो सकती है। वहीं इस साइज की चिमनी 2 से 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए भी बढ़िया रहती है। यह 1000 m³/hr की सक्शन पावर के साथ आती है, जो उन लोगों के लिए बढ़िया है जो रोजाना कम तेल और तड़का वाला खाना बनाते हैं। इस Glen Chimney में आपको स्टेनलेस स्टील बैफल फिल्टर की सुविधा मिलती है, जो तेल और धुएं को अच्छे से अलग करती है, जिससे मोटर सुरक्षित रहती है और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करती है। इस चिमनी का सबसे आकर्षक हिस्सा इसका पिरामिड शेप डिजाइन है, जो इसे क्लासिक लुक देता है और आपकी किचन स्टाइलिश बना सकता है। इसमें पुश बटन कंट्रोल दिए गए हैं, जिससे चिमनी को इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है। यह LED लाइट्स के साथ आती है, जिससे खाना पकाते समय किचन में अधिक रोशनी मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Glen Aqua
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- कलर - ब्लैक
- विशेष सुविधा - मेड इन इंडिया मोटर
- सक्शन पावर - 1000 m3/hr
- फिनिश टाइप - मैट
खूबियां
- इस चिमनी की बिल्ड क्वालिटी काफी मजबूत और टिकाऊ होती है।
- इसमें डक्टेड इंस्टॉलेशन की सुविधा मिलती है, जिससे धुआं सीधे बाहर निकलता है और किचन में ताजगी बनी रहती है।
कमी
- अभी तक इस चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
05
4 बर्नर स्टोव वाली चिमनी के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताई गई 5 चिमनी की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।