Hindware Vs Elica कौन-सी Chimney भारतीय कुकिंग के लिए रहेगी सबसे बढ़िया?

भारतीय कुकिंग के लिए Hindware और Elica में से कौन-सी Chimney ब्रांड अधिक बेहतर हो सकती है? यह हमने नीचे 6 विकल्पों द्वारा समझाने की कोशिश की है ताकि आप भी अपनी जरूरत अनुसार सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
हिंडवेयर बनाम एलिका कौन-सी चिमनी भारतीय कुकिंग के लिए है बढ़िया?
हिंडवेयर बनाम एलिका कौन-सी चिमनी भारतीय कुकिंग के लिए है बढ़िया?

हिंडवेयर और एलिका दोनों एक मशहूर चिमनी ब्रांड हैं, लेकिन जब इंडियन कुकिंग के लिए सही चिमनी ब्रांड चुनने की आती है, हिंडवेयर की चिमनी इसके लिए अधिक उपयुक्त मानी जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि यह अधिक पावरफुल होती है। इसमें आपको लगभग 1200 से लेकर 1600 m³/hr तक सक्शन मिलती है, जिससे यह तड़का, डीप फ्राय और हैवी कुकिंग में भी धुआँ जल्दी खींच लेती हैं। वहीं अगर एलिका Kitchen Chimney की बात करें, तो इनकी सक्शन भी काफी बढ़िया होती है, लेकिन इसके अधिकतर मॉडल्स हैवी कुकिंग में हिंडवेयर के मुकाबले उतना बढ़िया परफॉर्मेंस नहीं दे पाते हैं। हिंडवेयर में आपको बैफल और फिल्टरलेस दोनों विकल्प मिलते हैं, जो तेल वाले धुएं को भी अच्छी तरह कंट्रोल करते हैं। वहीं एलिका में आपको केवल फिल्टरलेस तकनीक मिलती है, जिससे चिमनी की सफाई काफी आसान हो जाती है। वहीं नॉइज़ लेवल भी Hindware चिमनी एलिका की तुलना में अधिक बेहतर माने जाते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस मामले में दोनों ब्रांड काफी बढ़िया हैं। हालांकि, एलिका अपने स्टाइलिश डिजाइन और मॉडर्न लुक के लिए पसंद किए जाते हैं और हिंडवेयर अपनी शक्तिशाली मोटर और ऑटो क्लीन तकनीक के कारण मशहूर है। 

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Elica 60cm 1500 m3/hr BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney

    एलिका की यह चिमनी 60 सेंटीमीटर साइज में आती है, जो 2 से 3 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसमें 1500 m3/hr की सक्शन पावर शामिल है, जो तेजी से तेल, धुएं और ग्रीस को किचन से खिंचती है। इस Elica Chimney में BLDC मोटर लगी है, जो धुआं और ग्रीस बहुत कम बिजली और शोर के साथ बाहर निकालती है। इससे बिजली की बचत भी होता है और शोर नहीं होने पर आप शांति से खाना भी पका सकते हैं। यह किचन चिमनी मोशन सेंसर के साथ आता है यानी आप केवल जेस्चर के माध्यम से सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं या चिमनी को बंद या चालू कर सकते हैं। यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ काम करती है यानी इसमें आपको बार-बार फिल्टर बदलने का झंझट नहीं रहता है और चिमनी की सफाई भी अधिक बेहतर हो सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Elica WDFL 600
    • चिमनी साइज - 60 सेंटीमीटर 
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - ऑटो क्लीन
    • फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस
    • सक्शन पावर - 1500 m3/hr
    • नॉइज़ लेवल - 48dB
    • फिनिश टाइप - ब्लैक

    खूबियां

    • इसमें ऑटो क्लीन तकनीक शामिल है, जो हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस को पिघलाकर ऑयल कलेक्टर में जमा करती है।
    • यह LED लैंप के साथ आती है, जिससे खाना पकाते समय आपको किचन में अधिक रोशनी मिल सकती है। 

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स को इस चिमनी में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Hindware Smart Appliances Regina 75 cm Chimney

    हिंडवेयर की यह किचन चिमनी टी-शेप में आती है। कॉम्पैक्ट साइज होने के कारण यह आसानी से कम जगह में फिट हो सकती है। यह 75 सेंटीमीटर साइज में आती है, जिससे यह 3 से 4 बर्नर वाले स्टोव को आसानी से कवर कर सकती है। इसकी फिल्टरलेस तकनीक के कारण चिमनी को साफ करना अधिक आसान हो जाता है और फिल्टर बदलने का झंझट नहीं रहता है। यह Kitchen Chimney ऑटो क्लीन तकनीक के साथ काम करती है यानी हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस अपने आप पिघलकर ऑयल कलेक्टर में जाम होता है। आपको केवल कलेक्टर को समय-समय पर साफ करना होता है। इस चिमनी में टच कंट्रोल दिया होता है, जिससे आप केवल टच करके चिमनी की सक्शन स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Hindware Regina
    • चिमनी साइज - 75 सेंटीमीटर 
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - ऑयल कलेक्टर 
    • फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस
    • सक्शन पावर - 1300 m3/hr
    • नॉइज़ लेवल - 62dB
    • फिनिश टाइप - Glazed

    खूबियां

    • इस चिमनी में एनर्जी एफिशिएंट LED लाइट्स लगी हैं, जो बिजली की कम खपत के साथ अधिक रोशनी करती है। 
    • यह 1300 m3/hr सक्शन पावर के साथ आती है, जिससे किचन से धुआं व तेल जल्दी निकलता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स की शिकायत है कि यह चिमनी काफी शोर करती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Elica 60cm 1200 m3/hr Filterless Autoclean Kitchen Chimney

    अगर आप भी कभी-कभी किचन में हैवी कुकिंग करते हैं, तो यह 60 सेंटीमीटर वाली चिमनी बेहतर विकल्प हो सकती है। इसमें आपको 1200 m3/hr सक्शन पावर के साथ आती है, जो हल्के तेल-मसाले वाले धुएं को आसानी से खिंचती है। इस चिमनी में आपको मोशन और टच दोनों कंट्रोल मिलते हैं, जिसका फायदा यह है कि चिमनी का इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है। इस चिमनी की ब्लैक फिनिश और इसका स्टाइलिश डिजाइन इसे अधिक आकर्षक और प्रीमियम बनाता है। इसलिए मॉडर्न किचन के लिए भी यह बढ़िया हो सकती है। फिल्टरलेस तकनीक के साथ काम करता है, जिससे इसमें फिल्टर नहीं बदलना पड़ता है और चिमनी की सफाई भी आसान हो जाती है। इसकी हीट ऑटो क्लीन तकनीक चिमनी को समय-समय पर अपने आप अंदर से साफ करता रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Elica NERO
    • चिमनी साइज - 60 सेंटीमीटर 
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - LED लाइटिंग 
    • फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस
    • सक्शन पावर - 1200 m3/hr
    • नॉइज़ लेवल - 58dB
    • फिनिश टाइप - ब्लैक

    खूबियां

    • यह ऑयल कलेक्टर के साथ आता है, जिसमें चिमनी के अंदर की गंदगी जमा होती है।
    • इसमें LED लैंप लगे होते हैं, जिससे कुकटॉप पर अधिक रोशनी मिल सकती है। 

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इस चिमनी को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Hindware Smart Appliances Nadia IN 90 cm Chimney

    मॉडर्न किचन के लिए हिंडवेयर की यह किचन चिमनी बढ़िया हो सकती है, क्योंकि इसका कर्व्ड डिजाइन इसे यूनिक व आकर्षक लुक देता है। यह 90 सेंटीमीटर के बड़े साइज में आती है, जो 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। यह Hindware Chimney ऑटो क्लीन तकनीक के साथ काम करती है, जो हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर की सफाई करती है। इससे मोटर भी सुरक्षित रहती है और लंबे समय तक टिकाऊ रह सकती है। इसमें दिया गया मोशन सेंसर केवल हाथों के इशारे को समझकर चिमनी की स्पीड को कम या ज्यादा करता है। इसके अलावा इसमें टच कंट्रोल भी दिया हुआ है, जिससे चिमनी का इस्तेमाल अधिक आसान हो जाता है। यह 1500 m3/hr की हाई सक्शन पावर के साथ आती है, जो किचन को धुआं-मुक्त करती है और उसे फ्रेश बनाती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Hindware Nadia
    • चिमनी साइज - 90 सेंटीमीटर 
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - ऑटो क्लीन
    • फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस
    • सक्शन पावर - 1500 m3/hr
    • नॉइज़ लेवल - 58dB
    • फिनिश टाइप - पॉलिश्ड

    खूबियां

    • यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ आती है, जिससे चिमनी की सफाई अधिक आसान हो जाती है। 
    • इसमें मैटेलिक ऑयल कलेक्टर कप दिया होता है, जिसे आप समय-समय पर साफ कर सकते हैं। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इस चिमनी में ऑयल लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
    04
  • Elica 90cm 1600 m3/hr BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney

    एलिका की यह किचन चिमनी 90 सेंटीमीटर साइज में आती है, जो 3 से 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया हो सकती है। इसकी 1600 m3/hr की हाई सक्शन पावर किचन में जमा धुआं और ग्रीस को तेजी से बाहर करती है। इस Chimney for Kitchen में टच कंट्रोल दिया होता है जिससे चिमनी का इस्तेमाल अधिक आसान हो जाता है। वहीं इसमें आपको राउंड RPM डिस्प्ले मिलती है, जो ना केवल देखने में आकर्षक लगता है बल्कि इसे इस्तेमाल करना भी आसान होता है। यह BLDC मोटर के साथ आता है, जो कम बिजली खपत और शोर के साथ बेहतर प्रदर्शन करती है और तेल व धुएं को किचन से बाहर करती है। यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ आती है, जिसमें फिल्टर बदलने का झंझट नहीं रहता है।  

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Elica PRO PLUS
    • चिमनी साइज - 90 सेंटीमीटर 
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - टच कंट्रोल
    • फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस
    • सक्शन पावर - 1600 m3/hr
    • नॉइज़ लेवल - 58dB
    • फिनिश टाइप - ब्लैक

    खूबियां

    • यह 58dB नॉइज़ लेवल के साथ आता है यानी बहुत कम शोर करता है।
    • इसमें LED लैंप लगा होता है, जिससे किचन में अधिक रोशनी रहती है। 

    कमी 

    • इस चिमनी को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05
  • Hindware Smart Appliances Alexio Plus BLDC 90 cm Chimney

    हिंडवेयर की यह किचन चिमनी भारतीय किचन के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है, जो हैवी कुकिंग या अधिक तेल-मसाले वाले खाने के दौरान होने वाले धुएं और तेल को तेजी से खिंचती है, क्योंकि 1450 m3/hr सक्शन के साथ आती है। इसका कर्व्ड ग्लास डिजाइन इसे यूनिक व आकर्षक बनाता है। यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ काम करती है जिससे चिमनी की सफाई अधिक आसान हो जाती है। इससे चिमनी का रखरखाव भी आसान होता है। यह मोशन सेंसर के साथ काम करती है, जिससे आप केवल हाथ के इशारे से चिमनी को बंद या चालू कर सकते है। वहीं इसमें टच कंट्रोल पैनल भी इन-बिल्ट है जिससे चिमनी की सेटिंग्स के एडजस्ट करना काफी आसान हो जाता है। यह ऑटो क्लीन तकनीक के साथ काम करती है जिससे चिमनी के अंदर की सफाई अपने आप होती रहती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Hindware Alexio 
    • चिमनी साइज - 90 सेंटीमीटर 
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - BLDC मोटर 
    • फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस
    • सक्शन पावर - 1450 m3/hr
    • नॉइज़ लेवल - 60dB
    • फिनिश टाइप - ब्लैक

    खूबियां

    • इसमें इन-बिल्ट ऑयल कलेक्टर होता है जिसे निकालकर आप समय-समय पर साफ कर सकते हैं।
    • यह LED लैंप के साथ आती है जिससे किचन में अधिक रोशनी होती है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस चिमनी को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    06

हिंडवेयर बनाम एलिका चिमनी के विकल्पों की तुलना

यहां हमने हिंडवेयर और एलिका Chimney के बीच तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है। 

मॉडल्स नाम 

चिमनी साइज 

सक्शन पावर 

नॉइज़ लेवल

Elica WDFL 600

60 सेंटीमीटर

1500 m3/hr

48dB

Hindware Regina

75 सेंटीमीटर

1300 m3/hr

62dB

Elica NERO

60 सेंटीमीटर

1200 m3/hr

58dB

Hindware Nadia

90 सेंटीमीटर

1500 m3/hr

58dB

Elica PRO PLUS

90 सेंटीमीटर

1600 m3/hr

58dB

Hindware Alexio

90 सेंटीमीटर

1450 m3/hr

60dB

निष्कर्ष - देखिए दोनों ब्रांड अपनी-अपनी जगह बढ़िया हैं। दोनों में से किसका चयन करना अधिक बेहतर है यह आपकी जरूरत व बजट पर निर्भर करता है। हम यह दावा नहीं करते हैं दोनों में से कोई एक ब्रांड भारतीय कुकिंग के लिए बढ़िया है। इसलिए अपनी जरूरत व समझदारी अनुसार सही चिमनी ब्रांड का चुनाव करें।

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर ऐसे अन्य लेख भी पढ़ें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारतीय रसोई के लिए कितनी सक्शन पावर वाली चिमनी लेनी चाहिए?
    +
    भारतीय खाना पकाने में तेल और मसालों का अधिक उपयोग होता है, इसलिए कम से कम 1000-1200 m3/hr की सक्शन पावर वाली चिमनी बेहतर मानी जाती है।
  • ऑटो-क्लीन चिमनी क्या होती है और क्या यह हिंदवेयर और एलिका दोनों में मिलती है?
    +
    ऑटो-क्लीन चिमनी अपने आप अंदर के तेल और ग्रीस को साफ करती है। हां, यह सुविधा हिंदवेयर और एलिका दोनों ब्रांड्स की कई चिमनियों में उपलब्ध है।
  • हिंदवेयर और एलिका चिमनी में से कौन सी कम शोर करती है?
    +
    शोर का स्तर मॉडल पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर दोनों ब्रांड्स के प्रीमियम मॉडल कम शोर वाले होते हैं। फिर भी खरीदने से पहले dB रेटिंग जरूर जांचें।