हम भारतीयों के घरों में जब तक खाने में कड़क तड़का न लगे, तब तक खाने का असली मजा ही नहीं आता। चाहे सूखी सब्जी बनानी हो, पूरियां तलनी हों या फिर दाल में छौंक लगाना हो, इन सबमें बहुत ज्यादा धुआं और तेल उड़ता है। इसका नतीजा यह होता है कि कुछ ही महीनों में किचन की दीवारें काली पड़ने लगती हैं और पूरी रसोई में एक अजीब सी चिपचिपाहट जम जाती है। इसलिए आज हमने यह टॉपिक चुना है, ताकि आपको एक अच्छी और भरोसेमंद ब्रांड की चिमनी के बारे में बता सकें, जिससे खाने का स्वाद भी ऊपर-नीचे ना हो और किचन भी साफ-सुथरी बनी रहे। यहां हम Glen ब्रांड की चिमनियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो अपने मॉडर्न व यूनिक डिजाइन, पावरफुल सक्शन, एडवांस फीचर्स और मोशन सेंसर जैसी सुविधाओं के कारण काफी पसंद की जाती है। नीचे हमने आपको यूजर्स की अच्छी रेटिंग व रिव्यू के आधार पर कुछ विकल्प दिए हैं ताकि आप भी अपनी जरूरत के हिसाब से एक सही विकल्प चुन सकें।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
भारतीय रसोई के लिए Glen चिमनी क्यों है बढ़िया चॉइस?
ग्लेन की चिमनियां खास तौर पर भारतीय कुकिंग स्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन की जाती है, जो भारी से भारी धुएं को भी सोख लेती है। इसके अलावा भी कुछ ऐसे कारण है जिसकी वजह से ग्लेन को भारतीय रसोई के लिए बढ़िया चॉइस माना जाता है, जैसे -
- जैसे सबसे पहला इस ब्रांड की सबसे बड़ी खासियत है कि यह कम कीमत में भी बेहद मजबूत और एडवांस फीचर्स देता है।
- इनकी चिमनियों की बनावट मजबूत स्टील बॉडी और ग्लास फिनिश की होती है, जो भारतीय किचन की गर्मी, नमी और तेल के उड़ने वाले कणों को आसानी से झेल लेती है।
- इनकी लंबी वारंटी इन्हें सालों-साल बिना किसी खराबी के चलने का भरोसा दिलाती है।
- इसमें दमदार सक्शन पावर और फिल्टर तकनीक है, जैसे बैफल फिल्टर और फिल्टरलेस मॉडल्स, जो तेल और ग्रीस को मसालों के धुएं से अलग करती है और किचन की दीवारें या अलमारियां कभी चिपचिपी नहीं होती।
- इनकी सर्विस और कस्टमर केयर सपोर्ट भी पूरे भारत में बहुत बेहतरीन है, जिससे ग्राहकों को कभी परेशानी नहीं होती।
