भारतीय रसोई में ज्यादातर अधिक तेल-मसाले वाला खाना बनता है, जिस कारण भारी धुआं और चिकनाई पैदा होती है। ऐसे में हाई सक्शन पावर वाली चिमनी ऐसी किचन के लिए बहुत बढ़िया विकल्प मानी जाती है, क्योंकि ये धुएं और महक को तेजी से बाहर निकालती है और इससे किचन की दीवारों और कैबिनेट पर चिपचिपाहट भी नहीं रहती है। यहां हमने ऐसी ही Kitchen Chimney की जानकारी आपको दी है, जिनमें 1500 से लेकर 1800 m3/hr की हाई सक्शन शामिल है। इसके अलावा इन चिमनियों की सबसे बड़ी खासियत है कि ये फिल्टरलेस है, जिसका फायदा यह होता है कि इसमें आपको बार-बार फिल्टर बदलने का झंझट नहीं रहता है और रखरखाव भी आसान हो जाता है। इनमें आपको मोशन और टच दोनों सेंसर मिलते हैं, जिससे चिमनी का इस्तेमाल अधिक आसान हो जाता है। वहीं इनमें LED लाइट्स लगी होने के कारण आपको खाना बनाते समय कुकटॉप पर अधिक रोशनी की सुविधा भी मिलती है। नीचे आप इन चिमनियों के बारे में अधिक जान सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Faber Atom 60cm 1500m/hr BLDC Autoclean T-Shape Chimney
फैबर की यह चिमनी 60 सेंटीमीटर साइज में आती है, जो 2 से 3 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया मानी जाती है। इसका टी-शेप डिजाइन इसे कम जगह में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। इसमें इन-बिल्ट ऑयल कलेक्टर होता है, जो चिमनी के अंदर से निकलने वाली गंदगी और चिकनाई को जमा करता है। इस Faber Chimney में आपको टच और जेस्चर दोनों सुविधा मिलती है यानी आप केवल टच करके या हाथ के इशारे से चिमनी को बंद या चालू कर सकते हैं। इस चिमनी में फिल्टरलेस तकनीक शामिल है यानी आपको इसमें बार-बार फिल्टर नहीं बदलना पड़ता है, जिससे इसका रखरखाव भी आसान हो जाता है। इसमें 1500 m3/hr की सक्शन शामिल है, जो तेजी से धुआं और महक को किचन से बाहर करती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Faber Atom
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - ऑटो क्लीन
- सक्शन पावर - 1500 m3/hr
- नॉइज लेवल - 58dB
खूबियां
- इसमें BLDC मोटर लगी है, जो कम बिजली खपत के साथ शानदार प्रदर्शन करती है और बेहद कम शोर भी करती है।
- यह ऑटो क्लीन तकनीक के साथ आती है, जो चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस को हीटिंग के माध्यम से ऑयल कलेक्टर में जमा करती है।
कमी
- फिलहाल अमेजन यूजर्स को इस चिमनी में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Beyond Appliances Eris 60cm Auto Clean Slant Kitchen Chimney
बियॉन्ड की इस चिमनी का स्टाइलिश डिजाइन इसे मॉडर्न किचन के लिए शानदार विकल्प बना सकती है। इसका साइज 60 सेंटीमीटर है, जो छोटी किचन के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें 1500 m3/hr की सक्शन पावर मिलती है, जो तेजी से किचन में जमा धुआं, ग्रीस और गंध बाहर करती है। इस Chimney for Kitchen की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें टच स्क्रीन डिस्प्ले लगी है, जिससे इसकी सेटिंग्स को कंट्रोल करना काफी आसान होता है और आप तापमान व अन्य जरूरी जानकारी स्क्रीन पर देख सकते हैं। वहीं यह बियॉन्ड चिमनी टच कंट्रोल की सुविधा के साथ आता है, जिससे आप केवल टच करके चिमनी को बंद या चालू कर सकते हैं। इसका Slant डिजाइन इस चिमनी को अधिक खास बनाता है, जिसका फायदा यह होता है कि किचन में खाना बनाते समय इस चिमनी के सिर में लगने का डर नहीं रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Beyond Appliances Eris
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - फिल्टरलेस तकनीक
- सक्शन पावर - 1500 m3/hr
- नॉइज लेवल - 58dB
खूबियां
- यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ आता है, जिसमें आपको बार-बार फिल्टर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- इसका नॉइज़ लेवल भी काफी कम होता है, जिससे किचन में खाना बनाते समय थोड़ी शांति रहती है।
कमी
- इस चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Elica 90cm 1600 m3/hr Vertical Filterless Autoclean Kitchen Chimney
एलिका की यह चिमनी उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है, जिनकी किचन का साइज काफी बड़ा है। दरअसल, यह चिमनी 90 सेंटीमीटर साइज में आती है और यह 3 से 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया मानी जाती है। इस Elica Chimney में ऑटो क्लीन तकनीक शामिल है। यह तकनीक हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस को ऑयल कलेक्टर में जमा करती है, जिसे आपको समय-समय पर निकालकर साफ करना होता है। इस तकनीक की मदद से चिमनी समय-समय पर अपने आप साफ होती रहती है और इससे चिमनी की परफॉर्मेंस भी बढ़िया बनी रहती है। इसमें ट्विन सक्शन इनलेट लगा हुआ है, जिससे किचन में मौजूद धुआं और गंध तेजी से बाहर होता है और रसोई में ताजगी बनी रहती है। यह 1600 m3/hr की हाई सक्शन पावर के साथ आने वाली चिमनी है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Elica KITTY
- साइज - 90 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट ऑयल कलेक्टर
- सक्शन पावर - 1600 m3/hr
- नॉइज लेवल - 58dB
खूबियां
- इस चिमनी में LED लाइट्स लगी हैं, जो खाना बनाते समय आपको कुकटॉप पर अधिक रोशनी प्रदान करती है।
- यह टच और मोशन दोनों कंट्रोल के साथ आती है, जिससे इस चिमनी की सेटिंग्स को कंट्रोल करना आसान होता है।
कमी
- फिलहाल इस चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Crompton QuietPro Plus BLDC 1800m3/hr 75cm Slant Chimney
क्रॉम्पटन की इस चिमनी की सबसे बड़ी खासियत है कि यह Slant डिजाइन में आती है यानी इसका डिजाइन इस तरह से होता है कि यह खाना बनाने के दौरान सिर पर नहीं लगता है। यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ आती है, जिससे इस चिमनी का रखरखाव अधिक आसान हो जाता है। इस Kitchen Chimney में आपको टच और मोशन दोनों कंट्रोल मिलते हैं यानी आप चिमनी की सेटिंग्स को टच करके और हाथों के इशारे से बदल सकते हैं। यह इन-बिल्ट ऑयल कलेक्टर के साथ आता है, जिसमें चिमनी के अंदर की गंदगी इसमें जमा होती है। आप इसे समय-समय पर निकालकर साफ कर सकते हैं। यह चिमनी BLDC मोटर के साथ आती है, जो अधिक टिकाऊ और शानदर प्रदर्शन करती है। वहीं यह मोटर कम बिजली खपत के साथ काम करती है और बहुत कम शोर भी करती है, जिससे किचन में शांति रहती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Crompton QuietPro Plus
- साइज - 75 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - BLDC मोटर
- सक्शन पावर - 1800 m3/hr
- नॉइज लेवल - 56dB
खूबियां
- इसमें ऑटो क्लीन तकनीक शामिल है, जो समय-समय पर हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर जमा गंदगी को साफ करती है।
- इसमें लगी LED लाइट्स खाना बनाते समय कुकटॉप पर अधिक रोशनी करती है।
कमी
- इस चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
04
Hindware Smart Appliances Skyla Neo Chimney
हिंडवेयर की यह किचन चिमनी 1500 m3/hr की हाई सक्शन पावर के साथ आती है, जो भारी धुएं,गंध और ग्रीस आदि को तेजी से बाहर करती है। इससे आपकी किचन ताजी बनी रह सकती है। यह चिमनी BLDC मोटर के साथ आती है, जो अधिक टिकाऊ होती है और कम बिजली खपत के साथ शानदार परफॉर्मेंस देती है। इस हिंडवेयर चिमनी में ऑटोमैटिक लूवर्स लगे होते हैं यानी चिमनी चालू करने के साथ लूवर्स अपने आप खुल जाते हैं। यह Slant डिजाइन में आता है यानी किचन में खाना बनाते समय चिमनी के सिर पर लगने का खतरा कम रहता है। यह Hindware Chimney मोशन सेंसर के साथ आता है, जिससे आप केवल हाथ के इशारे से चिमनी को बंद या चालू कर सकते हैं। इसमें ऑटो-क्लीन तकनीक शामिल है, जो हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस पिघलाकर ऑयल कलेक्टर में जमा करती है। इससे चिमनी के अंदर सफाई बनी रहती है और इससे मोटर भी सुरक्षित रहती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Hindware Skyla Neo
- साइज - 75 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - मोशन सेंसर
- सक्शन पावर - 1500 m3/hr
- नॉइज लेवल - 64dB
खूबियां
- यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ आने वाली चिमनी है, जिसमें आपको बार-बार फिल्टर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- BLDC मोटर लगी होने के कारण यह चिमनी बेहद कम शोर करती है, जिससे किचन में खाना बनाते समय थोड़ी शांति रहती है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस चिमनी को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
05
हाई सक्शन पावर वाली किचन चिमनी के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर जिन चिमनी की जानकारी दी है उनकी नीचे तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के अनुसार आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।