भारत में उपलब्ध हिंडवेयर चिमनी अपनी मजबूती, एडवांस तकनीक और किफायती कीमत के कारण काफी लोकप्रिय हैं। ये ब्रांड अपनी चिमनियों को भारतीय रसोई की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन करता है। इनमें उच्च सक्शन पावर होती है यानी ये 1300 से 1500 m3/hr के साथ आती हैं, जो रसोई में पकने वाले अधिक तेल और मसाले वाले खाने से होने वाले धुएं, गंध और तेल-ग्रीस आदि को तेजी से बाहर करती है। वहीं हिंडवेयर की इन चिमनियों में फिल्टरलेस तकनीक शामिल होती है, जिससे इनका रखरखाव काफी आसान हो जाता है और सफाई का ज्यादा झंझट नहीं रहता है। इसके अलावा इनमें ऑटो-क्लीन तकनीक शामिल होती है यानी यह तकनीक हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर जमा तेल और ग्रीस को पिघलाकर ऑयल कलेक्टर में जमा करती है, जिससे चिमनी की मोटर अधिक टिकाऊ और सुरक्षित रहती है और चिमनी की सक्शन भी बेहतर प्रदर्शन करती है। नीचे आप इन चिमनियों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Hindware Smart Appliances Regina 75 cm Chimney
हिंडवेयर की यह किचन चिमनी 75 सेंटीमीटर साइज में आती है, जो 3 से 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया मानी जाती है। इसमें 1300 की सक्शन शामिल होती है, जो किचन से धुआं, तेल और ग्रीस को तेजी से बाहर करती है। यह ऑटो क्लीन तकनीक के साथ आती है, जो हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर जमा तेल और ग्रीस को पिघलाकर ऑयल कलेक्टर में जमा करती है, जिससे चिमनी बेहतर ढंग से काम करती है और इसकी साफ-सफाई भी आसान हो जाती है। इस हिंडवेयर चिमनी में मैक्स साइलेंस तकनीक शामिल है यानी यह चिमनी बहुत कम शोर के साथ काम करती है, जिससे खाना बनाते समय किचन में बहुत कम शोर होता है और आप शांति से खाना बना सकते हैं। यह टच कंट्रोल की सुविधा के साथ आती है यानी आप केवल टच करके चिमनी की स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें मोशन सेंसर भी लगा होता है, जिससे आप केवल हाथ के इशारे से चिमनी को कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Hindware Regina
- साइज - 75 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - ऑटो क्लीन
- सक्शन पावर - 1300 m3/hr
- चिमनी डिजाइन - टी-शेप
खूबियां
- यह चिमनी फिल्टरलेस तकनीक के साथ काम करती है, जिससे इसका रखरखाव काफी आसान हो जाता है।
- इसमें LED लाइटिंग की सुविधा मिलती है, जिससे खाना पकाते समय कुकटॉप पर अधिक रोशनी मिलती है।
कमी
- फिलहाल इस चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
01
Hindware Smart Appliances Amyra 60 cm Chimney
60 सेंटीमीटर साइज वाली यह हिंडवेयर चिमनी उन लोगों के लिए बढ़िया हो सकती है, जो अपनी किचन को स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं। यह कर्व्ड डिजाइन में आती है, जो देखने में काफी प्रीमियम व आकर्षक लगती है। इसमें 1200 की सक्शन पावर शामिल है, जो धुआं और गंध तेजी से बाहर करती है। इससे किचन में ताजगी बनी रहती है। यह ऑटो क्लीन तकनीक के साथ काम करती है, जिससे चिमनी बेहतर प्रदर्शन करती है और इसकी मोटर भी टिकाऊ बनी रहती है। वहीं यह चिमनी फिल्टरलेस है, जिससे चिमनी में आपको बार-बार फिल्टर बदलने का झंझट नहीं रहता है। इसमें LED लाइटिंग लगी होती है, जिससे किचन में अधिक रोशनी होती है और आप आराम से खाना पका सकते हैं। यह मोशन सेंसर के साथ काम करती है, जिससे आप केवल हाथ के इशारे से चिमनी की सेटिंग्स को बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Hindware Amyra
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - मोशन सेंसर
- सक्शन पावर - 1200 m3/hr
- चिमनी डिजाइन - कर्व्ड ग्लास
खूबियां
- इसमें टच कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप केवल डिस्प्ले को टच करके चिमनी को बंद या चालू कर सकते हैं।
- यह चिमनी बेहद कम शोर के साथ अपना काम करती है, जिससे किचन में शांति रहती है।
कमी
- इस चिमनी को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Hindware Smart Appliances Skyla Neo 60 cm Chimney
हिंडवेयर की यह किचन चिमनी स्लैंट डिजाइन में आती है, जिसका फायदा यह है कि खाना पकाते समय आपके सिर पर चिमनी से चोट लगने का खतरा नहीं रहता है। वहीं यह चिमनी देखने में काफी स्टाइलिश भी लगती है, जो आपकी किचन की शोभा बढ़ा सकती है। यह 60 सेंटीमीटर साइज में आती है, जो 2 से 3 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया हो सकती है। इसकी ऑटो-क्लीन तकनीक इसे अधिक खास बनाती है, क्योंकि यह हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस को पिघलाकर ऑयल कलेक्टर में जमा करती है। इसका फायदा यह रहता है कि चिमनी अंदर से साफ रहती है और मोटर भी सुरक्षित रहती है। इसमें आपको मोशन और टच दोनों कंट्रोल की सुविधा मिलती है यानी आप चिमनी के डिस्प्ले को टच करके भी सेटिंग्स बदल सकते हैं और हाथ के इशारे से भी चिमनी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें LED लाइट्स लगी मिलती है, जो एनर्जी एफिशिएंट होती है यानी यह कम बिजली खपत के साथ किचन में अधिक रोशनी करती है, जिससे आप अच्छी तरह अपना पसंदीदा खाना पका सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Hindware Skyla Neo
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - फिल्टरलेस
- सक्शन पावर - 1350 m3/hr
- चिमनी डिजाइन - स्लैंट शेप
खूबियां
- यह चिमनी फिल्टरलेस तकनीक के साथ आती है, जिससे चिमनी की मेंटेनेंस अधिक आसान हो जाती है।
- इसमें ऑटोमैटिक लूवर्स लगे होते हैं यानी जब आप चिमनी चालू करते हैं, तो सामने का ग्लास पैनल या जाली अपने आप खुल जाता है।
कमी
- फिलहाल इस चिमनी को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Hindware Smart Appliances Skyla Neo Chimney
अगर आपकी किचन में भी रोजाना भारी तेल-मसाले वाला खाना बनता है, तो 1500 की हाई सक्शन वाली यह चिमनी आपके लिए बढ़िया हो सकती है। यह भारी धुएं, गंध, तेल और ग्रीस को तेजी से बाहर करती है। यह 60 सेंटीमीटर साइज में आती है, जो छोटी किचन के लिए बढ़िया मानी जाती है। इसमें शामिल ऑटो-क्लीन तकनीक चिमनी के अंदर की सफाई समय-समय पर अपने आप करती है, जिससे मोटर भी सुरक्षित रहती है और बेहतर प्रदर्शन करती है। इसमें ऑटोमैटिक लूवर्स लगे होते हैं यानी आप जब भी चिमनी चालू करते हैं, तो सामने लगा ग्लास अपने आप खुल जाता है। यह चिमनी मोशन सेंसर के साथ आती है यानी आप केवल हाथ के इशारे से चिमनी को चालू या बंद कर सकते हैं। वहीं इसकी फिल्टरलेस तकनीक के कारण आपको चिमनी में बार-बार फिल्टर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Hindware Skyla Neo BLDC
- साइज - 60 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - BLDC मोटर
- सक्शन पावर - 1500 m3/hr
- चिमनी डिजाइन - स्लैंट शेप
खूबियां
- यह चिमनी BLDC मोटर के साथ आती है, जो अधिक टिकाऊ होती है और कम शोर व कम बिजली खपत के साथ काम करती है।
- इसमें LED लाइटिंग लगी होती है, जिससे खाना पकाते समय आपको किचन में अधिक रोशनी मिलती है।
कमी
- इस चिमनी को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
Hindware Smart Appliances Nadia IN 90 cm Chimney
कर्व्ड ग्लास डिजाइन वाली यह चिमनी मॉडर्न किचन के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। यह 90 सेंटीमीटर साइज में आती है, जो 3 से 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया मानी जाती है। इसमें शामिल 1500 की हाई सक्शन पावर इसे उन किचन के लिए उपयुक्त बनाती है, जिसमें रोजाना अधिक तेल-मसाले वाला खाना पकता है। यह चिमनी ऑटो क्लीन तकनीक के साथ काम करती है यानी यह हीटिंग के माध्यम से चिमनी के अंदर जमा तेल व ग्रीस पिघलाती है और उसे ऑयल कलेक्टर में जमा करती है। इस कलेक्टर को निकालकर आप साफ कर सकते हैं। इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि मोटर सुरक्षित रहती है और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। चिमनी की सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए इसमें आपको मोशन और टच दोनों कंट्रोल मिलते हैं। इससे चिमनी का इस्तेमाल अधिक आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Hindware Nadia IN
- साइज - 90 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - टच कंट्रोल
- सक्शन पावर - 1500 m3/hr
- चिमनी डिजाइन - कर्व्ड ग्लास
खूबियां
- यह फिल्टरलेस तकनीक वाली चिमनी है यानी इसमें आपको बार-बार फिल्टर नहीं बदलना पड़ता है।
- यह चिमनी बेहद कम शोर के साथ काम करती है, जिससे किचन में शांति बनी रह सकती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि इसमें ऑयल लीकेज की समस्या है।
05
हिंडवेयर चिमनी के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने हिंडवेयर चिमनी के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत व बजट के अनुसार आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।