एक मॉडर्न किचन में चिमनी सिर्फ लुक बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि भारतीय खाना पकाने के दौरान निकलने वाले भारी धुएं, तेल और मसालों की महक को बाहर करने के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन अक्सर लोग चिमनी खरीद तो लेते हैं, पर मुश्किल तब शुरू होती है जब हर हफ्ते उसकी चिपचिपी जाली को साफ करना पड़ता है। मेंटेनेंस के इसी सिरदर्द की वजह से कई बार लोग चिमनी का इस्तेमाल करना ही बंद कर देते हैं। यही वजह है कि आज हमने इस टॉपिक को चुना, ताकि हम आपको एक ऐसा सॉल्यूशन दे सकें जो आपके किचन को ही नहीं, बल्कि आपकी लाइफ को भी आसान बनाए। इसलिए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मार्केट में मिलने वाली चिमनियों में से सबसे कम मेंटेनेंस वाली चिमनियां कौन सी हैं। हम बात करेंगे फिल्टरलेस और ऑटो-क्लीन तकनीक वाली चिमनी की, जो आपके क्लीनिंग के समय को 90% तक कम कर देती हैं। इसी के साथ हम आपको अमेजन पर मौजूद कुछ ऐसे मॉडल्स की जानकारी भी देंगे, जो बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ आपके किचन के काम को बेहद आसान बना देंगे।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Elica 60cm 1500 m3/hr BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney
- हमने इसे क्यों चुना - इसे चुनने की सबसे बड़ी वजह है इसकी BLDC मोटर और 15 साल की लंबी वारंटी है। बिजली की बचत के साथ-साथ इतनी लंबी वारंटी का मिलना भरोसा देता है कि एक बार पैसा लगाने के बाद सालों तक चिमनी बदलने या मोटर खराब होने की टेंशन नहीं रहेगी।
- अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन के मुताबिक, इसकी 1500 m³/hr की हैवी सक्शन कपैसिटी बड़े और खुले किचन के लिए एकदम बढ़िया है। साथ ही इसकी BLDC मोटर बिजली की भारी बचत करती है और कम आवाज में काम करती है।
- हमारी राय - अगर आपके घर में रोजाना भारी तड़का, डीप फ्राई या नॉन-वेज बनता है, तो यह चिमनी आपके लिए परफेक्ट है। इसकी जबरदस्त सक्शन पावर धुएं को पलक झपकते ही बाहर कर देती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Elica NERO
- क्षमता - 60 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस
- सक्शन पावर - 1500 m3/hr
खूबियां
कमी
- दमदार फीचर्स और लंबी वारंटी के कारण यह बाकी 60 सेंटीमीटर वाली चिमनियों से थोड़ी महंगी है।
।
01
Faber 60cm 1200 m/hr Vertical Wall Mounted Chimney
- हमने इसे क्यों चुना - इस चिमनी का वर्टिकल डिजाइन और टू वे सक्शन यानी दो तरफ से धुआं खींचना हमें सबसे अच्छा लगा। यह किचन में बहुत कम जगह लेती है और सिर से टकराने का डर भी नहीं रहता।
- अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन पर इसके टू वे सक्शन फीचर को हाइलाइट किया गया है, जो नीचे और ऊपर दोनों तरफ से धुएं को खींचता है। इसके अलावा, इसका जेस्चर कंट्रोल फीचर दूर से हाथ हिलाने पर ही चिमनी को चालू कर देता है।
- हमारी राय - छोटे किचन या फ्लैट्स के लिए जहां जगह की कमी होती है, यह चिमनी सबसे बढ़िया है। इसका मॉडर्न लुक आपके सिंपल किचन को भी एक प्रीमियम और आलीशान लुक दे देगा।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Faber Hood Mojito
- क्षमता - 60 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस
- सक्शन पावर - 1200 m3/hr
खूबियां
कमी
- इसके मोटर पर सिर्फ 8 साल की वारंटी है, जो इस बजट की दूसरी चिमनियों से थोड़ी कम है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Livpure Fenix 75 cm T-Shape Chimney
- हमने इसे क्यों चुना - इसे चुनने का कारण इसका 75 सेंटीमीटर का यूनिक साइज है। अक्सर मार्केट में 60cm या 90cm की चिमनियां मिलती हैं, लेकिन यह 3 बर्नर वाले चूल्हे के लिए एकदम परफेक्ट साइज है, जो न ज्यादा बड़ी दिखती है और न छोटी।
- अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन इसके लो-नॉइज़ ऑपरेशन और क्लासिक टी-शेप डिजाइन के बारे में बताता है यानी यह बिना ज्यादा शोर मचाए किचन को शांत बनाए रखता है, जिससे किचन में खाना बनाते समय किसी से बात भी कर सकते है।
- हमारी राय - अगर आपके पास 3 बर्नर वाला गैस चूल्हा है और आप एक ऐसी चिमनी चाहते हैं जो बहुत ज्यादा भारी आवाज न करे, तो यह आपके लिए सबसे सही और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Livpure Fenix
- क्षमता - 75 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस
- सक्शन पावर - 1400 m3/hr
खूबियां
कमी
- टी-शेप डिजाइन होने की वजह से इसके ऊपर की तरफ कैबिनेट बनवाने में थोड़ी दिक्कत आती है।
03
Glen Hood Anya Black Kitchen Chimney
- हमने इसे क्यों चुना - ग्लेन एक भरोसेमंद ब्रांड है और इसे हमने उन लोगों के लिए चुना है जो कम बजट में एक ब्रांडेड और मजबूत चिमनी चाहते हैं। इसका सीधा-साधा टी-शेप डिजाइन और थर्मल ऑटो-क्लीन फीचर इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाता है।
- अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन के अनुसार, इसकी थर्मल ऑटो क्लीन तकनीक बहुत असरदार है, जो एक बटन दबाते ही अंदर जमे हुए कड़े से कड़े तेल को पिघलाकर ऑयल कलेक्टर में डाल देती है। साथ ही इसकी दो तेज एलईडी लाइट्स कुकिंग एरिया को चमकदार बनाती हैं।
- हमारी राय - 3 से 4 लोगों के परिवारों के लिए, जहां नॉर्मल खाना बनता है और बजट सीमित है, यह चिमनी सबसे टिकाऊ और समझदारी भरा सौदा है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Glen Hood Anya
- क्षमता - 60 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस
- सक्शन पावर - 1200 m3/hr
खूबियां
कमी
- केवल 1200 m³/hr की पावर होने के कारण बहुत ज्यादा डीप-फ्राई या हर वक्त नॉन-वेज बनने वाले घरों के लिए थोड़ी कम पड़ सकती है।
04
Hindware Smart Appliances Nadia IN 90 cm Chimney
- हमने इसे क्यों चुना - इस चिमनी को चुनने की सबसे बड़ी वजह है इसका 90 सेंटीमीटर का बड़ा साइज और कर्व्ड ग्लास लुक है। यह बड़े किचन और 4 से 5 बर्नर वाले बड़े गैस चूल्हों को पूरी तरह कवर करने के लिए बढ़िया है।
- अमेजन इस पर क्या कहता है - अमेजन इसके 1500 CMH के हैवी सक्शन और इसके खूबसूरत कर्व्ड ग्लास डिजाइन को हाइलाइट करता है, जो बड़े से बड़े किचन से भी कुछ ही सेकंड में पूरा धुआं बाहर फेंकने की ताकत रखता है।
- हमारी राय - अगर आपका किचन बड़ा है, आपके पास बड़ा चूल्हा है या आपकी जॉइंट फैमिली है जहां भारी मात्रा में खाना बनता है, तो आपको इसी चिमनी के साथ जाना चाहिए।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Hindware Nadia
- क्षमता - 90 सेंटीमीटर
- कलर - काला
- फिल्टर टाइप - फिल्टरलेस
- सक्शन पावर - 1500 m3/hr
खूबियां
कमी
- यह चिमनी काफी भारी है, इसलिए इसे लगाने के लिए दीवार का बहुत मजबूत होना जरूरी है।
05
यहां देखें ऊपर दिए किचन चिमनी के मॉडल्स की तुलना
ऊपर हमने जिन चिमनी की जानकारी आपको दी, यहां उनकी तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के अनुसार आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।