भारत में किस प्रकार का Water Purifier लेना रहेगा सबसे बढ़िया? विकल्पों से समझें

भारत में कई प्रकार के वाटर प्यूरीफायर मौजूद हैं, जिनमें RO, UV और UF सबसे आम है। ये प्यूरीफायर पानी से बैक्टीरिया, वायरस और TDS को हटाते हैं और पानी में जरूरी मिनरल्स को जोड़ते हैं। जिससे पानी शुद्ध व सुरक्षित बनता है। आप नीचे दिए गए विकल्पों को देख सकते हैं।
वाटर प्यूरीफायर
वाटर प्यूरीफायर

अगर आप भी नहीं समझ पा रहे हैं कि किस प्रकार का वाटर प्यूरीफायर सबसे बढ़िया रहेगा, तो यहां हमने भारत में मौजूद कुछ वाटर प्यूरीफायर के विकल्प आपको इसे लेख में बताए हैं, जिनमें आरओ, यूवी और यूएफ तकनीक वाले Water Purifier मौजूद हैं। ये पानी से हानिकारक अशुद्धियों को हटाकर उसमें वापस से जरूरी खनिजों को जोड़ते हैं। इससे पानी ना केवल शुद्ध होता है बल्कि हेल्दी भी बनता है। इसके अलावा ये प्यूरीफायर 6 से लेकर 10 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ काम करते हैं, जो पानी को अलग-अलग तकनीक के साथ साफ करते हैं। इनमें से कुछ में आपको वाटर सेविंग तकनीक भी मिलती है, जो प्यूरीफिकेशन के दौरान 45% तक पानी की बचत करते हैं। यहां हमने 6 से 8 लीटर क्षमता वाले प्यूरीफायर की जानकारी आपको दी है, जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं और अपनी जरूरत अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • KENT Grand RO Water Purifier with Advanced RO Tech for Sabse Shudh Paani

    केंट का यह वाटर प्यूरीफायर उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है, जो सबसे शुद्ध पानी चाहते हैं। क्योंकि इसमें एडवांस्ड RO तकनीक शामिल है, जो पानी से TDS, भारी धातु, कीटाणु और हानिकारक अशुद्धियों को हटाती है और पानी को पीने योग्य बनाती है। इस KENT Water Purifier की सबसे खास बात है कि यह बोरवेल, टैंकर और नगरपालिका हर प्रकार के पानी को शुद्ध करता है। इसमें शामिल TDS कंट्रोल तकनीक शुद्धिकरण के बाद वापस पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी खनिजों को जोड़ता है। इससे पानी का स्वाद भी बेहतर होता है। यह केंट वाटर प्यूरीफायर UV LED टैंक के साथ आता है यानी टैंक में मौजूद पानी में UV एलईडी के कारण बैक्टीरिया और वायरस नहीं पनपते हैं जिससे पानी हर समय ताजा बना रहता है। यह 6 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ काम करता है यानी इसमें पानी 6 अलग-अलग तकनीक के साथ शुद्ध होता है जिससे आपको साफ और हेल्दी पानी मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - KENT Grand RO
    • क्षमता - 8 लीटर
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - ऑटोमैटिक शट-ऑफ
    • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 6 स्टेज 
    • मटेरियल - ABS प्लास्टिक
    • TDS लेवल - 300
    • आइटम का वजन - 9 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें 8 लीटर की वाटर स्टोरेज टैंक शामिल होती है, जो 4 से 5 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया मानी जाती है।
    • इस प्यूरीफायर में एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर लगा होता है, जो पानी से क्लोरीन, कार्बनिक अशुद्धियों और पानी से आने वाली गंध को कम करता है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस वाटर प्यूरीफायर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    01
  • Livpure Allura Prime Water Purifier RO+UV+UF+Copper+Alkaline

    अगर आपका परिवार भी छोटा है तो 7 लीटर वाला लिवप्योर का यह वाटर प्यूरीफायर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इस प्यूरीफायर की सबसे खास बात है कि यह 10 स्टेज एडवांस प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ काम करता है यानी इसमें 10 अलग-अलग तकनीक के साथ पानी को शुद्ध किया जाता है, जिससे पानी पीने योग्य बनता है। यह RO+UV+UF तकनीक के साथ काम करता है, जिसमें आरओ भारी धातु, टीडीएस और रसायनो को पानी से हटाती है, यूवी बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करती है और यूएफ गंदगी को छानकर पानी को साफ और सुरक्षित करती है। यह प्यूरीफायर पानी में कॉपर के गुण भी जोड़ता है जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसकी एल्कलाइन तकनीक पीन के pH लेवल को बढ़ाती है, जिससे पानी हेल्दी बनता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure Allura Prime
    • क्षमता - 7 लीटर
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - पोर्टेबल
    • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 10 स्टेज 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • TDS लेवल - 500
    • आइटम का वजन - 10 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह वाटर स्टेटस इंडिकेशन के साथ आता है, जो आपको जानकारी देता है कि पानी कितना साफ है।
    • इस प्यूरीफायर के साथ आपको 2 साल की फ्री मेंटेनेंस सर्विस की सुविधा मिलती है।

    कमी 

    • फिलहाल अमेजन यूजर्स को इस प्यूरीफायर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Aquaguard Sure Delight RO+MC 1X Water Purifier

    एक्वागार्ड का यह वाटर प्यूरीफायर उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है जिनके एरिया में बोरवेल, टैंकर या नगरपालिका का पानी आता है, क्योंकि यह प्यूरीफायर हर प्रकार के पानी को अच्छी तरह शुद्ध कर सकता है। इस कंपनी का दावा है कि यह प्यूरीफायर लोकल प्यूरीफायर के मुकाबले 30X अशुद्धियों को हटाता है। इस Water Purifier for Home में शामिल सुपीरियर RO Max तकनीक पानी से भारी धातुओं, हानिकारक अशुद्धियों, बैक्टीरिया और माइक्रोप्लास्टिक्स को हटाकर पानी को पूरी तरह से शुद्ध और सुरक्षित बनाता है। इसकी 2 इन 1 मिनरल चार्ज पानी को शुद्ध करने के साथ-साथ उसमें जरूरी और हेल्दी मिनरल्स को जोड़ता है। इससे पानी का स्वाद और क्वालिटी दोनों बढ़ता है। इसकी ABS बॉडी इसे टिकाऊ बनाती है और इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे कम जगह में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Aquaguard Sure Delight
    • क्षमता - 6.2 लीटर
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - चेंज फिल्टर इंडिकेटर
    • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 6 स्टेज 
    • मटेरियल - ABS प्लास्टिक
    • TDS लेवल - 100
    • आइटम का वजन - 6.2 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस प्यूरीफायर में चेंज फिल्टर इंडिकेटर लगा होता है यानी आपको समय-समय पर यह प्यूरीफायर अपने आप फिल्टर बदलने की जानकारी देता है।
    • इसमें आपको ₹2000 का फ्री सर्विस प्लान मिलता है, जिससे प्यूरीफायर की सर्विस के दौरान आपको एक्स्ट्रा पैसा नहीं खर्च करना पड़ता है।

    कमी 

    • अभी तक इस प्यूरीफायर को लेकर अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Faber CUV 8000 (UV + UF + Copper) Water Purifier

    7 लीटर स्टोरेज टैंक वाला यह वाटर प्यूरीफायर उन लोगों के लिए बढ़िया हो सकता है जिनका परिवार 3 से 4 लोगों का है। इसमें केवल UF और UV तकनीक शामिल होती है, जो पानी से बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और उसे साफ व सुरक्षित बनाने का काम करते हैं। यह 7 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ काम करती है, जिससे पानी पूरी तरह से शुद्ध होकर पीने योग्य बनता है। इस वाटर प्यूरीफायर की सबसे बड़ी खासियत है कि यह पानी की बचत करता है यानी इसमें पानी की बर्बादी कम से कम होती है। इसमें लगे यूवी फिल्टर के कारण वाटर टैंक में जमा पानी में बैक्टीरिया और वायरस पनपने का खतरा नहीं रहता है। इस प्यूरीफायर में कॉपर के गुण भी आपको मिलते हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Faber CUV 8000
    • क्षमता - 7 लीटर
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - UV तकनीक
    • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 7 स्टेज 
    • मटेरियल - कॉपर
    • TDS लेवल - 200
    • आइटम का वजन - 7000 ग्राम

    खूबियां

    • यह 200 TDS लेवल के साथ आता है, जो पानी को शुद्ध बनाने के साथ-साथ उसका स्वाद भी बेहतर करता है।
    • इसमें लगा यूवी फिल्टर पानी को बैक्टीरिया और वायरस से बचाता है।

    कमी 

    • इस प्यूरीफायर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Pureit Wave Prime Water Purifier for Home

    प्योरिट का यह वाटर प्यूरीफायर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जिनकी किचन का साइज छोटा है क्योंकि इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे कम जगह में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। यह 7 लीटर स्टोरेज टैंक के साथ आता है, जो छोटे परिवारों के लिए बढ़िया माना जाता है। इसमें RO+MF फिल्ट्रेशन तकनीक शामिल है, जो पानी से मिले हुए हानिकारक रसायनों और बैक्टीरिया-वायरस आदि को हटाता है और पानी को शुद्ध करता है। इस Pureit Water Purifier की सबसे खास बात है कि यह 45% तक पानी की बचत करता है यानी इस प्यूरीफायर में पानी की बर्बादी कम से कम होती है। प्योरिट का यह प्यूरीफायर बोरवेल, टैंक और नगरपालिका हर प्रकार के पानी को शुद्ध करने में सक्षम होता है। 6 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम वाला यह प्यूरीफायर पानी को 6 अलग-अलग फिल्टर के साथ साफ करता है, जिससे पानी पीने योग्य बनता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Pureit Wave Prime
    • क्षमता - 7 लीटर
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - बड़ा वाटर स्टोरेज टैंक
    • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 6 स्टेज 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • TDS लेवल - 1000
    • आइटम का वजन - 6.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें हाई स्पीड प्यूरीफिकेशन की सुविधा मिलती है, जो पानी को तेजी से साफ करता है। इससे आपको पानी निकालने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता।
    • इसमें स्मार्ट इंडिकेटर लगा होता है जो आपको समय-समय पर जानकारी देता है कि प्यूरीफायर का फिल्टर बदलना है।

    कमी 

    • फिलहाल इस प्यूरीफायर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

वाटर प्यूरीफायर के 5 मॉडल्स की तुलना यहां देखें - 

यहां हमने ऊपर बताए गए वाटर प्यूरीफायर के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर साबित हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

वाटर टैंक क्षमता

TDS लेवल

प्यूरीफिकेशन स्टेज

KENT Grand RO

8 लीटर

300

6 स्टेज फिल्ट्रेशन

Livpure Allura Prime

7 लीटर

500

10 स्टेज फिल्ट्रेशन

Aquaguard Sure Delight

6.2 लीटर

100

6 स्टेज फिल्ट्रेशन

Faber CUV 8000

7 लीटर 

200

7 स्टेज फिल्ट्रेशन

Pureit Wave Prime

7 लीटर 

1000

6 स्टेज फिल्ट्रेशन

निष्कर्ष - यहां हमने जिन 5 वाटर प्यूरीफायर की जानकारी आपको दी है, उन्हें भारत में पानी की गुणवत्ता के आधार पर सबसे बढ़िया माना जाता है। क्योंकि इनमें RO,UV,UF और TDS कंट्रोलर जैसी तकनीक शामिल है, जो पानी में मौजूद बैक्टीरिया, हानिकारक अशुद्धियां और वायरस को हटाता है। हालांकि, हम ऐसा कोई दावा नहीं करते हैं। इसलिए आप अपनी जरूरत व समझ के अनुसार सही विकल्प का चयन करें।

ऐसे अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में RO प्यूरीफायर क्यों जरूरी है?
    +
    क्योंकि भारतीय पानी में अक्सर उच्च TDS और कई अशुद्धियाँ होती हैं जिन्हें RO प्रभावी ढंग से हटा सकता है।
  • क्या UV प्यूरीफायर पानी को शुद्ध करने के लिए पर्याप्त है?
    +
    नहीं, UV केवल बैक्टीरिया और वायरस को मारता है। यह घुले हुए ठोस पदार्थों (TDS) को नहीं हटाता।
  • घर के लिए सही वाटर प्यूरीफायर कैसे चुनें?
    +
    आप अपने पानी के स्रोत, TDS स्तर और परिवार के आकार के आधार पर सही तकनीक (RO, UV, UF) वाला प्यूरीफायर चुनें।