Safari के ये Trolley Bags ट्रेवल एडवेंचर को बनाएंगे आसान, देखिए 5 बढ़िया विकल्प

यात्रा की योजना बनाते समय, सही Luggage Bag चुनना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना आपकी मंजिल। Safari, भारत में एक विश्वसनीय ब्रांड, विभिन्न प्रकार के ट्रॉली बैग पेश करता है। ऐसे में अपने अगले सफर के लिए आप यहां इसके कुछ बढ़िया क्वालिटी और डिजाइन वाले विकल्प देख सकते हैं।
बेस्ट सफारी ट्रॉली बैग्स
बेस्ट सफारी ट्रॉली बैग्स

सफारी एक ऐसा ब्रांड है, जो किफायती कीमतों में टिकाऊ और हार्ड-शेल बनावट वाले ट्रॉली बैग्स के लिए काफी मशहूर है। यह उन यात्रियों के लिए काफी अच्छा रहता है, जो बजट में एक टिकाऊ और स्टाइलिश बैग चाहते हैं। हम आपके लिए कुछ ऐसे ही Safari Trolley Bags के विकल्प लेकर आए हैं, जो आपकी अगली यात्रा के लिए अच्छे हो सकते हैं। इन्हें पॉलीप्रोपाइलीन और पॉलीकार्बोनेट जैसे मजबूत मटेरियल से बनाया गया है, जो सफर के खराब रास्तों की मार झेलने के साथ ही लंबे समय तक चलने के लिए जाने जाते हैं। इनमें केबिन से लेकर मीडियम और लार्ज साइज वाले विकल्प भी मिलते हैं, जिनमें से किसी को भी अपनी जरूरत के हिसाब से चुना जा सकता है। आपके सामान को सुरक्षित रखने के लिए ये मजबूत ज़िपर और लॉक सिस्टम के साथ आते हैं। वहीं, इनमें लगे पहिए बैग को किसी भी रास्ते पर आसानी से खींचने में मदद करते हैं। आप नीचे इनके 5 बढ़िया और अलग-अलग साइज वाले विकल्प देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Safari Pentagon Pro 8 Wheels 55Cm Cabin Trolley Bag

    प्रीमियम क्वालिटी के पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल से बने होने के कारण यह सफारी ट्रॉली बैग बेहतरीन टिकाऊपन दे सकता है। इस हल्के वजन वाले बैग को आधुनिक यात्राओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसका 8 पहियों वाला डिजाइन इसे आसानी से 360 डिग्री पर घुमाने और रास्तों पर खींचने में मदद करता है। यह एक केबिन साइज ट्रॉली बैग है, जो एयरपोर्ट चेक-इन के लिए आरामदायक हो सकता है। इसमें बिल्ट-इन 3 अंकों वाला कॉम्बीनेशन लॉक दिया गया है, जिसमें आप अपना पासकोड सेट करके सामान को सुरक्षित कर सकते हैं। वहीं, सामान को अंदर सुरक्षित रखने के लिए यह मजबूत क्वालिटी वाले ज़िपर यानी चेन के साथ आता है। इस हार्ड-केस ट्रॉली में आपको विभिन्न साइजों के विकल्प भी मिल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • क्षमता- 43 लीटर
    • हैंडल टाइप- टेलेस्कोपिक
    • स्ट्रैप टाइप- स्ट्रेचेबल
    • वॉटर रेजिस्टेंट- मॉइश्चर रेजिस्टेंट
    • सेक्शन की संख्या- 2

    खूबियां

    • सामान को व्यवस्थित तरीके से पैक करने के लिए दो अलग-अलग कंपार्टमेंट मिलते हैं।
    • यह टेलेस्कोपिक हैंडल के साथ आता है, जिसे विभिन्न लेवल पर सेट किया जा सकता है।
    • इसमें सेयॉन, काला, नेवी, हरा, पीला जैसे शानदार रंगों के विकल्प मिल सकते हैं।

    कमी

    • कुछ लोगों ने लॉक सही से काम ना करने की शिकायत की है।
    01
  • Safari Thorium Royale 8 Wheels 66cm Medium Size Trolley Bag

    यह ट्रॉली बैग आपकी अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के लिए बढ़िया हो सकता है, क्योंकि इसमें बिना चाबी वाला TSA अप्रूव्ड लॉक मिलता है। वहीं, सामान को अधिकतम सुरक्षा देने के लिए इसमें टिकाऊ चेन भी लगे हुए हैं। इसका मजबूत पॉलीकार्बोनेट मटेरियल जल्दी टूटता नहीं है और साथ ही खराब रास्तों की मार भी झेल सकता है। इस Safari Bag में मजबूती, स्टाइल और हल्के वजन वाले डिजाइन का शानदार तालमेल मिलता है, जो इसे घरेलू और विदेश दोनों यात्राओं के लिए अच्छा बनाता है। यह एक टेलेस्कोपिक हैंडल के साथ आता है, जिसकी ऊंचाई को आप अपने हिसाब से अलग-अलग लेवल पर सेट कर सकते हैं। इस मीडियम साइज बैग का आकार 66 सेमी रहने वाला है और यह सुविधाजनक रहने वाले 2 कंपार्टमेंट के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • क्षमता- 74 लीटर
    • हैंडल टाइप- टेलेस्कोपिक
    • स्ट्रैप टाइप- एडजस्टेबल
    • वॉटर रेजिस्टेंट- हां
    • सेक्शन की संख्या- 2

    खूबियां

    • किसी भी गीले सामान को रखने के लिए इसमें वेट पाउच ऑर्गनाइज्ड इंटीरियर मिलता है।
    • ऊपर के सेक्शन में गीले और सूखे सामान को अलग-अलग करके रखा जा सकता है।
    • 8 डुअल स्पिनर पहिए आसान 360 डिग्री रोटेशन सुनिश्चित करते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहक पहियों पर कई खरोंच और डैमेज आने की शिकायत करते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Safari Cabin Genius Alley 55cm Trolley Bag

    अगर आपको अक्सर हवाई यात्राएं करनी होती हैं, तो यह केबिन लगेज बैग आपके चेक-इन को आसान बना सकता है। यह 55 सेमी के केबिन साइज में आता है और कॉम्पैक्ट होने के साथ वजन में हल्का रहने वाला है। इसका पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है, ताकी यह लंबे समय तक आपके सफर का साथी बना रह सके। किसी भी सतह या रास्ते पर आसानी से घुमाने और खींचने के लिए यह 360 डिग्री वाले व्हील सिस्टम के साथ आते हैं, जिसके लिए इसमें चिकने घूमने वाले पहिए लगे हुए हैं। इसमें बेहद सुरक्षित कॉम्बीनेशन लॉक दिया गया है, जिसमें पासकोड सेट करके आप अपने सामान को बाहर निकलने या चोरी होने से बचा सकते हैं। यह नीले, काले, फ्लिंटस्टोन, टील ग्रीन और नेवी जैसे विभिन्न रंगों में मिल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 4
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • हैंडल टाइप- टेलेस्कोपिक
    • वॉटर रेजिस्टेंट- हां
    • सेक्शन की संख्या- 1
    • पॉकेट की संख्या- 1

    खूबियां

    • स्क्रेच और वॉटर रेजिस्टेंट होने की वजह से पानी और खरोंच से सुरक्षित रहता है।
    • टेलेस्कोपिक हैंडल को अलग-अलग ऊंचाई पर सेट किया जा सकता है।
    • कॉम्बीनेशन लॉक और टिकाऊ ज़िपर सामान को सुरक्षित रखते हैं।

    कमी

    • कुछ लोगों ने क्वालिटी के मामले में इसे नाजुक बताया है।
    03
  • Safari Large Thorium Neo 8 Wheels 77 Cm Check-in Trolley Bag

    इसे पॉलीकार्बोनेट शेल से बनाया गया है, जो टिकाऊ होने के साथ ही खरोंचरोधी है और साथ ही शानदार ऊभरे हुए पैटर्न में आता है। यह 3 अंकों वाले सुरक्षित कॉम्बीनेशन लॉक सिस्टम के साथ आता है, ताकी अपना कोड सेट करके सामान को अंदर सुरक्षित किया जा सके। इसमें दो अलग-अलग कंपार्टमेंट दिए गए हैं, जिसमें ऊपर के हिस्से में एक सुरक्षित कवर और नीचे वाले में एडजस्टेबल स्ट्रेप मिलता है। इस Trolley Bag Safari में लगे 8 पहिए बेहद आसानी से चारों दिशाओं में घूमते हैं, जिस वजह से इसे कहीं भी ले जाना आसान हो सकता है। प्रीमियम लुक वाले इस बैग में नीले के साथ ही डस्क ग्रीन, काला, मजेंटा, लाल, सिल्वर और बैंगनी रंग भी मौजूद हैं। यह 77 सेमी के लार्ज साइज में आता है, जिसमें एकसाथ काफी सामान पैक हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • हैंडल टाइप- टेलेस्कोपिक
    • स्ट्रेप टाइप- स्ट्रेचेबल
    • वॉटर रेजिस्टेंट- हां
    • सेक्शन की संख्या- 1

    खूबियां

    • डुअल स्पिनर पहिए ज्यादा तेज और आसान मूवमेंट देने का काम करते हैं।
    • सामान को सुरक्षित रखने के लिए लॉक के साथ टिकाऊ चेन दिए गए हैं।
    • लंबा और टिकाऊ प्रदर्शन देने के लिए कई परतों वाली बनावट मिलती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक खराब लॉक क्वालिटी की शिकायत करते हैं।
    04
  • Safari Luma Neo 8 Wheels 66cm Medium Size Trolley Bag

    आकर्षक प्रिंटेड डिजाइन वाला यह सफारी ट्रॉली बैग आपको यात्राओं पर भीड़ से अलग दिखा सकता है। इसका प्रीमियम और ना टूटने वाला पॉलीकार्बोनेट मटेरियल इसे लंबे समय तक चलने वाली मजबूती प्रदान करता है। वहीं, इस सफारी बैग में हर रास्ते का सफर आसान बनाने के लिए डुअल स्पिनर पहिए दिए गए हैं, जो 360 डिग्री पर घूमने योग्य हैं। यह 66 सेमी के मीडियम आकार में आने वाला एक हल्का और टिकाऊ बैग है, जो विभिन्न यात्राओं के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें आसान पैकिंग के लिए दो अलग-अलग कंपार्टमेंट दिए गए हैं, जिसमें सामान को एक जगह पर टिकाऊ रखने के लिए एक में ज़िपर कवर और एक में खिंचने योग्य स्ट्रेप भी दिया गया है। मीडियम के अलावा यह आपको केबिन और लार्ज साइज में भी मिल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • हैंडल टाइप- टेलेस्कोपिक
    • वॉटर रेजिस्टेंट- हां
    • सेक्शन की संख्या- 1
    • पॉकेट की संख्या- 1

    खूबियां

    • कॉम्बीनेशन लॉक और टिकाऊ ज़िपर सामान को सुरक्षा प्रदान करते हैं।
    • टेलेस्कोपिक हैंडल बैग को आसानी से खींचने में मदद करता है।
    • आकर्षक प्रिंट वाला डिजाइन नौजवानों के लिए बढ़िया हो सकता है।

    कमी

    • कुछ लोग इसपर खरोंच के निशान पड़ने की समस्या बताते हैं।
    05

नीचे देखिए सफारी ट्रॉली बैग विकल्पों की तुलना

अगर आप अपनी यात्राओं के लिए एक मजबूत Trolley बैग चाहते हैं, तो इनमें से किसी को भी चुन सकते हैं। सफारी के ये विकल्प विभिन्न साइजों में उपलब्ध हैं, ऐसे में आपको अपने यात्रा के दिनों या सामान पैक करने की जरूरत के अनुसार इन्हें चुनना होगा। आपके काम को आसान बनाने के लिए हमने नीचे इनकी तुलना भी की है-

बैग

साइज

मटेरियल

अन्य

Safari Pentagon Pro 

55 सेमी (केबिन)

पॉलीप्रोपाइलीन

360 डिग्री घूमने वाले 8 पहिए

Safari Thorium Royale

66 सेमी (मीडियम)

पॉलीकार्बोनेट

वेट पाउच ऑर्गनाइज्ड इंटीरियर

Safari Cabin Genius Alley

55 सेमी (केबिन)

पॉलीप्रोपाइलीन

कॉम्पैक्ट और लाइटवेट

Safari Large Thorium Neo

77 सेमी (लार्ज)

पॉलीकार्बोनेट

3-डिजिट कॉम्बीनेशन लॉक

Safari Luma Neo

66 सेमी (मीडियम)

पॉलीकार्बोनेट

ट्रेंडी प्रिंटेड डिजाइन

अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सफारी ट्रॉली बैग के लिए कौन सी सामग्री सबसे अच्छी है - हार्डकेस या सॉफ्टकेस?
    +
    हार्डकेस (जैसे पॉलीकार्बोनेट) बेहतर सुरक्षा और टिकाऊपन प्रदान करते हैं, खासकर नाजुक वस्तुओं के लिए, जबकि सॉफ्टकेस (जैसे नायलॉन) लचीले होते हैं और अतिरिक्त बाहरी पॉकेट प्रदान कर सकते हैं। चुनाव आपकी यात्रा शैली और सुरक्षा प्राथमिकता पर निर्भर करता है।
  • सफारी ट्रॉली बैग में TSA लॉक क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?
    +
    TSA लॉक एक विशेष संयोजन लॉक है जिसे अमेरिकी परिवहन सुरक्षा प्रशासन (TSA) के अधिकारी मास्टर की से खोल सकते हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपके बैग को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षा जांच की अनुमति देता है।
  • सफारी ट्रॉली बैग की वारंटी कितने समय की होती है और इसमें क्या शामिल है?
    +
    अधिकांश सफारी ट्रॉली बैग 3 से 5 साल की अंतर्राष्ट्रीय वारंटी के साथ आते हैं, जो मैन्यूफेक्चरिंग डिफेक्ट्स, जैसे ज़िप की खराबी या पहियों के टूटने को कवर करती है। टूट-फूट या दुरुपयोग से हुई टूट-फूट इसमें शामिल नहीं होती।