5,000 रूपए के अंदर देखें Uppercase के बढ़िया Luggage Bags, जिनमें आसानी से फिट होगा सामान

लगेज सेगमेंट में Uppercase Bags को उनकी क्वालिटी, सुरक्षा सुविधाओं और स्टाइलिश डिजाइन के लिए काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी यात्राओं के लिए एक ऐसे ही लगेज बैग की तलाश में हैं, तो यहां ₹5,000 के अंदर आने वाले बढ़िया विकल्पों को देख सकते हैं।
₹5,000 के अंदर आने वाले बढ़िया Uppercase लगेज बैग
₹5,000 के अंदर आने वाले बढ़िया Uppercase लगेज बैग

आजकल यात्रा करना एक जरूरत बन गई है, और एक अच्छा लगेज बैग आपकी यात्रा को बहुत आरामदायक बना सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ₹5000 के बजट में भी आपको बेहतरीन गुणवत्ता और डिजाइन वाले लगेज बैग मिल सकते हैं? जी हां बिल्कुल, Uppercase ब्रांड कई ऐसे शानदार Luggage Bags के विकल्प पेश करता है, जो आपको अमेजन पर इस बजट में मिल जाएंगे। वहीं, इनके स्टाइलिश डिजाइन, सुरक्षा सुविधाओं और मजबूत मटेरियल के साथ आपकी यात्रा बेहद सुविधाजनक बन सकती है। इनमें आपको स्मॉल, मीडियम और लार्ज जैसे अलग-अलग साइज मिल जाएंगें, जिनमें से किसी को भी अपनी जरूरत के अनुसार लिया जा सकता है। सभी में मजबूत हैंडल के साथ ही आरामदायक पहिए दिए गए हैं, ताकी इन्हें आसानी से किसी भी सतह पर खींचा जा सके। इसके अलावा ये सभी कॉम्बीनेशन या फिर TSA लॉक सिस्टम के साथ आते हैं, जो आपके सामान को अंदर सुरक्षित रखता है।

नीचे आप विभिन्न डिजाइन, आकार और क्षमता वाले विकल्प देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • uppercase Vector(Medium) 65cm, Check-in Sustainable Trolley Bag

    प्रीमियम एंटी-स्क्रेच हार्डशेल के साथ आने वाले इस बैग पर खरोंच के निशान जल्दी नहीं पड़ते हैं, जिससे यह कई सालों तक नए जैसा बना रह सकता है। इसमें स्लीक और स्टाइलिश फिनिश के साथ खराब हैंडलिंग को भी झेलने के लिए पॉलीकार्बोनेट मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह पहियों के साथ आता है, जो बेहद चिकने होने के साथ ही 360 डिग्री पर घूमते हुए बैग को आसानी से संभालने की सुविधा देते हैं। इसका TSA लॉक और एंटी-थेफ्ट ज़िपर सामान को अधिकतम सुरक्षा प्रदान करते हैं। वहीं इंटरनेशनल यात्राओं के लिए TSA लॉक एक सुविधाजनक और सुरक्षित विकल्प रहता है। मीडियम साइज में आने वाले इस ट्रॉली बैग का सिल्वर रंग देखने में शानदार है और इसकी क्षमता 86 लीटर रहने वाली है। इसमें ऊपर के साथ ही एक हैंडल साइज में भी दिया गया है, ताकी इसे अलग-अलग तरह से पकड़ा जा सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • हैंडल टाइप- टेलीस्कोपिक
    • पॉकेट की संख्या- 2
    • रंग- सिल्वर
    • पैटर्न- सॉलिड
    • शेल टाइप- हार्ड

    खूबियां

    • इसके एक हिस्से में इनबिल्ट लॉन्ड्री कंपार्टमेंट दिया गया है।
    • यह मेश पॉकेट और टाइलेट्री पाउच के साथ आता है।
    • इसमें प्रीमियम पुश बटन वाला टेलीस्कोपिक हैंडल मिलता है।

    कमी

    • ग्राहकों ने अभी तक किसी खास समस्या का जिक्र नहीं किया है।
    01
  • uppercase Bullet (Medium) 66 cms | Check-in Trolley Bag

    यह चेक-इन ट्रॉली बैग आपकी हवाई यात्राओं के लिए आरामदायक हो सकता है। इसमें सामान को चोरी होने से बचाने के लिए एंटी-थेफ्ट ज़िपर के साथ परिवहन के दौरान उसे सुरक्षित रखने के लिए TSA लॉक सिस्टम दिया गया है। इस Travelling Bag में कुशन वाला इंटीरियर और शॉक एब्जॉर्बिंग लग्स दिए गए हैं, ताकी नाजुक सामान भी अंदर टूट-फूट से सुरक्षित रहे और बैग में ज्यादा झटके लगने की समस्या ना हो। इसका इन-बिल्ट लॉन्ड्री कंपार्टमेंट आपको पहने हुए कपड़ों को नए आउटफिट्स से अलग करके रखने की सुविधा देता है। वहीं, यह अपरकेस बैग आपको स्मॉल, मीडियम और लार्ज तीनों साइज में मिल सकता है। बैग को आसानी से पकड़े और संभालने के लिए एक टॉप हैंडल के साथ ही 2 साइड हैंडल भी दिए गए हैं। मीडियम साइज वाले इस ट्रॉली बैग का आकार 66 सेमी रहने वाला है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • हैंडल टाइप- टेलीस्कोपिक
    • स्ट्रैप टाइप- स्ट्रेचेबल
    • क्षमता- 45 लीटर
    • पैटर्न- सॉलिड
    • शेल टाइप- हार्ड

    खूबियां

    • दोहरे कॉन्वीपैक के साथ एक वेट पाउच दिया गया है।
    • इसमें 360 डिग्री घूमने वाले 8 स्पिनर पहिए मिलते हैं।
    • पॉलिस्टर से बनी बॉडी मजबूत और खरोंच-रोधी रहने वाली है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने लॉक सही से काम ना करने की शिकायत की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • uppercase Polycarbonate JFK (Large) 76cm

    इस लगेज ट्रॉली बैग को मजबूत पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बनाया गया है, जो इसे टूटने, खरोंच और निशान पड़ने से बचाता है। यह स्टाइलिश प्रिंटेड डिजाइन में आता है और इसमें टील ब्लू, काला और डेनिम ब्लू तीन रंग भी उपलब्ध हैं। इसका 8 पहियों वाला डिजाइन बैग को आसानी से खिसकाने, चलाने में मदद करने के साथ ही स्थिरता भी प्रदान करता है। इस अपरकेस ट्रॉली बैग में सुरक्षित कॉम्बीनेशन लॉक दिया गया है, जिसमें आप अपनी मर्जी का पासकोड सेट कर सकते हैं। वहीं, इसमें झटकों से बचाने वाले लग्स दिए गए हैं, ताकी अंदर रखा सामान एक जगह टिका रहे। इसके अलावा प्रीमियम पुश बटन वाला हैंडल आपको अपनी आराम के अनुसार इसे सही लेवल पर सेट करने की अनुमति देता है। लार्ज साइज वाले इस बैग का आकार 76 सेमी है और इसकी स्टोरेज क्षमता 124 लीटर रहने वाली है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • हैंडल टाइप- टेलीस्कोपिक
    • स्ट्रैप टाइप- स्ट्रेचेबल
    • क्षमता- 124 लीटर
    • पैटर्न- प्रिंटेड
    • शेल टाइप- हार्ड

    खूबियां

    • गंदे कपड़ों को अलग रखने के लिए लॉन्ड्री कंपार्टमेंट मिलता है।
    • इसका टिकाऊ मटेरियल पानी से भी सुरक्षित रहता है।
    • इसमें लगे पहिए आसानी से 360 डिग्री घूम सकते हैं।

    कमी

    • कुछ लोगों ने ड्यूरेबिलटी से जुड़ी समस्याएं बताई हैं।
    03
  • uppercase Topo (Small) 56 Cms, Hardsided Cabin Trolley Bag

    अपरकेस ब्रांड का यह लगेज बैग 56 सेमी के छोटे आकार में आता है, जो कि एक-दो व्यक्तियों का सामान रखने या छोटी यात्राओं के लिए अच्छा हो सकता है। इसकी प्रिंटेड हार्ड साइड बॉडी देखने में बेहतरीन और मजबूत के मामले में टिकाऊ हो सकती है। अपने TSA लॉक और एंटी-थेफ्ट ज़िपर के साथ यह आपके सामान को अधिकतम सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे उसके चोरी होने या बाहर निकलने का खतरा कम रहता है। इसमें 360 डिग्री घूमने वाले दोहरे चिकने पहिए लगे हैं, जो इसे किसी भी रास्ते पर आसानी से खींचने में मदद करते हैं। यह Travel Bag इनबिल्ट लॉन्ड्री कंपार्टमेंट और कॉन्वीपैक के साथ आता है, ताकी आप साफ और गंदे कपड़ों को आसानी से अलग-अलग करके रख सकें। इस लगेज बैग में एक वेट पॉकेट भी दी गई है, जिसमें आप कोई भी लिक्विड वाली या फिर गीली चीज पैक कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • हैंडल टाइप- टेलीस्कोपिक
    • स्ट्रैप टाइप- स्ट्रेचेबल
    • क्षमता- 59 लीटर
    • पैटर्न- प्रिंटेड
    • शेल टाइप- हार्ड

    खूबियां

    • शॉक ऑब्जॉर्विंग लग्स बैग को झटकों से बचाते हैं।
    • इसके साथ शर्ट और जूतों को पैक करने के लिए क्यूब मिलते हैं।
    • यह प्रीमियम पुश बटन वाले ट्रॉली हैंडल के साथ आता है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने बैग पर खरोंच के निशान पड़के की समस्या बताई है।
    04
  • uppercase Cyber Punk (Large) 76Cms Check-In Inline Trolley Bag

    किसी भी रास्ते पर आसानी से खींचने और स्थिरता बनाए रखने के लिए इस ट्रॉली बैग में 8 स्पिन पहिए दिए गए हैं, जो 360 डिग्री वाले मूवमेंट के साथ आते हैं। इसमें लगे हैंडल की ऊंचाई को अपने अनुसार पुश बटन के जरिए कम-ज्यादा किया जा सकता है। इसके अलावा यह एक साइड हैंडल के साथ भी आता है, जिसकी मदद से भी इसे आसानी से उठाया-रखा जा सकता है। इस Uppercase लगेज बैग में 53 x 31 x 75.5 सेमी के आकार का लॉन्ड्री कंपार्टमेंट मिलता है, जिसमें आप उन कपड़ों को रख सकते हैं जो यात्रा के दौरान गंदे हुए हैं। बैग में मिलने वाले शॉक ऑब्जॉर्विंग लग्स इसे रास्तों के झटकों से बचाते हैं, और अंदर रखे सामान को इधर-ऊधर नहीं होने देते हैं। इसकी मजबूत पॉलीकार्बोनेट बॉडी पर मिलने वाला प्रिंटेड डिजाइन इसे देखने में भी आकर्षक बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • हैंडल टाइप- टेलीस्कोपिक
    • स्ट्रैप टाइप- स्ट्रेचेबल
    • पैटर्न- जॉमैट्रिक
    • आउटर मटेरियल- पॉलिस्टर
    • शेल टाइप- हार्ड

    खूबियां

    • प्रीमियम रिसाइकिल मटेरियल से बना बैग टिकाऊ साबित हो सकता है।
    • इसमें कुल 124 लीटर क्षमता तक सामान पैक किया जा सकता है।
    • सुविधाजनक कॉन्वीपैक सामान को व्यवस्थित रखने का काम करता है।

    कमी

    • एक ग्राहक द्वारा खराब बिल्ड क्वालिटी से जुड़ी शिकायत मिली है।
    05

तुलना: कौन-सा Uppercase लगेज बैग आपके लिए अच्छा है?

वैसे तो अमेजन 5 हजार रूपए के अंदर मिलने वाले ये सभी Uppercase Bags बढ़िया क्वालिटी वाले हैं। मगर, इनमें से किसी एक का चुनाव करते वक्त आप अपने सामान रखने की जरूरत, यात्रा के दिनों आदि का ध्यान रख सकते हैं। इसके जरिए आप एक सही आकार और क्षमता वाले बैग ले सकते हैं और अपने सफर को आरामदायक बना सकते हैं-

लगेज बैग्स

स्टोरेज क्षमता

रंग विकल्प

अन्य

uppercase Vector(Medium) 65cm

86 लीटर

सिल्वर, ब्राउन, ग्रीन

प्रीमियम एंटी-स्क्रैच हार्डशेल

uppercase Bullet (Medium) 66 cms

85 लीटर

काला, नीला, हरा, सिल्वर

टीएसए लॉक और एंटी-थेफ्ट ज़िपर

uppercase Polycarbonate JFK (Large) 76cm

124 लीटर

टील ब्लू, काला, डेनिम ब्लू

इन-बिल्ट लॉन्ड्री कंपार्टमेंट

uppercase Topo (Small) 56 Cms

59 लीटर

नारंगी और सफेद, टॉप और बेज, सफेद और नीला, काला

पुश बटन वाला एडजस्टेबल हैंडल

uppercase Cyber Punk (Large) 76Cms

124 लीटर

काला, सफेद

8 पहियों वाला डिजाइन

नोट: ध्यान रहे, लेख में शामिल किए गए Uppercase लगेज बैग की MRP पांच हजार रूपए से अधिक है। मगर, वर्तमान में सभी अमेजन पर इस कीमत के अंदर मिल रहे हैं। ऐसे में इनकी कीमतों में होने वाले बदलाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। हम आपको सही कीमत अमेजन पर चेक करने की सलाह देते हैं।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹5000 से कम के अपरकेस लगेज बैग में कौन सी सामग्री सबसे अच्छी है?
    +
    ₹5000 से कम के बजट में, पॉलीकार्बोनेट और ABS (एक्रिलोनिट्राइल ब्यूटाडीन स्टाइरीन) हार्डशेल लगेज के लिए बेहतरीन विकल्प हैं क्योंकि वे टिकाऊ और हल्के होते हैं।
  • ₹5000 के बजट में कौन सा आकार का लगेज बैग सबसे अच्छा है?
    +
    ₹5000 के बजट में, मध्यम आकार (24-26 इंच) का ट्रॉली बैग या बड़ा (28 इंच) सॉफ्टशेल बैग अक्सर मिल जाता है, जो छोटी और लंबी दोनों यात्राओं के लिए उपयुक्त होता है। आपकी यात्रा की आवृत्ति और अवधि के आधार पर चुनाव करें।
  • क्या लगेज बैग में TSA लॉक होना ज़रूरी है?
    +
    अगर आप अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते हैं, तो TSA स्वीकृत लॉक वाला लगेज बैग होना ज्यादा अच्छा है। यह हवाई अड्डे के सुरक्षा अधिकारियों को आपके बैग को नुकसान पहुंचाए बिना खोलने और फिर से बंद करने की अनुमति देता है।