चाहे परिवार और दोस्तों के साथ बाहर समय बिताना चाहते हैं या फिर बच्चों के साथ वीकेंड पर पार्क जाने का प्लान हो, हैंडल के साथ आने वाली पिकनिक बास्केट आपके लिए काफी उपयोगी रहेंगी। आपको बता दें, इनमें दिए गए मजबूत हैंडल आसानी से उठाकर ले जाने में मदद करते हैं जिससे यात्रा और पिकनिक दोनों अधिक सुविधाजनक बन जाती हैं। इन Baskets में खाने-पीने का सामान, फल, पानी की बोतलें, प्लेटें और अन्य जरूरी चीजें व्यवस्थित तरीके से रखी जा सकती हैं। इसका आकर्षक डिज़ाइन न केवल देखने में सुंदर लगता है, बल्कि आपकी पिकनिक को भी यादगार बना सकता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ा जा सकता है।
Kane Karts Wicker Picnic Basket with Top Handle
अक्सर बैग या थैलों में सामान कहीं लेकर जाने के समय आपस में टकराकर गिर जाता है या चटनी व जूस लीक होने का डर रहता है। लेकिन इस बास्केट का निचला हिस्सा समतल है और इसमें मजबूत हैंडल दिया गया है जिससे आप इसे सीधा पकड़कर ले जा सकते हैं। इससे आपका खाना पलटने या गिरने से बचा रहेगा। चूंकि यह हैंडमेड है और बांस से बनी हुई है इसलिए काफी मजबूत और टिकाऊ हो सकती है। वहीं, इसमें ढक्कन भी लगा हुआ है जिससे सारे सामान ढक कर सुरक्षित तरीके से लेकर इधर-उधर जा सकते हैं।
01
WENGTY Insulated Picnic Baskets 26L
जब आप बोतलें, कंटेनर, फल और बर्तन पैक करते हैं, तो बास्केट का वजन बढ़ जाता है। ऐसे में एक मजबूत हैंडल वजन को सही तरीके से बैलेंस करता है, जिससे बास्केट को उठाना बहुत आसान हो जाता है। इसलिए आप इसे पिकनिक के लिए चुन सकते हैं क्योंकि इसमें एलुमिनियम का हैंडल लगा हुआ है जिससे भारी सामान को उठाना भी आसान हो जाता है। इसमें 26 लीटर की क्षमता दी गई है जिसमें काफी सारे सामान आराम से आ सकते हैं। साथ ही, वॉटरप्रूफ होने की वजह से इसे आराम से धोया जा सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Cooler Bag Insulated Folding Picnic Basket
एलुमिनियम हैंडल के साथ आने वाली यह बास्केट टिकाऊ कपड़े से बनी हुई है और इसके अंदर लगा इंसुलेटेड अस्तर गर्म खाने को गर्म और ठंडे पेय पदार्थों व फल को काफी देर तक ठंडा रखता है। जिससे अगर आपको घर से दूर कहीं जाना हो तब भी खाने की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फोल्डेबल डिज़ाइन में बनी हुई है यानी आप इस्तेमाल के बाद इसे आराम से मोड़ कर रख सकते हैं। यह आपकी कार की डिग्गी या घर की अलमारी में कम जगह घेरते हुए आराम से आ जाएगी। वहीं, इसका प्रिंटेड डिजाइन काफी आकर्षक दिखता है।
03
Habere India-All the Cultures Fabricating India Wicker Basket
कपड़े के थैलों या पतले बैग्स की तुलना में यह बांस से बनी हुई बास्केट कहीं भी लेकर आने-जाने के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है जो ये आसानी से फटती नहीं हैं और सालों-साल खराब हुए बिना चलती हैं। वहीं, इसमें लगे हैंडल की मदद से इसे आराम से पकड़ के लेकर जा सकते हैं। चूंकि इसका साइज काफी बड़ा है। इसलिए इसमें परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए स्नैक्स, लंच बॉक्स, पानी की बोतलें, फल और नैपकिन एक साथ आसानी से आ सकते हैं। आपको बता दें, यह विंटेज और मॉडर्न डिजाइन के साथ बनी है जिससे पिकनिक के दौरान यह आपके फोटो-वीडियो में भी काफी सुंदर लगेगी।
04
Nayasa Plastic Hamlock Basket
कभी-कभी पिकनिक में जो भी टोकरी को लेकर जाते हैं उसका ढक्कन खोलना मुश्किल हो जाता है जिससे मूड खराब हो जाता है। लेकिन इसके ढक्कन दोनों तरफ से खुलते हैं। इसका मतलब है कि आपको सामान निकालने के लिए पूरा ढक्कन हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, एक तरफ का ढक्कन खोलकर आसानी से प्लेट, स्नैक्स या नैपकिन निकाल सकते हैं। इसमें एक मजबूत हैंडल दिया गया है, जिससे इसे हाथ में उठाकर पार्क में आसानी से लेकर जा सकते हैं। वहीं, प्लास्टिक की बास्केट होने के कारण अगर इस पर खाना या जूस गिर भी जाए, तो इसे गीले कपड़े से या धोकर तुरंत साफ किया जा सकता है।
05
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।