छोटे आकार वाले Trolley Bags आपके ट्रेवल को बनाएंगे स्मार्ट और ईज़ी!

क्या आप अक्सर हवाई यात्रा करते हैं और केबिन बैगेज के नियमों से जूझते हैं? Small Trolley Bag इसका सही समाधान है! आप यहां मशहूर ब्रांड के कुछ बेहतरीन क्वालिटी और स्टोरेज वाले विकल्प देख सकते हैं, जो आपकी छोटी यात्राओं को आसान व सुविधाजनक बना सकते हैं।
ट्रॉली बैग स्मॉल साइज
ट्रॉली बैग स्मॉल साइज

आज की दौड़ती-भागती दुनिया में, जहां हर कोई यात्रा पर रहता है, एक छोटा और कुशल ट्रॉली बैग सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि एक आवश्यकता बन गया है। चाहे आप एक व्यावसायिक यात्रा पर हों, एक छोटा वीकेंड गेटअवे प्लान कर रहे हों, या बस अपने जरूरी सामान के साथ एक अतिरिक्त केबिन बैग चाहते हों, एक सही छोटे आकार वाला Trolley Bag का चुनाव आपकी यात्रा के अनुभव को पूरी तरह से बदल सकता है। आप यहां पर इसके कुछ बढ़िया ब्रांड वाले विकल्प देख सकते हैं। ये बैग मजबूत हार्डशेल में आते हैं, जो इन्हें आपकी यात्राओं के लिए एक टिकाऊ विकल्प बनाता है। इन सभी में दो अलग-अलग कंपार्टमेंट भी दिए गए हैं, ताकी सामान को व्यवस्थित तरीके से रखा जाए। इनमें 360 डिग्री घूमने वाले पहिए लगे हैं, जो इन्हें एयरपोर्ट, स्टेशन से लेकर किसी भी रास्ते पर आसानी से खींचने में मदद करते हैं।

नीचे आप स्मॉल साइज वाले 5 ट्रॉली बैग के विकल्प देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Skybags Cabin Stroke Abs Hardshell Luggage (55 Cm)

    स्टाइलिश और लाइटवेट डिजाइन में आने वाला यह केबिन बैग आपकी छोटी दूरी की यात्राओं के लिए अच्छा हो सकता है। यह ट्रेंडी प्रिंट में आता है, जो आपके ट्रेवल लुक को बेहतरीन बना सकता है। वहीं, टिकाऊ और खरोंच रोधी ABS व पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल से बने होने के कारण इसका वजन हल्का रहता है, और साथ ही यह वॉटरप्रूफ भी है। इसमें आसानी से 360 डिग्री घूमने वाला चिकने पहिए दिए गए हैं, जो इसे आसानी से किसी भी सतह पर खींचने में मदद करते हैं। यह Skybags ट्रॉली एडजस्टेबल हैंडल के साथ आता है, जिसे आप अपने आराम के अनुसार अलग-अलग लेवल पर सेट कर सकते हैं। इसका 3 अंकों वाला इन-बिल्ट कॉम्बीनेशन लॉक आपको अपने सामान को सुरक्षित रखने के लिए पासकोड सेट करने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- वॉटर रेजिस्टेंट
    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 4
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • क्षमता- 46.8 लीटर
    • स्ट्रैप टाइप- एडजस्टेबल
    • साइज- 55 सेमी
    • आउटर मटेरियल- ABS

    खूबियां

    • इसमें प्रीमियम क्वालिटी वाला ज़िपर दिया गया है।
    • सामान को व्यवस्थित रखने के लिए एडजस्टेबल स्ट्रैप मिलता है।
    • एंपल स्टोरेज के लिए यह दो अलग-अलग कंपार्टमेंट में आता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने इसपर निशान और खरोंच आने की शिकायत की है।
    01
  • Aristocrat Polycarbonate Spinner Comet Cabin Trolley Bag

    इसके बाहरी हिस्से को ठोस पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बनाया गया है, जो इसे टिकाऊ बनाने के साथ ही यात्रा के दौरान लगने वाले झटकों, और साथ ही खराब हैंडलिंग से सुरक्षा प्रदान करता है। यह इन-बिल्ट कॉम्बीनेशन लॉक के साथ आता है, जिससे यात्रा के दौरान आपका सामान सुरक्षित रह सकता है। इसमें मिलने वाले हाई-क्वालिटी ज़िपर आपके सामान को अंदर सुरक्षित तरीके से रखने में मदद करते हैं। इस Aristocrat Trolley Bag में स्मूद डुअल व्हील्स लगे हुए हैं, जो इसे आसानी से 360 डिग्री घुमाने का काम करते हैं। आपके सामान को व्यवस्थित रखने के लिए यह फुल फैब्रिक कॉन्वीपैक वाले इंटीरियर के साथ आता है। इसमें आपको कई सारे रंगों के विकल्प भी मिल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- लाइटवेट
    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • पैटर्न- सॉलिड
    • स्ट्रैप टाइप- एडजस्टेबल
    • साइज- 56 सेमी
    • आउटर मटेरियल- पॉलिस्टर

    खूबियां

    • हैवी पैकिंग के लिए बढ़िया स्टोरेज वाले कंपार्टमेंट मिलते हैं।
    • पावरफुल टाइगर शेल केसिंग इसे टिकाऊ और मजबूत बनाती है।
    • इसमें अलग-अलग लेवल पर एडजस्ट होने वाला हैंडल भी दिया गया है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने ज़िपर क्वालिटी को खराब बताया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • American Tourister Liftoff+|Small Size Cabin Trolley Bag

    छोटे साइज में आने वाले इस ट्रॉली बैग का आकार 55 सेमी है, जो कि केबिन लगेज के लिए भी सही रहेगा। इसका पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल रफ हैंडलिंग और यात्रा के दौरान खराब रास्तों आदि की मार भी झेल सकता है। यह स्विफ्ट ज़िप के साथ आता है, जिनकी कार्यक्षमता को जांचने के लिए 5000 साइकिल तक चलने के लिए टेस्ट किए गए हैं। इस American Tourister केबिन लगेज बैग में ऊपर की तरफ TSA लॉक दिया गया है, जो आपकी विदेश यात्राओं के दौरान चेकिंग को आसान और सुरक्षित बना सकता है। इसमें दो अलग-अलग कंपार्टमेंट दिए गए हैं, ताकी सामान को व्यवस्थित तरीके से पैक किया जा सके। इसके एक कंपार्टमेंट में एडजस्टेबल स्ट्रैप तो वहीं दूसरे में फैब्रिक कॉन्वीपैक भी मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- डर्ट रेजिस्टेंट, TSA लॉक
    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • क्षमता- 34 लीटर
    • स्ट्रैप टाइप- एडजस्टेबल
    • साइज- 55 सेमी
    • आउटर मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन

    खूबियां

    • इसमें एडजस्टेबल हाईट वाला टेलीस्कोपिक हैंडल मिलता है।
    • यह स्मूद ऑपरेशन वाले 8 पहियों के साथ आता है।
    • इसका पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल पानी, धूल आदि से सुरक्षित रहता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने लॉक से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की है।
    03
  • Teakwood Unisex Trolley Bag

    इस ट्रॉली का डिजाइन मुलायम और कॉम्पैक्ट है। वहीं, इसमें हाई-क्वालिटी वाले पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है। यह लाइम ग्रीम, एक्वा ग्रीन, काले, स्लेटी जैसे कई रंगों में मिल सकता है। इस Small Trolley Bag में मिलने वाले दो बेहतरीन स्टोरेज वाले कंपार्टमेंट आपको जरूरत के सामान ज्यादा व्यवस्थित तरीके से रखने का अनुभव दे सकते हैं। इसके एक कंपार्टमेंट में लॉक के साथ आने वाला एडजस्टेबल स्ट्रैप भी दिया गया है, ताकी पैक किया हुआ सामान अंदर एक जगह पर टिका रह सके। इसमें मजबूत ज़िपर क्लोजर भी मिलता है, जो आपके सामान को अंदर सुरक्षित रखने और उसे चोरी होने या फिर बाहर निकलने से सुरक्षा प्रदान करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- वॉटर रेजिस्टेंट
    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • क्षमता- 2349.41 क्यूबिक इंच
    • स्ट्रैप टाइप- एडजस्टेबल
    • साइज- 55 सेमी
    • आउटर मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन

    खूबियां

    • यह 360 डिग्री घूमने वाले स्पिनर पहियों के साथ आता है।
    • इसका कॉम्बीनेशन लॉक आपके सामान को सुरक्षा प्रदान करता है।
    • इसमें व्यवस्थित स्टोरेज के लिए फुल फैब्रिक कॉन्वीपैक भी दिया गया है।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने लॉक सही से काम ना करने की समस्या बताई है।
    04
  • Safari Cabin Genius Alley 55cm Trolley Bag Hard Case Polypropylene

    पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल से बने हार्ड शेल के साथ आने वाला यह ट्रॉली बैग मजबूती के साथ आपकी यात्राओं को आसान व सुविधाजनक बना सकता है। इसका मजबूत मगर हल्का वजन इसे खींचने या फिर उठाने में आसान बनाता है। वहीं, Safari के इस केबिन ट्रॉली बैग में मिलने वाला 360-डिग्री व्हीलिंग सिस्टम टर्मिनलों, स्टेशनों और पार्किंग जैसी तमाम जगहों पर इसे आराम से खींचने में मदद करता है। इसमें एंटी-थेफ्ट कॉम्बीनेशन लॉक और टिकाऊ ज़िपर दिए गए हैं, ताकी आपका सामान बैग में पूरी तरह से सुरक्षित रह सके। यह आसानी से घूमने और कम आवाज करने वाले पहियों के साथ आता है। इसके अलावा, आपको इसमें नेवी, काला, डीप फॉरेस्ट जैसे कई शानदार रंग भी मिल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- लाइटवेट, टेलीस्कोपिक हैंडल
    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 4
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • स्ट्रैप टाइप- एडजस्टेबल
    • साइज- 55 सेमी
    • आउटर मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन

    खूबियां

    • खरोंच और पानी से सुरक्षित रहने वाला मटेरियल मिलता है।
    • ड्यूराटेक पहिए आसान मूवमेंट सुनिश्चित करते हैं।
    • इसके कॉम्बीनेशन लॉक में अपना कोड सेट किया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने लॉक सिस्टम से जुड़ी समस्या बताई है।
    05

तुलना: कौन सा ट्रॉली बैग आपके लिए अच्छा है?

वैसे तो सभी ट्रॉली बैग छोटे आकार में आते हैं और छोटी दूरी की यात्राओं के लिए अच्छे रहेंगे। मगर, फिर भी आप अपनी पसंद, ब्रांड विश्वसनीयता और बजट के आधार पर इनमें से किसी को भी चुन सकते हैं। इसके लिए आप नीचे पांचों विकल्पों की तुलना भी देख सकते हैं-

बैग

आकार

सुविधाएं

Skybags Cabin Stroke Abs Hardshell Luggage

55 सेमी

8 पहिए, कॉम्बीनेशन लॉक

Aristocrat Polycarbonate Spinner Comet Cabin Trolley Bag

56 सेमी

फुल फैब्रिक कॉन्वीपैक, टिकाऊ ज़िपर

American Tourister Liftoff+

55 सेमी

हार्ड केस पॉलीप्रोपाइलीन, माउंटेड TSA लॉक

Teakwood Unisex Trolley Bag

55 सेमी

लॉक सिस्टम वाले 360 डिग्री पहिए, क्रॉस स्ट्रैप

Safari Cabin Genius Alley Trolley Bag

55 सेमी

4 स्पिनर व्हील्स, सुरक्षित लॉकिंग सिस्टम

अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • छोटी ट्रॉली बैग को केबिन बैगेज के रूप में ले जाने के क्या फायदे हैं?
    +
    छोटी ट्रॉली बैग को केबिन बैगेज के रूप में ले जाने से चेक-इन और बैगेज क्लेम में लगने वाला समय बचता है, सामान खोने का जोखिम कम होता है, और एयरपोर्ट पर गतिशीलता बढ़ती है।
  • छोटी ट्रॉली बैग का आदर्श आकार क्या होना चाहिए?
    +
    अधिकांश एयरलाइनों के लिए, 55x35x25 सेमी (लंबाई x चौड़ाई x ऊंचाई) या उससे कम आकार की ट्रॉली बैग केबिन बैगेज के रूप में आदर्श मानी जाती है।
  • एक छोटी ट्रॉली बैग में कितने दिन के कपड़े आ सकते हैं?
    +
    एक छोटी ट्रॉली बैग में आमतौर पर 2-4 दिन के कपड़े और आवश्यक सामान आसानी से आ सकते हैं, जो कपड़ों के प्रकार और पैकिंग कुशलता पर निर्भर करता है।