₹10,000 तक के बजट में मिलने वाली साइकिलें मुख्य रूप से स्कूल, कॉलेज और रोजाना के शहर के सफर को ध्यान में रखकर तैयार की जाती हैं। इस कीमत में अधिकांश मॉडल्स सिंगल स्पीड ड्राइवट्रेन के साथ आते हैं, क्योंकि इनकी देखभाल आसान होती है और रोजमर्रा के इस्तेमाल में कम रखरखाव की जरूरत पड़ती है। मजबूत स्टील फ्रेम, 26 इंच या 27.5 इंच के पहिए, वी ब्रेक या डिस्क ब्रेक और आरामदायक राइडिंग पोजिशन जैसी खूबियां इस सेगमेंट में आम हैं। कई Cycle मॉडल्स लगभग 90 प्रतिशत प्री असेंबल्ड कंडीशन में मिलते हैं, जिससे उन्हें तैयार करना भी आसान हो जाता है। यही कारण है कि यह बजट पहली साइकिल लेने वाले स्टूडेंट्स और नियमित शहर की यात्रा करने वालों के बीच लोकप्रिय माना जाता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें 10,000 रुपये के अंदर आने वाली 5 बढ़िया साइकिल विकल्प।
Leader Gladiator 26t Mountain Bike
साइकिल चुनते समय सिर्फ कीमत देखना काफी नहीं होता। स्कूल या कॉलेज आने जाने के लिए रोज इस्तेमाल होने वाली साइकिल ऐसी होनी चाहिए, जो खराब सड़कों पर भी साथ निभाए और लंबी दूरी तय करने पर ज्यादा थकाए नहीं। इसी वजह से कम बजट में सही मॉडल चुनना ज्यादा समझदारी होती है।
रोज के सफर के लिए यह क्यों अच्छा विकल्प है?
- स्कूल या कॉलेज का रास्ता अगर कहीं चढ़ाई वाला है और कहीं समतल, तो हर जगह एक जैसी पैडलिंग करना आसान नहीं होता। इस Leader साइकिल में 21 स्पीड गियर दिए गए हैं, जिससे रास्ते के हिसाब से राइड को संभालना आसान हो जाता है।
- रोज इस्तेमाल होने वाली साइकिल में आराम भी उतना ही जरूरी है। आगे दिया गया सस्पेंशन टूटी फूटी सड़कों और छोटे गड्ढों का असर कम करने में मदद करता है, इसलिए खराब रास्तों पर भी राइड पहले के मुकाबले ज्यादा सहज महसूस होती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Leader Gladiator
- साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
- स्पीड नंबर - 21
- साइज - 26T
- रंग - ग्रे
- आइटम का वजन - 14.2 किलोग्राम
खूबियां
- बोतल होल्डर
- साफ्ट और कंफर्टेबल PU SADDLE
कमी
- साइकिल के गियर बदलने में परेशानी
01
VESCO Leopard 27.5T MTB 7 Speed Gear Cycle for Men
स्कूल या कॉलेज जाने के लिए ऐसी साइकिल ज्यादा काम आती है, जो रोज के इस्तेमाल में भरोसेमंद रहे। रास्ते में स्पीड ब्रेकर, टूटी सड़क या हल्की चढ़ाई आना आम बात है। ऐसे में राइड जितनी आसान रहे, उतना सफर भी आरामदायक लगता है।
रोजाना कॉलेज आने जाने के लिए यह क्यों सही लगती है?
- अगर आपके रास्ते में कभी चढ़ाई आती है और कभी सीधी सड़क, तो हर जगह एक जैसी मेहनत नहीं करनी पड़ती। इसमें दिए गए 7 स्पीड गियर जरूरत के हिसाब से पैडलिंग आसान बनाते हैं, जिससे रोज का सफर ज्यादा थकाने वाला महसूस नहीं होता।
- रोज इस्तेमाल होने वाली साइकिल में सिर्फ स्पीड नहीं, कंट्रोल भी जरूरी होता है। आगे दिया गया सस्पेंशन ऊबड़-खाबड़ रास्तों के झटकों का असर कम करने में मदद करता है, जबकि ड्यूल डिस्क ब्रेक भीड़भाड़ या अचानक रुकने की स्थिति में बेहतर भरोसा देते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - VESCO Leopard
- साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
- स्पीड नंबर - 7
- साइज - 27.5T
- रंग - व्हाइट
- आइटम का वजन - 23 किलोग्राम
खूबियां
- 18 इंच फ्रेम साइज
- एंटी-स्किड पैड्ल्स
कमी
- साइकिल में कुछ पार्ट्स मिसिंग होने की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Urban Terrain Bolt Ultra 27.5T Geared MTB
कॉलेज जाने वाली साइकिल सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का साधन नहीं होती। कई छात्रों के लिए वही रोज का सफर, दोस्तों के साथ छोटी राइड और शाम की सैर भी बन जाती है।
हर दिन के इस्तेमाल के लिए यह क्यों अच्छा विकल्प बन सकता है?
- रोज एक जैसा रास्ता नहीं मिलता। कहीं चढ़ाई होती है, तो कहीं ट्रैफिक और लंबी सीधी सड़क। इसमें दिए गए Shimano 21 स्पीड गियर अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से राइड को आसान बनाते हैं, इसलिए पैडलिंग में बेवजह ज्यादा ताकत नहीं लगानी पड़ती।
- स्कूल और कॉलेज के रास्ते हमेशा खाली नहीं होते। भीड़भाड़ या अचानक रुकने की जरूरत पड़े, तो आगे औेर पीछे दिए गए डिस्क ब्रेक बेहतर कंट्रोल देने में मदद करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Urban Terrain Bolt Ultra
- साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
- स्पीड नंबर - 21
- साइज - 27.5T
- रंग - सफेद
- आइटम का वजन - 20.1 किलोग्राम
खूबियां
- ड्यूरेबल स्टील फ्रेम
- हाई-ट्रेक्शन टायर्स
कमी
- गियर सिफ्टिंग स्मूद ना होने की समस्या
03
CROW - Meridian 7 Speed | Gear Cycle for Men/Boys
रोज स्कूल या कॉलेज जाने के लिए ऐसी साइकिल बेहतर रहती है, जो सिर्फ शहर की सड़कों तक सीमित न हो। कभी खराब रास्ता मिल जाए या छुट्टी के दिन थोड़ा लंबा चक्कर लगाने का मन हो, तो वही साइकिल हर तरह के सफर में साथ दे सके।
रोज के सफर में यह कैसे काम आसान करती है?
- अगर आपके रास्ते में कहीं चढ़ाई है और कहीं लंबी सीधी सड़क, तो 7 स्पीड गियर हर हिस्से के हिसाब से राइड को आसान बनाने में मदद करते हैं। इससे रोजाना पैडल चलाने में कम मेहनत लगती है और लंबी दूरी तय करना भी ज्यादा आरामदायक महसूस होता है।
- स्कूल और कॉलेज के रास्तों पर गड्ढे, स्पीड ब्रेकर और अचानक ब्रेक लगाने जैसी स्थिति आम होती है। आगे दिया गया सस्पेंशन और ड्यूल डिस्क ब्रेक ऐसे रास्तों पर बेहतर कंट्रोल बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे रोज का सफर ज्यादा भरोसेमंद लगता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - CROW - Meridain
- साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
- स्पीड नंबर - 7
- फ्रेम साइज - 29T
- रंग - ग्रे और ऑरेंज
- आइटम का वजन - 18 किलोग्राम
खूबियां
- यूनिसेक्स MTB डिजाइन
- 29 इंच व्हील्स
कमी
- साइकिल की बिल्ड क्वालिटी थोड़ी कमजोर होने की शिकायत
04
Hero Next 26T Single Speed Mountain Bicycle for Men
हर किसी को गियर वाली साइकिल की जरूरत नहीं होती। अगर स्कूल या कॉलेज का रास्ता ज्यादातर सीधा है और रोजाना बिना ज्यादा देखभाल के इस्तेमाल करने वाली साइकिल चाहिए, तो Hero Cycle का यह सिंपल मॉडल कई बार ज्यादा सुविधाजनक साबित होते हैं।
रोजाना आने जाने के लिए इसे क्यों चुना जा सकता है?
- सिंगल स्पीड होने की वजह से बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आपका सफर शहर की सामान्य सड़कों पर होता है, तो यह साइकिल बिना किसी अतिरिक्त झंझट के रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छी साबित हो सकती है।
- बैग हमेशा पीठ पर लेकर चलना हर किसी को पसंद नहीं होता। इसमें दिया गया इनबिल्ट कैरियर टिफिन, बैग या दूसरी जरूरी चीजें रखने की सुविधा देता है। इससे रोज स्कूल या कॉलेज जाते समय सामान ले जाना थोड़ा आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Hero Next
- साइकिल टाइप - माउंटेन बाइक
- स्पीड नंबर - 1
- साइज - 26T
- रंग - ग्रे और लाल
- आइटम का वजन - 15.2 किलोग्राम
खूबियां
- बोतल होल्डर
- वी-ब्रेकिंग सिस्टम
कमी
- साइकिल की कमजोर बिल्ड क्वालिटी
05
तुलना: स्कूल, कॉलेज वाले लड़कों के लिए ₹10,000 से कम में 5 साइकिल
यहां पर हमने ऊपर बताए गए स्कूल और कॉलेज वाले लड़कों के लिए टॉप 5 साइकिल मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी प्रदान की है जिससे आप सभी विकल्पों की तुलनात्मक जानकारी पाकर सही निर्णय ले सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।