Native के 5 सर्वश्रेष्ठ Water Purifier जो घर के लिए रहेंगे बढ़िया, देंगे शुद्ध और सुरक्षित पानी!

अगर आप साफ और सुरक्षित पानी के लिए एडवांस व स्मार्ट फीचर्स से लैस वाटर प्यूरीफायर लेना चाहते हैं, तो आपके घर के लिए Native के वाटर प्यूरीफायर बढ़िया हो सकते हैं। ये RO, UV, कॉपर, अल्कलाइन और मिनरलाइजर जैसी एडवांस तकनीक के साथ काम करते हैं, जो पानी को साफ करने के साथ उसे हेल्दी भी बनाते हैं। नीचे आप इनके 5 मॉडल्स देख सकते हैं।
घर के लिए नेटिव वाटर प्यूरीफायर
घर के लिए नेटिव वाटर प्यूरीफायर

आजकल के बढ़ते प्रदूषण के कारण आजकल लोग ऐसा वाटर प्यूरीफायर ढूंढते हैं, जो ना केवल पानी को साफ करे बल्कि उसे हेल्दी भी बनाए। यही कारण है कि आजकल Native के वाटर प्यूरीफायर काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इनकी एडवांस तकनीक ना केवल पानी को शुद्ध करती है, बल्कि उसे सुरक्षित और हेल्दी बनाने में भी मदद करती है। यहां हमने नेटिव के जिन 5 Water Purifier के बारे में जानकारी दी है उनमें आपको RO, UV, कॉपर, अल्कलाइन और मिनरलाइजर जैसी तकनीक मिलती है और इसी के साथ ये 8 से 10 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ काम करते हैं। इससे पानी में मौजूद गंदगी, बैक्टीरिया, वायरस और हानिकारक तत्वों को हटाने में मदद मिलती है और साथ ही पानी में जरूरी मिनरल्स और कॉपर के गुण भी शामिल होते हैं। इनके कुछ मॉडल्स में तो आपको स्मार्ट रियर-टाइम ट्रैकिंग, TDS मॉनिटर, टच डिस्पेंसिंग और IoT जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे प्यूरीफायर को इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है। वहीं इन प्यूरीफायर की सबसे खास बात है कि कंपनी 2 साल तक बिना सर्विस की सुविधा देती है यानी आपको बार-बार सर्विस कराने की परेशानी नहीं होती है और फिल्टर बदलने का झंझट भी नहीं रहता है। नीचे आप इन प्यूरीफायर के मॉडल्स की अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Native M1 Pro Water Purifier by Urban Company

    यह स्मार्ट वॉटर प्यूरीफायर उन लोगों के लिए शानदार विकल्प हो सकता है, जो साफ और सुरक्षित पानी चाहते हैं। इसमें 10 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है, जो पानी को अलग-अलग लेवल पर प्यूरीफायर करता है और उसे पीने योग्य बनाता है। इसमें शामिल RO+UV+कॉपर+अल्कलाइन+मिनरलाइजर तकनीक पानी से गंदगी, बैक्टीरिया, वायरस, खराब गंध और हानिकारक तत्वों को हटाने में मदद करती है। वहीं इस Water Purifier में कॉपर, मिनरल्स और अल्कलाइन के गुण भी शामिल करती है, जिससे पानी ना केवल साफ होता है बल्कि हेल्दी भी बनता है। इस वॉटर प्यूरीफायर की सबसे खास बात इसका स्मार्ट रियल-टाइम ट्रैकिंग फीचर है, जिसकी मदद से आप पानी की क्वालिटी, फिल्टर की स्थिति और मशीन की परफॉर्मेंस पर नजर बनाए रख सकते हैं। यह प्यूरीफायर हर प्रकार के पानी के स्रोत के साथ काम करता है यानी यह टैंकर, बोरवेल, नगर निगम या मिक्स वाटर को भी अच्छी तरह साफ कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Native M1 Pro
    • स्टोरेज क्षमता - 7 लीटर 
    • कलर - काला
    • विशेष सुविधा - स्मार्ट रियल टाइम ट्रैकिंग
    • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 10 स्टेज प्यूरीफायर
    • मटेरियल - प्लास्टिक 

    खूबियां

    • इस कंपनी का दावा है कि इसमें 2 साल तक किसी सर्विस की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे आपका समय और पैसा दोनों बच सकता है।
    • इस प्यूरीफायर में फूड-ग्रेड वाटर टैंक शामिल होती है, जो पानी को सुरक्षित और साफ बनाए रखने में मदद करती है।

    कमी 

    • फिलहाल, इस वाटर प्यूरीफायर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • Native M0 Water Purifier by Urban Company

    अगर आप कम मेंटेनेंस के साथ साफ और सुरक्षित पानी देने वाले वाटर प्यूरीफायर की तलाश में हैं, तो यह एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। छोटे परिवारों के लिए यह वाटर प्यूरीफायर बढ़िया माना जाता है, क्योंकि यह 5 लीटर क्षमता में आता है। वहीं इसमें 8 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है, जो पानी को कई स्तरों पर साफ करती है। इस प्यूरीफायर में शामिल RO तकनीक पानी में मौजूद TDS और अशुद्धियों को कम करने में मदद करती है। वहीं UV पानी में मौजूद कीटाणुओं को खत्म करनी है और Mineraliser तकनीक साफ किए गए पानी में जरूरी मिनरल्स वापस जोड़ती है, जिससे पानी का स्वाद तो बेहतर होता ही है और पानी हेल्दी भी बनता है। यह सिंपल लेकिन मॉडर्न डिजाइन में आता है, जो आपकी किचन को आकर्षक लुक दे सकता है। यह प्यूरीफायर एनर्जी एफिशिएंट है यानी यह कम बिजली में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Native M0
    • स्टोरेज क्षमता - 5 लीटर 
    • कलर - काला
    • विशेष सुविधा - सेल्फ क्लीनिंग तकनीक 
    • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 8 स्टेज प्यूरीफायर
    • मटेरियल - ABS 

    खूबियां

    • इस प्यूरीफायर के साथ फ्री प्री-फिल्टर भी दिया गया है, जो पानी में मौजूद बड़े कणों और गंदगी को पहले ही रोक देता है। इससे फिल्टर लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। 
    • यह टैंकर, बोरवेल और नगरपालिका के पानी को भी अच्छी तरह शुद्ध करने में सक्षम माना जाता है।

    कमी 

    • इस वाटर प्यूरीफायर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Native M2 Pro Water Purifier by Urban Company

    यह वाटर प्यूरीफायर एडवांस फीचर्स से लैस है। यह 8 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो 4 से 5 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 10 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है, जिसमें RO+UV+कॉपर+अल्कलाइन+मिनरलाइजर मौजूद है। यह पानी को गहराई से साफ करते हैं और उसे हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इस Water Purifier for Home की सबसे खास बात इसमें शामिल प्रीसेट टच डिस्पेंसिंग फीचर है, जिसकी मदद से आप जरूरत के हिसाब से पानी निकाल सकते हैं। इससे पानी बर्बाद नहीं होता और प्यूरीफायर को इस्तेमाल करना भी आसान हो जाता है। वहीं इसमें बैटरी बैकअप भी दिया गया है, जिससे बिजली जाने पर भी मशीन कुछ समय तक काम कर सकती है। यह स्मार्ट रियल-टाइम ट्रैकिंग फीचर के साथ आता है, जिससे आप पानी की क्वालिटी और मशीन से जुड़ी जानकारी पर नजर बनाए रख सकते हैं। इस वाटर प्यूरीफायर में टच कंट्रोल सिस्टम दिया होता है, जिससे इसे इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Native M2 Pro
    • स्टोरेज क्षमता - 8 लीटर 
    • कलर - काला
    • विशेष सुविधा - Reduce TDS
    • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 10 स्टेज प्यूरीफायर
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक 

    खूबियां

    • इसमें शामिल Mineraliser तकनीक पानी में जरूरी मिनरल्स को वापस जोड़ती है, जिससे पानी का स्वाद बेहतर लगता है और पानी हेल्दी बनाता है।
    • इस प्यूरीफायर का सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें 2 साल तक किसी सर्विस की जरूरत नहीं होती, जिससे आपके मेंटेनेंस का खर्चा बच सकता है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस वाटर प्यूरीफायर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Native M1 Water Purifier by Urban Company

    अगर आप भी ऐसे एरिया में रहते हैं जहां टैंकर, बोरवेल या नगरपालिका का पानी आता है, तो यह वाटर प्यूरीफायर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। क्योंकि यह हर प्रकार के पानी को अच्छी तरह शुद्ध करने में सक्षम माना जाता है। इसमें 10 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है, जो पानी को अलग-अलग तकनीक के साथ साफ करता है और उसे पीने योग्य बनाता है। इसमें RO और UV तकनीक शामिल है, जिससे पानी अधिक साफ और सुरक्षित बनता है। वहीं इसमें मौजूद कॉपर फीचर पानी में कॉपर के गुणों को जोड़ता है, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। इसके अलावा इसमें अल्कलाइन फीचर भी शामिल है, जो पानी के pH लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। इस प्यूरीफायर का स्टाइलिश और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे खास बनाता है। छोटा साइज होने के कारण यह आपकी किचन में काफी आसानी से कम जगह में फिट हो सकता है। वहीं इसकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी मजबूत व टिकाऊ होती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Native M1 Water Purifier
    • स्टोरेज क्षमता - 8 लीटर 
    • कलर - काला
    • विशेष सुविधा - सेल्फी क्लीनिंग तकनीक
    • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 10 स्टेज प्यूरीफायर
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक 

    खूबियां

    • इसमें शामिल Mineraliser तकनीक पानी के स्वाद को बेहतर बनाने में मदद करती है।
    • इसमें आपको 2 साल तक कोई सर्विस नहीं करवानी पड़ती है, जिससे बार-बार फिल्टर बदलवाने की टेंशन भी नहीं रहती है।

    कमी 

    • इस प्यूरीफायर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Native M2 Pro Water Purifier by Urban Company

    जो लोग स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर लेना चाहते हैं उनके लिए यह बेहतर विकल्प हो सकता है। यह 8 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो इसे बड़े परिवारों के लिए शानदार विकल्प बना सकता है। इसमें 10 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम दिया गया है, जो पानी को गहराई से साफ करके उसमें मौजूद बैक्टीरिया, वायरस, धूल, गंदगी और हानिकारक तत्वों को हटाता है। इस RO Water Purifier में स्मार्ट IoT और TDS मॉनिटर फीचर शामिल है, जिससे आप पानी की गुणवत्ता पर नजर रख सकते हैं। यह फीचर आपको जानकारी देता है कि पानी कितना साफ है और मशीन सही तरीके से काम कर रही है या नहीं। कंपनी का दावा है कि इस प्यूरीफायर की टैंक अधिक सुरक्षित और मजबूत है, जिससे पानी लंबे समय तक साफ रहता है। इसमें Mineraliser तकनीक शामिल है, जो पानी में जरूरी मिनरल्स को जोड़कर पानी का स्वाद बेहतर करती है। वहीं इसमें 2 साल तक किसी सर्विस की जरूरत नहीं पड़ती है, जिससे आपको मेंटेनेंस पर ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Native M2
    • स्टोरेज क्षमता - 8 लीटर 
    • कलर - काला
    • विशेष सुविधा - TDS मॉनिटर
    • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 10 स्टेज प्यूरीफायर
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक 

    खूबियां

    • इसमें कॉपर और अल्कलाइन फीचर मौजूद है, जो पानी में इन दोनों गुणों को जोड़ता है और उसे हेल्दी बनाता है। 
    • यह प्यूरीफायर हर प्रकार के पानी को शुद्ध करता है, जैसे - बोरवेल, टैंकर और नगरपालिका आदि।

    कमी 

    • फिलहाल अमेजन यूजर्स ने इस प्यूरीफायर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

नेटिव वाटर प्यूरीफायर के मॉडल्स की तुलना

यहां हमने नेटिव वाटर प्यूरीफायर के मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

प्यूरीफायर क्षमता

प्यूरीफिकेशन स्टेज 

खास सुविधा

Native M1 Pro

7 लीटर 

10 स्टेज प्यूरीफायर

स्मार्ट रियल टाइम ट्रैकिंग

Native M0

5 लीटर 

8 स्टेज प्यूरीफायर

सेल्फ क्लीनिंग तकनीक

Native M2 Pro

8 लीटर 

10 स्टेज प्यूरीफायर

Reduce TDS

Native M1 Water Purifier

8 लीटर

10 स्टेज प्यूरीफायर

स्टाइलिश और कॉम्पैक्ट डिजाइन

Native M2

8 लीटर 

10 स्टेज प्यूरीफायर

TDS मॉनिटर

ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या नेटिव वाटर प्यूरीफायर बिजली के बिना काम करते हैं?
    +
    हां, कई नेटिव वाटर प्यूरीफायर बिजली के बिना काम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
  • नेटिव वाटर प्यूरीफायर पर कितने साल की वारंटी मिलती है?
    +
    नेटिव वाटर प्यूरीफायर पर लगभग 2 साल की वारंटी मिलती है। हालांकि, यह मॉडल के आधार पर अलग हो सकती है।
  • नेटिव वाटर प्यूरीफायर में कितने स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल होता है?
    +
    नेटिव वाटर प्यूरीफायर में लगभग 8 से 10 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल होते हैं, जो मॉडल्स के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।