बाई की कीजिए छुट्टी! ये रोबोटिक फीचर्स वाले Vacuum Cleaner चमकाएंगे घर का कोना-कोना

रोबोटिक फीचर्स वाले स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर आपके घर की सफाई को बेहद आसान और पूरी तरह से ऑटोमैटिक बना देते हैं। ये स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर्स एआई नेविगेशन, लेजर मैपिंग, ऑटोमैटिक डस्ट एम्प्टींग और ड्राई व वैट मोपिंग जैसी तकनीकों के साथ आते हैं।
घर के लिए रोबोटिक फीचर्स वाले स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर
घर के लिए रोबोटिक फीचर्स वाले स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर

अगर आप भी रोज-रोज झाड़ू-पोछा करने की झंझट या बाई के कभी आने या ना आने से परेशान हो चुके हैं, तो स्मार्ट रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर आपके घर के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। ये कॉम्पैक्ट और गोल आकार वाले Vacuum Cleaner for Home सिर्फ धूल ही नहीं खींचते, बल्कि जिद्दी दाग-धब्बों को पोंछकर आपके फर्श को चमका देते हैं। इनमें लगे सेंसर्स आपके घर की मैपिंग करके सीढ़ियों से गिरने या फर्नीचर से टकराने से बचते हैं। सबसे खास बात यह है कि आप इन्हें अपने स्मार्टफोन या एलेक्सा व गूगल असिस्टेंट के जरिए ऑफिस में बैठे-बैठे भी कंट्रोल कर सकते हैं।

नीचे आप रोबोटिक फीचर्स वाले स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier Civic X11 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner

    हमारा सुझाव:

    अगर आप अपने घर की रोजमर्रा की सफाई को बिना किसी झंझट के आसान बनाना चाहते हैं, तो यह वैक्यूम क्लीनर आपके लिए एक बहुत ही शानदार विकल्प साबित हो सकता है। यह Vacuum Machine आपके घर के कोने-कोने में छिपी गंदगी को आसानी से साफ कर देता है और आपकी मेहनत व समय दोनों की बचत करता है। इसका इस्तेमाल बेहद आसान है, जिससे आपको रोजाना के फर्श की सफाई की चिंता से पूरी तरह मुक्ति मिल सकती है।

    इसके दो खास स्मार्ट फीचर्स:

    • एडवांस लेजर मैपिंग: यह फीचर आपके पूरे घर के कमरों और रास्तों का एक सही नक्शा तैयार कर लेता है। इससे यह क्लीनर बिना किसी जगह को छोड़े या बिना किसी चीज से टकराए बहुत ही समझदारी से सफाई करता है।
    • एंटी-फॉल तकनीक: इसमें दिए गए खास सेंसर्स सीढ़ियों या ऊंचाई वाली जगहों को खुद ही पहचान लेते हैं। इससे यह सफाई करते समय नीचे गिरने से बचता है और बिना किसी नुकसान के सुरक्षित तरीके से काम करता रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Haier Civic X11
    • सक्शन पावर - 5000 Pa
    • रंग - सफेद
    • बैटरी - 2600 mAh

    खूबियां

    • हल्का और टिकाऊ
    • आसान नियंत्रण

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इस वैक्यूम क्लीनर के मॉपिंग में समस्या देखने को मिली है।
    01
  • ECOVACS DEEBOT N30 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner & Mop

    हमारा सुझाव:

    बड़े घरों या ऐसे परिवारों के लिए जिन्हें ज्यादा फैलाव वाले एरिया में सफाई की जरूरत होती है, यह मॉडल एक बहुत ही बेहतरीन और भरोसेमंद साथी बन सकता है। अगर आप अपने घर में सफाई का काम पूरी तरह से खुद ब खुद निपटना चाहते हैं, तो इस वैक्यूम क्लीनर पर भरोसा किया जा सकता है।

    इसके दो खास स्मार्ट फीचर्स:

    • सुपर सक्शन पावर: इसकी 10000 Pa की जबरदस्त खिंचाव शक्ति फर्श और कालीन में गहराई तक जमी हुई धूल, जिद्दी कचरे और बारीक कणों को भी एक ही बार में पूरी तरह खींचकर साफ कर देती है।
    • जीरो टंगल 2.0 तकनीक: अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं या फर्श पर बाल गिरते हैं, तो यह तकनीक बालों को इसके ब्रश में उलझने से रोकती है। इससे आपको बार-बार ब्रश साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - ECOVACS DEEBOT N30
    • सक्शन पावर - 10000 Pa
    • रंग - सफेद
    • बैटरी - 5200 mAh

    खूबियां

    • लंबी बैटरी लाइफ
    • विशाल कवरेज क्षमता

    कमी

    • इस वैक्यूम क्लीनर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • DREAME D10 Plus Gen 2 Robot Vacuum and Mop

    हमारा सुझाव:

    यह वैक्यूम क्लीनर उन लोगों के लिए एकदम सही चुनाव है जो बार-बार मशीन की सफाई करने और कचरा खाली करने से बचना चाहते हैं। यह Robot Vacuum Cleaner आपकी लाइफस्टाइल को बेहद आरामदायक बना देता है और आपको बार-बार सफाई के काम पर ध्यान देने की जरूरत भी नहीं पड़ती। यह आपके घर की सफाई को बिना किसी रुकावट के लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है।

    इसके दो खास स्मार्ट फीचर्स:

    • 90-डे डस्ट स्टोरेज: सफाई खत्म करने के बाद यह खुद ही सारा कचरा अपने स्टेशन में खाली कर लेता है। इसमें 90 दिनों तक का कचरा जमा हो सकता है यानी आपको तीन महीने तक कचरा फेंकने की टेंशन नहीं पड़ेगी।
    • LiDAR स्मार्ट नेविगेशन: यह अंधेरे में भी आपके घर के रास्तों को एकदम सटीक तरीके से पहचान लेता है और रुकावटों से बचते हुए हर कमरा बहुत ही बढ़िया से साफ करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - DREAME D10 Plus Gen 2
    • सक्शन पावर - 6000 Pa
    • रंग - सफेद
    • बैटरी - 285 मिनट

    खूबियां

    • बहुमंजिला मैपिंग
    • लंबा रनटाइम

    कमी

    • इस वैक्यूम क्लीनर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • ILIFE A30 Robot Vacuum Cleaner with LiDAR Navigation

    हमारा सुझाव:

    अगर आप अपनी पसंद और सुविधानुसार घर के अलग-अलग हिस्सों की सफाई करवाना चाहते हैं, तो यह वैक्यूम क्लीनर आपके लिए एक बहुत ही उपयोगी उपकरण साबित हो सकता है। आप इसे अपने फोन से कंट्रोल कर सकते हैं और घर के अलग-अलग कमरों की जरूरतों के हिसाब से सफाई को एडजस्ट कर सकते हैं।

    इसके दो खास स्मार्ट फीचर्स:

    • Y-शेप क्लीनिंग: यह केवल सीधा चलने के बजाय इंसानों द्वारा पोछा लगाने के तरीके में आगे-पीछे घूमकर सफाई करता है। इससे फर्श पर लगे सख्त दाग और निशान बहुत अच्छे से साफ हो जाते हैं।
    • कस्टमाइज्ड क्लीनिंग कंट्रोल: ऐप और वॉयस कमांड की मदद से आप यह तय कर सकते हैं कि किस कमरे को पहले साफ करना है, कहां पानी ज्यादा इस्तेमाल करना है और किस जगह पर सफाई नहीं करनी है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - ILIFE A30
    • सक्शन पावर - 13000 Pa
    • रंग - सफेद
    • बैटरी - लंबा रनटाइम

    खूबियां

    • रिमोट कंट्रोल सुविधा
    • इस्तेमाल में आसान 

    कमी

    • अमेजन यूजर्स को अभी तक इस वैक्यूम क्लीनर में कुछ खास समस्या देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Eureka Forbes SmartClean Home Robotic Vacuum Cleaner

    हमारा सुझाव:

    एक जाने-माने और भरोसेमंद नाम के साथ आने वाला यह वैक्यूम क्लीनर आपकी रसोई और हॉल की सफाई को बहुत ही आसान बना देगा। यह उन व्यस्त लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जो काम से घर लौटने पर हमेशा एक साफ-सुथरा फर्श देखना पसंद करते हैं, क्योंकि आप इस मशीन को घर से बाहर रहकर भी नियंत्रित कर सकते हैं।

    इसके दो खास स्मार्ट फीचर्स:

    • क्विक होम मैपिंग: यह चालू होते ही बहुत ही कम समय में आपके पूरे घर का नक्शा तैयार कर लेता है, जिससे पहली बार इस्तेमाल करते समय भी यह तुरंत सफाई शुरू कर देता है।
    • स्मार्ट ऐप व वॉयस कंट्रोल: इसे आप अपने मोबाइल ऐप, गूगल असिस्टेंट या एलेक्सा से जोड़ सकते हैं। आप सिर्फ बोलकर या एक क्लिक करके घर के किसी भी कोने से इसे सफाई के लिए बंद या चालू कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Eureka Forbes
    • सक्शन पावर - 7000 Pa
    • रंग - काला
    • बैटरी - 3 घंटे का रनटाइम

    खूबियां

    • तेज सक्शन क्षमता
    • गीला पोछा

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इस वैक्यूम क्लीनर को लेकर शिकायत की है इसकी बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है।
    05

घर के लिए रोबोटिक फीचर वाले स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

वैक्यूम क्लीनर मॉडल 

सक्शन पावर 

खास फीचर 

किसके लिए सही?

Haier Civic X11 White 2 in 1  

5000 Pa  

एंटी-फॉल तकनीक और लेजर मैपिंग  

छोटे से मध्यम आकार के घर

ECOVACS DEEBOT N30 White  

10000 Pa 

ज़ीरो टंगल 2.0 और विशाल कवरेज 

बड़े घर और पेट्स रखने वाले परिवार 

DREAME D10 Plus Gen 2  

6000 Pa  

90 दिनों तक सेल्फ-एम्प्टींग डस्ट स्टोरेज  

व्यस्त लोगों के लिए 

ILIFE A30 Robot Vacuum  

13000 Pa

Y-शेप डीप मोपिंग तकनीक  

गहरी साफई चाहने वालों के लिए 

Eureka Forbes SmartClean Home Mapping Turbo  

7000 Pa

क्विक होम मैपिंग और वॉयस कंट्रोल  

आसान वॉयस-कंट्रोल चाहने वालों के लिए 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑप एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर में टाइल्स, मार्बल और कालीन तीनों हैं तो क्या रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर मददगार होता है?
    +
    जी रहता है क्योंकि यह स्मार्ट ऑटो-कारपेट डिटेक्ट और मल्टी-सरफेस सक्शन फीचर्स के साथ आता है। जैसे ही यह कालीन पर जाता है, अपनी सक्शन पावर बढ़ा लेता है और जब टाइल्स या मार्बल पर आता है, तो नॉर्मल मोड पर काम करता है, जिससे हर सतह की गहराई से सफाई होती है।
  • एक ही डिवाइस से झाड़ू और पोछा दोनों लगाने के लिए कौन-सा वैक्यूम क्लीनर सही है?
    +
    2 इन 1 स्वीपिंग एंड मोपिंग और इलेक्ट्रॉनिक वॉटर टैंक फीचर्स के साथ आने वाले वैक्यूम क्लीनर इसके लिए सही रहते है।
  • अगर घर में बहुत सारे कमरे या भारी फर्नीचर हैं तो क्या रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर लेना सही है?
    +
    हां, ये बिल्कुल परफेक्ट हो सकता है क्योंकि यह LiDAR लेजर नेविगेशन और 3D एंटी-कोलिजन सेंसर्स के साथ आता है। ये सेंसर्स आपके पूरे घर का 3D मैप तैयार कर लेते हैं, जिससे यह फर्नीचर से टकराए बिना और बिना किसी कोने को छोड़े पूरे घर को कवर करता है।
  • अगर घर में पेट्स हैं या घर में बाल गिरते हैं तो क्या यह काम करता है?
    +
    जी हां, यह आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है क्योंकि यह हाई-सक्शन पावर और एंटी-टैंगल ब्रश तकनीक के साथ आता है। यह फर्श व कालीनों में फंसे पेट्स के बाल और बारीक से बारीक धूल को बिना अटके आसानी से खींच लेता है।
  • अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं या एलर्जी व अस्थमा की शिकायत है तो क्या रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर बढ़िया रहेंगे?
    +
    हां यह फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह HEPA फिल्टर और सील-डस्ट बिन फीचर्स के साथ आता है। यह हवा में उड़ने वाले 99.9% बैक्टीरिया, धूल के कणों और एलर्जेंस को अपने फिल्टर में लॉक कर लेता है, जिससे घर की हवा भी साफ रहती है।