जब जून और जुलाई के महीने में सूरज आग उगलने लगता है और पंखे भी गर्म हवा देने लगते हैं, तब गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है एक बढ़िया एयर कूलर और जब बात भरोसेमंद कूलर की हो, तो Symphony नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। सिम्फनी भारत का एक ऐसा जाना-माना और भरोसेमंद ब्रांड है, जिसने सालों से करोड़ों घरों में अपनी जगह बनाई है। इनके डेजर्ट Air Cooler की बात करें, तो ये ना सिर्फ दिखने में सुंदर और स्लिम होते हैं, बल्कि इनकी परफॉर्मेंस भी लाजवाब होती है। चाहे आपके घर का बड़ा लिविंग रूम हो या कोई दुकान, सिम्फनी के डेजर्ट कूलर हर कोने तक अपनी बर्फीली हवा पहुंचाता है। सबसे अच्छी बात है कि इस ब्रांड की नेटवर्स सर्विस भी काफी बढ़िया है।
अन्य ब्रांड से कैसे खास है सिम्फनी के डेजर्ट कूलर?
बाजार में वैसे तो बहुत से कूलर मिलते हैं, लेकिन सिम्फनी में कुछ ऐसी बातें हैं जो इसे दूसरों से एकदम अलग और बेहतर बनाती हैं।
- i-प्योर तकनीक - आम कूलर सिर्फ ठंडी हवा देते हैं, लेकिन सिम्फनी के कूलर हवा को साफ भी करते हैं। इसमें खास फिल्टर लगे होते हैं जो धूल-मिट्टी, गंध और हवा में मौजूद बैक्टीरिया को रोक लेते हैं, जिससे आपको बिल्कुल शुद्ध और ताजी हवा मिलती है।
- मजबूत मोटर - सिम्फनी अपने कूलरों में बहुत ही हाई-क्वालिटी की मोटर इस्तेमाल करता है। यह मोटर बिना गर्म हुए घंटों लगातार चल सकती है और सालों-साल बिना किसी खराबी के साथ निभाती है।
- सर्विस और वारंटी - लोकल या अन्य ब्रांड्स का कूलर खराब होने पर मिस्त्री ढूंढना पड़ता है। लेकिन सिम्फनी का देश भर में बहुत बड़ा नेटवर्क है। अगर कूलर में कोई दिक्कत आती है, तो कंपनी का आदमी सीधे आपके घर आकर उसे ठीक करता है।
- मजबूत बिल्ड क्वालिटी - सिम्फनी के कूलर इंजीनियरिंग ग्रेड थर्माप्लास्टिक से बनते हैं। इसका मतलब है कि इसकी बॉडी इतनी मजबूत होती है कि धूप में रखने पर भी ना तो इसका रंग उड़ता है और ना ही यह जल्दी टूटती है।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
