रोजाना घर की सफाई के लिए एक ऐसा वैक्यूम क्लीनर सबसे बढ़िया होता है, जो हल्का हो, शक्तिशाली सक्शन के साथ आता हो और हाथ में आरामदायक हो। ऐसे में इसके लिए कॉर्डलेस स्टिक और रोबोट वैक्यूम क्लीनर चुनना बढ़िया विकल्प है। रोजाना इस्तेमाल के लिए ये वैक्यूम क्लीनर काफी अच्छे रहते हैं क्योंकि इनमें तारों का झंझट नहीं होता है और इनका छोटा व पतला आकार इन्हें इस्तेमाल करने में आसान बनाता है। जहां कॉर्डलेस वैक्यूम मशीन से आप सोफे, कालीन और कोनों की सफाई बढ़िया ढंग से कर सकते हैं, तो वहीं अधिक व्यस्त लोगों के लिए रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर अच्छा रहता है, क्योंकि ये बिना किसी मदद के रोजाना झाड़ू-पोछा कर देते हैं। इन दोनों में शक्तिशाली सक्शन पावर और HEPA फिल्टर जैसी तकनीक शामिल होती है, जो बारीक धूल और एलर्जी फैलाने वाले बैक्टीरिया को साफ करने में सक्षम हैं।
रोजाना सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर के मॉडल्स की तुलना
यहां हमने Vacuum Cleaner के मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
Haier Civic X11 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner
अमेजन की राय
हायर एक भरोसेमंद ब्रांड है। इसका यह Civic X11 2 इन 1 रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर मॉप तकनीक के साथ आता है। इसकी 5000 Pa की दमदार सक्शन पावर भारतीय घरों में फर्श की सूखी धूल और गीले दागों को आसानी से साफ करने में सक्षम माना जाता है।
हमने क्यों चुना?
- यह फर्श की दरारों से भी बारीक से बारीक धूल और भारी कचरे को आसानी से खींच लेता है।
- इसका ब्रश डिजाइन जानवरो के बालों या इंसानी बालों को उलझने नहीं देता, जिससे मेंटेनेंस आसान रहता है।
- लेजर नेविगेशन से यह घर का सटीक नक्शा बनाकर हर कोने की बेहतर सफाई करता है।
- इसमें लगे स्मार्ट सेंसर्स इसे सीढ़ियों से गिरने से बचाते हैं।
क्यों लेना चाहिए आपको?
- अगर आपके पास नौकरी या काम के कारण घर में झाड़ू-पोछा लगाने का समय नहीं मिलता, तो यह आपकी गैरमौजूदगी में भी ऐप शेड्यूल के जरिए पूरा घर खुद ही साफ कर देगा।
- जिन घरों में कुत्ते या बिल्लियों के बाल फर्श और कालीन पर बिखरे रहते हैं, उनके लिए इसका जीरोटैंगल फीचर बालों की सफाई बिना रुके झटपट कर देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल का नाम - Haier Civic X11
- सक्शन पावर - 5000 Pa
- बैटरी क्षमता - 2600 mAh
- नेविगेशन - एडवांस लेजर मैपिंग (LiDAR)
किनके लिए उपयुक्त?
- कामकाजी लोग
- पालतू जानवर रखने वाले
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
इसमें सेल्फ-एम्प्टींग स्टेशन नहीं है, इसलिए इसके छोटे डस्टबिन को आपको हर दो से तीन दिन में खुद हाथ से निकालकर साफ करना पड़ेगा। इसलिए अगर आप ऐसा विकल्प चाहते हैं जिसमें रोजाना कचरा निकालने का झंझट ना रहे तो आप दूसरा विकल्प देख सकते हैं।
भारत के किन शहरों में बेहतर सर्विस?
- दिल्ली-NCR
- मुंबई
- बेंगलुरु
- कोलकाता
- चेन्नई
- हैदराबाद
- पुणे
- अहमदाबाद
01
Eureka Forbes SmartClean HyperSuction Robotic Vacuum Cleaner
यूरिका फोर्ब्स का यह स्मार्ट-क्लीन ऑटो बिन टर्बो वैक्यूम क्लीनर 7000Pa की शक्तिशाली हाइपर-सक्शन के साथ आता है। यह Robot Vacuum Cleaner बड़े घरों की जमीन और कालीनों की गहरी सफाई के लिए बढ़िया माना जाता है। वहीं इसका छोटा साइज इसे कम जगह में आसानी से रखने योग्य बनाता है।
हमने क्यों चुना?
- इसका ऑटोबिन स्टेशन रोबोट का कचरा खुद ही खींच लेता है, जिससे आपको 40 दिनों तक डस्टबिन साफ करने की कोई जरूरत नहीं पड़ती।
- यह सबसे मजबूत सक्शन पावर में से एक, जो कालीन के अंदर छिपी जिद्दी धूल को भी खींच लेती है।
- इसका LiDAR 3.0 नेविगेशन अपनी मैपिंग तकनीक के साथ काम करता है और अंधेरे में भी घर की बेहतर सफाई करता है।
- यह फर्श की धूल साफ करने के साथ-साथ सही मात्रा में पानी का इस्तेमाल करके पोछा भी लगाता है।
क्यों लेना चाहिए आपको?
- अगर आपको एक ऐसा वैक्यूम क्लीनर चाहिए जिसका डस्टबिन हर दो दिन में खाली नहीं करना पड़े तो यह आपके लिए बढ़िया रहेगा। इसका सेल्फएम्प्टींग बिन 40 दिनों तक कचरा जमा करने में सक्षम होता है।
- इसकी 7000Pa की सक्शन पावर कालीन की मोटाई के अंदर जमी धूल, गंदगी और एलर्जी को बाहर खींच लेता है और बेहतर सफाई करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल का नाम - Eureka SmartClean
- सक्शन पावर - 7000 Pa
- डस्ट कलेक्शन - 40 दिन ऑटो-बिन
- नेविगेशन - LiDAR 3.0 तकनीक
किनके लिए उपयुक्त?
- बड़े घर
- जिन्हें धूल से एलर्जी है।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
ऑटोबिन स्टेशन के कारण यह काफी जगह घेरता है और इसकी कीमत भी साधारण रोबोट वैक्यूम क्लीनर्स के मुकाबले काफी अधिक है। इसलिए अगर आप बजट के अंदर छोटे साइज का लेकिन एडवांस फीचर्स से लैस वैक्यूम क्लीनर लेना चाहते हैं, तो दूसरा विकल्प देख सकते हैं।
भारत के किन शहरों में बेहतर सर्विस?
- पैन-इंडिया
- मेट्रो शहरों में
- छोटे शहरों व कस्बों
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ILIFE A30 Pro Robot Vacuum Cleaner with LiDAR Navigation
आईलाइफ के वैक्यूम क्लीनर अपनी एडवांस तकनीक के कारण काफी पसंद किए जाते हैं। इसका यह A30 Pro मॉडल LiDAR नेविगेशन और सेल्फएम्प्टी स्टेशन के साथ आने वाला एक 2 इन 1 वैक्यूम व मॉप है यानी इसमें झाड़ू और पोछा दोनों लगा सकते हैं।
हमने क्यों चुना?
- यह साधारण सीधे मॉपिंग के बजाय इंसानी हाथ की तरह आगे-पीछे होकर जिद्दी दागों को बेहतर साफ करता है।
- सफाई खत्म होने के बाद रोबोट अपने आप बेस स्टेशन पर जाकर जमा कचरा बेस बैग में खाली कर देता है।
- इसे आप स्मार्टफोन ऐप, गूगल व एलेक्सा वॉयस कमांड्स और रिमोट कंट्रोल तीनों माध्यमों से आसानी से चला सकते हैं।
- ऐप पर आप नोगो जोन सेट कर सकते हैं और चुनिंदा कमरों की सफाई का समय तय कर सकते हैं।
क्यों लेना चाहिए आपको?
- इसमें ऐप के साथ-साथ एक सीधा रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिससे घर के बुजुर्ग जिन्हें स्मार्टफोन चलाना नहीं आता है वे भी इसे आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं।
- अगर आपके घर में किचन या हॉल के फर्श पर चाय-कॉफी या पैर के निशान जम जाते हैं, तो इसका Y शेप मॉपिंग पैटर्न उन दागों को अच्छे से रगड़कर साफ करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल का नाम - ILIFE A30 Pro
- सक्शन पावर - 5000 Pa
- बैटरी - लंबा बैकअप
- कंट्रोल - रिमोट, स्मार्ट ऐप व वॉयस कंट्रोल
किनके लिए उपयुक्त?
- बुजुर्गों
- अपार्टमेंट्स में रहने वाले
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
अगर आपके घर में बहुत ज्यादा मोटे कालीन बिछे हैं, तो इस रोबोट वैक्यूम क्लीनर की सक्शन क्षमता भारी कालीनों की गहराई से सफाई के लिए थोड़ी कम पड़ सकती है। इसलिए आपको अधिक शक्तिशाली सक्शन पावर वाला वैक्यूम क्लीनर लेना चाहिए।
भारत के किन शहरों में बेहतर सर्विस?
- मुंबई
- बेंगलुरु
- दिल्ली-NCR
- हैदराबाद
- पुणे
03
Shark PowerPro Pet IZ380INT Cordless Vacuum Cleaner
शार्क का यह PowerPro Pet IZ380INT वैक्यूम क्लीनर हाई-एंड कॉर्डलेस स्टिक है, जो 181W की मोटर और 180° फ्लेक्स वैंड के साथ आता है। इससे आप सोफे के नीचे, कार के अंदर और ऊपर की छतों की भी सफाई बेहद आसानी से कर सकते हैं।
हमने क्यों चुना?
- इसकी पाइप बीच में से मुड़ जाती है, जिससे बिना झुके सोफे, बेड और भारी फर्नीचर के निचले हिस्सों की सफाई हो जाती है।
- यह ब्रश रोलर पर इंसानों या पालतू जानवरों के बालों को फंसने नहीं देता और खुद ही उन्हें साफ करके डस्टबिन में भेज देता है।
- यह फर्श की सतह को पहचानकर सक्शन पावर को अपने आप कम या ज्यादा कर लेता है।
- इसकी डिटैचेबल बैटरी एक बार चार्ज होने पर 50 मिनट तक लगातार बिना तार के शक्तिशाली सफाई प्रदान करती है।
क्यों लेना चाहिए आपको?
- जिन लोगों को पीठ या कमर में दर्द रहता है, उनके लिए इसका बेंडिंग डिजाइन बिना मेहनत के बेड के नीचे सफाई करने की सुविधा देता है।
- अगर आप फर्श के साथ-साथ पर्दे, सोफा, गद्दे और अपनी गाड़ी को भी एक ही मशीन से साफ करना चाहते हैं, तो यह हैंडहेल्ड में बदलकर अच्छी तरह काम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल का नाम - Shark PowerPro Pet IZ380INT
- मोटर पावर - 181 W
- बैटरी - 50 मिनट तक
- खासियत - 180° फ्लेक्स वैंड
किनके लिए उपयुक्त
- एक साथ कई चीजें साफ करने वाले
- जिनके पास कार हो
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
यह केवल एक सूखी सफाई करता है यानी पोछा नहीं लगता है। इसलिए अगर आप एक ऐसा वैक्यूम क्लीनर चाह रहे हैं, जो खुद सफाई करता है और जिसमें पोछा लगाने वाली तकनीक हो, तो आपको दूसरा विकल्प देखने की जरूरत है।
भारत के किन शहरों में बेहतर सर्विस?
- दिल्ली-NCR
- हैदराबाद
- पुणे
- मेट्रो शहर
04
KENT Zoom Plus Vacuum Cleaner
कैंट वॉटर प्यूरीफायर के लिए काफी पसंद किया जाता है। वहीं वैक्यूम क्लीनर में भी केंट ने पिछले कुछ सालों में अपनी अच्छी पकड़ बना ली है। इसका यह Zoom Plus मॉडल काफी हल्का, कॉर्डलेस और बैगलेस वैक्यूम क्लीनर है, जो 14 kPa की सक्शन पावर के साथ आता है। यह रोजाना सीढ़ियों, हल्के कचरे और कमरों की झटपट सफाई के लिए बहुत उपयोगी है।
हमने क्यों चुना?
- यह धूल को हवा से तेजी से अलग करके सक्शन पावर को कमजोर होने से बचाती है और बेहतरीन सफाई देती है।
- इसमें शामिल HEPA फिल्टर हवा में मौजूद बैक्टीरिया को भी खत्म करने में सक्षम है।
- बिना किसी तार के उलझन के यह पोर्टेबल डिजाइन के साथ आता है, जिसे घर में कहीं भी ले जाना बेहद आसान है।
- इसके साथ मिलने वाले अलग-अलग नोजल्स से आप कोनों, अलमारी और कीबोर्ड तक की सफाई कर सकते हैं।
क्यों लेना चाहिए आपको?
- अगर आप ज्यादा पैसे खर्च किए बिना एक किफायती, हल्का और बिना तार वाला स्टिक वैक्यूम क्लीनर चाहते हैं, तो यह इस कीमत में काफी बढ़िया रहेगा आपके लिए।
- अगर आपका घर छोटा है या फिर बच्चे अक्सर फर्श पर बिस्किट या नमकीन गिरा देते हैं, तो इसे तुरंत उठाकर 2 मिनट में सफाई की जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल का नाम - KENT Zoom Plus
- सक्शन पावर - 14 kPa
- फिल्टर प्रकार - वॉशेबल HEPA फिल्टर
- तकनीक - साइक्लोन 5
किनके लिए उपयुक्त?
- जिनका बजट कम हो
- छोटे अपार्टमेंट्स
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
अगर आप अधिकतर घर से बाहर रहते हैं और एक ऐसा वैक्यूम क्लीनर चाहते हैं जो खुद घर की पूरी सफाई अच्छी तरह कर दे तो आपको रोबोट वैक्यूम क्लीनर देखना चाहिए।
भारत के किन शहरों में बेहतर सर्विस?
- पूरे भारत में
- जिलों और कस्बों में
05
नाजुक कालीन बनाम हार्ड फ्लोर: कैसे करें सक्शन पावर का सही चुनाव?
वैक्यूम क्लीनर चुनते समय केवल ज्यादा सक्शन पावर देखना ही काफी नहीं होता, क्योंकि गलत सक्शन पावर आपके महंगे कालीन को खराब कर सकती है। इसलिए आइए जानते हैं सही Pa का चुनाव कैसे करें।
नाज़ुक कालीनों पर अधिक Pa का नुकसान -
सिल्क, ऊनी या हाथ से बुने गए नाज़ुक कालीनों पर अधिक सक्शन पावर जैसे 5000Pa से 7000Pa लगाने से उनके धागे खींचकर टूट सकते हैं और कालीन का फाइबर खराब हो सकता है। इसलिए अगर आपके घर में नाज़ुक कालीनों का इस्तेमाल किया जाता है, तो 1500Pa से 2500Pa तक के सक्शन पावर या फिर एक ऐसा वैक्यूम चुनें जिसमें सक्शन पावर को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सके।
हार्ड फ्लोर के लिए सही सक्शन पावर -
हार्ड फ्लोर पर कचरा और धूल दरारों में जमा होती हैं। इसलिए इसके लिए अधिक सक्शन पावर जैसे 5000 Pa से लेकर 7000Pa तक बिना किसी नुकसान के जिद्दी धूल और मिट्टी को आसानी से खींच लेती है।
स्टिक वैक्यूम बनाम रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर: दोनों की तुलना
यहां हमने स्टिक वैक्यूम और रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑप एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।